Hot News

January 1, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

साहोपुर में बंद घर में चोरी

प्रतिनिधि, गुरुआ गुरुआ थाना क्षेत्र की कोलौना पंचायत के साहोपुर (सोनहथु) गांव में बुधवार की रात एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया. इस घटना में घर में रखे हजारों रुपये नकदी की चोरी कर चोर फरार हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी पप्पू शर्मा घर बंद कर अपने ससुराल गये थे. इसी दौरान मौका पाकर अज्ञात चोरों ने घर में प्रवेश कर नकदी पर हाथ साफ कर दिया. गुरुवार की सुबह जब गृहस्वामी लौटे, तो घर के अंदर सामान बिखरा मिला. इसके बाद चोरी की घटना का पता चला. इस वारदात से परिवार के सामने आर्थिक तंगी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. चोरों के आने-जाने के रास्तों की भी जांच की जा रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि अब तक गृहस्वामी की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post साहोपुर में बंद घर में चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सत्संग से मन को शांति व ऊर्जा मिलती है

झुमरीतिलैया . सदगुरु सदाफल देव संस्थान के तत्वावधान में नववर्ष पर वरिष्ठ गुरु भाई साधक ओमप्रकाश द्विवेदी के निवास पर झंडोत्तोलन सह सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत झंडोत्तोलन से हुई, जिसके पश्चात सामूहिक सत्संग का आयोजन किया गया. सत्संग के दौरान सदगुरु देव के विचारों पर प्रकाश डालते हुए आध्यात्मिक जीवन, सेवा, सदाचार और आपसी प्रेम का संदेश दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि सत्संग के माध्यम से मन को शांति, ऊर्जा और नयी प्रेरणा प्राप्त होती है. मौके पर अरविंद भदानी, राजेंद्र मोदी, दीप नारायण, रामानुज पांडेय, सुभाष जैन, शशिकांत, राजीव रंजन, प्रेम कुमार, चितरंजन, सुरेश सेठ, कामाख्या नारायण, अखिलेश, सुमित्रा देवी, संगीता आर्या, तारा वर्मा, रुबी देवी, रुकमिणी, रीता देवी, सुनीति सेठ आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सत्संग से मन को शांति व ऊर्जा मिलती है appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बांग्लादेश में एक और हिंदू पर हमला, बदमाशों ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग, हालत गंभीर

Bangladesh Hindu Attacked: बांग्लादेशी मीडिया प्रोथोम आलो के अनुसार बुधवार को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर रात को करीब 9:30 बजे बदमाशों ने 50 साल के व्यापारी खोकोन चंद्र दास पर हमला कर दिया. पहले उसे धारदार हथियार से वार कर घायल किया गया, फिर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया. दास को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया. फार्मेसी और मोबाइल बैंकिंग का कारोबार करता था पीड़ित पीड़ित कोनेश्वर यूनियन के तिलोई गांव का रहने वाला है. जो केउरभंगा बाजार में एक फार्मेसी और मोबाइल बैंकिंग का कारोबार चलाता है. बांग्लादेशी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार दास बुधवार रात अपनी दुकान बंदकर ऑटो से घर लौट रहे थे. उसी समय बदमाशों ने दामुद्दा शरियातपुर सड़क पर गाड़ी को रोककर उन पर हमला कर दिया. बदमाशों ने उसपर पहले धारदार हथियार से हमला किया, फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. Bangladesh Media reports attack on another Hindu man, set on fire by miscreants in Shariatpur Read @ANI Story | https://t.co/6SFTIGcVU8#Bangladesh #Hindu #Fire #Mob pic.twitter.com/JGBRMPUt6A — ANI Digital (@ani_digital) January 1, 2026 जान बचाने के लिए तालाब में कूद गया पीड़ित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित खोकोन चंद्र दास अपनी जान बचाने के लिए पास में ही एक तालाब में कूद गए. उसकी चीखें सुनने के बाद घटनास्थल पर स्थानीय पहुंचे. जिससे बदमाश वहां से भाग गए. बाद में लोगों ने दास को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया. पत्नी ने क्या बताया? पीड़ित खोकोन चंद्र दास की पत्नी सीमा दास ने मीडिया से बताया, मेरे पति रोजाना की तरह दुकान बंद कर बिक्री का पैसा लेकर घर लौट रहे थे. उसी समय बदमाशों ने हमला कर दिया. उसमें से दो हमलावरों को उन्होंने पहचान लिया. जिसके बाद बदमाशों ने जान मारने की नियत से उन पर हमला कर दिया. दास की पत्नी ने बताया, उनके पति का किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं है और न ही किसी से झगड़ा है. ये भी पढ़ें: षड्यंत्रकारियों के मुखौटे उतरे, घिनौने चेहरे बेनकाब, बांग्लादेश को अंधकार के सफर से बचाओ, नए साल पर शेख हसीना की अपील The post बांग्लादेश में एक और हिंदू पर हमला, बदमाशों ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग, हालत गंभीर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Heavy Rain Alert: भारी बारिश से तबाही, 17 लोगों की मौत, अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर

