Hot News

October 10, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एसएसपी कार्यालय में विधिक जागरूकता कार्यशाला

संवाददाता, मुजफ्फरपुर मोतीझील स्थित एसएसपी कार्यालय में शुक्रवार को विधिक जागरूकता कार्यशाला हुई. इसमें जिले के सभी थानेदार व वरीय पदाधिकारी शामिल हुए. कार्यशाला में अतिथि के रूप में चाइल्ड वेलफेयर ऑफिसर, स्पेशल पीपी व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए. एसएसपी सुशील कुमार ने कार्यशाला में बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों से सुरक्षा के लिए बने पॉक्सो एक्ट 2012 (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज एक्ट) के केस की विस्तृत जानकारी दी. कार्यशाला में जिले के सभी थानेदार, अभियोजन कोषांग से जुड़े पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल हुए. एसएसपी सुशील कुमार ने कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा समाज की प्राथमिकता है. पॉक्सो एक्ट बच्चों को यौन शोषण, उत्पीड़न और अश्लीलता से बचाने का मजबूत कानूनी ढांचा प्रदान करता है. इसे लागू करने में पुलिस और जनता का जागरूक होना जरूरी है. उन्होंने थानेदारों को पॉक्सो मामलों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई का निर्देश दिया. पीड़िता का पहचान गोपनीय रखकर अनुसंधान करना है. पॉक्सो एक्ट के तहत यौन हमला, यौन उत्पीड़न, बाल अश्लीलता और गंभीर यौन हमले जैसे अपराधों के लिए सजा का प्रावधान है. गंभीर मामलों में सात साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है. उन्होंने जोर दिया कि शिकायत दर्ज करने में गोपनीयता और पीड़ित की गरिमा का ध्यान रखा जाता है. साथ ही, फास्ट-ट्रैक कोर्ट के जरिए त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एसएसपी कार्यालय में विधिक जागरूकता कार्यशाला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पहले हम खुद को बदलें, तब दूसरों को सलाह दें

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर पैगंबर मुहम्मद साहब की शिक्षाओं का पालन करने से ही जीवन में तब्दीली हो सकती है. हमें दूसरों को सलाह देने की नहीं, बल्कि खुद को बदलने की ज़रूरत है. पहले घर में दीया जलाया जाता है, फिर मस्जिद में, यानी पहले हमें खुद को बदलने की जरूरत है, फिर दूसरों को सलाह देनी चाहिए. उक्त बातें धार्मिक विद्वान अयातुल्ला सैयद अकील अल-घरवी ने शुक्रवार को कमरा मुहल्ला के बड़ा इमामबाड़ा में दो दिवसीय मजलिस की शुरुआत करते हुए कही. उन्होंने कहा कि हमें पैगंबर की वसीयत का पूरी तरह से पालन करके दुनिया को दिखाना है. पैगंबर ने कहा कि मैं तुम्हारे बीच दो अनमोल चीजें छोड़ रहा हूं, एक कुरान है और दूसरे मेरे अहलुल बैत हैं. लोग चाहते हैं कि अल्लाह उनसे खुश हो, लेकिन वह कुरान से दूर हो रहे हैं और अगर वे किसी समस्या या बीमारी से पीड़ित हैं, तो लोग अपने मोबाइल फोन पर कुरान की आयत सुनते हैं. यह तरीका बेहद निंदनीय है. उन्होंने कहा कि अल्लाह के साथ एक जीवंत रिश्ता बनाए रखने की जरूरत है. पहले सत्र में जफर अब्बास ने सोजखानी और पेशखानी सैयद मुहम्मद बाकिर ने की. दूसरे सत्र में जफर अब्बास ने ही सोज पढ़ा, जबकि मौलाना उरूज अली, मौलाना नेहाल हैदर रिजवी, मौलाना सैयद अली अब्बास छपरवी और असद रिजवी ने पेशखानी की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पहले हम खुद को बदलें, तब दूसरों को सलाह दें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muzaffarpur : शौच करने गये वृद्ध की पोखर में डूबने से मौत

