Hot News

March 28, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Board 10वीं रिजल्ट को लेकर कंफ्यूजन, दो फेक नोटिस हुए वायरल

Bihar Board 10th Result 2026: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दोनों फेक नोटिस पर अलग-अलग डेट दी गई है. एक नोटिस में बताया गया है कि बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज यानी 28 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे जारी होगा. वहीं, दूसरे नोटिस में रिजल्ट की डेट 29 मार्च 2026 बताई जा रही है. Bihar Board 10th Result Fake Notice: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का फेक नोटिस क्या है सच्चाई? पहला नोटिस जिसमें डेट 28 मार्च 2026 दिया है. वो पूरी तरह से एडिट किया हुआ है. दरअसल, 23 मार्च 2026 बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 1:30 बजे जारी किया गया है. BSEB की तरफ से X हैंडल @officialbseb पर जारी इंटरमीडिएट रिजल्ट की नोटिस को एडिट करके मैट्रिक रिजल्ट का बनाया गया है. दूसरा नोटिस जिसमें रिजल्ट की डेट 29 मार्च 2026 बताई गई है, वो भी पूरी तरह से फर्जी है. पिछले साल 29 मार्च 2025 को बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी किया गया था. पिछले साल के नोटिस को एडिट करके वायरल किया जा रहा है. Bihar Board 10th Result पर पिछले साल का नोटिस View this post on Instagram A post shared by Bihar School Examination Board (@officialbseb) बिहार बोर्ड रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट लगभग तैयार कर लिया गया है. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से टॉपर्स का वेरिफिकेशन चल रहा है. टॉपर्स वेरिफिकेशन के बाद छात्रों की मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी. इसके बाद ही फाइनल रिजल्ट जारी होगा. बिहार बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने के कुछ घंटे पहले ऑफिशियल X हैंडल @officialbseb पर डेट और टाइम की जानकारी दी जाती है. फिलहाल बोर्ड की तरफ से 10वीं के रिजल्ट को लेकर कोई जानकारी नहीं है. ऐसे में साफ है कि बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज यानी 28 मार्च 2026 को जारी नहीं होगा. यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर्स होंगे मालामाल, जानें कैश प्राइज के साथ क्या-क्या मिलेगा The post Bihar Board 10वीं रिजल्ट को लेकर कंफ्यूजन, दो फेक नोटिस हुए वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इजरायल का मिसाइल स्टॉक होने लगा खाली, ईरान के डर से बचा रहा घातक इंटरसेप्टर

