Hot News

January 1, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जीवन के प्रथम गुरु होते हैं माता-पिता

सिमडेगा. सरना मंदिर परिसर में नववर्ष पर तुलसी पूजन एवं मातृ-पितृ पूजन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य नववर्ष का शुभारंभ हिंदुस्तानीय संस्कृति के मूल संस्कारों माता-पिता का सम्मान तथा प्रकृति पूजन के साथ करना था. मौके पर सर्वप्रथम तुलसी मां का विधिवत पूजा की गयी. उपस्थित श्रद्धालुओं ने तुलसी को जल अर्पित कर आरती की और परिवार, समाज व राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की. तत्पश्चात मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपने माता-पिता के चरण धोकर, तिलक लगा कर व पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया. कार्यक्रम में विद्या देवी, निराला देवी, आरती देवी, संतोषी देवी, पुतुल देवी, सुगंती देवी, बेलावती, शिवानी, दिनेश हिंदुस्तानी, प्रदीप, सहदेव, सुरेश गोप, मंगल बड़ाइक, विनय शंकर नंद, कृष्ण पाठक व राहुल कुमार समेत अन्य अभिभावक उपस्थित थे. वैभव, ओम, अतुलित एवं भूमि आदि विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ पूजन में भाग लेकर सभी का मन मोह लिया. वक्ताओं ने कहा कि मातृ-पितृ पूजन बच्चों में संस्कार, कृतज्ञता व अनुशासन का विकास करता है. माता-पिता ही जीवन के प्रथम गुरु होते हैं. उनके आशीर्वाद से जीवन की हर राह सरल होती है. वहीं तुलसी पूजन हमें प्रकृति के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन व सात्विक जीवन शैली अपनाने की प्रेरणा देता है. कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जीवन के प्रथम गुरु होते हैं माता-पिता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जरूरतमंदों की सेवा करना पुनीत कार्य : नरेंद्र सिंह

नावाबाजार. कंडा पंचायत मुखिया नरेंद्र सिंह ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी 100 कंबल दिया जा रहा है. कड़ाके की ठंड को देखते हुए निजी स्तर पर गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया है. उन्होंने कहा कि पंचायत दिवस के दिन गरीब-असहायों को चिन्हित कर प्रत्येक बुधवार को दिया जाता है. जो लोग चलने में असमर्थ हैं. उनके घरों में पहुंचकर कंबल व अन्य सामग्री भी उपलब्ध करायी जाती है. मुखिया श्री सिंह की पत्नी रंजना सिंह ने निजी खर्च से जरूरतमंद लोगों के बीच 60 कंबल वितरण किया. मुखिया ने कहा कि अगले पंचायत दिवस के मौके पर भी निजी खर्च से कंबल वितरण की प्रक्रिया जारी रहेगी. मौके पर पंचायत सचिव शिवकुमार यादव, पंचायत समिति सदस्य बबीता देवी, मुखिया प्रतिनिधि अमरेश सिंह, मदन राम, विजय सिंह, सुमंत कुमार मेहता, नितिश चंद्रवंशी,संजय पासवान, डा विजय विश्वकर्मा, गौरीशंकर सिंह, नरेश ठाकुर, वा़र्ड सदस्य मीना देवी, सुशीला देवी, किरण देवी, विजय रवि, गेंदा प्रजापति, सुनरवा देवी, सुनील कुमार मेहता सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जरूरतमंदों की सेवा करना पुनीत कार्य : नरेंद्र सिंह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी के कार्यक्रम से लौट रहे भाजपा नेता पर हमले का आरोप, टीएमसी-बीजेपी आमने-सामने

