Hot News

March 10, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर पर बनाएं हेल्दी क्रीमी चीज स्प्रेड, शेफ नेहा दीपक शाह ने बताई रेसिपी

Healthy Homemade Cheese Spread: अगर आप ब्रेड, सैंडविच या टोस्ट के लिए मार्केट वाला चीज स्प्रेड इस्तेमाल करते हैं, तो इसे बाहर से लेने के बजाय घर पर बना सकते हैं. घर का बना चीज स्प्रेड हेल्दी और फ्रेश होता है. इसे आप झटपट से तैयार कर सकते हैं. चीज स्प्रेड को बनाने में आपको ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. इसकी रेसिपी शेफ नेहा दीपक शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @nehadeepakshah पर शेयर की है. शेफ नेहा दीपक शाह के अनुसार ये होममेड चीज स्प्रेड के हर सर्विंग में सिर्फ 47 कैलोरी हैं. इस पूरी रेसिपी में लगभग 475–480 कैलोरी और करीब 54 ग्राम प्रोटीन होता है. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.  चीज स्प्रेड बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? 200 ग्राम लो फैट पनीर (घर का बना) 75 से 100 ग्राम हंग कर्ड (लगभग 200 ग्राम दही को लटकाकर बनाया हुआ) 1 चीज क्यूब स्वादानुसार नमक चीज स्प्रेड को कैसे तैयार करें?  चीज स्प्रेड बनाने के लिए आप सबसे पहले लो फैट दूध को गर्म करें. इसमें आप नींबू का जूस या विनेगर को डाल दें. दूध जब फट जाए तब छेना को छान लें. इसे आप साफ कपड़े में डाल दें.  इसके बाद पानी से साफ कर लें और निचोड़ कर एक्स्ट्रा पानी निकाल दें.  अब आप मिक्सर जार को लें. इसमें तैयार किया हुआ पनीर डाल दें. फिर हंग कर्ड, चीज क्यूब और नमक डालकर पीस लें जब तक ये स्मूथ न हो जाए.  इसे आप एक एयर टाइट कंटेनर में डाल दें और फ्रिज में 1 घंटे के लिए रख दें. View this post on Instagram A post shared by Chef Neha Deepak Shah (@nehadeepakshah) यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार यह भी पढ़ें: Rajma Recipe: आलू की सब्जी खा-खाकर हो गए हैं परेशान, तो आज ही घर पर बनाएं लाजवाब राजमा  The post घर पर बनाएं हेल्दी क्रीमी चीज स्प्रेड, शेफ नेहा दीपक शाह ने बताई रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जान बचाने के लिए होटल से भागीं 5 ईरानी खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया में मिली पनाह, जानें पूरा मामला

Iran Women’s Football Team Australia: ईरान की स्त्री फुटबॉल टीम की पांच खिलाड़ी इन दिनों अपने देश से हजारों किलोमीटर दूर ऑस्ट्रेलिया में हैं. ये सभी ईरान युद्ध शुरू होने से पहले एशिया कप में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचीं थीं. लेकिन टूर्नामेंट के दौरान राष्ट्रगान न गाने के फैसले के बाद पैदा हुए विवाद ने उनकी जिंदगी को अचानक बदल दिया. अब 5 खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया में शरण लेनी पड़ी है. ऑस्ट्रेलिया के गृह मामलों के मंत्री टोनी बर्क ने बताया कि ये खिलाड़ी गोल्ड कोस्ट स्थित टीम होटल से देर रात चुपचाप बाहर निकल गईं. इसके बाद वे एक सुरक्षित स्थान पर पहुंचीं और वहीं से ऑस्ट्रेलिया प्रशासन से शरण की गुहार लगाई.  बर्क के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने तुरंत उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की और उनके मानवीय वीजा के आवेदन को मंजूरी दे दी गई. उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर ईरान की बाकी खिलाड़ी भी चाहें तो वे ऑस्ट्रेलिया में रहने के लिए आवेदन कर सकती हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस पूरी प्रक्रिया की फोटोज भी शेयर कीं. इसमें वे कुछ कागजी प्रक्रिया पूरी कर रही हैं. इस दौरान पांच खिलाड़ी नजर आईं, जो काफी खुश दिख रही थीं. Last night I was able to tell five women from the Iranian Women’s Soccer team that they are welcome to stay in Australia, to be safe and have a home here. pic.twitter.com/2JQp9q9Z8W — Tony Burke (@Tony_Burke) March 9, 2026 ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि हमने मानवीय आधार पर ईरानी फुटबॉल टीम के लिए 5 वीजा इशू किए हैं. हम इसके लिए पिछले कुछ समय से तैयारी कर रहे थे. ऑस्ट्रेलिया उनके मुद्दे की वजह से काफी भावुक है. अब वे यहां सुरक्षित हैं और उन्हें ये अपने घर जैसा महसूस होना चाहिए.  They are safe here, and should feel at home here. pic.twitter.com/hDTvp8xkHy — Anthony Albanese (@AlboMP) March 10, 2026 ट्रंप के हस्तक्षेप के बाद तेजी से बढ़ी प्रक्रिया इस मामले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तब और ध्यान खींचा, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से बात कर ईरानी स्त्री खिलाड़ियों को शरण देने की अपील की. ट्रंप ने कहा था कि यदि ये खिलाड़ी अपने देश लौटती हैं तो उनकी जान खतरे में पड़ सकती है. उन्होंने इस मामले पर अपने ट्रुथ सोशल से ट्वीट भी किया था.  