Israel-Iran War: इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग अब चौथे हफ्ते में पहुंच गई है. वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने अब अपने सबसे एडवांस मिसाइल इंटरसेप्टर्स का इस्तेमाल कम कर दिया है. लगातार हो रहे हमलों की वजह से इजरायल के पास इनका स्टॉक कम होने लगा है, इसलिए वह इन्हें सिर्फ बड़े खतरों के लिए बचाकर रख रहा है. महंगे इंटरसेप्टर्स की कमी एक्सपर्ट्स का कहना है कि हवा में मिसाइल को मार गिराने वाले इंटरसेप्टर्स की संख्या सीमित होती है. इजरायल के पास ‘एरो’ जैसे हाई-एंड सिस्टम हैं, जो लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकते हैं. अब स्टॉक बचाने के लिए इजरायल आयरन डोम और डेविड स्लिंग जैसे कम दूरी वाले सिस्टम को अपग्रेड करके इस्तेमाल कर रहा है. हालांकि, ये सिस्टम हर बार लंबी दूरी की मिसाइलों को रोकने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं. आयरन डोम शॉर्ट-रेंज की मिसाइलों और रॉकेट्स (4 से 70 किमी) को हवा में ही खत्म करने वाला दुनिया का सबसे भरोसेमंद डिफेंस सिस्टम है, जबकि डेविड स्लिंग मीडियम से लॉन्ग-रेंज की मिसाइलों और क्रूज मिसाइलों (40 से 300 किमी) को ट्रैक करके मार गिराने के लिए इस्तेमाल होता है. मिसाइलें गिरने से बढ़ रहा है नुकसान हाल ही में ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल के डिमोना और अराद जैसे शहरों में गिरी हैं. ‘द टाइम्स ऑफ इजरायल’ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को हुए हमले में क्लस्टर बम (एक ऐसा हथियार है जिसमें एक मुख्य मिसाइल या गोले के अंदर दर्जनों या सैकड़ों छोटे बम (सब-म्यूनिशन) भरे होते हैं, जो हवा में फटते ही एक बड़े इलाके में बिखर जाते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाया जा सके) वाली मिसाइल का इस्तेमाल किया गया था. इसमें छोटे-छोटे कई बम (सब-म्यूनिशन) होते हैं जो बड़े इलाके में फैल जाते हैं. इस हमले में एक 60 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं. दुनियाभर में हथियारों की किल्लत CSIS के मिसाइल डिफेंस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर टॉम कराको के मुताबिक, इजरायल ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इन इंटरसेप्टर्स की कमी हो रही है. इन्हें बनाने में सालों लगते हैं, लेकिन युद्ध में ये कुछ ही हफ्तों में खत्म हो रहे हैं. खाड़ी देश जैसे यूएई, कतर और बहरीन भी अब अपनी सुरक्षा के लिए एयर डिफेंस सिस्टम की मांग कर रहे हैं. ये भी पढ़ें: न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत ईरान ने 450 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं इजरायल के दावों के मुताबिक, 28 फरवरी से अब तक ईरान ने 450 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें (बैलिस्टिक मिसाइल वह रॉकेट संचालित हथियार है जो लॉन्च होने के बाद अंतरिक्ष की ऊंचाई तक जाता है और फिर बिना इंजन की शक्ति के केवल ग्रेविटी के सहारे अपने लक्ष्य पर एक चाप (आर्क) बनाते हुए तेजी से गिरता है) दागी हैं.  इनमें से 92% मिसाइलों को इजरायल ने आबादी वाले इलाकों में गिरने से पहले ही रोक दिया है. हालांकि, 30 से ज्यादा ऐसी घटनाएं हुई हैं जहां क्लस्टर बम वाली मिसाइलें रिहायशी इलाकों में गिरी हैं. इस बीच, इजरायली सेना (IDF) ने सेंट्रल ईरान में अराक हैवी वाटर प्लांट पर हमला किया है, जिसे ईरान के परमाणु प्रोग्राम का अहम हिस्सा माना जाता है. ये भी पढ़ें: होर्मुज बनेगा ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’? ईरान को 6 अप्रैल का अल्टीमेटम, नाम बदलने की तैयारी! The post इजरायल का मिसाइल स्टॉक होने लगा खाली, ईरान के डर से बचा रहा घातक इंटरसेप्टर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वैशाख महीना इस दिन से शुरू, जानें सही डेट और धार्मिक महत्व

Vaishakh Month 2025 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के बाद वैशाख महीने की शुरुआत होती है. सनातन धर्म में इस महीने को भगवान विष्णु की पूजा के लिए बेहद शुभ मान्यता है. मान्यता है कि इस पूरे महीने में सच्चे मन से पूजा, दान और स्नान करने से अच्छा फल मिलता है. इतना ही नहीं, कहा जाता है कि इस महीने में केवल जल दान करने से भी बड़ा पुण्य प्राप्त होता है. वैशाख मास 2026 कब से शुरू होगा? वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख महीने की शुरुआत कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है. यह तिथि 2 अप्रैल को सुबह 7:41 बजे शुरू होगी और 3 अप्रैल को सुबह 8:42 बजे तक रहेगी. उदयातिथि के आधार पर वैशाख मास की शुरुआत 3 अप्रैल, शुक्रवार से मानी जाएगी. वैशाख मास का धार्मिक महत्व वैशाख महीने को “माधव मास” भी कहा जाता है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी महीने में भगवान विष्णु के कई अवतार जैसे नर-नारायण, नृसिंह, परशुराम और हयग्रीव का प्रकट होना मान्यता है. इसी महीने में माता सीता का जन्म भी हुआ था, जिसे सीता नवमी या जानकी नवमी के रूप में मनाया जाता है. यह महीना पूजा-पाठ, दान और नए कार्यों की शुरुआत के लिए बहुत शुभ मान्यता है. वैशाख मास में क्या करें? इस महीने में सुबह जल्दी उठकर स्नान करना, भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा करना और जरूरतमंदों को दान देना बहुत फलदायी मान्यता है. खासकर जल, अन्न और वस्त्र दान करने से पुण्य मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. कैसे पड़ा वैशाख नाम? हिंदू कैलेंडर में हर महीने का नाम उस नक्षत्र के आधार पर रखा जाता है, जिसमें पूर्णिमा के दिन चंद्रमा होता है. वैशाख महीने में पूर्णिमा के दिन चंद्रमा विशाखा नक्षत्र में होता है, इसलिए इस महीने का नाम “वैशाख” पड़ा. The post वैशाख महीना इस दिन से शुरू, जानें सही डेट और धार्मिक महत्व appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IndiGo फ्लाइट का इंजन फेल! IGI Airport पर फुल इमरजेंसी के साथ हुई लैंडिंग

