Hot News

December 14, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhurandhar Box Office Collection Day 9: नौवें दिन भी धुआंधार कमाई कर रही है रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, 300 करोड़ी क्लब के पास पहुंचा कलेक्शन

Dhurandhar Box Office Collection Day 9: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है. रिलीज के बाद से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. साथ ही दुनियाभर में भी इस फिल्म को बहुत पसंद किया जा रहा है. रिलीज के नौवें दिन भी इस फिल्म की रफ्तार धीमी नहीं हुई और कमाई के आंकड़े लगातार बढ़ते ही जा रहे है. एक्शन, दमदार डायलॉग्स और कहानी के चलते ‘धुरंधर’ इस साल की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो चुकी है. फिल्म का नौवें दिन का कलेक्शन नौवें दिन यानी दूसरे शनिवार को फिल्म ने हिंदुस्तान में शानदार कमाई की. Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने करीब 53 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 292.75 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया है. इससे पहले आठ दिनों में ही फिल्म लगभग 239 करोड़ रुपये कमा चुकी थी. इस तरह सिर्फ नौ दिनों में 290 करोड़ का आंकड़ा पार करना किसी भी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. यहां देखें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन Day 1 28 Cr Day 2 32 Cr Day 3 43 Cr Day 4 23.25 Cr Day 5 27 Cr Day 6 27 Cr Day 7 27 Cr Day 8 32.5 Cr Day 9 53.00 Cr Total Collection 292.75 Cr फिल्म की ऑक्यूपेंसी अभी भी काफी अच्छी बनी हुई है. दूसरे शुक्रवार को भी फिल्म ने जबरदस्त उछाल दिखाया था और करीब 32 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो साफ बताता है कि वीकेंड पर दर्शक बड़ी संख्या में फिल्म देखने जा रहे हैं. फिल्म की स्टारकास्ट ‘धुरंधर’ का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और फिल्म में रणवीर सिंह के साथ इस फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. रणवीर सिंह का यह अवतार उनके फैंस के लिए बिल्कुल अलग और नया है. लंबे बाल, भारी दाढ़ी और आंखों में गुस्से की चमक, उनका लुक और परफॉर्मेंस दोनों ही दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर रणवीर की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है.  वहीं, अक्षय खन्ना की एंट्री सीन भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. सोशल मीडिया पर फैंस उनके किरदार की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. फिल्म को क्रिटिक्स से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.  ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘अपने जुबान से मेरा नाम मत लेना’, तुलसी ने तोड़ दिया मिहिर से रिश्ता, नॉयना को उसकी हद दिखाएगा ये शख्स ये भी पढ़ें: Bhabiji Ghar Par Hain 2.0: घूंघटगंज में मची हलचल, ‘भाभीजी घर पर हैं 2.0’ में पुरानी अंगूरी भाभी की हुई धमाकेदार वापसी, वीडियो वायरल ये भी पढ़ें: Zero Movie: फिल्म ‘जीरो’ की नाकामी पर सालों बाद डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘SRK की स्टार इमेज को कहानी में नहीं दिखा पाए’ The post Dhurandhar Box Office Collection Day 9: नौवें दिन भी धुआंधार कमाई कर रही है रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, 300 करोड़ी क्लब के पास पहुंचा कलेक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा बनी जहर, AQI 500 के करीब, GRAP-4 लागू