हालांकि, ट्रंप ने बाद में फिर इस बात की जानकारी साझा की, पांच खिलाड़ियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है, लेकिन टीम की कुछ अन्य सदस्य अभी भी दुविधा में हैं. कई खिलाड़ियों को अपने परिवारों की चिंता सता रही है, क्योंकि अगर वे वापस नहीं लौटीं तो उनके परिजनों को धमकियों का सामना करना पड़ सकता है. अन्य लोगों, मानवाधिकार समूहों ने भी मांगी मदद ईरान के अपदस्थ शाह के बेटे रेजा पहलवी ने भी ऑस्ट्रेलिया से खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की. उन्होंने कहा कि नागरिक अवज्ञा के इस साहसिक कदम के कारण इन खिलाड़ियों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. कई राजनेताओं, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और मशहूर लेखिका जे. के. रोलिंग ने भी इन खिलाड़ियों को आधिकारिक सुरक्षा देने की मांग की. कैसे शुरू हुआ यह विवाद यह पूरी कहानी एशिया कप के एक मैच से पहले शुरू हुई. ईरान स्त्री राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की खिलाड़ी जब मैदान में उतरीं तो उन्होंने राष्ट्रगान के दौरान गाना गाने के बजाय खामोशी से खड़े रहकर विरोध जताया. 2 मार्च को दक्षिण कोरिया स्त्री राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के खिलाफ मुकाबले से पहले खिलाड़ियों की यह चुप्पी एक प्रतीकात्मक संदेश बन गई.  हालांकि, वह यह मैच हार गईं. यह उस समय हुआ जब दो दिन पहले ही अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई थी और पूरे देश में तनाव का माहौल था. कुछ लोगों ने इसे दुख माना, लेकिन ज्यादातर ने इसे विरोध का ही प्रतीक माना. इसके बाद इस घटना को अंतर्राष्ट्रीय चर्चा मिलनी शुरू हो गई.  हालांकि बाद के मैचों में तस्वीर कुछ बदली हुई दिखी. पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर फिलीपींस स्त्री राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के खिलाफ अंतिम मुकाबले से पहले खिलाड़ियों ने राष्ट्रगान गाया और सलामी भी दी. लेकिन आलोचकों का मानना था कि ऐसा करने के पीछे इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) का दबाव हो सकता है. 🚨🇮🇷 Iran’s women’s football team sang the national anthem and saluted in their latest game after being called “wartime traitors” by state TV. The players were reportedly forced to comply through threats against their families and are being monitored by Iranian security. They… https://t.co/vmjbuceTJU pic.twitter.com/LHFZEMzota — Mario Nawfal (@MarioNawfal) March 8, 2026 एकदम से बदला माहौल  फिलीपींस के खिलाफ 2-0 की हार के बाद हालात और भावनात्मक हो गए. लगभग 200 प्रदर्शनकारियों ने टीम बस को घेर लिया और “लेट देम गो” के नारे लगाए. इसी दौरान बस के अंदर से एक खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय एसओएस संकेत दिखाया और अपने अंगूठे को हथेली में दबाकर बाकी उंगलियों से ढकते हुए ( दुनिया भर में मदद की पुकार का संकेत माना जाता है) दिखाया. इस दृश्य ने कई लोगों को झकझोर दिया. ये भी पढ़ें:- ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप,  IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे होटल से निकलकर मांगी मदद इंटरनेशल मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इसके बाद हालात तेजी से बदले. ऑस्ट्रेलियाई प्रसारक ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (एबीसी) के मुताबिक पांच खिलाड़ी गोल्ड कोस्ट के होटल से टीम प्रबंधन की निगरानी से बचते हुए निकलने में कामयाब रहीं. रिपोर्ट्स के अनुसार होटल में उस समय काफी नाटकीय माहौल बन गया था. बताया जाता है कि कुछ खिलाड़ी कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद समूह में लॉबी से बाहर निकलीं और ऑस्ट्रेलियाई प्रशासन से मदद मांगने लगीं. Five Iran women’s football players have reportedly defected from the team and are currently in a safe house in Australia following their Asian Cup exit. 🇦🇺 Fans fearing for the team’s safety want Australia to give them asylum after they were called “traitors” on state TV. pic.twitter.com/5VFNw9DLNe — DW Sports (@dw_sports) March 9, 2026 हालांक, भले ही अब ये

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UP में फार्मासिस्ट बनने का सुनहरा मौका! 29 मार्च तक करें अप्लाई

