Hot News

February 13, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

Valentine’s Day Special: वैलेंटाइन डे पर अगर आप अपने पार्टनर के लिए कुछ टेस्टी और स्पेशल ड्रिंक बनाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. आप झटपट से स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी (Strawberry Banana Smoothie) बना सकते हैं. ये ड्रिंक स्वाद में जितनी लाजवाब होती है, उतनी ही दिखने में भी बेहद खूबसूरत लगती है. इस स्मूदी की खास बात ये है कि इसे बनाने में आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. आप चाहें तो इसे कैंडल लाइट डिनर के साथ सर्व करें या सुबह की शुरुआत अपने पार्टनर को यह स्पेशल ड्रिंक देकर करें. आइए जानते हैं स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी को तैयार करने की विधि.  स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? स्ट्रॉबेरी- 1 कप पका केला- 1 ठंडा दूध- 1 कप चीनी- स्वादानुसार स्ट्रॉबेरी सिरप- जरूरत के अनुसार कटे हुए स्ट्रॉबेरी- 1 चम्मच यह भी पढ़ें: घर पर ऐसे बनाएं हर खास मौके के लिए टेस्टी हार्ट शेप केक स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी को कैसे तैयार करें? स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले आप स्ट्रॉबेरी को अच्छे से धोकर साफ कर लें. इसे आप छोटे टुकड़ों में काट लें. स्ट्रॉबेरी को मिक्सी जार में डाल दें. अब आप मिक्सी जार में दूध और स्वादानुसार चीनी को भी डाल दें. इसके बाद पके केले को छोटे टुकड़ों में काटकर डाल दें. सभी चीजों को तब तक अच्छे से ब्लेंड करें जब मिश्रण स्मूद न हो जाए. अब एक कांच के गिलास को लें और इसमें किनारों स्ट्रॉबेरी सिरप को डाल दें. इसके बाद स्मूदी को डाल दें. ऊपर में आप स्ट्रॉबेरी सिरप से दिल का शेप बना लें. बीच में आप कटे हुए स्ट्रॉबेरी को डाल दें. स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी को आप अपने पार्टनर को सर्व करें.  यह भी पढ़ें: घर पर ऐसे बनाएं हर खास मौके के लिए टेस्टी हार्ट शेप केक यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार को सरप्राइज दें स्ट्रॉबेरी केक के साथ, जानें रेसिपी  The post वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

SIP और शेयरों पर बढ़ा भरोसा, NSE पर ट्रेडिंग अकाउंट्स अब 25 करोड़ पार

Indian Share Market Growth: हिंदुस्तानीय शेयर बाजार ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के मुताबिक, हिंदुस्तान में कुल ट्रेडिंग अकाउंट्स (UCCs) की संख्या 25 करोड़ (250 मिलियन) के आंकड़े को पार कर गई है. यह दिखाता है कि अब आम हिंदुस्तानीय नागरिक बचत के पारंपरिक तरीकों को छोड़कर शेयर बाजार पर ज्यादा भरोसा जता रहे हैं. Indian Share Market Growth: इतनी तेजी से कैसे बढ़े निवेशक? ANI की रिपोर्ट के अनुसार, बाजार में निवेशकों की एंट्री अब और भी तेज हो गई है. पिछले एक करोड़ अकाउंट सिर्फ दो महीनों में जुड़े हैं. वहीं, कुल खातों का 20% हिस्सा यानी 5 करोड़ अकाउंट तो पिछले महज 16 महीनों में खुले हैं. इसका मुख्य कारण मोबाइल ऐप के जरिए आसान ट्रेडिंग, कम फीस और बढ़ता डिजिटल इंडिया है. आज एक मिडिल क्लास व्यक्ति भी अपने फोन से सीधे शेयर बाजार में निवेश कर पा रहा है. Indian Share Market Growth: कौन से राज्य हैं सबसे आगे? निवेश के मामले में महाराष्ट्र अभी भी नंबर वन बना हुआ है. यहां राज्यों की हिस्सेदारी कुछ इस प्रकार है: महाराष्ट्र: 4.2 करोड़ अकाउंट (सबसे ज्यादा 17% हिस्सा) उत्तर प्रदेश: 2.8 करोड़ अकाउंट (दूसरे स्थान पर) गुजरात: 2.2 करोड़ अकाउंट पश्चिम बंगाल और राजस्थान: 1.4 करोड़ अकाउंट प्रत्येक हैरानी की बात यह है कि देश के टॉप 5 राज्य ही मिलकर लगभग आधा (49%) शेयर बाजार संभाल रहे हैं. क्या SIP के जरिए भी बढ़ रहा है निवेश? जी हां, लोग अब सिर्फ सीधे शेयर ही नहीं खरीद रहे, बल्कि म्यूचुअल फंड (SIP) के जरिए भी बाजार में पैसा लगा रहे