Heavy Rain Alert: हिंदुस्तान के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है. भारी बारिश और बाढ़ के कारण अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है. कई लोगों घायल हुए हैं. दर्जनों मवेशी भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं.  देश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. मध्य, उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों में बाढ़ का कहर अफगानिस्तान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ हम्माद ने गुरुवार को बताया कि भीषण मौसम ने मध्य, उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों में रोजमर्रा दी जिंदगी को काफी प्रभावित कर दिया है. भारी बारिश से आई बाढ़ से लोग हलकान हो रहे हैं. बाढ़ के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश और बाढ़ के कारण करीब 1800 परिवार प्रभावित हुए हैं. बाढ़ ने किया सूखे का अंत बीते काफी समय से अफगानिस्तान में सूखे के हालात थे. ऐसे में गुरुवार को हुई भारी बारिश और बाढ़ ने सूखे को तो खत्म कर दिया, लेकिन कई इलाके जलमग्न हो गए. बाढ़ के कारण कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हुए है. पशुधन को भी अच्छा खासा नुकसान पहुंचा है. राहत और बचाव कार्य जारी बाढ़ के हालात को देखते हुए राहत और बचाव कार्य जारी है. प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ हम्माद ने बताया कि बाढ़ ने प्रभावित जिलों में बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचाया है. बाढ़ के कारण मवेशी भी मारे गए हैं. हम्माद ने कहा कि एजेंसी ने सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए दल भेजे गए हैं, साथ ही लोगों की जरूरतों का आकलन करने के लिए सर्वेक्षण किया जा रहा है. (इनपुट भाषा) Also Read: Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे भारी बारिश, पांच दिनों तक घना कोहरा और कोल्ड वेव, पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम The post Heavy Rain Alert: भारी बारिश से तबाही, 17 लोगों की मौत, अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Usman Khawaja लेंगे रिटायरमेंट, जहां किया था डेब्यू, वहीं खेलेंगे आखिरी मुकाबला