UPSSSC Pharmacist Vacancy 2026: हेल्थ सेक्टर में प्रशासनी नौकरी की तलाश कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी समाचार है. उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने Pharmacist Recruitment 2026 के तहत फार्मासिस्ट के 560 पोस्ट पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है. इस रिक्रूट्मेंट के जरिए एलीजिबल कैंडिडेट्स को गवर्नमेंट हेल्थ सर्विस में काम करने का अवसर मिलेगा. इच्छुक कैंडिडेट्स समय रहते ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. 9 मार्च 2026 से एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 29 मार्च 2026 तक है. फीस जमा करने की लास्ट डेट भी यही है. कैंडिडेट्स UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.  एलीजिबीलीटी और आयु सीमा  फार्मासिस्ट के पोस्ट पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से फार्मेसी में डिप्लोमा (D.Pharma) किया होना चाहिए. कैंडिडेट्स का नाम स्टेट फार्मेसी काउंसिल में रजिस्टर्ड होना चाहिए. साथ ही उनके पास UPSSSC PET एग्जाम का स्कोर कार्ड होना जरूरी है. इस रिक्रूट्मेंट के माध्यम से सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 40 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में अअने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.  UPSSSC Pharmacist Vacancy 2026 Notification Check Here वैकेंसी डिटेल्स         कैटेगरी  वैकेंसी    जनरल कैटेगरी  224   ओबीसी  151 अनुसूचित जाति (SC) 118   EWS 56 अनुसूचित जनजाति (ST) 11 कुल पोस्ट  560 UPSSSC Pharmacist Vacancy 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई  सबसे पहले यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.  होमपेज पर Live Advertisment सेक्शन को खोलें.  Pharmacist Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.  अपना न्यू रजिस्ट्रेशन करें.  रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.  लॉगिन करने के बाद आप अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.  फिर फीस का भुगतान करें.  लास्ट में फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.  यह भी पढ़ें: RBI असिस्टेंट के 650 पोस्ट पर भर्ती का आखिरी मौका, जल्द करें अप्लाई The post UP में फार्मासिस्ट बनने का सुनहरा मौका! 29 मार्च तक करें अप्लाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhurandhar 2 की एडवांस बुकिंग ने बढ़ाई हलचल, पवन कल्याण की OG का रिकॉर्ड खतरे में

Dhurandhar 2 advance booking: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की पेड प्रीव्यू एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आने लगे हैं. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म के पेड प्रीव्यू की एडवांस बुकिंग काफी मजबूत चल रही है. फिल्म के पेड प्रीव्यू की कमाई पवन कल्याण की फिल्म ओजी के 25 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को भी पार कर सकती है. हिंदी वर्जन से आई सबसे ज्यादा कमाई ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज से पहले ही पेड प्रीव्यू के लिए एडवांस बुकिंग में हिंदुस्तान में करीब 15.64 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. अगर ब्लॉक की गई सीटों को भी इसमें शामिल कर लिया जाए तो यह आंकड़ा 21.18 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है. देशभर में इसके लगभग 7,657 शो रखे गए हैं और टिकट की औसत कीमत करीब 418 रुपये बताई जा रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी (2D) वर्जन का रहा है. इस वर्जन ने लगभग 15.28 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके लिए करीब 2,62,203 टिकट बिक चुके हैं. तमिल (2D) वर्जन ने लगभग 16.28 लाख रुपये का कारोबार किया है, जिसमें करीब 11,223 टिकट बिके. तेलुगु (2D) वर्जन से करीब 14.39 लाख रुपये की कमाई हुई और इसके लिए 6,008 टिकट बेचे गए. इसके अलावा मलयालम (2D) वर्जन ने करीब 1.58 लाख रुपये और कन्नड़ (2D) वर्जन ने लगभग 1.61 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की कहानी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. कहानी के दूसरे भाग में हमजा अली मजारी के किरदार के सफर को दिखाया जाएगा. फिल्म की कहानी पाकिस्तान के ल्यारी इलाके की बैकड्रॉप पर आधारित है, जहां उसके अतीत और जसकीरत सिंह रंगी से जुड़े पहलुओं को भी सामने लाया जाएगा. यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. यह भी पढ़ें– रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ ने बनाया रिकॉर्ड, प्रीमियर कलेक्शन में ‘स्त्री 2’ का रिकॉर्ड टूटा The post Dhurandhar 2 की एडवांस बुकिंग ने बढ़ाई हलचल, पवन कल्याण की OG का रिकॉर्ड खतरे में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

₹300 से कम में Jio, Airtel और Vi के ये प्लान्स हैं बेस्ट

देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) 300 रुपये से कम में कुछ ऐसे प्रीपेड प्लान्स ऑफर कर रही हैं, जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली डेटा, SMS के साथ-साथ कई प्रीमियम ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन का फायदा भी मिलेगा. आइए जानते हैं 300 रुपये से कम कीमत वाले प्रीपेड प्लान्स के बारे में. Jio का 239 रुपये वाला प्लान Jio के 239 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 22 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इस दौरान यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 1.5GB डेटा और हर दिन फ्री 100 SMS का फायदा उठा सकते हैं. इसके अलावा, यूजर्स को JioTV और JioAICloud का फ्री एक्सेस भी मिलेगा. Jio का 239 रुपये वाला प्लान Jio का 299 रुपये वाला प्लान Jio का 299 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 1.5GB डेटा और हर दिन फ्री 100 SMS की सुविधा मिलेगी. साथ ही यूजर्स को इस प्लान में JioTV और JioCloud के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ 18 महीनों के लिए फ्री Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन का फायदा भी मिलेगा. Jio का 299 रुपये वाला प्लान Airtel का 219 रुपये वाला प्लान एयरटेल के 219 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 फ्री SMS का फायदा मिलेगा. हालांकि, इस प्लान में कंपनी सिर्फ 3GB डेटा दे रही है. इसके अलावा, पूरे सालभर के लिए Adobe Express Premium का फ्री एक्सेस, Airtel Xstream Play (Free content) का सब्सक्रिप्शन, फ्री हेलोट्यून्स और स्पैम अलर्ट का फायदा भी दे रही है. Airtel का 299 रुपये वाला प्लान Airtel के 299 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 1GB डेटा और हर दिन फ्री 100 SMS की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा, कंपनी यूजर्स को पूरे सालभर के लिए Adobe Express Premium का फ्री एक्सेस, फ्री हेलोट्यून्स और स्पैम अलर्ट का फायदा भी दे रही है. Airtel का 299 रुपये वाला प्लान Vi का 299 रुपये वाला प्लान Vi के 299 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 1GB डेटा और हर दिन फ्री 100 SMS का फायदा मिलेगा. इसके अलावा, इसमें Vi Movies & TV और Live TV का फ्री एक्सेस भी कंपनी दे रही है. Vi का 299 रुपये वाला प्लान यह भी पढ़ें: 84 दिन का रिचार्ज: किसका प्लान सबसे दमदार? The post ₹300 से कम में Jio, Airtel और Vi के ये प्लान्स हैं बेस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टीचिंग पैशन नहीं, मजबूरी थी, अलख पांडे ने किए चौंकाने वाले खुलासे 

Alakh Pandey Success Story: अलख पांडे एजुकेशनल फील्ड में आज एक बड़ा नाम हैं. वे ऑनलाइन एजुकेशन के फील्ड में एक नई क्रांति लाने के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में फिजिक्सवाला के संस्थापक अलख पांडे एक कॉमेडी शो में पहुंचें. वहां उन्होंने अपनी लाइफ की ऐसी-ऐसी बातें बताई जो शायद आप भी नहीं जानते होंगे. आज भले ही वे करोड़ों के मालिक हों लेकिन एक समय था जब उनका बचपन अभाव में बीता. उनकी इच्छा थी IIT से पढ़ाई करने की. लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उनका ये सपना अधूरा रह गया. कॉमेडी शो में पहुंचें अलख पांडे दरअसल, द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show) का चौथा सीजन के एक एपिसोड में अलख पांडे, खान सर और नितिन विजय जैसे फेमस शिक्षकों को बुलाया गया है. इस शो में जब स्टूडेंट लाइफ की बात हो रही थी तो अलख पांडे अपने लाइफ के कई गहरे राज बताए. उन्होंने कहा कि जब में कक्षा 6 में था तो आर्थिक संकट के कारण पिता जी को हमारा घर बेचना पड़ा था. हमलोग तब स्लम के एक रेंटल घर में रहने लगे. 8वीं क्लास से ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया अलख पांडे ने आगे कहा कि मेरा जीवन बहुत ही अभाव में बीता. मेरा सपना था IIT से पढ़ाई करने का. लेकिन हम जिस घर में रह रहे थे, केवल उसका ही रेंट 1100 रुपये था. घर में कोई कमाने वाला नहीं था. ऐसे में मेरे सारे सपने अधूरे रह गए. घर के खर्च में हाथ बंटाने के लिए मैंने 8वीं क्लास से ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया. टीचिंग मेरे लिए पैशन नहीं था, मजबूरी थी: अलख पांडे उन्होंने आगे कहा कि टीचिंग मेरे लिए सपना या पैशन नहीं था, मजबूरी थी. गरीब आदमी के जीवन में काम करना मजबूरी होती है. पैशन, हॉबी ये सब तो अमीरों के चोंचले होते हैं. शिक्षकों से उम्मीद की जाती है कि वे सीरियस रहें अलख पांडे ने आगे इस शो में तब के और अब के टीचिंग के तरीके के बारे में बात करते हुए कहा कि पहले के समय में लोग सोचते थे कि क्लास में जो शिक्षक मस्ती कराते हुए पढ़ा रहे हैं, वे गलत हैं. पहले के लोगों का मानना था कि पढ़ाई में मस्ती नहीं होनी चाहिए. अलख पांडे ने कहा कि उन्हें ये बात कभी नहीं समझ आई कि टीचर का सीरियस रहना क्यों जरूरी है. उन्होंने शो में कहा कि टीचर के बारे में हमेशा लोग एक ख्याल बना लेते हैं कि शिक्षक हो तो गंभीर रहो, गरीब रहो, पैसा