Hot News

December 29, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Upcoming Bollywood Movies 2026: नए साल में ‘धुरंधर’ को कौन-कौन सी मूवी देगी टक्कर? अगले साल रिलीज होने वाली 10 फिल्मों की LIST

Upcoming Bollywood Movies 2026: हर साल बॉलीवुड और साउथ सिनेमा से ढेर सारी बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में आती हैं. कुछ फिल्मों का बज रिलीज से पहले ही आसमान छूने लगता है, तो कुछ रिलीज के बाद सबको चौंका देती हैं. अब 2025 खत्म होने वाला है और दर्शकों की निगाहें 2026 पर टिक गई हैं. इसी बीच IMDb ने 2026 की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में 10 ऐसी फिल्में हैं, जिनका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. 1. रामायण रणबीर कपूर की रामायण 2026 की सबसे बड़ी और चर्चित फिल्मों में गिनी जा रही है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस मेगा फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज होगा. रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण के रोल में नजर आएंगे. फिल्म करीब 4000 करोड़ के भारी भरकम बजट में बन रही है. 2. किंग फिल्म किंग को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है. इस फिल्म से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं. माना जा रहा है कि फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज हो सकती है, या फिर साल के आखिर तक सिनेमाघरों में आएगी. 3. धुरंधर 2 रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. अब इसके सीक्वल धुरंधर 2 का ऐलान हो चुका है. अक्षय खन्ना एक बार फिर रहमान डकैत के किरदार में दिखेंगे. फिल्म ईद के मौके पर 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी. 4. टॉक्सिक KGF 2 के बाद यश की दमदार वापसी फिल्म टॉक्सिक से होने जा रही है. गीता मोहनदास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम रोल निभा रही हैं. टॉक्सिक 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी और इसी दिन धुरंधर 2 से क्लैश करेगी. 5. जन नायकन थलपति विजय की जन नायकन को उनकी आखिरी फिल्म माना जा रहा है. यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को रिलीज होगी. इसके बाद विजय के फुल टाइम नेतृत्व में आने की चर्चा है, जिसकी वजह से फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. 6. द राजा साब प्रभास की द राजा साब पोंगल के मौके पर 9 जनवरी 2026 को रिलीज होगी. फिल्म में संजय दत्त और निधि अग्रवाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. कल्कि 2898 AD के बाद यह प्रभास की पहली रिलीज होगी. 7. इक्कीस धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म मानी जा रही इक्कीस अब 1 जनवरी 2026 को रिलीज होगी. फिल्म में अगस्त्य नंदा लीड रोल में नजर आएंगे. पहले इसे 2025 में रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में पोस्टपोन कर दिया गया. 8. पराशक्ति सुधा कोंगारा के निर्देशन में बनी तमिल पीरियड ड्रामा फिल्म पराशक्ति पोंगल 2026 पर रिलीज होगी. शिवकार्तिकेयन इसमें लीड रोल निभा रहे हैं. फिल्म को लेकर साउथ इंडस्ट्री में जबरदस्त बज बना हुआ है. 9. दृश्यम 3 मोहनलाल की सुपरहिट फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी दृश्यम 3 साल 2026 में रिलीज होगी. अभी इसकी रिलीज डेट तय नहीं है, लेकिन मलयालम वर्जन, अजय देवगन की हिंदी दृश्यम 3 से पहले रिलीज किया जाएगा. 10. बॉर्डर 2 करीब 28 साल बाद बॉर्डर 2 के जरिए सनी देओल एक बार फिर फौजी के रोल में लौट रहे हैं. फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी नजर आएंगे. बॉर्डर 2 को 23 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाएगा यह भी पढ़ें: Akshay Kumar Look: लंबे बाल और बढ़ी दाढ़ी…, ‘Mr. खिलाड़ी’ का रफ-एंड-टफ लुक तेजी से वायरल The post Upcoming Bollywood Movies 2026: नए साल में ‘धुरंधर’ को कौन-कौन सी मूवी देगी टक्कर? अगले साल रिलीज होने वाली 10 फिल्मों की LIST appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के इस जिले में 15000 लोगों का राशनकार्ड से कटेगा नाम, सख्त निर्देश जारी