BJP Supporter Attacked in Nandigram: पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के कार्यक्रम से लौटते समय हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता पर हमले का आरोप लगा है. इस मामले में भाजपा अल्पसंख्यक सेल के नेता अब्बास बेग ने तृणमूल कांग्रेस के एक नेता और उनके समर्थकों खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पूरी तरह से आधारहीन करार दिया है. बाइक सवारों ने कथित तौर पर दाउदपुर में किया हमला अब्बास बेग का आरोप है कि बुधवार शाम वह शुभेंदु अधिकारी के कार्यक्रम से लौट रहे थे. इसी दौरान दाउदपुर इलाके में उनका वाहन रोककर कुछ बाइक सवारों ने उन पर हमला कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मेदिनीपुर जिला जनस्वास्थ्य कर्माध्यक्ष शमसुल इस्लाम स्वयं मौके पर मौजूद थे. उन्हीं के इशारे पर यह हमला किया गया. सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में हमले का लगाया आरोप इस घटना के बाद बेग नंदीग्राम थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज करायी. भाजपा नेता का यह भी दावा है कि इससे पहले भी इस्लाम और उनके समर्थकों ने कई बार उन पर हमला किया है. हालात को देखते हुए अदालत के निर्देश पर उन्हें व्यक्तिगत सुरक्षा भी दी गयी है. इसके बावजूद सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में भी उन पर हमला किया गया, जो कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें BJP Supporter Attacked in Nandigram: शिकायत की जांच में जुटी पुलिस दूसरी ओर, सभी आरोपों को खारिज करते हुए पूर्व मेदिनीपुर जिला जनस्वास्थ्य कर्माध्यक्ष इस्लाम ने कहा कि बेग के सभी आरोप झूठे और मनगढ़ंत हैं. उन्होंने कहा कि ये लोग मानसिक रूप से अस्थिर हैं. बिना किसी आधार के तृणमूल का नाम घसीटने की कोशिश कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. शिकायत के आधार पर घटनास्थल और आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें The post नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी के कार्यक्रम से लौट रहे भाजपा नेता पर हमले का आरोप, टीएमसी-बीजेपी आमने-सामने appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शहर में जाम से आमजन परेशान

-सिस्टम बदला, मानव संसाधन बढ़ा लेकिन समस्या और हो गई गंभीर किशनगंज शहर में जाम की समस्या से राहगीरों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. शहर के सौदागर पट्टी, चूड़ी पट्टी, पश्चिम पल्ली में जाम की समस्या से शहरवासी मिनटों का सफर घंटों में तय करते दिखे. चूड़ीपट्टी पुल पर अतिक्रमण की वजह से जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है. बता दे कि रोज शहर के अधिकांश हिस्सों में जाम लग रहा है. इसमें चाहे ई रिक्शा व निजी वाहन का अहम भूमिका है. सबसे ज्यादा जाम शहर के केलटैक्स चौक और सौदागर पट्टी , चूड़ी पट्टी सड़क पर लगता है. इसके अलावा शहर के फल चौक, गुदरी बाजार, चांदनी चौक, नेमचंद्र रोड, सौदागर पट्टी रोड, चूड़ी पट्टी, पश्चिम पाली में भीषण जाम की समस्या बनी रहती है जो चंद ट्रैफिक कर्मियों के भरोसे है. शहर में कई स्थानों पर वन वे ट्रैफिक सिस्टम लागू किया गया है लेकिन इसका भी फायदा होता नहीं दिख रहा है. शनिवार को शहर के सौदागर पट्टी, मुख्य बाजार, चूड़ीपट्टी में राहगीर घंटों जाम में फंसे रहे. स्थानीय लोगो ने जाम की समस्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि प्रशासन मामले में संज्ञान लेते हुए जल्द ही समस्या के निदान हेतु कोई ठोस पहल किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह समस्या अब विकराल रूप धारण कर रही हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शहर में जाम से आमजन परेशान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चरघरिया पुल, शीतलनगर झील बना पिकनिक स्पॉट