Delhi Air Pollution: देश की राजधानी दिल्ली में हवा इतनी खराब हो गई है कि सांस लेना मुश्किल हो गया है. राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 500 के करीब पहुंच गया है, जो प्रदूषण की ‘बेहद गंभीर’ श्रेणी में आता है. हालात को देखते हुए प्रशासन ने दिल्ली में GRAP-4 (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) लागू कर दिया है. दिल्ली से सटे नोएडा, गुरुग्राम और बहादुरगढ़ में भी प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना हुआ है. कई इलाकों में AQI 490 के पार रविवार सुबह दिल्ली का औसत AQI 462 दर्ज किया गया। सबसे खराब स्थिति रोहिणी में रही, जहां AQI 499 तक पहुंच गया. इसके अलावा आनंद विहार में 491, अशोक विहार में 493, बवाना में 498, जहांगीरपुरी में 495 और विवेक विहार में 495 AQI दर्ज किया गया. सुबह 6 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के किसी भी मॉनिटरिंग स्टेशन पर AQI 400 से नीचे नहीं था. विशेषज्ञों ने लोगों को घरों में ही रहने और अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी है. सेहत पर गंभीर असर की चेतावनी डॉक्टरों का कहना है कि इस जहरीली हवा में बाहर निकलने से आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत, सिरदर्द और गले में खराश जैसी समस्याएं हो सकती हैं. लंबे समय तक ऐसे माहौल में रहने से फेफड़ों और हृदय पर गंभीर असर पड़ सकता है. बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को खासतौर पर सतर्क रहने की सलाह दी गई है. GRAP-4 लागू, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद GRAP-4 लागू होने के बाद दिल्ली में कई सख्त पाबंदियां लगा दी गई हैं. प्रशासनी और निजी कार्यालय 50% कर्मचारियों के साथ काम करेंगे कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम का विकल्प दिया जा सकता है स्कूलों में कक्षा 9 तक और कक्षा 11 तक हाइब्रिड मोड में पढ़ाई होगी सभी तरह के निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है उद्योगों को प्रदूषण रहित तकनीक अपनाने के निर्देश पुरानी पेट्रोल (BS-III) और डीजल (BS-IV) गाड़ियों पर प्रतिबंध की संभावना The post Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा बनी जहर, AQI 500 के करीब, GRAP-4 लागू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Board: पेपरलेस की ओर बढ़ा बिहार बोर्ड, 42 वर्षों का रिकॉर्ड हुआ डिजिटाइज

मुख्य बातें इआरपी सिस्टम लागू सॉफ्टवेयर आधारित परीक्षा प्रणाली पर मुहर ओएफएसएस से 96 लाख छात्रों का नामांकन Bihar Board: पटना. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति(BSEB) की ओर से वर्ष 1983 से 2025 तक के मैट्रिक और इंटर के सभी रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में सुरक्षित किया गया है. इससे दस्तावेजों की सुरक्षा के साथ-साथ पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित हुई है. समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि बोर्ड पेपरलेस की ओर कदम बढ़ा दिया है. इआरपी सिस्टम लागू इ-ऑफिस के माध्यम से फाइल मूवमेंट, कंप्यूटरीकृत रिकॉर्ड रूम और ऑफलाइन-ऑनलाइन दोनों मोड में दस्तावेज संधारण की व्यवस्था लागू की गयी है. इससे मैनुअल प्रक्रिया लगभग समाप्त हो चुकी है. बोर्ड में एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (इआरपी) सिस्टम लागू कर अकादमिक, लेखा-वित्त, मानव संसाधन, विधि, सतर्कता, शिकायत