Bihar Ration Card: केंद्र और राज्य प्रशासन का खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग गरीबों को मिलने वाले मुफ्त राशन को सही लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहा है. विभाग ने साफ निर्देश दिया है कि जो लोग इस योजना के हकदार नहीं हैं, उनके राशनकार्ड की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए. क्या है वजह मोतिहारी के करीब 15 हजार ऐसे राशनकार्ड धारकों का राशन रोक दिया गया है, जिन्होंने अब तक अपना आधार कार्ड राशनकार्ड से नहीं जोड़ा है. विभाग अब इन सभी राशनकार्ड धारकों का नाम सूची से हटाने की तैयारी में है. विभाग के आदेश के बावजूद अभी तक सिर्फ 80 प्रतिशत राशनकार्ड धारकों ने ही ई-केवाईसी पूरी कराई है. विभागीय जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर तक हर हाल में सभी राशनकार्ड धारकों का ई-केवाईसी पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें इतने लोगों ने अब तक नहीं कराया ई-केवाईसी अनुमंडल के अरेराज, संग्रामपुर, पहाड़पुर और हरसिद्धि प्रखंड में कुल 5 लाख 40 हजार राशनकार्ड हैं. इनमें से अब तक एक लाख आठ हजार राशनकार्ड धारकों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है. इसके अलावा, विभाग ने चारों प्रखंडों में करीब 11 हजार आर्थिक रूप से सक्षम राशनकार्ड धारकों को चिन्हित किया है, जिनका राशनकार्ड रद्द करने के लिए सूची पोर्टल पर भेज दी गई है. इस सूची में जीएसटी में पंजीकृत व्यापारी, 25 लाख रुपये से अधिक सालाना कारोबार करने वाले व्यवसायी, इनकम टैक्स देने वाले लोग, मीडियम और भारी वाहन के मालिक तथा बड़े जमीन मालिक शामिल हैं. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (Block Supply Officer) अंकित कुमार ने बताया कि अब तक 80 प्रतिशत राशनकार्ड धारकों का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है, जबकि बाकी लोगों को जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं. इसे भी पढ़ें: बिहार में कोहरा और ठंड का डबल अटैक, सभी 38 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, एडवाइजरी जारी The post बिहार के इस जिले में 15000 लोगों का राशनकार्ड से कटेगा नाम, सख्त निर्देश जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का ‘मोर पियवा गोर पियवा’ हुआ रिलीज, लाल साड़ी में जान्हवी मिश्रा की खूबसूरत अदाओं ने लूटा दिल

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Mor Piywa Gor Piywa: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर शिल्पी राज का नया रोमांटिक भोजपुरी गाना ‘मोर पियवा गोर पियवा’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. अपनी सुरीली आवाज के लिए पहचानी जाने वाली शिल्पी राज ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है. गाने के म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस जान्हवी मिश्रा और आयुष लीड रोल में नजर आ रहे हैं. वीडियो में जान्हवी अपने ऑन-स्क्रीन पति की तारीफों के पुल बांधती दिखाई देती हैं. ऐसे में अगर आपने अबतक इस गाने को नहीं सुना तो आइए इसकी खासियत और बाकी डिटेल्स बताते हैं. पहले यहां देखने वीडियो एल्बम- रेड साड़ी में दिखा जान्हवी मिश्रा का ग्लैमरस अंदाज ‘मोर पियवा गोर पियवा’ गाने के वीडियो में शिल्पी राज की आवाज में जाह्नवी कहती हैं कि उनके पति जब बुलेट पर सवार होकर निकलते हैं, तो बाकी लड़कियों के दिल धक-धक करने लगते हैं और उनके ‘गोर पियवा’ का रुतबा सब पर भारी पड़ता है. वीडियो में आगे रेड साड़ी में जान्हवी मिश्रा का खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज दर्शकों को खूब भा रहा है. उनके एक्सप्रेशंस, डांस मूव्स और आयुष के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री गाने को और भी खास बना देती है. यूजर्स ने लुटाया प्यार रिलीज के साथ ही इस सॉन्ग पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट्स के जरिए तारीफें कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “न पुलिस रिपोर्ट करता है ना अदालत में जब भी शिल्पी राज का गाना आता है तो सिर्फ विस्फोट होता है”. वहीं, दूसरे ने जाह्नवी की तारीफों में लिखा, “ये कितनी प्यारी हैं.” बाकी कई ने रेड हार्ट और फायर एमोजो बनाए और इसे सुपरहिट भी बताया. गाने की मजबूत टीम सिंगर :- शिल्पी राज लिरिक्स :- सोनू सरगम ​​आरा म्यूजिक डायरेक्टर :- प्रियांशु सिंह वीडियो – पैराडाइज प्रोडक्शन फीट – जान्हवी मिश्रा और आयुष डायरेक्टर – गोल्डी जायसवाल कोरियोग्राफर – सनी सोनकर पब्लिसिटी डिजाइन – सावन GFX डीओपी – राजन वर्मा एडिटर – संदीप यादव डायरेक्टर – रोहित सिंह यह भी पढ़ें: Pawan Singh New Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया रोमांटिक गाना ‘बेडरूम में राजा’ रिलीज, नीली साड़ी में अपर्णा मल्लिक के ग्लैमरस लुक ने बढ़ाया पारा The post Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का ‘मोर पियवा गोर पियवा’ हुआ रिलीज, लाल साड़ी में जान्हवी मिश्रा की खूबसूरत अदाओं ने लूटा दिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रक से 240 लीटर शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