कमाना मत सीखाओ. कम पैसे में पढ़ाकर बदल दी बच्चों की किस्मत अलख पांडे ने बताया कि वे किस उद्देश्य से टीचिंग के फील्ड में आगे बढ़े. उन्होंने कहा कि पहले ऑनलाइन क्लासेज भी काफी महंगे होते थे और गरीब स्टूडेंट के पहुंच के बाहर होते थे. ऐसे में उन्होंने खुद का प्लेटफॉर्म शुरू किया, जो जरूरतमंद बच्चों को फ्री एजुकेशन दे सके. फोन कवर बेचने वाले को बना दिया डॉक्टर इस शो में अलख पांडे ने बताया कि इस शो में एक रोहित नाम का लड़का बैठा हुआ है, जो सड़क किनारे फोन का कवर बेचता है, उसका NEET में सेलेक्शन हो गया. वहीं उन्होंने शो में ही मौजूद एक और रोहित नाम के स्टूडेंट की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये अपने स्लम से पहला IITian बना है. ऐसी ही एक डॉली की किस्मत भी अलख पांडे ने बदल जी. डॉली के पिता बस चलाते हैं और उनकी चार बहनें हैं. लोग उन्हें ताना दिया करते थे कि तू क्या डॉक्टर बनेगी. तब इन्होंने अलख पांडे का 3,800 रुपये का बैच ज्वॉइन किया था. पहले अटेंप्ट में मेरे मार्क्स 192 थे, जोकि बहुत कम थे. मैं डिमोटिवेट हो गई थी. तब मेरे पिता जी ने कहा था कि जब अलख सर हैं तो परेशान होने की क्या जरूरत है. डॉली ने कहा कि अपने दूसरे अटेंप्ट में मैं सेलेक्ट हो गई और मुझे प्रशासनी कॉलेज मिल गया. यह भी पढ़ें- 11 की फीस, बदली स्टूडेंट की तकदीर! Khan Sir ने बताया सच The post टीचिंग पैशन नहीं, मजबूरी थी, अलख पांडे ने किए चौंकाने वाले खुलासे  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रंप ने आधी रात रूसी राष्ट्रपति को किया फोन, पुतिन ने दिया ईरान युद्ध रोकने का प्रपोजल, क्या खत्म होगी वॉर?

Iran War: ईरान युद्ध की वजह से पूरे विश्व में तेल संकट पैदा हो रहा है. इस समस्या को समाप्त करने के लिए सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत हुई.  क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन को अमेरिकी राष्ट्रपति का फोन आया, जिसमें दोनों नेताओं ने ईरान और यूक्रेन में जारी संघर्षों पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि यह चर्चा खासकर वैश्विक तेल बाजार के संदर्भ में हुई. उन्होंने इस बातचीत को उत्पादक, पेशेवर और स्पष्ट बताया. क्रेमलिन के अनुसार इस दौरान पुतिन ने ईरान में जारी युद्ध को जल्द खत्म करने के लिए कई सुझाव साझा किए. यूरी उशाकोव ने पत्रकारों को बताया कि  दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में ईरान से जुड़ा संघर्ष और वाशिंगटन, मॉस्को तथा कीव के बीच यूक्रेन संकट को सुलझाने के लिए चल रही त्रिपक्षीय वार्ताओं पर खास तौर पर चर्चा हुई. रूसी समाचार एजेंसी TASS के अनुसार उशाकोव ने कहा, ‘आज रात हुई यह बातचीत व्यावसायिक, खुली और रचनात्मक रही, जैसा कि आमतौर पर रूसी और अमेरिकी नेताओं के बीच संवाद में होता है.’  रशिया टुडे (RT) की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने ईरान में चल रहे संघर्ष पर भी अपने विचार साझा किए और ट्रंप को बताया कि पिछले सप्ताह उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और खाड़ी देशों के नेताओं से बातचीत की थी. उशाकोव ने कहा कि ट्रंप ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी और दोनों नेताओं के बीच इस विषय पर काफी ‘गंभीर और सार्थक’ चर्चा हुई.  पुतिन ने बातचीत के दौरान, ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल युद्ध को जल्द समाप्त करने के लिए ‘तेज नेतृत्वक और कूटनीतिक समाधान’ की अपील की. ईरान रूस का एक प्रमुख सहयोगी रहा है. उन्होंने यूक्रेन संघर्ष में ट्रंप की मध्यस्थता की कोशिशों का भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी. उशाकोव के मुताबिक पुतिन और ट्रंप के बीच लगभग एक घंटे तक बातचीत हुई. ट्रंप ने लंबे समय से चल रहे संघर्ष के बीच रूस और यूक्रेन के बीच लांग टर्म सोल्यूशन करने की अमेरिका की नीति दोहराई. उशाकोव ने बताया कि पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष में मध्यस्थता के लिए ट्रंप प्रशासन के निरंतर प्रयासों के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया. पुतिन ने मुजतबा खामेनेई को दी बधाई इससे पहले सोमवार को ही राष्ट्रपति पुतिन ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई को पद संभालने पर शुभकामनाएं दी. पुतिन ने इस दौरान अमेरिका-इजरायल गठबंधन के साथ चल रहे संघर्ष में ईरान को रूस के अटूट समर्थन का भरोसा दिलाया. पुतिन ने कहा, ‘ऐसे समय में जब ईरान सशस्त्र आक्रमण का सामना कर रहा है, मुझे विश्वास है कि आप सम्मानपूर्वक अपने पिता के कार्य को आगे बढ़ाएंगे और ईरानी जनता को एकजुट करेंगे. मैं तेहरान के प्रति हमारे अटूट समर्थन की पुष्टि करना चाहता हूं.’ यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने पर भी हुई चर्चा उशाकोव ने कहा, ‘बातचीत का मुख्य ध्यान ईरान से जुड़े संघर्ष की स्थिति और यूक्रेन मुद्दे के समाधान के लिए अमेरिका के प्रतिनिधियों के साथ चल रही द्विपक्षीय वार्ताओं पर था.’ यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब रूस और अमेरिका के अधिकारियों के बीच तथा रूस-अमेरिका-यूक्रेन के बीच कई दौर की वार्ताएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक युद्धविराम को लेकर कोई ठोस सफलता नहीं मिली है. उशाकोव ने बताया कि अमेरिका मौजूदा अंतरराष्ट्रीय स्थिति से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा करना चाहता था. ये भी पढ़ें:- ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप,  IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे युद्ध की वजह से बढ़ी तेल की कीमतें ईरान युद्ध और हॉर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ते तनाव के कारण सोमवार को तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई. यह 2022 के बाद तेल का सबसे ऊंचा स्तर है. यह जलडमरूमध्य दुनिया की लगभग 20% तेल और एलएनजी आपूर्ति के लिए अहम मार्ग माना जाता है.  RT की रिपोर्ट में कहा गया कि पुतिन ने चेतावनी दी कि पश्चिम एशिया में चल रहा संघर्ष अगर जारी रहा, तो इससे वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है. उन्होंने एक प्रशासनी बैठक में कहा कि इससे खाड़ी क्षेत्र में तेल उत्पादन रुक सकता है और तेल की कीमतें बहुत ज्याद बढ़ सकती हैं. ये भी पढ़ें:- तुर्की की ओर बढ़ रहा था ईरान का मिसाइल, नाटो ने समंदर में कर दिया दफन ट्रंप ने तेल कीमतों के घटने की जताई उम्मीद हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि जरूरत पड़ने पर अमेरिकी नौसेना और उसके सहयोगी देश मिलकर जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल टैंकरों को सुरक्षित रास्ता दिलाने का काम करेंगे. उनका मानना है कि ऐसा होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें घटेंगी. ट्रंप ने यह भी बताया कि इस अस्थायी संकट के दौरान अमेरिका खाड़ी क्षेत्र में चलने वाले तेल टैंकरों को नेतृत्वक जोखिम बीमा उपलब्ध करा रहा है. इसके अलावा उन्होंने संकेत दिया कि तेल की कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए अमेरिका तेल कारोबार से जुड़े कुछ प्रतिबंधों में ढील भी दे रहा है. The post ट्रंप ने आधी रात रूसी राष्ट्रपति को किया फोन, पुतिन ने दिया ईरान युद्ध रोकने का प्रपोजल, क्या खत्म होगी वॉर? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anupama: प्रार्थना की मौत के बाद क्या होगी आगे की कहानी? प्रेरणा की जगह लेगी ये एक्ट्रेस

Anupama: शो अनुपमा की कहानी में इन दिनों कई सारे ट्विस्ट आने वाले हैं. शो में एक साल का लीप आने वाला है और कहानी गोवा में शिफ्ट हो जाएगी. लीप से पहले प्रार्थना की मौत हो जाएगी. प्रार्थना की मौत के बाद कोठारी और शाह परिवार में आगे क्या होने वाला है. इस बारे में सीरियल में प्रेम का किरदार निभाने वाले शिवम खजूरिया ने बात की. इसके अलावा शो में एक किरदार बदलने वाला है. प्रेरणा का किरदार एक्ट्रेस भावना अजवानी निभा रही थी, वह ये शो छोड़ रही है. उनकी जगह निधि शेट्टी ले रही है. प्रार्थना की मौत के बाद क्या दिखाया जाएगा अनुपमा में? शिवम खजूरिया ने जूम/ टेली टॉक इंडिया से बातचीत में बताया, “प्रार्थना की मौत के बाद, शाह और कोठारी घर में परिस्थितियां बदल गई हैं. पराग कोठारी अपनी बेटी की मौत से बहुत दुखी हैं. इसलिए वह कुछ समय के लिए परिवार से दूर रहने के लिए विदेश चले जाएंगे. वह लगभग डेढ़ महीने के लिए घर से दूर रहेंगे. वहीं दूसरी तरफ, मोटी बा कोठारी बिजनेस का पूरा जिम्मा संभालेंगी और गौतम उनका साथ देगी.” प्रांशी की देखभाल करेंगे प्रेम और राही शिवम खजूरिया ने आगे बताया, “प्रांशी की देखभाल प्रेम और राही मिलकर करेंगे. प्रेम ने अपना खुद का रेस्टोरेंट खोला है, जबकि राही एक दूसरे रेस्टोरेंट में काम कर रही हैं. प्रेरणा भी प्रेम के रेस्टोरेंट में काम कर रही हैं. राही और प्रेम शिशु की देखभाल कर रहे हैं. वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन जिम्मेदारियों ने उनके बीच रोमांस को कम दिया है. प्रेरणा अभी भी यह ढूंढ रही हैं कि प्रेम के दिल में वह अपने लिए जगह कैसे बना सके.” अनुपमा में निधि शेट्टी की एंट्री अनुपमा में लीप के बाद प्रेरणा को निधि शेट्टी रिप्लेस कर देगी. पहले ये किरदार भावना अजवानी निभा रही थी. अब वह लीप के बाद नजर नहीं आएंगी. प्रेरणा का किरदार दिसंबर 2025 में शामिल हुआ था. यह किरदार प्रेम और राही के रिश्ते में तनाव पैदा करने वाला था. यह भी पढ़ें– अनुपमा की जान बचाते हुए प्रार्थना की मौत, ये शख्स बनेगा अनु का सपोर्ट सिस्टम The post Anupama: प्रार्थना की मौत के बाद क्या होगी आगे की कहानी? प्रेरणा की जगह लेगी ये एक्ट्रेस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