निवारण और सामग्री प्रबंधन जैसे कार्य पूरी तरह कंप्यूटरीकृत कर दिये गये हैं. सॉफ्टवेयर आधारित परीक्षा प्रणाली पर मुहर आनंद किशोर ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा अपनायी गयी डिजिटल और तकनीकी व्यवस्थाओं को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिल गयी है. समिति को रिकॉर्ड प्रबंधन, सूचना सुरक्षा और गुणवत्ता प्रबंधन के लिए तीन आइएसओ सर्टिफिकेट प्रदान किये गये हैं. समिति ने 200 टेराबाइट क्षमता वाला अत्याधुनिक डेटा सेंटर स्थापित किया है, जिसे लगातार विस्तार दिया जा रहा है. इसके माध्यम से छात्रों के रिकॉर्ड और बोर्ड के विभिन्न सॉफ्टवेयर सुरक्षित रखे जा रहे हैं. प्री और पोस्ट एग्जाम सॉफ्टवेयर लागू है. परीक्षा से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म, इ-एडमिट कार्ड और ऑनलाइन शुल्क संग्रह की व्यवस्था है. वहीं, परीक्षा के बाद रिजल्ट प्रोसेसिंग पूरी तरह सॉफ्टवेयर आधारित है. ओएफएसएस से 96 लाख छात्रों का नामांकन वर्ष 2018 से लागू ओएफएसएस के माध्यम से अब तक 96 लाख से अधिक छात्रों ने 11वीं कक्षा में ऑनलाइन नामांकन कराया है. इन सभी का डेटा समिति द्वारा सुरक्षित रूप से संधारित किया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि परीक्षा प्रणाली में नवाचारों के लिए बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर को वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री लोक प्रशासन उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. Also Read: Bihar News: समस्तीपुर में बनी अगरबत्ती से सुगंधित होगा ओमान, मिथिला मखान के निर्यात पर भी चर्चा The post Bihar Board: पेपरलेस की ओर बढ़ा बिहार बोर्ड, 42 वर्षों का रिकॉर्ड हुआ डिजिटाइज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bridal Skincare Routine: 5 बड़ी स्किनकेयर गलतियां जो दुल्हनों का ग्लो कर देती हैं खराब

Bridal Skincare Routine: शादी हर लड़की के जीवन का सबसे खास दिन होता है और हर दुल्हन चाहती है कि उस दिन उसकी त्वचा बेदाग और निखरी हुई दिखे. लेकिन सही समय पर सही स्किनकेयर न अपनाने की वजह से कई बार दुल्हनों को अपने ही वेडिंग डे पर पिंपल्स, रेडनेस या डल स्किन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जानें वे 5 आम स्किनकेयर गलतियां, जो अक्सर दुल्हनें कर बैठती हैं और जिनका असर उनके स्पेशल डे पर साफ नजर आता है. Indian Bridal Skincare Routine: हर दुल्हन को पता होनी चाहिए ये 5 स्किनकेयर गलतियां, वरना बिगड़ सकता है वेडिंग लुक Bridal skincare routine: 5 बड़ी स्किनकेयर गलतियां जो दुल्हनों का ग्लो कर देती हैं खराब 2 1. स्किनकेयर बहुत देर से शुरू करना अक्सर दुल्हनें शादी से कुछ हफ्ते पहले ही स्किनकेयर पर ध्यान देना शुरू करती हैं. जबकि बेहतरीन रिजल्ट के लिए स्किनकेयर रूटीन शादी से कम से कम 3-6 महीने पहले शुरू करना चाहिए. 2. बहुत ज्यादा प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल एक साथ कई नए प्रोडक्ट्स ट्राय करना स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है. इससे एलर्जी, ब्रेकआउट या जलन की समस्या हो सकती है. बेहतर है कि सिंपल और डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा सुझाया गया रूटीन ही अपनाएं. 3. जरूरत से ज्यादा एक्सफोलिएशन कई दुल्हनें ग्लो पाने के चक्कर में रोज एक्सफोलिएट (त्वचा की ऊपरी सतह पर जमी हुई मृत (डेड) स्किन सेल्स को हटाना) करने लगती हैं. इससे स्किन बैरियर डैमेज हो सकता है. हफ्ते में 1–2 बार एक्सफोलिएशन काफी होता है. 