Usman Khawaja: चल रहे एशेज सीरीज के दौरान उस्मान ख्वाजा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भविष्य पर खूब चर्चा हुई है. 87 टेस्ट मैच स्पोर्ट्स चुके और 38 वर्षीय ख्वाजा हमेशा से उन खिलाड़ियों में से एक रहे हैं जिन पर टीम से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को टीम के लिए आने वाले बदलाव के दौर का सामना करना पड़ रहा है. संकेत मिल रहे हैं कि एशेज सीरीज में सफलता बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को अपनी शर्तों पर और सुखद यादों के साथ क्रिकेट से संन्यास लेने का एक शानदार अवसर दे सकता है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच नजदीक आने के साथ ही, ख्वाजा के संभावित संन्यास को लेकर अटकलें चरम पर पहुंच गई हैं. ख्वाजा का 15 साल का करियर हो जाएगा खत्म 7 न्यूज सिडनी के अनुसार, बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने दिन का स्पोर्ट्स शुरू होने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. इसका मतलब है कि वह शुक्रवार को कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस का यह अजीब समय इस बात का संकेत है कि ख्वाजा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करेंगे, जिससे बैगी ग्रीन में उनका शानदार 15 साल का करियर समाप्त हो जाएगा और यह ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी की ओर बढ़ने का पहला कदम होगा. एससीजी टेस्ट में स्पोर्ट्सना ख्वाजा के लिए व्यक्तिगत तौर पर भी एक यादगार पल होगा. 2011 में एससीजी में किया था डेब्यू ख्वाजा के करियर की शुरुआत 2011 में एससीजी में ही इंग्लैंड के खिलाफ हुई थी, जहां उन्होंने हारी हुई सीरीज में डेब्यू किया था और 23 साल की उम्र में रिकी पोंटिंग की जगह टीम में आए थे. अगर उन्हें इसी मैदान पर विदाई लेने का मौका मिलता है, तो बल्लेबाज के लिए यह निश्चित रूप से सौभाग्य की बात होगी. ख्वाजा का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. पर्थ टेस्ट में ओपनिंग करते हुए वह चोटिल हो गए. स्टीव स्मिथ की बीमारी के कारण अनुपस्थिति में उन्होंने एडिलेड ओवल में वापसी की और मध्य क्रम में 82 रन बनाए. इसके साथ ही उन्होंने एमसीजी में स्पोर्ट्से गए बॉक्सिंग डे टेस्ट में भी अपनी जगह बरकरार रखी. माइकल क्लार्क ने ख्वाजा को दी खास सलाह उनके पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने उन्हें अपने डेब्यू के ठीक 15 साल बाद अपनी शर्तों पर संन्यास लेने की सलाह दी है. क्लार्क ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह उस्मान का विदाई टेस्ट मैच होगा. मुझे नहीं लगता कि यह सिर्फ दिखावे के लिए चयन है… बल्कि मुझे लगता है कि वह इस टेस्ट मैच के बाद संन्यास ले लेंगे. ऑस्ट्रेलिया सीरीज जीतेगा. उम्मीद है कि वह एक बड़े स्कोर के साथ विदाई लेंगे. मैं उनको एससीजी में शतक बनाते हुए और शानदार विदाई लेते हुए देखना चाहूंगा, क्योंकि ऐसा मौका बहुत कम लोगों को मिलता है.’ ऑस्ट्रेलिया पहले ही सीरीज में 3-1 से आगे है, लेकिन सिडनी में बारिश की आशंका को देखते हुए, रणनीति यह होगी कि ऑस्ट्रेलिया 4-1 से यह सीरीज अपने नाम करे और इंग्लैंड को और एक जीत का मौका न दे. इंग्लैंड ने पिछले मैच में 18 टेस्ट मैचों में लगातार हार के बाद जीत दर्ज की थी. ये भी पढ़ें… विराट कोहली, रोहित शर्मा के बाद वनडे क्रिकेट का क्या होगा, पूर्व स्टार की BCCI को चेतावनी Virat Kohli ने पत्नी अनुष्का के साथ शेयर की साल 2026 की पहली तस्वीर, लुक हो रहा वायरल The post Usman Khawaja लेंगे रिटायरमेंट, जहां किया था डेब्यू, वहीं स्पोर्ट्सेंगे आखिरी मुकाबला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chanakya Niti: कमजोर समझने की भूल आपको कोई नहीं करेगा, बस चाणक्य की ये 3 बातें अपना लें

Chanakya Niti: अक्सर देखा जाता है कि कोई इंसान किसी दूसरे को उनकी बोलचाल, फैसलों और व्यवहार के आधार पर कम आंकते हैं. अगर इंसान थोड़ी भी नरमी दिखा दे, तो उसे कमजोर समझ लिया जाता है. लेकिन आचार्य चाणक्य की मानें तो कमजोर दिखना और वास्तव में कमजोर होना दो अलग बातें हैं. चाणक्य नीति के अनुसार, अगर व्यक्ति अपने जीवन में कुछ मूल बातों को आत्मसात कर ले, तो कोई भी उसे हल्के में नहीं ले सकता. आइए जानते हैं चाणक्य नीति की वे तीन अहम बातें, जो इंसान को अंदर से मजबूत बनाती हैं. अपनी बात सही समय पर और अच्छी तरह से रखना सीखें चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति हर समय चुप रहता है या अपनी बात कहने से डरता है तो लोग उसे कमजोर समझने लगते हैं. इसका मतलब यह नहीं कि हर मुद्दे पर बहस की जाए, बल्कि जहां आत्मसम्मान और अधिकार की बात हो, वहां स्पष्ट और संतुलित शब्दों में अपनी बात रखें. अपनी बात मजबूती और संयमित ढंग से रखने वाले व्यक्ति को हमेशा सम्मान मिलता है. Also Read: Chanakya Niti: अगर ये 7 आदतें आज छोड़ दीं, तो जिंदगी की आधी परेशानियां खुद खत्म हो जाएंगी भावनाओं पर नियंत्रण रखें चाणक्य नीति के अनुसार, क्रोध, डर और अत्यधिक भावुकता इंसान की सबसे बड़ी कमजोरी होती है. जो व्यक्ति हर छोटी बात पर टूट जाता है या गुस्से में फैसले लेता है, लोग उसे आसानी से नियंत्रित कर लेते हैं. अगर आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना सीख लें तो कोई भी परिस्थिति आपको कमजोर नहीं बना सकती. आत्मनिर्भर बनें, दूसरों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर न रहें चाणक्य का कहना था कि दूसरों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर रहने वाले व्यक्ति का सम्मान धीरे-धीरे खत्म हो जाता है. जो इंसान अपने फैसलों, जरूरतों और जिम्मेदारियों के लिए हमेशा दूसरों की ओर देखता है, उसे समाज गंभीरता से नहीं लेता. आर्थिक, मानसिक और वैचारिक रूप से आत्मनिर्भर व्यक्ति को लोग मजबूरी में ही नहीं, बल्कि सम्मान से सुनते हैं. Also Read: Chanakya Niti: हज़ार कोशिशों के बाद भी कोई आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा – बस ये 11 सीख याद रखें The post Chanakya Niti: कमजोर समझने की भूल आपको कोई नहीं करेगा, बस चाणक्य की ये 3 बातें अपना लें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