हैं. अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के बीच करीब 6 करोड़ नए SIP अकाउंट खुले हैं. हर महीने औसतन 28,766 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि SIP के जरिए बाजार में आ रही है, जो पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है. क्या निवेशकों का पैसा सुरक्षित है? NSE ने निवेशकों की सुरक्षा और जागरूकता पर भी जोर दिया है. साल 2025 में लगभग 23,000 जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए. साथ ही, ‘इन्वेस्टर प्रोटेक्शन फंड’ (IPF) भी 18.5% बढ़कर 2,791 करोड़ रुपये हो गया है, ताकि किसी गड़बड़ी या धोखाधड़ी होने पर छोटे निवेशकों का पैसा सुरक्षित रहे. ये भी पढ़ें: सोने की कीमतों में फिर आई नरमी, चांदी ने पकड़ी रफ्तार, जानें आज का ताजा भाव The post SIP और शेयरों पर बढ़ा भरोसा, NSE पर ट्रेडिंग अकाउंट्स अब 25 करोड़ पार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तेजस, गरीब रथ, हमसफर एक्सप्रेस समेत प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल, देखिए स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

Holi Special Train: 4 मार्च को होली मनाई जाएगी. पर्व को लेकर दूसरे राज्यों से बिहार आने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ जाती है. अभी ही तेजस राजधानी, हमसफर एक्सप्रेस या फिर गरीब रथ जैसे प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं. दूसरे राज्यों से बिहार आने वाली प्रमुख ट्रेनों में 20 फरवरी से 3 मार्च तक सीट फुल हो गई है. ऐसे में लोगों के पास दो ऑप्शन बचता है. पहला तत्काल टिकट का, लेकिन सीटें कम होने की वजह से तत्काल टिकट कई बार लोगों को नहीं मिल पाता है. दूसरा ऑप्शन स्पेशल ट्रेन का लोगों के पास रहता है. जिन भी लोगों ने पहले से ट्रेनों में टिकट बुक नहीं कराए, वे स्पेशल ट्रेन से सफर कर सकते हैं. पैसेंजरों की सुविधाओं को देखते हुए दिल्ली से पटना के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जायेंगी. इन स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन (गाड़ी नंबर- 01667) रानी कमलापति-दानापुर : 27 फरवरी और 2 मार्च को चलेगी. (गाड़ी नंबर- 01668) दानापुर-रानी कमलापति: 28 फरवरी और 3 मार्च को चलेगी. (गाड़ी नंबर- 09525) हापा-नाहरलगुन : 4 मार्च से हर बुधवार इस ट्रेन को चलाया जाएगा. इससे बिहार से वापस दूसरे राज्य में लौटने में आसानी होगी. (गाड़ी नंबर- 09526) नाहरलगुन-हापा : 7 मार्च से हर शनिवार को चलाया जाएगा. (गाड़ी नंबर- 098210 सोगरिया-दानापुर : 28 फरवरी से 7 मार्च तक चलेगी. (गाड़ी नंबर- 09822) दानापुर-सोगरिया : 2 से 9 मार्च तक चलाया जाएगा. (गाड़ी नंबर- 01665) रानी कमलापति-अगरतला: 5 मार्च से हर गुरुवार को चलाया जाएगा. (गाड़ी नंबर- 01666) अगरतला रानी कमलापति : 8 मार्च से हर रविवार को चलाया जाएगा. पैसेंजरों की सुविधा को देखते हुए चलाई जायेंगी स्पेशल ट्रेनें जानकारी के मुताबिक, होली के दौरान ट्रेनों में ज्यादा भीड़भाड़ की स्थिति होने की संभावना को देखते हुए रेलवे की तरफ से 1410 ट्रिप स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया गया है. इसमें से पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से 285 ट्रिप ट्रेनें चलाई जायेंगी. ऐसे में दूसरे राज्यों से बिहार आने वाले लोगों को सहूलियत मिल सकेगी. स्पेशल ट्रेनों के अलावा 200 स्पेशल बस चलाने का भी फैसला लिया गया. दिल्ली, कोलकाता, झारखंड, उत्तर प्रदेश समेत कई प्रमुख राज्यों से बिहार के लिए बसें चलाई जायेंगी. Also Read: बिहार के इन जिलों में बना रहेगा घना कोहरा, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, जानिए पूर्वानुमान The post तेजस, गरीब रथ, हमसफर एक्सप्रेस समेत प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल, देखिए स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज का राशिफल 13 फरवरी 2026: किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क?