4. टू-वीक रूल को नजरअंदाज करना शादी से दो हफ्ते पहले कोई भी नया ट्रीटमेंट या प्रोडक्ट इस्तेमाल करना जोखिम भरा हो सकता है. इस दौरान कुछ भी नया ट्राय करने से बचना चाहिए. 5. सनस्क्रीन न लगाना सनस्क्रीन को नजरअंदाज करना सबसे बड़ी गलती है. प्री-वेडिंग फंक्शन्स के दौरान SPF 50 वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन रोज लगाना जरूरी है. ग्लोइंग ब्राइडल स्किन सब कुछ करने से नहीं, बल्कि सही समय पर सही चीज करने से मिलती है. इसलिए किसी भी स्किनकेयर या प्रोसीजर से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह जरूर लें, ताकि आपका खास दिन सच में परफेक्ट बन सके. Also Read: 7 Bridal Makeup Tips Before Wedding: ब्राइडल मेकअप करवाने से पहले याद में रखें ये बातें, वरना हो सकता है पछतावा Also Read: 5 Beauty Tips for Brides Before Marriage: शादी से पहले दुल्हन ध्यान दे इन 5 ब्यूटी टिप्स पर, चांद सा निखरेगा रंग Also Read: Budget-Friendly Shadi Shopping Tips: शादी की शॉपिंग में ओवरस्पेंड से बचें  – ये 5 किफायती टिप्स बचाएंगी आपके पैसे और टाइम भी The post Bridal Skincare Routine: 5 बड़ी स्किनकेयर गलतियां जो दुल्हनों का ग्लो कर देती हैं खराब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Baby Names 2025: साल भर में सबसे ज्यादा चुने गए खास और अर्थपूर्ण बच्चों के नाम

Baby Names 2025: शिशु का नाम सिर्फ एक पहचान नहीं होता, बल्कि उसके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य से भी जुड़ा होता है. यही वजह है कि हर माता-पिता अपने शिशु के लिए ऐसा नाम चुनना चाहते हैं जो सुंदर होने के साथ-साथ अर्थपूर्ण और खास भी हो. साल 2025 में नामों को लेकर ट्रेंड में साफ बदलाव देखने को मिला है. लोग अब ऐसे नाम पसंद कर रहे हैं जो छोटे, मधुर सुनाई देने वाले और पॉजिटिव अर्थ से जुड़े हों. परंपरा और मॉडर्न सोच का खूबसूरत कॉम्बिनेशन इन नामों को और भी खास बनाता है. अगर आप भी अपने शिशु के लिए परफेक्ट नाम की तलाश में हैं, तो यहां आपको 2025 में सबसे ज्यादा चुने गए खास और अर्थपूर्ण बेबी नेम्स मिलेंगे. 2025 में सबसे ज्यादा ने गए खास और अर्थपूर्ण लड़कों के नाम कौन से हैं? आरव (Aarav) – शांति और ज्ञानविहान (Vihaan) – नई शुरुआत, सुबहअयान (Ayaan) – भगवान का उपहारकियान (Kiaan) – राजा, कृपाईशान (Ishaan) – भगवान शिवरेयांश (Reyansh) – भगवान विष्णु का अंशअद्वित (Advit) – अद्वितीय, जो दूसरा न होनीव (Neev) – नींव, मजबूत आधारअंश (Ansh) – हिस्सा, ईश्वर का अंशशौर्य (Shaurya) – वीरता, साहस 2025 में सबसे ज्यादा ने गए खास और अर्थपूर्ण लड़कियों के नाम कौन से हैं? आध्या (Aadhya) – देवी दुर्गा, प्रथम शक्तिअनाया (Anaya) – भगवान की कृपाकियारा (Kiara) – उज्ज्वल, प्रकाशमीरा (Meera) – कृष्ण भक्त, प्रेम की प्रतीकसिया (Siya) – माता सीताईरा (Ira) – पृथ्वी, सरस्वतीआर्या (Arya) – श्रेष्ठ, कुलीननायरा (Naira) – चमकती हुई, उजालावाणी (Vaani) – वाणी, ज्ञानअन्वी (Anvi) – देवी लक्ष्मी ये भी पढ़ें: Baby Girl Names: 2025 में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले बेबी गर्ल के यूनिक और खूबसूरत नाम यहां देखें ये भी पढ़ें: Baby Boy Names: 2025 में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले बेबी बॉय के यूनिक और स्पेशल नाम यहां देखें Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है The post Baby Names 2025: साल भर में सबसे ज्यादा चुने गए खास और अर्थपूर्ण बच्चों के नाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Birthday Surprise Ideas: बिटिया रानी के जन्मदिन को शानदार बना देंगे ये बेहतरीन सरप्राइज आइडियाज