SIR में मान्य नहीं होंगे 2010 के बाद जारी ओबीसी प्रमाणपत्र, जानें क्यों

Table of Contents एसआईआर से जुड़े अधिकारियों को चुनाव आयोग का सख्त निर्देश कलकत्ता हाईकोर्ट ने ओबीसी प्रमाणपत्रों को रद्द करने का दिया था आदेश OBC Certificate Not Valid For SIR Hearing: पहचान के प्रमाण में शामिल है ओबीसी प्रमाणपत्र OBC Certificate Not Valid For SIR Hearing: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावों और आपत्तियों की सुनवाई के दौरान वर्ष 2010 के बाद राज्य प्रशासन की ओर से जारी ओबीसी प्रमाणपत्रों को पहचान के सहायक दस्तावेज के रूप में स्वीकार नहीं किया जायेगा. हिंदुस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने इस संबंध में स्थिति स्पष्ट कर दी है. यह स्पष्टीकरण उस आदेश के बाद आया है, जिसमें 24 दिसंबर को कलकत्ता हाईकोर्ट की एकल पीठ ने निर्वाचन आयोग से यह बताने को कहा था कि क्या ऐसे ओबीसी प्रमाणपत्रों को विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया में मान्य दस्तावेज माना जायेगा. एसआईआर से जुड़े अधिकारियों को चुनाव आयोग का सख्त निर्देश आयोग ने साफ किया है कि किसी भी स्थिति में वर्ष 2010 के बाद जारी ओबीसी प्रमाणपत्रों का उपयोग पहचान के लिए नहीं किया जायेगा. मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ पश्चिम बंगाल) कार्यालय के मुताबिक, निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों, जिलाधिकारियों और जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस निर्देश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है. किसी भी स्तर पर उल्लंघन की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी. ओबीसी प्रमाणपत्र की मान्यता के बारे में कलकत्ता हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा था जवाब 22 मई 2025 को हाइकोर्ट ने 2010 के बाद जारी ओबीसी प्रमाणपत्रों को रद्द करने का दिया था आदेश कलकत्ता हाईकोर्ट ने ओबीसी प्रमाणपत्रों को रद्द करने का दिया था आदेश कलकत्ता हाईकोर्ट की खंडपीठ ने 22 मई 2025 को पश्चिम बंगाल प्रशासन की ओर से वर्ष 2010 के बाद जारी सभी ओबीसी प्रमाणपत्रों को रद्द कर दिया था. भविष्य में किसी भी उद्देश्य के लिए उनके उपयोग पर रोक भी लगा दी थी. इसी फैसले के आधार पर हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (बीजेपी) की पश्चिम बंगाल इकाई ने अदालत का रुख किया था और मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया में ऐसे प्रमाणपत्रों के इस्तेमाल पर आपत्ति जतायी थी. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें OBC Certificate Not Valid For SIR Hearing: पहचान के प्रमाण में शामिल है ओबीसी प्रमाणपत्र निर्वाचन आयोग ने बताया है कि पहचान के प्रमाण के रूप में कुल 13 दस्तावेज निर्धारित किये गये हैं, जिनमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) प्रमाणपत्र भी शामिल हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल प्रशासन द्वारा वर्ष 2010 के बाद जारी ओबीसी प्रमाणपत्र अब इस श्रेणी में मान्य नहीं रहेंगे. इसे भी पढ़ें एसआईआर के खिलाफ 5 जनवरी को तृणमूल समर्थित मतुआ समुदाय के लोग करेंगे राज्यव्यापी आंदोलन तृणमूल विधायक ने बाधित की SIR की सुनवाई, इलेक्शन कमीशन ने कहा- BLA को दूर रखें तकनीकी कारणों से जिन लोगों के नाम 2002 की मतदाता सूची में नहीं हैं, उनकी सुनवाई रुकी, अब क्या होगा? The post SIR में मान्य नहीं होंगे 2010 के बाद जारी ओबीसी प्रमाणपत्र, जानें क्यों appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भागलपुर-हावड़ा रूट पर चल सकती है वंदे भारत स्लीपर, कोलकाता हेडक्वार्टर में शुरू हुई तैयारी