Aaj Ka Rashifal: आज 13 फरवरी 2026, शुक्रवार को चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे. सिंह राशि में केतु, मकर राशि में मंगल रहेंगे. कुंभ राशि में बुध, शुक्र, सूर्य और राहु की युति बनी हुई है, जिससे चतुर्थी योग बन रहा है, जिसे दैनिक जीवन के लिए शुभ माना जाता है. मिथुन राशि में गुरु वक्री अवस्था में रहेंगे तथा मीन राशि में शनि विराजमान रहेंगे. अगर आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति को ध्यान में रखकर ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल बताया है. आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक आज किस राशि के लिए क्या खास रहने वाला है. आज का राशिफल मेष राशि आज आपको अपने काम पर पूरा फोकस रखना होगा, क्योंकि छोटी-सी गलती भी बड़ा असर डाल सकती है. ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे. प्रमोशन या बदलाव को लेकर चर्चा शुरू हो सकती है. पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें. परिवार का सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी से तालमेल अच्छा रहेगा. सेहत ठीक रहेगी, बस खानपान संतुलित रखें. लकी नंबर: 3लकी कलर: सिंदूरी वृषभ राशि दिन की शुरुआत धीमी रहेगी, लेकिन दोपहर के बाद हालात आपके पक्ष में होंगे. कामकाज की रुकावटें कम होंगी. व्यापार में नया ग्राहक मिल सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, पर अनावश्यक खर्च से बचें. परिवार का माहौल सामान्य रहेगा. लव लाइफ स्थिर रहेगी. लकी नंबर: 9 लकी कलर: क्रीम मिथुन राशि आज आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. ऑफिस में आपकी राय को महत्व मिलेगा. बिजनेस में जोखिम लेने से पहले पूरी जानकारी लें. आर्थिक लाभ के छोटे संकेत हैं. परिवार में खुशियां रहेंगी. छात्रों के लिए दिन अच्छा है. लकी नंबर: 2 लकी कलर: स्काई ब्लू कर्क राशि भावनाओं में बहकर निर्णय न लें. कार्यक्षेत्र में दबाव रहेगा, लेकिन धैर्य से संभाल लेंगे. पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें. परिवार की सलाह काम आएगी. हल्की थकान हो सकती है. लकी नंबर: 4 लकी कलर: दूधिया सफेद सिंह राशि उपलब्धियों का संकेत है. मेहनत रंग लाएगी. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा. ऊर्जा बनी रहेगी. लकी नंबर: 1 लकी कलर: रॉयल ब्लू कन्या राशि काम में सावधानी रखें. सहयोगियों का साथ मिलेगा. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, बड़ा निवेश टालें. परिवार सामान्य रहेगा. सेहत ठीक रहेगी, पानी ज्यादा पिएं. लकी नंबर: 8 लकी कलर: हल्का बैंगनी तुला राशि रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. ऑफिस में तारीफ मिलेगी. बिजनेस में नई डील संभव है. आर्थिक सुधार होगा. दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा. लकी नंबर: 5 लकी कलर: हल्का गुलाबी वृश्चिक राशि चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप संभाल लेंगे. आर्थिक जोखिम से बचें. परिवार में चर्चा हो सकती है. लव लाइफ बेहतर होगी. सेहत का ध्यान रखें. लकी नंबर: 3 लकी कलर: चॉकलेट ब्राउन धनु राशि नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरी या व्यापार में लाभ के संकेत हैं. परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है. सेहत ठीक रहेगी, व्यायाम करें. लकी नंबर: 7लकी कलर: केसरिया पीला मकर राशि लक्ष्य पर ध्यान रखें. धीरे-धीरे प्रगति होगी. आर्थिक संतुलन बनाए रखें. परिवार का साथ मिलेगा. जीवनसाथी से बातचीत से गलतफहमी दूर होगी. लकी नंबर: 1 लकी कलर: गहरा हरा कुंभ राशि नया काम शुरू करने का विचार लाभदायक रहेगा. आर्थिक लाभ संभव है. रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. सेहत बेहतर रहेगी. लकी नंबर: 6 लकी कलर: टील ब्लू मीन राशि धैर्य रखें. काम में हल्की रुकावट आ सकती है. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें. परिवार का सहयोग मिलेगा. सेहत सामान्य रहेगी. लकी नंबर: 2 लकी कलर: समुद्री नीला ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594 / 9545290847 यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी समाचारें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Naya Vichar The post आज का राशिफल 13 फरवरी 2026: किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जेपीएससी के 22 आवेदकों को हाईकोर्ट से राहत, उम्र सीमा में मिली छूट