Birthday Surprise Ideas: सभी पेरेंट्स अपने बच्चों के जन्मदिन पर कुछ स्पेशल करना चाहते हैं. अगर आपकी भी बेटी का जन्मदिन जल्द आने वाला है तो आप उसके लिए खास सरप्राइज प्लान कर सकते हैं. जन्मदिन के दिन गिफ्ट के साथ-साथ छोटे-छोटे सरप्राइज देने से ये दिन आपकी बेटी के लिए हमेशा यादगार बन जाएगा. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं कुछ सरप्राइज आइडियाज जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं.  सरप्राइज केक कटिंग  अपनी बेटी के जन्मदिन पर आप उसके फेवरेट केक को खुद तैयार कर सकते हैं या मार्केट से खरीद कर ला सकते हैं. आप सुबह में पूरे परिवार के साथ बेटी के रूम में केक लेकर जाएं और सभी मिलकर बर्थडे विश करें. सबको साथ में और केक देखकर आपकी बेटी जरूर सरप्राइज हो जाएगी. इसके बाद आप बेटी को केक कटिंग करने को कहें. सरप्राइज डेकोरेशन  बेटी के जन्मदिन पर सरप्राइज डेकोरेशन करके आप उसके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं. आप अपनी बेटी के सुबह उठने से पहले लिविंग रूम को खूबसूरती से डेकोरेट कर लें. आप रूम को रंग-बिरंगे गुब्बारे, फुलों की माला और लाइट्स से सजाएं. जब आपकी बेटी कमरे में आएगी और सजावट को देखेगी तो उसका चेहरा खुशी से खिल उठेगा.  फेवरेट खाने से भरी प्लेट बेटी के जन्मदिन पर उसे खुश करने के लिए का आप उसकी फेवरेट खाने की चीजों से भरी प्लेट तैयार कर सकते हैं. आप इस थाली में उसकी पसंदीदा मिठाइयां और स्नैक्स रख सकते हैं.  फ्रेंड्स के साथ सरप्राइज आउटिंग आप अपनी बेटी के बर्थडे पर कुछ खास करना चाहते हैं तो बेटी के दोस्तों के साथ मिलकर एक मजेदार और यादगार सरप्राइज आउटिंग प्लान कर सकते हैं. आप बेटी के दोस्तों के साथ पार्क या कैफे जाने का प्लान बना सकते हैं. जन्मदिन के दिन अपने दोस्तों के साथ बिताया गया ये टाइम आपकी बेटी को जरूर याद रहेगा.  यह भी पढ़ें: Long Distance Relationship Surprise Ideas: पार्टनर से रहते हैं दूर, तो इन तरीकों से प्यार जताएं, ट्राई करें ये आसान सरप्राइज आइडियाज  यह भी पढ़ें: Anniversary Surprise Ideas For Wife: इस शादी की सालगिरह बनाएं पत्नी के लिए हर पल खास, ट्राई करें ये सरप्राइज आइडियाज The post Birthday Surprise Ideas: बिटिया रानी के जन्मदिन को शानदार बना देंगे ये बेहतरीन सरप्राइज आइडियाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘अपने जुबान से मेरा नाम मत लेना’, तुलसी ने तोड़ दिया मिहिर से रिश्ता, नॉयना को उसकी हद दिखाएगा ये शख्स

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्मृति ईरानी के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में आने वाले एपिसोड दर्शकों की धड़कनें तेज करने वाले हैं. तुलसी और मिहिर के रिश्ते में जो तूफान उठा है, वह अब खुलकर सामने आने वाला है. इस वक्त सीरियल की कहानी पूरी तरह से उथल-पुथल में है. दर्शक अब भी यकीन नहीं कर पा रहे कि तुलसी और मिहिर के रिश्ते में इतनी बड़ी दरार आ चुकी है. तुलसी को पता चल चुका है कि मिहिर का झुकाव नॉयना की तरफ बढ़ गया है. जिसके बाद तुलसी अंदर से पूरी तरह टूट जाती है, लेकिन अब वह चुप रहने वाली नहीं है. अब तक के एपिसोड में आपने देखा कि परी और रणविजय की शादी हो जाती है. शादी के बाद तुलसी अचानक अपने घर पहुंचती है. परी की