Vande Bharat Sleeper, ललित किशोर मिश्र: पूर्व रेलवे नये साल में लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक करने के इरादे से भागलपुर, मालदा और हावड़ा से स्लीपर कोच के साथ वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस का परिचालन शुरू करने जा रहा है. इसकी तैयारी हेडक्वार्टर कोलकाता की ओर से शुरू कर दी गयी है. यह तय माना जा रहा है कि उक्त तीनों स्टेशनों से स्लीपर युक्त वंदे हिंदुस्तान परिचालन होनी है, लेकिन यह अभी तक तय नहीं हुआ है किस स्टेशन के लिए परिचालन होगा. फिलहाल 8 कोच के साथ चल रही ट्रेन यह भी माना जा रहा है कि जिस भी स्टेशन पर परिचालन होगा, इसका लाभ भागलपुर के यात्रियों को जरूर मिलेगा. इससे जमालपुर से हावड़ा तक चल रही चेयरकार युक्त वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस से जमालपुर -हावड़ा एक्सप्रेस पर यात्रियों का लोड बहुत हद तक कम हो जायेगा. फिलहाल यह ट्रेन आठ कोच के साथ चल रही है. मानक क्या होगा रेल सूत्रों की मानें तो आने वाले कुछ माह में वंदे हिंदुस्तान स्लीपर कोच आ जायेगा. यह कोच पहले हेडक्वार्टर पहुंचेगा. वहां से रेल पदाधिकारियों के द्वारा यह तय किया जायेगा कि इस रैक को वंदे हिंदुस्तान स्लीपर कोच वाली ट्रेन बनाकर किस रेलखंड में चलाया जाये. यह कोच आने पर इसे भागलपुर से लंबी दूरी वाले स्टेशन के लिए चलाया जायेगा. यह भी देखा जायेगा कि किस रूट पर यात्रियों का दबाव अधिक है. क्या-क्या सुविधा होगी वंदे हिंदुस्तान का स्लीपर कोच अन्य ट्रेनों के स्लीपर कोच से आरामदेह होता है. इसमें यात्रियों को बेड रोल के अलावा अभी के चेयरकार वाले वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस की तरह खाना-पान की सुविधा होगी. यह पूरी रैक 16 कोच वाली हो सकती है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें क्या बोले प्रिंसिपल चीफ कॉमर्शियल मैनेजर कोलकाता हेडक्वार्टर के प्रिंसिपल चीफ कॉमर्शियल मैनेजर डॉ उदय शंकर झा ने कहा कि लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस स्लीपर कोच आयेगा. यह तय किया जाना है कि कहां से किस रूट के लिए परिचालन किया जाना है. इसे भी पढ़ें: बिहार में 6 से 9 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान, लाखों किसानों को मिलेगा लाभ बिहार में शीत लहर का कहर, ठंड से कांप रहा पूरा प्रदेश, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी The post भागलपुर-हावड़ा रूट पर चल सकती है वंदे हिंदुस्तान स्लीपर, कोलकाता हेडक्वार्टर में शुरू हुई तैयारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ठंड ने ढाया सितम! नए साल के पहले दिन लोग थरथराए, मौसम वैज्ञानिकों ने बताया अभी और सताएगी सर्दी