JPSC Exam: झारखंड हाइकोर्ट से संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के 22 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है. उम्र सीमा में छूट को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने अंतरिम आदेश जारी किया है. अदालत के इस फैसले से अभ्यर्थियों को फिलहाल ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने का मौका मिल गया है. जस्टिस आनंद सेन की अदालत में सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई. अदालत ने याचिकाकर्ताओं का पक्ष सुना और पाया कि मामले में प्रथम दृष्टया विचार योग्य बिंदु हैं. इसके बाद अदालत ने प्रार्थियों को अंतरिम राहत देते हुए परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति प्रदान कर दी. अदालत ने झारखंड लोकसेवा आयोग को निर्देश दिया कि संबंधित अभ्यर्थियों का ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किया जाए. हालांकि, अदालत ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि इन अभ्यर्थियों का रिजल्ट बिना न्यायालय की अनुमति के प्रकाशित नहीं किया जाएगा. राज्य प्रशासन और जेपीएससी से मांगा जवाब सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य प्रशासन और जेपीएससी को इस मामले में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. साथ ही अगली सुनवाई के लिए आठ सप्ताह बाद की तिथि निर्धारित करने को कहा गया है. इससे पहले याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने दलीलें पेश कीं. उन्होंने अदालत को बताया कि इससे पहले आयोजित दो सिविल सेवा परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी गई थी. पिछली परीक्षाओं में दी गयी थी उम्र सीमा में छूट याचिकाकर्ताओं की ओर से कहा गया कि वर्ष 2016 और 2017 की संयुक्त सिविल सेवा परीक्षाओं में अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी गई थी. इसके अलावा, वर्ष 2021 की नियमावली में भी ऊपरी उम्र सीमा में छूट देने का प्रावधान है. अधिवक्ता ने तर्क दिया कि वर्ष 2025 की संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में उम्र सीमा में छूट नहीं देना समान अवसर के सिद्धांत के विपरीत है. उनका कहना था कि अधिकतम उम्र सीमा की गणना के लिए कट-ऑफ वर्ष 2018 होना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि जेपीएससी नियमावली में प्रत्येक वर्ष सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करने और आवश्यक स्थिति में उम्र सीमा में छूट देने का प्रावधान है. ऐसे में वर्तमान परीक्षा में छूट नहीं देना अनुचित है. अदालत में जेपीएससी ने क्या कहा वहीं, आयोग की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरावाल और अधिवक्ता प्रिंस कुमार ने पक्ष रखा. उन्होंने अदालत के समक्ष आयोग का रुख स्पष्ट किया. हालांकि, अदालत ने विस्तृत सुनवाई के बाद ही अंतिम निर्णय सुरक्षित रखने का संकेत दिया है. प्रार्थी किशोर कुमार मंडल सहित कुल 22 अभ्यर्थियों ने याचिका दायर की है. सभी ने संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2025 में उम्र सीमा में छूट देने की मांग की है. इसे भी पढ़ें: बड़कागांव पहुंचे मॉरीशस के पूर्व उप प्रधानमंत्री की बेटी-दामाद, रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत 14 फरवरी तक फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या 01/2026 जारी किया गया है. इसके तहत संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं. परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 14 फरवरी निर्धारित की गयी है. अदालत के अंतरिम आदेश के बाद संबंधित 22 अभ्यर्थी अब