कर्मनाशा. दुर्गावती थाना क्षेत्र में एनएच 19 पर कर्मनाशा बाजार के समीप रविवार की रात करीब 10 बजे पुलिस नेएक ट्रक से 240.880 लीटर शराब बरामद किया तथा ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार चालक दिलीप कुमार सिंह पिता परशुराम सिंह ग्राम रसौली थाना पिरो जिला भोजपुर का निवासी बताया गया है. दरअसल, दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया यूपी से शराब की खेप लेकर आने की सूचना पर पुलिस ने कर्मनाशा के पास पहुंचकर एनएच पर जांच अभियान शुरू किया. इस क्रम में यूपी की ओर से एक ट्रक नंबर संख्या यूपी 65 डीटी 9142 आने पर पुलिस ने उक्त ट्रक को रोककर तलाशी ली, तो ट्रक के अंदर से 240.880 लीटर शराब बरामद हुई. शराब बरामद हाेते ही पुलिस ने शराब सहित ट्रक को जब्त कर लिया तथा ट्रक चालक को गिरफ्तार कर थाने ले आयी. आगे की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ट्रक से 240 लीटर शराब बरामद, चालक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari: डीइओ ने आधा दर्जन शिक्षकों से किया जवाब-तलब

Motihari: मोतिहारी. विद्यालयों में ससमय स्कूल इन और स्कूल आउट नहीं करने वाले शिक्षकों की समीक्षा डीइओ कार्यालय द्वारा की जा रही है.जाे शिक्षक समय से इन आउट नहीं किए है उन्हे चिन्हित करते हुए डीइओ ने जवाब -तलब किया है.ऐसे हीं मामलों में डीइओ राजन कुमार गिरी ने बनकटवा प्रखंड के करिब आधा दर्जन शिक्षकों से जवाब-तलब किया है.जिन शिक्षकों से डीइओ ने जवाब-तलब किया है उनमें एनपीएस पीपरा के शिक्षक फैज अहमद,उत्क्रमित उच्च विद्यालय इनरवा फुलवार के अमिर सज्जाद,मध्य विद्यालय इनरवा फुलवार के विरेन्द्र प्रसाद यादव,उमवि कुदरकट के महिपाल मिश्रा,उत्क्रमित मध्य विद्यालय रेगनीया के शिक्षक अमरनाथ साहु तथा यूएमएस इनरवा के शिक्षक ईशान कुमार शामिल है.डीइओ ने कहा है कि इन शिक्षकों के द्वारा ई-शिक्षा कोष पर दस बजे या इसके बाद विद्यालय में उपस्थिति दर्ज की गई है.डीइओं ने 24 घंटे के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया है.डीइओ ने बताया कि अन्य प्रखंडों के शिक्षकों की भी उपस्थिति की समीक्षा की जा रही है.जाे भी दोषी मिलेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari: डीइओ ने आधा दर्जन शिक्षकों से किया जवाब-तलब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