प्रतिनिधि, मनियारी थाना क्षेत्र की महंत मनियारी पंचायत के रामबाग टोले में शुक्रवार को एक 70 वर्षीय वृद्ध की पोखर में डूबने से मौत हो गयी. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है़ बताया गया कि वृद्ध शौच के बाद पोखर में हाथ-पैर धोने गये थे़ इसी दौरान फिसल कर गहरे पानी में चले जाने से उनकी जान चली गयी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. श्री सहनी के परिवार में पांच बेटे और तीन बेटियां हैं. घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Muzaffarpur : शौच करने गये वृद्ध की पोखर में डूबने से मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तिरहुत रेंज में जेल से निकले अपराधियों का सत्यापन व निगरानी को लेकर बनेगी विशेष टीम

: डीआइजी ने चारों जिला के एसएसपी व एसपी को दिया निर्देश : हिस्ट्रीशीटर व आदतन अपराधियों पर भेजें सीसीए- थ्री का प्रस्ताव : विधानसभा चुनाव की सुरक्षा को लेकर डीआइजी ने दिया टास्क संवाददाता, मुजफ्फरपुर तिरहुत रेंज के चारों जिला में जेल से रिहा हुए अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. तिरहुत रेंज के डीआइजी चंदन कुमार कुशवाहा ने चारों जिला (मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली) के एसएसपी व एसपी को जेल से छूटे अपराधियों का सत्यापन व निगरानी के लिए विशेष टीम गठित करने का निर्देश दिया है. विधानसभा चुनाव की सुरक्षा को की तैयारी को लेकर डीआइजी ने कई लेकर भी कई टास्क सौंपे हैं. डीआइजी की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार जेल से रिहा हुए अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए थाना स्तर पर विशेष टीमें गठित की जाएगी. इन टीमों को अपराधियों के सत्यापन और उनकी गतिविधियों की निगरानी का जिम्मा सौंपा जाएगा. हिस्ट्रीशीटर और आदतन अपराधियों के खिलाफ सीसीए-थ्री (क्राइम कंट्रोल एक्ट) के तहत कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस को सक्रियता बढ़ानी होगी. संवेदनशील बूथों की पहचान, अवैध शराब और हथियारों की तस्करी पर रोक और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया है. डीआइजी ने सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र के अपराधियों की सूची अपडेट करने और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने का आदेश दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तिरहुत रेंज में जेल से निकले अपराधियों का सत्यापन व निगरानी को लेकर बनेगी विशेष टीम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चुनाव को लेकर अलर्ट मोड में धोरैया पुलिस, चलाया छापेमारी अभियान

धोरैया. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर धोरैया पुलिस अलर्ट मोड में है. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस बिहार के सीमावर्ती इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने शुक्रवार को तेवाचक व बिरनिया संथाली टोला आदि गांवों में छापेमारी अभियान चलाया. थानाध्यक्ष ने बताया कि तेवाचक गांव में वारंटी नारायण दास के यहां विधिवत छापेमारी की गयी. इस क्रम में पुलिस अवैध गतिविधियों पर भी पैनी नजर रख रही है. इस दौरान शराब तस्करी पर नकेल कसने की नीयत से संथाली टोला बिरनिया गांव के अवैध शराब के अड्डों में छापेमारी की गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चुनाव को लेकर अलर्ट मोड में धोरैया पुलिस, चलाया छापेमारी अभियान appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

प्रबंधन में रेल कर्मचारियों की भागीदारी (Participation of Railway Employees in Management) (PREM) की इस वर्ष की द्वीतीय बैठक में स्वच्छता पर जोर