Iran War: ईरान में 28 फरवरी से शुरू हुआ युद्ध अब बहुत जल्द समाप्त हो जाएगा. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को यह टिप्पणी की. हालांकि उन्होंने इसके लिए कोई स्पष्ट समयसीमा नहीं बताई. इससे पहले ट्रंप इस अभियान को एक ‘एक्सकर्शन’ (सैन्य कार्रवाई) बता चुके हैं और कहा था कि अमेरिका इस खतरे को खत्म कर देगा. वहीं ट्रंप की इस टिप्पणी पर ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि युद्ध का अंत अमेरिका नहीं, बल्कि वह (ईरान-आईआरजीसी) तय करेंगे. ट्रंप ने फ्लोरिडा में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘मुझे लगता है कि युद्ध लगभग पूरी तरह खत्म हो चुका है. उनके पास अब न नौसेना बची है, न संचार व्यवस्था और न ही वायुसेना.’ ट्रंप का मानना है कि ईरान के खिलाफ चल रहा युद्ध उनकी शुरुआती 4-5 हफ्तों की समयसीमा से ‘काफी आगे’ पहुंच चुका है. ट्रंप ने आगे कहा, ‘युद्ध बहुत जल्द खत्म होगा. देखिए, उनके पास जो कुछ भी था, सब खत्म हो चुका है, यहां तक कि उनका नेतृत्व भी. दरअसल उनके नेतृत्व के दो स्तर खत्म हो चुके हैं और उससे भी ज्यादा लोग मारे गए हैं. जिन नेताओं की बात की जा रही है, उनमें से कई के बारे में लोगों ने कभी सुना तक नहीं था. इसलिए यह कार्रवाई बहुत शक्तिशाली और बेहद प्रभावी रही है.’ पूरे मिडिल ईस्ट पर कब्जा करने वाला था ईरान मीडिया से बातचीत से पहले ट्रंप ने कहा कि ईरान पूरे मिडिल ईस्ट पर कब्जा करने और इजरायल को नष्ट करने की कोशिश कर रहा था. उन्होंने कहा, ‘हमने सही समय पर इसे रोक दिया. इस कार्रवाई में शामिल होकर हमें बहुत गर्व है. यह जल्द ही खत्म हो जाएगा और अगर यह फिर से शुरू हुआ तो उन्हें पहले से भी ज्यादा कड़ी मार झेलनी पड़ेगी.’  उन्होंने कहा, ‘अगर हम पहले कार्रवाई नहीं करते, तो वे हमारे खिलाफ हमला करने आ जाते. एक हफ्ते के भीतर वे हम पर हमला करने वाले थे, पूरी तरह तैयार थे. उनके पास जितनी मिसाइलें थीं, वह किसी की कल्पना से कहीं ज्यादा थीं और वे हम पर हमला करने वाले थे. वे पूरे मध्य पूर्व और इजरायल पर भी हमला करने की योजना बना रहे थे.’ ट्रंप ने आगे कहा, ‘अगर उनके पास परमाणु हथियार होता तो वे उसका इस्तेमाल इजरायल के खिलाफ जरूर करते. यह एक बड़ा हमला होने वाला था. उनके पास कई मिसाइल ठिकाने और लॉन्चर थे, जिनमें से लगभग 80 प्रतिशत को हमने अभी तक नष्ट कर दिया है. अब उनके पास बहुत कम लॉन्चर बचे हैं. हमारी सेना ने जो किया है, वह अद्भुत है.’ #WATCH | On Iran, US President Donald Trump says, “If we didn’t go in, they would have come in after us…Within a week, they were going to attack us 100 per cent. They were ready. They had all these missiles far more than anyone thought and they were going to attack us. They… pic.twitter.com/EcgHWpcvOg — ANI (@ANI) March 9, 2026 IRGC का ट्रंप को जवाब वहीं, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने मंगलवार को कहा कि युद्ध का अंत वही तय करेंगे. यह बयान ट्रंप के उस दावे के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान से जुड़ा संघर्ष ‘जल्द खत्म’ हो जाएगा. टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, IRGC ने अपने बयान में कहा, ‘युद्ध का अंत हम तय करेंगे.’ बयान में आगे कहा गया, ‘क्षेत्र का भविष्य और समीकरण अब हमारे सशस्त्र बलों के हाथ में हैं. अमेरिकी सेना इस युद्ध को खत्म नहीं करेगी.’ ईरान की सेना समाप्त- ट्रंप ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के पहले दो दिनों में ही ईरान की सेना लगभग पूरी तरह नष्ट हो गई थी. उन्होंने कहा, ‘उनके पास अब न नौसेना है, न वायुसेना, न ही एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम. सब कुछ नष्ट कर दिया गया है. उनके पास न रडार है, न टेलीकम्युनिकेशन और न ही नेतृत्व बचा है. यह सब खत्म हो चुका है. अगर मैं अभी यहां से निकलते समय इसे जबर्दस्त सफलता कह दूं तो गलत नहीं होगा, लेकिन हम इससे आगे भी जाएंगे. असल में इस युद्ध का सबसे बड़ा जोखिम तीन दिन पहले ही खत्म हो गया था. हमने पहले दो दिनों में ही उन्हें खत्म कर दिया. जब आप इसके बारे में सोचते हैं तो यह अविश्वसनीय लगता है.’ ये भी पढ़े:- तुर्की की ओर बढ़ रहा था ईरान का मिसाइल, नाटो ने समंदर में कर दिया दफन मुजतबा खामेनेई से निराश ट्रंप वहीं, प्रेस से बातचीत के दौरान जब ट्रंप से ईरान के नए सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की. ट्रंप ने कहा, ‘मैं निराश हूं, क्योंकि हमें लगता है कि इससे देश में वही पुरानी समस्याएं जारी रहेंगी. उनके इस चुनाव को देखकर मुझे निराशा हुई.’ ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने सीबीएस न्यूज से कहा, ‘मेरे पास उनके लिए कोई संदेश नहीं है.’ हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि खामेनेई की जगह किसे लाया जा सकता है, इसे लेकर उनके दिमाग में एक नाम है, लेकिन उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया. 56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई को देश के सर्वोच्च पद के लिए 88 सदस्यीय असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने चुना है. इस धार्मिक निकाय ने पुष्टि की कि उन्हें ‘विशेषज्ञों की सभा के प्रतिनिधियों के निर्णायक मतदान के आधार पर इस्लामी गणराज्य ईरान की पवित्र व्यवस्था के तीसरे नेता के रूप में नियुक्त और प्रस्तुत किया गया है.’ ये भी पढ़े:- मिडिल ईस्ट की जंग में रूस की एंट्री? पुतिन ने ईरान को दिया खुला समर्थन ईरान युद्ध से तेल कीमतों में उछाल यह सत्ता परिवर्तन ऐसे समय में हुआ है जब क्षेत्र में तनाव बेहद बढ़ा हुआ है. 28 फरवरी को हुए सैन्य अभियान में पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई थी. इसके जवाब में तेहरान ने कई अरब देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों और पूरे क्षेत्र में इजरायल से जुड़े ठिकानों पर जवाबी हमले किए. इसके साथ ही ईरान ने संघर्ष को और बढ़ाते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) को ब्लॉक

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मौसम: बिहार-झारखंड के अलावा इन राज्यों में हो सकती है बारिश, आया अलर्ट

Weather Forecast : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 10 से 12 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की आशंका है. 10 और 11 मार्च को जम्मू-कश्मीर में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है. विभाग के अनुसार, 10 से 13 मार्च के दौरान पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और सिक्किम में, 11 मार्च तक बिहार और झारखंड में जबकि 10 से 15 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इन राज्यों में भी बारिश के आसार 10 से 14 मार्च के बीच असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 10 मार्च को केरल में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. झारखंड का मौसम कैसा रहेगा? मौसम विज्ञान केंद्र रांची से मिली जानकारी के अनुसार 10 व 11 मार्च को भी झारखंड कई जिलों में बारिश हो सकती है. 10 मार्च को रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज व पाकुड़ जिला में गरज के साथ बारिश हो सकती है. वहीं 11 मार्च को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा व साहिबगंज में बारिश की संभावना है. रांची में 10 मार्च को आंशिक बादल छाये रहेंगे. बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के उत्तर और पूर्वी हिस्सों में मौसम बदल सकता है. इससे कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. विभाग का अनुमान है कि बिहार में यह बदला हुआ मौसम 11 मार्च की रात तक जारी रह सकता है. इस दौरान कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश और तेज हवा का सिलसिला देखने को मिल सकता है. इसके बाद 12 मार्च से मौसम के फिर सामान्य होने की संभावना जताई गई है. यह भी पढ़ें : 9 से 11 मार्च तक बारिश, 50 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा, इन राज्यों में करवट लेगा मौसम दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली के लोगों को गर्मी सताने लगी है. इसी बीच मौसम विभाग ने आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बुधवार को भी आकाश में बादल छाए रहेंगे. इस दिन अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. pic.twitter.com/Bo5IfClizH — RWFC New Delhi (@RWFC_ND) March 9, 2026 राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा? राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में गर्मी लगातार बढ़ती ही जा रही है. राज्य के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है. विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा जबकि तापमान में कुछ और वृद्धि हो सकती है. 11-12 मार्च से अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री गिरावट देखने को मिल सकती है. आज 8 मार्च को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान पिलानी में 40.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 10.8 डिग्री अधिक) दर्ज हुआ है। राज्य में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति आगामी 2-3 दिन जारी रहने की संभावना है। 11-12 मार्च से अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री गिरावट होने की संभावना है। pic.twitter.com/f5YwpxrByE — मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) March 8, 2026 The post मौसम: बिहार-झारखंड के अलावा इन राज्यों में हो सकती है बारिश, आया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top