ऑफलाइन माध्यम से आवेदन जमा कर सकेंगे. हालांकि उनका परिणाम अंतिम रूप से अदालत के निर्णय पर निर्भर करेगा. इस आदेश ने अन्य अभ्यर्थियों के बीच भी चर्चा तेज कर दी है. अब सभी की नजर अगली सुनवाई पर टिकी है, जहां यह तय होगा कि उम्र सीमा में छूट को लेकर अंतिम फैसला क्या होगा. इसे भी पढ़ें: पेपरलेस कैसे होगी झारखंड विधानसभा? ट्रेनिंग के पहले ही दिन 35 माननीय रहे गायब The post जेपीएससी के 22 आवेदकों को हाईकोर्ट से राहत, उम्र सीमा में मिली छूट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चाहिए ज्यादा डेटा? Airtel का 449 रुपये वाला प्लान है बेस्ट ऑप्शन

देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel अपने अच्छे नेटवर्क और कनेक्टिविटी के लिए जानी जाती है. यही वजह है कि देश के करोड़ों लोग एयरटेल की सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी भी अलग-अलग कीमत पर अलग-अलग बेनिफिट्स वाले प्लान ऑफर कर रही है. एयरटेल का ऐसा ही एक प्लान 449 रुपये वाला, जिसमें यूजर्स को हर दिन कंपनी 4GB डेटा का फायदा दे रही है. साथ ही 5G यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का फायदा. अगर आप सोच रहे हैं कि ये एयरटेल का सिर्फ डेटा प्लान है, तो ऐसा नहीं है. इस प्लान में कॉलिंग से लेकर कई सारे बेनिफिट्स यूजर्स को मिलेंगे. आइए जानते हैं डिटेल्स में. एयरटेल का 4GB डेली डेटा प्लान | Airtel 4GB Daily DATA Plan एयरटेल के पोर्टफोलियो में 469 रुपये वाला एक प्लान लिस्टेड है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. इस दौरान किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और हर दिन 4GB डेटा का फायदा यूजर्स उठा सकते हैं. वहीं, अगर आप एयरटेल के 5G यूजर हैं, तो फिर आपको डेटा लिमिट की टेंशन ही नहीं होगी. क्योंकि, कंपनी इस प्लान में 5G यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा दे रही है. मिलेंगे ये बेनेफिट्स | Airtel Rs 449 Plan Benefits एयरटेल के 449 रुपये के प्लान में सिर्फ अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग के साथ-साथ कई सारे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलेंगे. जैसे की- 30GB तक फ्री Google One क्लाउड स्टोरेज, 28 दिनों के लिए JioHotstar का फ्री मोबाइल सब्सक्रिप्शन, Airtel XStream Play Premium (20+ OTTs) का फ्री सब्सक्रिप्शन, 6 महीनों तक Apple Music, 12 महीने के लिए Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन, फ्री स्पैम अलर्ट और फ्री हैलोट्यून्स. किसके लिए अच्छा ऑप्शन है ये प्लान? एयरटेल का ये 449 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत होती है. खासकर 4G यूजर्स, जो वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन पढ़ाई या ऑनलाइन ब्राउजिंग और स्ट्रीमिंग करते हैं. यह भी पढ़ें: Airtel का 838 रुपये वाला प्लान, मिलेगा ढेर सारा डेटा और 20 OTT का मजा The post चाहिए ज्यादा डेटा? Airtel का 449 रुपये वाला प्लान है बेस्ट ऑप्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोने की कीमतों में फिर आई नरमी, चांदी ने पकड़ी रफ्तार, जानें आज का ताजा भाव

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 13 February 2026: हिंदुस्तानीय सर्राफा बाजार में आज यानी 13 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. कल की भारी गिरावट के बाद आज भी सोने के भाव में हल्की नरमी बनी हुई है, जबकि चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त दर्ज की गई है. हालांकि आपको बता दें की यहां दिए गए रेट कल बाजार बंद होने के समय और आज के शुरुआती रुझानों के आधार पर हैं. Aaj Ka Sona Chandi Bhav: क्या आज सोना और सस्ता हुआ है? आज सोने की कीमतों में कल के मुकाबले हल्की गिरावट देखी गई है. 