रेल कॉलोनियों और स्टेशनों में सफाई व कचरा निस्तारण को लेकर बनी नई रणनीति नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – हिंदुस्तानीय रेल सदैव अपने कर्मचारियों को संगठन की प्रगति का आधार मानती है। इसी क्रम में रेलवे में -प्रबंधन में रेल कर्मचारियों की भागीदारी-“(PREM) “(Participation of Railway Employees in Management)” प्रणाली लागू है, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच संवाद, सहयोग तथा सहभागिता को प्रोत्साहित करना है। विदित हो कि इस प्रणाली की शुरुआत वर्ष 1972 में हुई थी और 1994 में इसे और व्यापक रूप प्रदान किया गया। उसी क्रम में आज समस्तीपुर मंडल में इस वर्ष की द्वितीय PREM बैठक का आयोजन किया गया, जिसका विषय था “*कॉलोनी एवं स्टेशनों की सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था*”। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा ने की। सर्वप्रथम अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री आलोक कुमार झा ने सभी संगठनों के पदाधिकारियों का स्वागत किया । उन्होंने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण कर्मचारियों की कार्यकुशलता के लिए आवश्यक है, तथा इस दिशा में रेलवे निरंतर प्रयासरत है। बैठक में वरीय मंडल यांत्रिक इंजीनियर श्री दुर्गेश कुमार सिंह ने एक प्रेजेंटेशन दिया जिसमें मंडल में साफ सफाई की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तार से बताया गया। इसमें बताया गया कि मंडल के 14 स्टेशनों पर कॉन्ट्रैक्ट आधारित सफाई व्यवस्था तथा 110 स्टेशनों पर इंप्रेस्ट सिस्टम से सफाई कार्य संचालित हो रहा है। समस्तीपुर में 16 कॉलोनियाँ और लगभग 2800 क्वार्टर हैं, जहाँ नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन और जल निकासी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रैक की सफाई, प्लास्टिक वेस्ट हटाना, टॉयलेट व वेटिंग रूम की तीन शिफ्टों में धुलाई, नालों की सफाई, पेस्ट कंट्रोल तथा घर-घर से गार्बेज कलेक्शन और उसका उचित डिस्पोजल सुनिश्चित करने के निर्णय लिए गए हैं। आगे की योजना के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि यात्रियों और कॉलोनीवासियों में जागरूकता बढ़ाने के लिए अवेयरनेस कैंपेन चलाने तथा डस्टबिन, बोतल क्रशर व सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध के पालन पर जोर दिया जाएगा। बैठक में यह स्वीकार किया गया कि साफ-सफाई के क्षेत्र में कुछ चुनौतियाँ भी हैं, जैसे यात्रियों और कॉलोनीवासियों द्वारा खुले में कचरा फेंकना या थूकना। इन समस्याओं के समाधान हेतु लोगों में व्यवहारिक जागरूकता लाने का निर्णय लिया गया। साथ ही सबसे ज्यादा साफ सुथरे क्वार्टर को भी हर माह पुरस्कृत करने पर विचार किया गया। बैठक के अंत में मंडल रेल प्रबंधक ने अपने संदेश में कहा कि – > “स्वच्छता हमारी संस्कृति और जिम्मेदारी दोनों है। इस दिशा में सभी की सहभागिता आवश्यक है। प्रेम के सदस्य भी अपने-अपने क्षेत्रों में कर्मचारियों और निवासियों को स्वच्छ वातावरण बनाने के लिए प्रेरित करें। सभी सुझावों पर गंभीरता से अमल किया जाएगा।” आज के इस बैठक में मंडल के सभी कर्मचारी संगठनों यथा पूमरे कर्मचारी यूनियन, ओबीसी कर्मचारी यूनियन, एससी/एसटी कर्मचारी यूनियन, प्रोमोटी ऑफिसर्स यूनियन तथा क्लास वन अधिकारी यूनियन के सचिवों ने भाग लिया तथा अपनी अपनी बातें रखीं। इस बैठक का संचालन वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विवेक कुमार द्वारा किया गया। बैठक में मंडल के सभी शाखाअधिकारी भी शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि PREM प्रणाली की विशेषता यह है कि यह कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच संवाद का सशक्त मंच प्रदान करती है। इससे निर्णय प्रक्रिया में साझेदारी बढ़ती है, शिकायतों का त्वरित निवारण होता है, और कार्य संस्कृति में पारदर्शिता आती है। कर्मचारियों को इससे न केवल अपने सुझाव रखने का अवसर मिलता है बल्कि नीति निर्माण में भागीदारी से आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है। “PREM” प्रणाली समस्तीपुर मंडल में विश्वास, सहयोग और सामूहिक जिम्मेदारी की संस्कृति को मजबूत बना रही है। यह मंच रेलवे परिवार के लिए एक सकारात्मक और सहभागी प्रबंधन की मिसाल है।