विदाई के बाद तुलसी मिहिर से अकेले में बात करने का फैसला करती है. यहीं से कहानी एक नए मोड़ पर पहुंच जाती है, जहां दबे हुए सारे जज्बात बाहर आने वाले हैं. तुलसी ने मिहिर से किया बड़ा सवाल आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि तुलसी का गुस्सा फूट पड़ता है. वह मिहिर से सवाल करती है कि नॉयना के साथ उसका रिश्ता आखिर क्या है? तुलसी कहती है कि अब वह मिहिर का नाम भी अपनी जुबान पर नहीं सुनना चाहती. मिहिर जब बात संभालने की कोशिश करता है, तो तुलसी और टूट जाती हैं और कहती है कि अपने जुबान से मेरा नाम मत लेना, नाम लेते हो न तो लगता है जैसे तुलसी के पत्ते पर किसी ने तेजाब छिड़का हो.’ बातों-बातों में तुलसी पुराने जख्म भी कुरेद देती है. वह मंदिरा का जिक्र करते हुए मिहिर से पूछती है कि उसने एक बार फिर वही गलती क्यों दोहराई. अगर प्यार नहीं था, तो पहले ही क्यों नहीं सच बता दिया. तुलसी के सवाल मिहिर को पूरी तरह चुप करा देते हैं. गायत्री की चाल होगी कामयाब? इधर, घर के अंदर एक और साजिश पक रही है. गायत्री एक नई चाल चलने वाली है. उसकी मदद से नॉयना तुलसी के बेडरूम तक पहुंचने की कोशिश करेगी. हालांकि इस बार कहानी में ट्विस्ट आएगा, क्योंकि मिहिर खुद नॉयना को उसकी हद दिखाने वाला है. तुलसी के जाने के बाद भी वह किसी और को अपनी जिंदगी में जगह नहीं देना चाहता है. अब 6 साल के लीप के बाद पता चलेगा कि तुलसी अब अंगद के साथ उसी चॉल में रह रही है. मुश्किल वक्त में अंगद तुलसी का सहारा बनकर सामने आएगा. ये भी पढ़ें: Bhabiji Ghar Par Hain 2.0: घूंघटगंज में मची हलचल, ‘भाभीजी घर पर हैं 2.0’ में पुरानी अंगूरी भाभी की हुई धमाकेदार वापसी, वीडियो वायरल ये भी पढ़ें: Zero Movie: फिल्म ‘जीरो’ की नाकामी पर सालों बाद डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘SRK की स्टार इमेज को कहानी में नहीं दिखा पाए’ ये भी पढ़ें: Baseer Ali: बिग बॉस 19 के खत्म होते ही नेहल संग रिश्ते पर बसीर अली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मुझसे और मेरे नाम से दूर रहो’ The post Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘अपने जुबान से मेरा नाम मत लेना’, तुलसी ने तोड़ दिया मिहिर से रिश्ता, नॉयना को उसकी हद दिखाएगा ये शख्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Police News: एसएसपी और एसपी के लिये फरमान जारी, लोगों से वन टू वन करनी होगी बात, जानिये शेड्यूल

Bihar Police News: बिहार में पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में है. ऐसे में पुलिस और आम लोगों के बीच किसी भी तरह से दूरी ना रहे, इसे ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किया गया है. दरअसल, एसएसपी और एसपी थाने में अब जनता दरबार लगायेंगे. सेंट्रल रेंज आईजी जितेंद्र राणा की तरफ से आदेश जारी किया गया है, जिसके मुताबिक एसएसपी और सभी एसपी को सप्ताह में दो-दो दिन थानों में जनता दरबार लगाना होगा. ये है जनता दरबार का शेड्यूल इसके साथ ही एसएसपी और एसपी को थानों का निरीक्षण करने का आदेश भी दिया गया. आदेश मिलने के बाद पूर्वी और ग्रामीण एसपी ने जनता दरबार का शेड्यूल जारी किया है. पूर्वी एसपी परिचय कुमार 18 दिसंबर को भगवानगंज थाना, 20 को सुल्तानगंज, 23 को चित्रगुप्त नगर, 27 को पिपरा और 30 दिसंबर को परसा बाजार थाना में जनता दरबार लगायेंगे. एसपी ने थाना इलाके के ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचने की अपील की है. आईजी को सौंपनी होगी ये रिपोर्ट इसके