बिशनपुर. नववर्ष-2026 की पहली तिथि गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में खुशी व उत्साह के बीच जश्न का माहौल रहा. चहुं ओर युवाओं की टोली अपने अपने गंतव्य पिकनिक स्पॉट के लिए निकलने को आतुर मानो आज नववर्ष -2026 की सारी खुशी व जश्न एक साथ मना लें. सुबह होते ही कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के पश्चिम भाग में बहने बाली कनकई नदी के तट चरघरिया पुल, असुरा आसपास, पुरन्दाहा आसपास, शीतलनगर झील जहां दूरदराज से आये युवाओं की टोली अपने चयनित दर्जनों पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक का लुत्फ उठाये. जहां गुरूवार का दिन सुबह से दिन ढलने तक पूरे क्षेत्र में जश्न का दृश्य देखने योग्य था. इक्के दुक्के दुकानों को छोड़ – लगभग बाजारें बंद कर लोग नववर्ष के जश्न मनाने में व्यस्त दिखे वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के साथ साथ – शिशु भी नववर्ष का जश्न का हिस्सा रहा जो अपने खेत खलिहानों में पिकनिक का आनंद लेते हुए खुशी व जश्न मनाये और एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी. नववर्ष-2026 की पहली तिथि गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में खुशी व उत्साह के बीच जश्न का माहौल रहा. चहुं ओर युवाओं की टोली अपने अपने गंतव्य पिकनिक स्पॉट के लिए निकलने को आतुर मानो आज नववर्ष -2026 की सारी खुशी व जश्न एक साथ मना लें. सुबह होते ही कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के पश्चिम भाग में बहने बाली कनकई नदी के तट चरघरिया पुल, असुरा आसपास, पुरन्दाहा आसपास, शीतलनगर झील जहां दूरदराज से आये युवाओं की टोली अपने चयनित दर्जनों पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक का लुत्फ उठाये. जहां गुरूवार का दिन सुबह से दिन ढलने तक पूरे क्षेत्र में जश्न का दृश्य देखने योग्य था. इक्के दुक्के दुकानों को छोड़ – लगभग बाजारें बंद कर लोग नववर्ष के जश्न मनाने में व्यस्त दिखे वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के साथ साथ – शिशु भी नववर्ष का जश्न का हिस्सा रहा जो अपने खेत खलिहानों में पिकनिक का आनंद लेते हुए खुशी व जश्न मनाये और एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चरघरिया पुल, शीतलनगर झील बना पिकनिक स्पॉट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आत्महत्या मामले में पिता ने दर्ज करायी हत्या की प्राथमिकी, तीन नामजद गिरफ्तार

हवेली खड़गपुर. नगर क्षेत्र के मुलुकटांड गांव में बुधवार की देर शाम एक विवाहिता ने ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में मृतका अंजली कुमारी के पिता जमुई जिला के बरहट थाना क्षेत्र के भलुका गांव निवासी उदित रावत उर्फ सुधीर रावत ने खड़गपुर थाने में आवेदन देकर उसके दहेजलोभी ससुरालवालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें मृतक विवाहिता के पति गुलशन कुमार, ससुर शंभू मंडल तथा देवर व सास को नामजद किया गया है. खड़गपुर थाने में दिये आवेदन में उदित रावत ने बताया है कि मैंने अपनी पुत्री अंजली कुमारी का विवाह आठ माह पूर्व खड़गपुर के मुलुकटांड गांव निवासी शंभू मंडल के पुत्र गुलशन कुमार के साथ किया था. अपनी हैसियत के अनुसार शादी में काफी खर्च भी किया और दहेज भी दिया था, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही मेरी बेटी के ससुरालवालों द्वारा दहेज के रूप में फिर दो लाख रुपये की मांग की जाने लगी. नहीं लाने पर मेरी बेटी को प्रताड़ित कर मारपीट किया जाने लगा, इसमें उसके पति, ससुर व सास भी सहयोग करती थी. उन्होंने पुलिस को दिये आवेदन में न्याय की गुहार लगायी है. इधर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दहेज हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें नामजद पति, सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आत्महत्या मामले में पिता ने दर्ज करायी हत्या की प्राथमिकी, तीन नामजद गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पछुआ हवा से बढ़ी ठंड, कुहासे ने घटी वाहनों की रफ्तार

किशनगंज जिले में पछुआ हवा से बढ़ी ठंड व कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थाम दी है. कोहरा छा जाने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कुहासे की वजह से वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो जाती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. वहीं धीरे- धीरे ठंड का प्रकोप भी बढ़ते जा रहा है. एनएच 27 व फोरलेन की सड़कों पर कोहरा मिल रहा है जिससे बड़ी-छोटी गाड़ियों के परिचालन में भी समस्या आ रही है. वहीं ज्यादा घना कोहरे के कारण दुर्घटना होने की भी आशंका जताई जा रही है इसलिए फॉग लाइट, लाइटिंग टेप व इंडिकेटर आदि के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे कुहासा के समय में आमतौर पर बढ़ने वाली दुर्घटना की दर पर रोक लगाई जा सके. बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर सन्नाटा पसरा रहा और कई जगहों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा. कोहरे के कारण सुबह-सुबह सड़कों पर आवाजाही बेहद सीमित रही. दिन चढ़ने के साथ भी हालात नहीं बदले. गुरूवार को दिन में धूप निकलने से लोगों राहत की सांस ली. ठंड की प्रकोप बढ़ने के साथ साथ ट्रेनें भी देरी से चल रही है. इससे यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है. पछुवा हवा की वजह से बढ़ी ठंड तेज पछुवा हवा से आमलोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पछुआ हवा से बढ़ी ठंड, कुहासे ने घटी वाहनों की रफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन की मांग