समस्तीपुर

भारतीय स्टेट बैंक और भारतीय रेल के बीच एमओयू पर आधारित विशेष सेमिनार का आयोजन,रेलकर्मियों को मिलेंगी अनेक सुविधाएँ

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – समस्तीपुर स्थित ललित कला केंद्र में हिंदुस्तानीय स्टेट बैंक एवं हिंदुस्तानीय रेल के बीच हाल ही में हुए समझौते (MoU) के अंतर्गत रेलकर्मियों को रेल सैलरी पैकेज के तहत मिलने वाली विशेष बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी देने के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा उपस्थित रहे।  कार्यक्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, समस्तीपुर मुख्य शाखा के प्रबंधक तथा वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री गणनाथ झा भी उपस्थित थे। सेमिनार में 100 से अधिक रेलकर्मियों ने भाग लिया। इसमें स्टेट बैंक में वेतन खाता खोलने पर रेलकर्मियों को मिलने वाले विशेष लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। विदित हो कि हिंदुस्तानीय रेल और हिंदुस्तानीय स्टेट बैंक के बीच हुए इस समझौते के तहत रेलकर्मियों को रेल सैलेरी पैकेज के अंतर्गत निम्नलिखित प्रमुख सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी – •शून्य बैलेंस खाता एवं सभी SBI एटीएम पर असीमित निशुल्क लेन-देन। •व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (मृत्यु) पर ₹1 करोड़ तक का कवर (w.e.f. 04.09.2024)। •हवाई दुर्घटना बीमा (मृत्यु) पर ₹1.6 करोड़ तक का कवर। •स्थायी विकलांगता (Permanent Total Disablement) पर ₹1 करोड़ तक का कवर। •आंशिक विकलांगता (Permanent Partial Disability) पर ₹80 लाख तक का कवर (w.e.f. 04.01.2025)। •समूह जीवन बीमा (Group Term Life Insurance) का लाभ ₹10 लाख तक। •होम लोन, पर्सनल लोन, एजुकेशन लोन व कार लोन पर आकर्षक ब्याज दरें और प्रोसेसिंग फीस में 50% तक की छूट। •लॉकर शुल्क में 50% तक की छूट। •निशुल्क ड्राफ्ट, मल्टी-सिटी चेक बुक, SMS अलर्ट, और ऑनलाइन NEFT/RTGS सुविधा। •SBI Rewardz के तहत हर ट्रांजेक्शन पर लॉयल्टी पॉइंट्स। •परिवार के लिए SBI रिश्ते (Family Savings Account) योजना के तहत विशेष लाभ। •31.01.2025 तक व्यक्तिगत ऋण (Personal Loan) पर कोई प्रोसेसिंग शुल्क नहीं।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

करमाटांड़ में छठ घाट की सफाई का लिया निर्णय

विद्यासागर – करमाटांड़ काली मंदिर प्रांगण में सारठ विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह ने शुक्रवार को करमाटांड़ बाजारवासियों के साथ बैठक की. बैठक में बाजार क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की गई. इस दौरान राहुल सिंह ने करमाटांड़ बाजार स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया और मौजूदा स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि अगले वर्ष तक करमाटांड़ बाजार में स्थायी छठ घाट का निर्माण कराया जायेगा, ताकि श्रद्धालुओं को छठ पूजा में किसी तरह की परेशानी न हो. छठ पर्व को देखते हुए छठ घाट की सफाई व सड़क मरम्मत रविवार से शुरू करने का निर्णय लिया गया. साथ ही गणपत चौक स्थित हाइमास्ट लाइट शीघ्र चालू करने का निर्देश दिया. मौके पर विक्की मंडल, मोहन साह, टिंकू रेखन, विमल जायसवाल, मंथन गुप्ता, बलराम शाह, चंदन साह, राम रतन मंडल, बेजन मंडल, सोनी गुप्ता, हरेराम यादव, बालो मंडल, रोहन गुप्ता, रामजी जायसवाल, कंचन पोद्दार, परेश दत्त, सुनील शाह आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post करमाटांड़ में छठ घाट की सफाई का लिया निर्णय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विधानसभा स्तरीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाजपा की मंत्रणा