24 कैरेट सोने का भाव 15,839 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है, जो कल 15,840 रुपये था. वहीं 22 कैरेट सोना, जिसका इस्तेमाल ज्यादातर गहने बनाने में होता है, वह 1,45,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. पिछले कुछ दिनों की भारी तेजी के बाद यह गिरावट शादियों की खरीदारी करने वालों के लिए एक राहत भरी समाचार है. आज के सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम): सोने की शुद्धता आज का भाव (13 Feb) कल का भाव (12 Feb) अंतर 24 कैरेट ₹1,58,390 ₹1,58,400 – ₹10 22 कैरेट ₹1,45,190 ₹1,45,200 – ₹10 18 कैरेट ₹1,18,790 ₹1,18,800 – ₹10 शहर-वार सोने की कीमतें (1 ग्राम): शहर 24 कैरेट (शुद्ध सोना) 22 कैरेट (गहनों के लिए) 18 कैरेट चेन्नई ₹15,927 ₹14,599 ₹12,599 मुंबई ₹15,839 ₹14,519 ₹11,879 दिल्ली ₹15,854 ₹14,534 ₹11,894 कोलकाता ₹15,839 ₹14,519 ₹11,879 बेंगलुरु ₹15,839 ₹14,519 ₹11,879 हैदराबाद ₹15,839 ₹14,519 ₹11,879 Aaj Ka Sona Chandi Bhav: चांदी की कीमतों में कितनी आई तेजी? जहां एक तरफ सोने में नरमी है, वहीं चांदी आज थोड़ी महंगी हुई है. 1 किलो चांदी की कीमत में 100 रुपये का उछाल आया है, जिससे अब यह 2,95,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. वहीं 100 ग्राम चांदी आज 29,510 रुपये है. आज के चांदी के भाव: वजन आज का भाव (13 Feb) कल का भाव (12 Feb) 10 ग्राम ₹2,951 ₹2,950 100 ग्राम ₹29,510 ₹29,500 1 किलोग्राम ₹2,95,100 ₹2,95,000 शहर-वार चांदी की कीमतें: शहर 10 ग्राम चांदी 100 ग्राम चांदी 1 किलोग्राम चांदी मुंबई ₹2,951 ₹29,510 ₹2,95,100 दिल्ली ₹2,951 ₹29,510 ₹2,95,100 चेन्नई ₹2,999 ₹29,990 ₹2,99,900 बेंगलुरु ₹2,951 ₹29,510 ₹2,95,100 हैदराबाद ₹2,999 ₹29,990 ₹2,99,900 कोलकाता ₹2,951 ₹29,510 ₹2,95,100 ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, जानिए 13 फरवरी को आपके शहर में क्या है रेट The post सोने की कीमतों में फिर आई नरमी, चांदी ने पकड़ी रफ्तार, जानें आज का ताजा भाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

Bangladesh Election Result : बांग्लादेश में 18 से 37 साल के युवा मतदाता कुल वोटरों का करीब 44% हैं. 2024 के आंदोलन में इसी उम्र के युवाओं की बड़ी भूमिका रही थी. देश भर में 300 में से 299 संसदीय सीट पर मतदान 12 फरवरी 2026 की सुबह साढ़े सात बजे (स्थानीय समयानुसार) शुरू हुआ और शाम साढ़े चार बजे तक जारी रहा. हालांकि, जिन जगहों पर मतदाता मतदान केंद्र के रिमोट एरिया में थे, वहां उनके वोट करने तक मतदान जारी रहा. वहीं, एक निर्वाचन क्षेत्र में एक उम्मीदवार की मौत होने के कारण मतदान रद्द कर दिया गया. इस चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी का मुकाबला इस्लामी संगठन जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन से है. इस गठबंधन में छात्र आंदोलन से बनी एक पार्टी भी शामिल है. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की बढ़त गुरुवार को हुए चुनाव के बाद बांग्लादेश में वोटों की गिनती जारी है. शुक्रवार को मिले अनौपचारिक नतीजों में तारीक रहमान की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी मजबूत बढ़त में नजर आ रही है. डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, रहमान को बोगुरा-6 (सदर) क्षेत्र से अनौपचारिक रूप से विजयी घोषित किया गया है, उन्होंने अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी पर स्पष्ट जीत हासिल की. बांग्लादेश चुनाव आयोग ने अभी तक आधिकारिक नतीजे जारी नहीं किए हैं. उम्मीद है कि आयोग 13 फरवरी को अपने नतीजे घोषित कर देगा. चुनाव के नतीजों का सम्मान : शफीकुर रहमान जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर रहमान ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव के नतीजों का सम्मान करेगी, चाहे परिणाम जो भी हों. उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी पार्टी हारती है, तो वह विरोध की नेतृत्व या अड़चनें डालने वाले कदम नहीं उठाएगी. यह भी पढ़ें : बांग्लादेश चुनाव: BNP प्रचंड जीत की ओर, क्या तारिक रहमान होंगे नए PM? संसद में होते हैं कुल 350 सांसद अल जजीरा के अनुसार, बांग्लादेश की संसद में कुल 350 सांसद होते हैं. इनमें से 300 सांसद सीधे-सीधे एक-एक निर्वाचन क्षेत्र से चुने जाते हैं, जबकि 50 सीटें स्त्रीओं के लिए आरक्षित हैं. एक नजर में चुनाव की मुख्य बातें 1. देश भर में 299 निर्वाचन क्षेत्रों में 42,779 मतदान केंद्रों पर लगभग 12.7 करोड़ मतदाता वोट डालने के लिए रजिस्टर्ड थे. इनमें से 50 लाख पहली बार के मतदाता थे. 