52 लीटर शराब व बाइक के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

कुदरा. थाना स्थित सर्विस सड़क पर सोमवार की अहले सुबह वाहन चेकिंग के दौरान शराब ले जा रहे दो धंधेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार धंधेबाजों में एक के बैग से पुलिस ने 48 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया, साथ ही धंधेबाज की बाइक व मोबाइल को जब्त कर लिया गया. गिरफ्तार धंधेबाज थाना क्षेत्र के भैसवला गांव निवासी बिनी कुमार यादव का पुत्र विकास कुमार बताया जाता है. इधर, पुलिस ने छापेमारी कर पंचपोखरी गांव से चार लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक और धंधेबाज को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार धंधेबाज पंचपोखरी गांव निवासी बच्चा सिंह का पुत्र संदीप कुमार बताया जाता है. बताया जाता है कि शराब के धंधेबाज नव वर्ष पर जश्न मनाने के लिए शराब की बड़ी खेप इकट्ठा कर ज्यादा मुनाफा कमाने के जुगाड़ में जुटे हैं. लेकिन, पुलिस की कार्रवाई करते हुए धंधेबाजों के मनसूबे पर पानी फेर दिया. इधर, दोनों धंधेबाजों की मेडिकल जांच के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 52 लीटर शराब व बाइक के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नये साल में शराब स्टॉक करने के लिए तस्करों की सक्रियता बढ़ी

उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से जिले में आ रही शराब की खेप नये साल में शराब बेचकर मोटी कमाई के चक्कर में धंधेबाज जिले की पुलिस जब्त कर रही शराब, पर धंधेबाज हो जा रहे फरार पुलिसिया कार्रवाई पर उठ रहे सवाल प्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीण नववर्ष 2026 आने में अब मात्र दो दिन शेष हैं. नये साल का जश्न मनाने की तैयारी के बीच शराब धंधेबाज एक बार फिर सक्रिय हो गये हैं. नये साल के जश्न के लिए शराब का बड़ा स्टॉक जमा करने की कवायद तस्करों ने तेज कर दी है. शराब धंधेबाज नये साल में प्रतिबंधित शराब बेचकर मोटी कमाई के चक्कर में जुटे हैं. उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से सड़क मार्ग के जरिये शराब की बड़ी-बड़ी खेप मंगवाकर जिले में स्टॉक किया जा रहा है. हालांकि, पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम शराब धंधेबाजों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है और विभिन्न इलाकों से शराब भी बरामद की जा रही है. इसके बावजूद अधिकतर मामलों में धंधेबाज पुलिस की गिरफ्त से बाहर निकल जा रहे हैं. ऐसे में सवाल उठने लगे है कि क्या पुलिस दूर से ही तस्करों को पहचान जा रही है या फिर कोई और मामला है. या फिर धंधेबाज पुलिस को देख शराब की खेप छोड़कर फरार हो जा रहे हैं. पुलिसिया कार्रवाई कहीं न कहीं संदेह के घेरे में भी नजर आ रही है. सूत्र बताते हैं कि शराब धंधेबाजों के रूट पहले से तय हैं. उसी रूट से विभिन्न प्रदेशों से शराब की खेप जिले में प्रवेश करती है. जब दूसरे धंधेबाजों को इसकी भनक लगती है, तो वे आपसी प्रतिस्पर्धा में एक-दूसरे की खेप पकड़वाने की जुगत में लग जाते हैं. किसी न किसी माध्यम से पुलिस तक सूचना पहुंचती है और फिर कार्रवाई होती है. शहर व आसपास की कार्रवाई पर एक नजर केस-1. 22 दिसंबर 2025 को दरिगाव थाना क्षेत्र के ताराचंडी पहाड़ी के समीप से पुलिस ने दो बाइकों से 42 लीटर शराब बरामद की थी. बाइक भी जब्त हुई थी, लेकिन धंधेबाज भागने में सफल हो गये थे. केस-2. 22 दिसंबर 2025 को दरिगाव थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन बाइकों से 360 लीटर शराब की खेप बरामद की थी. इस मामले में भी धंधेबाज फरार हो गये थे. बरामद बाइकों में एक का मामला भभुआ और एक का सासाराम नगर थाने में दर्ज था. केस-3. 22 दिसंबर 2025 को दरिगाव थाना क्षेत्र के नयकागांव में पुलिस ने दो हजार लीटर महुआ पास को नष्ट किया था, लेकिन धंधेबाज भागने में सफल रहा. केस-4. 23 दिसंबर को डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकिया गांव के समीप से उत्पाद विभाग की टीम ने गिट्टी लदे ट्रक से 1050 लीटर शराब बरामद की थी. ट्रक भी जब्त किया गया. इस मामले में छह लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी, लेकिन कोई भी धंधेबाज गिरफ्तार नहीं हो सका. केस-5. 26 दिसंबर 2025 को सासाराम नगर थाने की पुलिस ने शहर के महाजन टोली स्थित शिव मंदिर के पास से 31 लीटर शराब बरामद की थी, लेकिन धंधेबाज पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका. केस-6. सासाराम मुफस्सिल थाना की पुलिस ने रविवार को श्रीरामपुर गांव के समीप से 30 लीटर शराब बरामद की, लेकिन इस मामले में भी धंधेबाज फरार है. कहते हैं अधिकारी शराब धंधेबाजों पर पुलिस की पैनी नजर है. इसके लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जगह-जगह वाहन जांच अभियान भी चलाया जा रहा है. नये साल में धंधेबाजों की सक्रियता बढ़ने की सूचना है, लेकिन उसी गति से कार्रवाई भी की जा रही है. शराब धंधेबाज बख्शे नहीं जायेंगे. -दिलीप कुमार, एसडीपीओ-1, सासाराम उत्पाद विभाग द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है. जैसे ही शराब धंधेबाजों की सूचना प्राप्त होती है, त्वरित कार्रवाई की जाती है. इसके लिए विभाग की ओर से अलग-अलग टीम गठित की गयी है. -तारिक महमूद, उत्पाद उप आयुक्त, रोहतासB डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नये साल में शराब स्टॉक करने के लिए तस्करों की सक्रियता बढ़ी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बस यात्रा के दौरान अधेड़ की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