मधुपुर. शहर के एसआर डालमिया रोड स्थित खेड़िया धर्मशाला में शुक्रवार को विधानसभा स्तरीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक की, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने की. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि 14 अक्तूबर को आत्मनिर्भर हिंदुस्तान, घर घर स्वदेशी, हर घर स्वदेशी निमित्त विधानसभा स्तरीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर चर्चा की गयी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच हिंदुस्तान किस प्रकार आत्मनिर्भर बने, उसी कड़ी को आगे बढ़ाने, स्वदेशी अपनाओ, लोगों को आत्मनिर्भर बनने इसके लिए यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष पप्पू यादव, नगर अध्यक्ष रवि रवानी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोक्ता, आमोद सिंह, मनोहर चौधरी, विक्की भारद्वाज, संजय यादव, अशोक गौंड, विश्वनाथ रवानी, गुड्डू दुबे, राकेश वर्मा, मोहन कुमार, सोनू गुप्ता, गोपाल मोदी, कृष्णा पोद्दार, नंदलाल तिवारी, संजय भोक्ता, मदन यादव, संतोष शरण, वीनू यादव, सत्यनारायण रवानी, मदन चक्रवर्ती, अंकुश बरनवाल, मुकेश यादव, सूरज गुप्ता, रवि भैया, मुरारी दास थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विधानसभा स्तरीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाजपा की मंत्रणा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: बच्चे की मौत मामले में एसएनएमएमसीएच प्रबंधन ने पीड़ित परिवार का लिया बयान

Dhanbad News: पाटलीपुत्र अस्पताल के चिकित्सकों पर शिशु के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोपDhanbad News: जोड़ाफाटक रोड स्थित पाटलीपुत्र अस्पताल में एक शिशु की मौत मामले में शुक्रवार को एसएनएमएमसीएच प्रबंधन ने पीड़ित परिवार का बयान दर्ज किया. एसएनएमएमसीएच के सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ सुनील कुमार की अध्यक्षता में शामिल जांच कमेटी में मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ एलबी टुडू, डॉ एमके दुबे आदि ने गोधर वाटर बोर्ड कॉलोनी निवासी मृतक शिशु के पिता संजय वर्मा समेत परिवार के अन्य सदस्यों का बयान दर्ज किया. बता दें कि पीड़ित पिता ने पाटलीपुत्र अस्पताल प्रबंधन पर नौ वर्षीय बेटे के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था. इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री से लेकर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव से शिकायत की थी. स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख डॉ सिद्धार्थ सान्याल ने पत्र जारी कर एसएनएमएमसीएच के सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ सुनील कुमार को मामले की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. क्या है मामला संजय वर्मा ने शिकायत में कहा है कि उसके पुत्र आदित्य कुमार वर्मा को पेट में दर्द की शिकायत पर 29 जून 2024 को इलाज के लिए पाटलिपुत्र अस्पताल ले गये थे. जांच के बाद अस्पताल प्रबंधन ने अगले दिन बेटे को डिस्चार्ज कर दिया. चिकित्सकों ने बताया कि शिशु के पेट में इंफेक्शन है. कुछ दिन बाद पेट दर्द की शिकायत पर बेटे को फिर पांच जुलाई को उक्त अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉ राकेश कुमार ने सिटी स्कैन कराया और बताया कि रिपोर्ट दो दिन के बाद आयेगी. आठ जुलाई को रिपोर्ट आयी, तो बेटे को रेफर कर दिया गया. वह बेटे को एसएसकेएम हॉस्पिटल, कोलकाता ले गये. वहां बताया कि शिशु का केस खराब हो गया है. उसके पेट में अपेंडिस था, जो दो दिन पहले ही फट गया है. इलाज के दौरान नौ जुलाई 2024 को बेटे की मौत हो गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: शिशु की मौत मामले में एसएनएमएमसीएच प्रबंधन ने पीड़ित परिवार का लिया बयान appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top