साथ ही ग्रामीण एसपी अपराजित लोहान भी 15 दिसंबर को बाढ़ और 18 दिसंबर को फतुहा थाना में जनता दरबार लगायेंगे. मिली जानकारी के अनुसार, एसपी जनता दरबार और थाने का निरीक्षण करने के बाद उसकी रिपोर्ट बनाकर आईजी को सौंपेंगे. किसी भी तरह की लापरवाही या शिथिलता बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. पुलिस प्रशासन की बेहद खास पहल पुलिस प्रशासन की तरफ से उठाए गए इस कदम को बेहद खास माना जा रहा है. दरअसल, संभावना जताई जा रही है कि पुलिस प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ेगा. इसके साथ ही कई बार लोगों को अपनी शिकायतों को लेकर जिला मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब तो अधिकारी खुद ही उनके पास पहुंच रहे हैं. इसके साथ ही जनता दरबार के जरिये लंबित मामलों में तेजी आने के साथ-साथ आपराधिक गतिविधियों पर ब्रेक लगाने के लिये लोगों की तरफ से फीडबैक भी आ सकेंगे. Also Read: Bihar Traffic Rule: गाड़ी चलाते वक्त तीन बार से ज्यादा तोड़ा ये नियम तो लाइसेंस होगा जब्त, जानिये पूरा मामला The post Bihar Police News: एसएसपी और एसपी के लिये फरमान जारी, लोगों से वन टू वन करनी होगी बात, जानिये शेड्यूल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: रोजना डेढ़ करोड़ का खाना सड़क पर खा जाते हैं इस शहर के लोग, 10 वर्षों में स्ट्रीट फूड कल्चर का बढ़ा ट्रेंड

Bihar News: मुजफ्फरपुर. शहर की फास्ट फूड की दुकानों से रोज करीब दो करोड़ का जायका लग रहा है. बिहार अर्बन लाइवलीहुड्स मिशन के तहत नगर निगम के क्षेत्र में 2,597 दुकानें रजिस्टर्ड हैं, जिसमें से 3500 दुकानें फास्ट फूड के हें. हालांकि शहर के विभिन्न जगहों पर करीब पांच हजार फास्ट फूड की दुकानें हैं. इनमें कई दुकानों से बिक्री पांच से दस हजार तक की है. औसत रोज तीन हजार का भी टर्नओवर मानें तो शहर में फास्ट फूड की दुकानों से करीब दो करोड़ के व्यंजनों की बिक्री होती है. शहर में करीब 50 से अधिक व्यंजनों की वेराइटी है, जो हर वर्ग के लोगों को पसंद आ रही है. हाल ही में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 500 वेंडर्स को हाइजीन ट्रेनिंग दी है. कल्याणी से मिठनपुरा तक करीब 200 स्टॉल मुजफ्फरपुर के स्ट्रीट फूड में बिहारी व्यंजनों के साथ चाइनीज व्यंजनों का दबदबा है. सबसे लोकप्रिय आइटम्स में एग रॉल, चिकेन चिल्ली, फॉयड चिकेन, पानीपुरी, बर्गर, चाऊमीन, माेमो, मंचूरियन व बिरयानी शामिल हैं. स्ट्रीट फूड का कारोबार शाम से शुरू होता है और देर रात तक चलता है. ऑफिस और कारोबार से छूटने वाले लोगों के अलावा शाम में टहलने वाले युवा इसके प्रमुख ग्राहक हैं. कल्याणी, क्लब रोड और मिठनपुरा फास्ट फूड का हब बना हुआ है. यहां करीब 200 से अधिक स्टॉल्स हैं, मोतीझील फ्लाईओवर और देवी मंदिर रोड पानीपुरी के लिये चर्चित है तो क्लब रोड में ननवेज आइटम की विभिन्न व्यंजन उपलब्ध हैं. पानी टंकी के पास मंचूरियन की आधे दर्जन से अधिक दुकानें हैं. ब्रह्मपुरा में एग-बेस्ड स्ट्रीट फूड के भी आधा दर्जन स्टॉल्स हैं. एक दशक पहले तक नगण्य थी स्ट्रीट फूड की संख्या पहले की स्थिति की बात करें तो एक दशक पहले तक स्ट्रीट फूड की संख्या नगण्य थी. सड़क पर खड़ा होकर खाना भी लोग पसंद नहीं करते थे, लेकिन आधुनिक जीवन शैली में स्ट्रीट फूड से बना फास्ट फूड लोगों की दिनचर्या में शामिल हो गया है. 