प्रतिनिधि, गोह. सोमवार की सुबह बस यात्रा के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति की अचानक मौत हो गयी. घटना सुबह करीब नौ बजे के करीब की है. मृतक की पहचान सिंघाड़ी गांव निवासी 55 वर्षीय सच्चिदानंद त्रिभुनायत के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार सच्चिदानंद त्रिभुनायत गोह बस स्टैंड से गया जी दवा लेने के लिए बस में सवार हुए थे. बस के कुछ ही दूरी तय करने के बाद उनकी तबीयत अचानक खराब हो गयी. यह देख बस में मौजूद यात्रियों ने चालक से बस रुकवाकर उन्हें तत्काल गोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. पीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना गोह पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी. प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण ठंड लगना प्रतीत हो रहा है. हालांकि परिजनों का शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किये जाने के कारण मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है. पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बस यात्रा के दौरान अधेड़ की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिजली चोरी के आरोप में 1.14 लाख का लगा जुर्माना

अकोढ़ीगोला. अकोढ़ी गांव में बिजली विभाग ने आटा चक्की मिल में छापेमारी कर जुर्माना लगाने के साथ प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष राजेश गोस्वामी ने बताया सहायक विद्युत अभियंता रवि कुमार ने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बताया गया है कि बिजली चोरी के विरुद्ध अकोढ़ी गांव में धर्मेश्वर प्रसाद के पत्नी रीता देवी अपने आटा चक्की मिल में मीटर बाइपास कर अवैध रूप से बिजली की खपत की जा रही थी. इस मामले में 107908 रुपये का जुर्माना लगाया गया. पीछे का बकाया 6105 रुपये कुल 114013 रुपये की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उन्होंने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बिजली चोरी के आरोप में 1.14 लाख का लगा जुर्माना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हाथी ने चहारदीवारी तोड़ी और फसल रौंदी

सिमरिया. बानासाडी पंचायत के चंदिया गांव में रविवार की रात एक हाथी ने उत्पात मचाया. हाथी ने सुकर महतो के घर का दरवाजा तोड़ दिया और चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया. साथ ही खेत में लगी आलू, केला व गन्ने की फसल को खाकर बर्बाद कर दिया. सुकर महतो ने बताया कि देर शाम एक हाथी आ धमका और मुख्य दरवाजा को तोड़ते हुए घर के आंगन में घुस गया. चहारदीवारी को ध्वस्त कर फसलों को बर्बाद कर दिया है. किसी तरह जान बचाकर भागे और लोगों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद मशाल जला कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया. ग्रामीणों ने बताया कि एक ही हाथी है, जो कई गांवों में घूम रहा है और घरों के अलावा फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है. संभवत: यह अपने झुंड से बिछड़ गया है, जो गांवों में उत्पात मचा रहा है. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी से क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा देने की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हाथी ने चहारदीवारी तोड़ी और फसल रौंदी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top