2. कुल 50 नेतृत्वक दलों के कुल 1,755 उम्मीदवार और 273 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे. 3. बीएनपी ने सबसे अधिक 291 उम्मीदवार उतारे. 4. चुनाव में 83 स्त्री उम्मीदवार The post बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर हाजिरी नहीं लगाना पड़ा भारी, 256 स्कूलों के शिक्षकों का वेतन बंद

देवघर से संजीत मंडल की रिपोर्ट ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर शिक्षकों और विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करना देवघर जिले के सैकड़ों शिक्षकों पर भारी पड़ गया है. जिले के 256 विद्यालयों के शिक्षक और कर्मचारियों के वेतन और मानदेय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गयी है. इस कार्रवाई से शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है. ऑनलाइन समीक्षा में निचले पायदान पर जिला देवघर जिले में यह कार्रवाई स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ऑनलाइन समीक्षा बैठक के बाद की गयी. बैठक में ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करने के मामले में जिले की रैंकिंग निचले स्तर पर पायी गई. डीईओ सह डीपीओ देवघर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शिक्षकों और बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति बेहद असंतोषजनक पाई गई. इसके बाद विभागीय निर्देश पर सख्त कदम उठाया गया. 1 से 10 फरवरी तक शून्य उपस्थिति वाले स्कूलों पर कार्रवाई डीईओ की ओर से जारी आदेश के अनुसार 1 फरवरी से 10 फरवरी के बीच जिन विद्यालयों में ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति शून्य दर्ज पाई गई है, वहां कार्यरत प्रभारी प्रधानाध्यापक, सहायक आचार्य, सहायक अध्यापक समेत सभी कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगा दी गई है. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिस तिथि को पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज नहीं होगी, उस दिन विद्यालय बंद माना जाएगा और सभी शिक्षक अनुपस्थित माने जायेंगे. ऐसे में संबंधित तिथि का वेतन या मानदेय देय नहीं होगा. सारठ प्रखंड के 69 विद्यालय भी शामिल कार्रवाई की जद में सारठ प्रखंड के 69 विद्यालय भी आए हैं. अचानक वेतन रोक दिए जाने के फैसले से शिक्षकों में नाराजगी है. कई शिक्षकों का कहना है कि तकनीकी कारणों या नेटवर्क समस्या की वजह से उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाई. हालांकि, विभाग का कहना है कि डिजिटल मॉनिटरिंग व्यवस्था को गंभीरता से लागू करने के लिए यह कदम जरूरी था. शिक्षक संगठनों ने फैसले पर उठाये सवाल झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन के प्रांतीय मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार राय ने विभागीय कार्रवाई पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि इस अवधि में मैट्रिक परीक्षा, नगर निकाय चुनाव और शिक्षकों की विभिन्न जगहों पर प्रतिनियुक्ति जैसी परिस्थितियां थीं. उनका कहना है कि तकनीकी खामियां, संसाधनों की कमी और नेटवर्क समस्याएं भी बड़ी वजह हैं. सिर्फ शिक्षकों पर कार्रवाई करना समाधान नहीं है. विभाग को इस निर्णय पर दोबारा विचार करना चाहिए. इसे भी पढ़ें: पेपरलेस कैसे होगी झारखंड विधानसभा? ट्रेनिंग के पहले ही दिन 35 माननीय रहे गायब शिक्षा व्यवस्था पर बढ़ा दबाव इस आदेश के बाद जिले के शिक्षकों में चिंता और असमंजस की स्थिति है. कई विद्यालयों में अब पोर्टल पर नियमित उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ई-विद्यावाहिनी के माध्यम से पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना लक्ष्य है. वहीं, शिक्षक