Divyanka Tripathi Birthday: प्यार पाने की ऐसी चाहत, काले जादू का लिया सहारा, ब्रेकअप के बाद इतनी टूट चुकी थी ये एक्ट्रेस
Divyanka Tripathi Birthday: टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें में इशिता के रोल से मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का आज जन्मदिन है. उनका जन्म साल 1984 में भोपाल में हुआ था। उन्हें ‘ये हैं मोहब्बतें’ में इशिता का रोल और ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ से प्रसिद्धि मिली. दिव्यांका त्रिपाठी ने खुद एक इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि अपने एक्स बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा के साथ रिश्ता बचाने के लिए वह एक समय काले जादू/टोना‑टोटका तक के सहारे तक चली गई थीं. यह उनकी पुरानी लव लाइफ का फेज था, जो लंबे ब्रेकअप वाले दौर में हुआ, और बाद में उन्होंने मान लिया कि इससे कोई फायदा नहीं हुआ और बाद में वह इनसब से बाहर आ गईं. दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. उन्होंने कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम कर अपनी पहचान बनाई और अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. प्रोफेशनल लाइफ में सफलता के बावजूद उनकी निजी जिंदगी आसान नहीं रही. एक वक्त ऐसा भी आया जब रिश्तों में तनाव, दर्द और भावनात्मक उतार-चढ़ाव से उन्हें गुजरना पड़ा. विवेक दहिया से पहले दिव्यांका शरद मल्होत्रा को डेट कर रही थीं. दोनों की मुलाकात बनूं मैं तेरी दुल्हन के सेट पर हुई थी और वहीं से दोनों के बीच प्यार शुरू हुआ. करीब आठ साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया. ब्रेकअप के बाद दिव्यांका को इस रिश्ते से बाहर निकलने में काफी समय लगा. दिव्यांका के लिए यह फेज बहुत मुश्किलों से भरा रहा. एक इंटरव्यू में दिव्यांका ने बताया था कि रिश्ता बचाने के लिए उन्होंने काले जादू तक का सहारा लिया, लेकिन इससे कुछ भी नहीं बदला आखिरकार उन्हें निराशा हाथ लगी. समय के साथ दिव्यांका ने मूव ऑन किया और उनकी जिंदगी में विवेक दहिया आए. दोनों ने 2016 में शादी की और आज दोनों साथ में खुशहाल जीवन जी रहे हैं. The post Divyanka Tripathi Birthday: प्यार पाने की ऐसी चाहत, काले जादू का लिया सहारा, ब्रेकअप के बाद इतनी टूट चुकी थी ये एक्ट्रेस appeared first on Naya Vichar.