2012 के स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट के तहत फूड वेंडरों का रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया. कोविड के बाद डिजिटल ऑर्डर ने टर्नओवर बढ़ाया. इसके बाद से स्ट्रीट फूड के प्रति लोगों की रुचि जगी. आज के युवा स्ट्रीट फूड के विभिन्न व्यंजन खूब पसंद कर रहे हैं. इसका एक कारण है कि यह रेस्तरां से सस्ते हैं और ताजा उपलब्ध होता है. पुरानी बाजार के मंचूरियन दुकानदार राकेश कुमार बताते हैं कि पिछले दो सालों में फास्ट फूड का क्रेज अधिक बढ़ा है. बाजार में सबसे अधिक मांग एग रॉल, चाऊमीन और चिकेन आइटम की है. Also Read: Bihar News: समस्तीपुर में बनी अगरबत्ती से सुगंधित होगा ओमान, मिथिला मखान के निर्यात पर भी चर्चा The post Bihar News: रोजना डेढ़ करोड़ का खाना सड़क पर खा जाते हैं इस शहर के लोग, 10 वर्षों में स्ट्रीट फूड कल्चर का बढ़ा ट्रेंड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रेन मिस हो गई तो ये गलती कभी मत करना, रेलवे के इस नियम को जानना आपके लिए है जरूरी

Indian Railway Rules: हिंदुस्तान में रोज़ाना लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं. समय पर स्टेशन न पहुंच पाना या आख़िरी वक्त पर ट्रेन छूट जाना ऐसी स्थिति है, जिससे कई यात्री कभी न कभी जरूर गुजरते हैं. इस हालात में गलत जानकारी के कारण लोग अक्सर और बड़ी मुश्किल में फंस जाते हैं. जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म से आगे बढ़ती है, यात्री के मन में दो बातें आती हैं पहली, टिकट का पैसा वापस मिलेगा या नहीं. दूसरी, क्या उसी टिकट से किसी और ट्रेन में बैठा जा सकता है. यहीं से सबसे ज्यादा गलतफहमियां शुरू होती हैं. रिज़र्व टिकट दूसरी ट्रेन के लिए मान्य नहीं रेलवे नियमों के अनुसार किसी एक ट्रेन के लिए जारी किया गया रिज़र्व टिकट किसी दूसरी ट्रेन में यात्रा की अनुमति नहीं देता. यानी छूटी हुई ट्रेन का टिकट लेकर किसी अन्य एक्सप्रेस या मेल ट्रेन में बैठना नियमों का उल्लंघन माना जाता है. अगर यात्री उसी दिन दूसरी ट्रेन से जाना चाहता है, तो उसे नया टिकट लेना होगा. आमतौर पर यह जनरल टिकट होता है, लेकिन यह सुविधा भी हर ट्रेन में नहीं मिलती. कुछ विशेष श्रेणी की ट्रेनों में जनरल कोच होता ही नहीं. हर ट्रेन में जनरल टिकट क्यों नहीं चलता राजधानी, वंदे हिंदुस्तान और कई प्रीमियम ट्रेनों में जनरल टिकट स्वीकार नहीं किया जाता. केवल उन्हीं ट्रेनों में जनरल टिकट से यात्रा संभव है, जिनमें सामान्य श्रेणी के कोच लगे होते हैं. ट्रेन की कैटेगरी जाने बिना चढ़ना जोखिम भरा हो सकता है. अगर यात्री गलत ट्रेन में या बिना वैध टिकट पकड़ा जाता है, तो रेलवे जुर्माना लगा सकता है. कुछ मामलों में अतिरिक्त शुल्क के साथ आगे की यात्रा भी रोकी जा सकती है. रिफंड कहां और कब मिलेगा अगर ट्रेन छूट गई है तो सबसे सुरक्षित विकल्प रिफंड के लिए आवेदन करना होता है. इसके लिए TDR दाखिल किया जाता है. IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर जाकर टिकट से जुड़ी जानकारी भरनी होती है और कारण चुनकर TDR सबमिट करना होता है. TDR स्वीकार होने के बाद रेलवे रिफंड की प्रक्रिया शुरू करता है. टिकट बुक करते समय जिस खाते से भुगतान किया गया था, उसी खाते में राशि वापस भेजी जाती है. आमतौर पर यह प्रक्रिया कुछ हफ्तों से लेकर 60 दिनों के भीतर पूरी हो जाती है. Also Read: कन्फर्म टिकट के लिए अब नहीं होगी परेशानी, रेलवे के इस कार्रवाई से यात्रियों को होगा अब बड़ा फायदा The post ट्रेन मिस हो गई तो ये गलती कभी मत करना, रेलवे के इस नियम को जानना आपके लिए है जरूरी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top