Bihar Weather Update: नए साल के पहले दिन गुरुवार को ठंड ने लोगों पर जमकर सितम ढाया. विषम सर्दी और बर्फीली हवा के कारण सिर दर्द, बदन दर्द और कंपकंपी से लोग बेहाल रहे. मौसम वैज्ञानिकों का साफ कहना है कि ठंड का यह दौर अभी थमने वाला नहीं है और आने वाले दिनों में लोगों को और सताएगा. कांपते नजर आएं पटनावासी  राजधानी पटना समेत पूरे इलाके में कड़ाके की ठंड लगातार जनजीवन को प्रभावित कर रही है. सुबह से ही ठंडी पछुआ हवा चलती रही, जिससे लोग थर-थर कांपते नजर आए. कई लोगों ने सिर दर्द की शिकायत की, तो बुजुर्ग और शिशु दिनभर कंबल और रजाई में दुबके रहे. फीका पड़ा नया साल का आनंद  नए साल का उत्साह ठंड के आगे फीका पड़ता दिखा. करीब 20 दिनों से जारी सर्दी के कारण न्यू ईयर का मजा लोगों को पूरा नहीं मिल सका. घर, बाजार और पसंदीदा स्थलों पर निकलने वाले लोग भारी ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आए. थोड़ी देर बाहर रहने के बाद ही लोग अलाव और चाय की दुकानों की ओर रुख करते दिखे. बंद रही दुकानें  ठंड का असर बाजार पर भी पड़ा. नए साल को लेकर अधिकतर दुकानें बंद रहीं. कुछ जगहों पर चित्रकूट जैसी चुनिंदा दुकानें खुली रहीं, जहां सीमित चहल-पहल देखने को मिली. बाजार में भीड़ जरूर दिखी, लेकिन ठंड का एहसास हर चेहरे पर साफ नजर आया. Also read: बिहार में शीत लहर का कहर, ठंड से कांप रहा पूरा प्रदेश, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी पड़ेगी कड़ाके की ठंड  मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, ठंडी पछुआ हवा और रेडिएशनल कूलिंग के कारण तापमान में अभी कोई खास बढ़ोतरी की संभावना नहीं है. अगले कई दिनों तक सुबह और रात में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा बना रहेगा. लोगों को सर्दी से फिलहाल किसी भी तरह की राहत मिलने के आसार नहीं हैं. The post ठंड ने ढाया सितम! नए साल के पहले दिन लोग थरथराए, मौसम वैज्ञानिकों ने बताया अभी और सताएगी सर्दी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Politics: पांच जनवरी को पटना लौटेंगे तेजस्वी, इन पर होगी कार्रवाई

Bihar Politics: पांच जनवरी को राजद नेता तेजस्वी यादव पटना लौट सकते हैं. इससे पहले राजद की एक विशेष बैठक होने जा रही है. इस बैठक में राजद के जोनवार पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. इस बैठक में विधानसभा चुनावों में भितरघात करने वाले नेताओं पर आधारित रिपोर्ट को फाइनल टच दिया जायेगा. उठाएंगे सख्त कदम इस रिपोर्ट पर राजद नेता तेजस्वी यादव पार्टी के साथ भितरघात करने वालों नेताओं के खिलाफ सख्त कदम उठायेंगे. फिलहाल तीन जनवरी को होने वाली बैठक की तैयारियां की जा रही हैं. इसकी तैयारियां राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल की देखरेख में की जा रही हैं. हालांकि, इस संभावित बैठक की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गयी है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें तेजस्वी यादव के लौटने का इंतजार राजद से जुड़े जानकारों के अनुसार मकर संक्रांति पर लालू परिवार कोई आयोजन करेगा या नहीं? इस बारे में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है. तेजस्वी यादव के आने के बाद ही इस पर कोई निर्णय हो सकेगा. इस तरह सब की निगाह तेजस्वी यादव की पटना वापसी पर टिकी हुई हैं. राजद संगठन में बदलाव की भी तैयारियां की जा रही हैं. इस मामले में तेजस्वी यादव का मार्ग दर्शन लिया जाना है. इसे भी पढ़ें: बिहार में 6 से 9 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान, लाखों किसानों को मिलेगा लाभ बिहार में शीत लहर का कहर, ठंड से कांप रहा पूरा प्रदेश, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी The post Bihar Politics: पांच जनवरी को पटना लौटेंगे तेजस्वी, इन पर होगी कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top