-राजधानी एक्सप्रेस के परिचालन से बदलेगी इलाके की फिजा ठाकुरगंज दिल्ली से पूर्वोत्तर हिंदुस्तान को जोड़ने के लिए एक वैकल्पिक रेल मार्ग की आवश्यकता पर अक्सर चर्चा होती रहती है, जिसका मुख्य कारण मौजूदा सिलीगुड़ी कॉरिडोर है. इस चिकन नेक की संवेदनशीलता को देखते हुए दिल्ली से पूर्वोतर हिंदुस्तान को जोड़ने के एक वैकल्पिक रेल मार्ग के निर्माण के बाद से इस अररिया – ठाकुरगंज रेल मार्ग पर लबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन की मांग जोर पकड़ने लगी है. बताते चलें कि चिकन नेक 22 किलोमीटर चौड़ा वह संकरा क्षेत्र है जो मुख्य भूमि हिंदुस्तान को पूर्वोत्तर राज्यों से जोड़ता है. बताते चले किशनगंज शहर जो पूर्वोत्तर को शेष हिंदुस्तान से जोडऩे का महत्वपूर्ण केन्द्र है वहा से बांग्लादेश 20 तो नेपाल 40 किमी दूर है वही सिलीगुड़ी से यह दूरी और घट जाती है. जहां से बंगलादेश 8 तो भूटान 60 और चीन का मोर्चा 150 किलोमीटर दूर है. सिलीगुड़ी कॉरिडोर उत्तर की तरफ से चीन से घिरा है, ट्रेन, सडक़ के जाल से संपन्न यह इलाका चीन के किसी भी संभावित हमले में सैनिक साजो-सामान, रसद की आपूर्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है , विशेषज्ञों के अनुसार, यही वह क्षेत्र है जिसे निशाना बनाकर हिंदुस्तान को रणनीतिक रूप से अलग-थलग करने की साजिशें रची जाती हैं. इस बाबत ठाकुरगंज रेल यात्री समिति के संयोजक सिकन्दर पटेल ने बताया की यह प्रस्तावित योजना न केवल यात्री सुविधा के लिहाज से अहम है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हाइवे पर सूखा पेड़ दुर्घटनाओं को दे रहा आमंत्रण

फतेहपुर. गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य हाइवे पर जगह-जगह खड़े सूखा पेड़ अब आम लोगों के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है. सड़क के दोनों ओर खड़े ये पेड़ कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. सबसे अधिक परेशानी राहगीरों को हो रही है, जो जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से आवागमन करने को मजबूर हैं. फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत चापुड़िया मोड़, धसनियां गांव के समीप, आगैया गांव के पास सड़क किनारे जर्जर पेड़ कभी भी गिर सकता है. कुंडहित वन क्षेत्र के रेंजर मैनेजर मिर्धा ने कहा कि विभाग के कर्मियों को भेजकर उन सभी स्थानों का निरीक्षण कराया जायेगा, जहां पेड़ गिरने के कगार पर है. इसके बाद ऐसे पेड़ों को काट कर हटाने की पहल की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हाइवे पर सूखा पेड़ दुर्घटनाओं को दे रहा आमंत्रण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

10 हजार शिक्षकों का प्रशिक्षण पांच जनवरी से

संवाददाता, पटना राज्य के प्रशासनी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत 11वीं-12वीं के 10,060 शिक्षकों के पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण की नयी तिथि जारी कर दी गयी है. इन शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण पांच जनवरी से शुरू होगा और नौ जनवरी तक चलेगा. सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण संस्थानों से संबद्ध कर दिया गया है. पटना जिले के पांच शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में कुल 925 शिक्षको को टैग किया गया है. मालूम हो कि इन शिक्षकों को प्रशिक्षण पहले 29 दिसंबर से 3 जनवरी तक होना निर्धारित था लेकिन ठंड की छुट्टी पड़ने की वजह से प्रशिक्षण को स्थगित कर दिया गया था. एससीइआरटी ने पुर्ननिर्धारित तिथि पर सभी टैग किये गये शिक्षकों को संबंधित प्रशिक्षण संस्थानों में उपस्थित होने का निर्देश दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 10 हजार शिक्षकों का प्रशिक्षण पांच जनवरी से appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top