संगठनों की मांग है कि तकनीकी समस्याओं का समाधान कर व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाया जाए. फिलहाल, इस फैसले ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है. इसे भी पढ़ें: मंईयां सम्मान के लाभुकों को जल्द मिलेगा पैसा, देने की तैयारी में प्रशासन The post ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर हाजिरी नहीं लगाना पड़ा भारी, 256 स्कूलों के शिक्षकों का वेतन बंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज से शुरू है आर्मी अग्निवीर भर्ती, आयु सीमा में छूट, यहां देखें 5 बड़ी बातें 

Army Agniveer Vacancy: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस वैकेंसी के तहत टेक्निकल, क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेडसमैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक जैसे कई पोस्ट भरे जाएंगे. अगर आप भी इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो योग्यता, आयु सीमा और ऐसी 5 बड़ी बात जानने के लिए पढ़ें पूरी समाचार. आयु सीमा में छूट अग्निवीर GD, टेक्निकल, क्लर्क/स्टोरकीपर और ट्रेड्समैन के लिए आयु सीमा 17.5 से 22 वर्ष है. (जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच) सोल्जर टेक्निकल (NA/NA Vet) के लिए आयु 17.5 से 23 वर्ष (जन्म 1 जुलाई 2004 से 1 जुलाई 2009 के बीच). सैनिक फार्मा पद के लिए आयु 19 से 25 वर्ष (जन्म 1 जुलाई 2002 से 1 जुलाई 2008 के बीच). दो अलग कैटेगरी के लिए कर सकते हैं अप्लाई कैंडिडेट्स अपनी योग्यता के अनुसार रेगुलर एंट्री के अलावा अधिकतम दो अग्निवीर कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए अलग-अलग आवेदन फॉर्म भरने होंगे. अभ्यर्थी को दो कॉमन एंट्रेंस एग्जाम देने होंगे, लेकिन मेडिकल और रैली प्रक्रिया एक ही कैटेगरी के आधार पर होगी. ट्रेड्समैन पद के लिए ट्रेड चयन जरूरी 10वीं पास कैंडिडेट्स अधिकतम 9 ट्रेड चुन सकते हैं. 8वीं पास कैंडिडेट्स 2 ट्रेड चुन सकेंगे. यदि कोई कैंडिडेट्स ट्रेड का विकल्प नहीं भरता है, तो मेरिट में आने के बावजूद चयन नहीं होगा. शैक्षणिक योग्यता अग्निवीर GD- 10वीं में 45% कुल अंक और हर विषय में 33% जरूरी. अग्निवीर टेक्निकल – 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और अंग्रेजी में 50% एग्रीगेट. क्लर्क/स्टोरकीपर- 12वीं में 60% अंक, हर विषय में 50% और अंग्रेजी व गणित/अकाउंट्स में 50% जरूरी. टाइपिंग टेस्ट अनिवार्य. ट्रेड्समैन (10वीं) – 10वीं पास, हर विषय में 33%. ट्रेड्समैन (8वीं)-8वीं पास, हर विषय में 33%.10वीं, 12वीं, NIOS और ITI के अपीयरिंग कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए उन्हें सर्टिफिकेट देना होगा. फिजिकल टेस्ट 1.6 किमी दौड़ चार ग्रुप में आयोजित होगी – 5:30 मिनट – 60 अंक 5:45 मिनट – 48 अंक 6 मिनट – 36 अंक 6:15 मिनट – 24 अंक पुल-अप्स 6 से 10 बार तक अंक आधारित होंगे.9 फीट लंबी कूद और जिग-जैग बैलेंस टेस्ट केवल क्वालिफाइंग होंगे. अन्य जरूरी शर्तें कैंडिडेट्स उसी राज्य का निवासी होना चाहिए जहां से रैली हो रही है. परीक्षा केंद्र के 5 विकल्प देने होंगे. आवेदन शुल्क सभी कैटेगरी के लिए 250 रुपये है. सैलरी और सेवा से जुड़ी बातें अग्निपथ योजना के तहत 4 साल की सेवा होगी. 4 साल बाद 75% अग्निवीरों को सेवा से मुक्त किया जाएगा और 25% को स्थायी नियुक्ति मिलेगी. पहले वर्ष 30,000 रुपये मासिक वेतन, जो चौथे वर्ष 40,000 रुपये तक पहुंचेगा. हर साल 30% राशि सेवा निधि में जाएगी, जिसमें प्रशासन समान योगदान देगी. चार साल बाद लगभग 11.71 लाख रुपये सेवा निधि पैकेज मिलेगा. साथ ही 48 लाख रुपये का मेडिकल बीमा, 30 दिन वार्षिक अवकाश और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी. यह भी पढ़ें- राजस्थान बिजली विभाग टेक्नीशियन का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड The post आज से शुरू है आर्मी अग्निवीर भर्ती, आयु सीमा में छूट, यहां देखें 5 बड़ी बातें  appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top