शनिवार (28 मार्च) को विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही IndiGo की एक फ्लाइट में इंजन में गड़बड़ी की आशंका जताई गई. इसके बाद Indira Gandhi International Airport (IGI) के रनवे पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई, ताकि विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई जा सके. किसी भी खतरे से बचा जा सके. An emergency landing made at IGI Airport in Delhi. Fire Department received a call at 10.53 am. Department says that the aircraft has landed: Delhi Fire Service More details awaited. — ANI (@ANI) March 28, 2026 दिल्ली अग्निशमन सेवा (Delhi Fire Service) को सुबह 10:53 बजे कॉल मिला था. विभाग के मुताबिक विमान अब सुरक्षित तरीके से लैंड कर चुका है. Delhi Police say, “An IndiGo flight was coming from Visakhapatnam (Andhra Pradesh) to Delhi, when it encountered an engine failure-like situation. The aircraft landed at IGI Airport safely.” — ANI (@ANI) March 28, 2026 दिल्ली पुलिस ने क्या बताया? दिल्ली पुलिस के मुताबिक, विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट में रास्ते में इंजन में दिक्कत आई थी. इसके बाद विमान ने एयरपार्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कर ली. सभी यात्री सुरक्षित हैं. The post IndiGo फ्लाइट का इंजन फेल! IGI Airport पर फुल इमरजेंसी के साथ हुई लैंडिंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IPL 2026: CSK को लगा झटका, धोनी हुए चोटिल, इतने दिन नहीं दिखेंगे मैदान पर माही

Highlights CSK ने दी धोनी के चोटिल होने की जानकारी 3 मैचों से बाहर रहेंगे एमएस धोनी धोनी की कब हो सकती है मैदान पर वापसी? IPL में पहले भी रही है घुटने की परेशानी MS Dhoni Injured: एमएस धोनी IPL 2026 के शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. शनिवार 28 मार्च की सुबह चेन्नई सुपर किंग्स ने एक पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी. इस जानकारी के अनुसार धोनी को पैर की मांसपेशियों (पिंडली) में खिंचाव आ गया है. इस परेशानी के कारण धोनी कम से कम शुरुआती 2 हफ्तों तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे. चेन्नई सुपर किंग्स को अब अपने अहम शुरुआती मैच उनके बिना ही स्पोर्ट्सने होंगे. CSK ने दी धोनी के चोटिल होने की जानकारी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया. टीम मैनेजमेंट ने अपने बयान में स्पष्ट बताया कि एमएस धोनी की पिंडली में खिंचाव है और वह फिलहाल ठीक होने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. इस कारण उन्हें कम से कम 2 हफ्तों तक आराम करना पड़ सकता है. टीम को पूरी उम्मीद है कि वह जल्दी ही फिट होकर वापस लौटेंगे. लेकिन शुरुआती मैचों में टीम को उनकी कमी बहुत खलेगी. धोनी का ना होना टीम के लिए एक बड़ी परेशानी बन सकता है. View this post on Instagram A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl) 3 मैचों से बाहर रहेंगे एमएस धोनी धोनी के 14 दिनों तक बाहर रहने का सीधा असर चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन पर पड़ सकता है क्योंकि वह कम से कम 3 मैच नहीं स्पोर्ट्स पाएंगे. चेन्नई की टीम अपना पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ स्पोर्ट्सेगी. इसके बाद टीम का दूसरा मुकाबला 3 अप्रैल को चेन्नई के घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स के साथ होना है. वहीं तीसरा मैच 5 अप्रैल को पिछले साल की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बेंगलुरु में स्पोर्ट्सा जाएगा. धोनी इन तीनों मैचों में टीम का हिस्सा नहीं बन सकेंगे. धोनी की कब हो सकती है मैदान पर वापसी? चेन्नई सुपर किंग्स के समर्थकों को अब धोनी की मैदान पर वापसी का बेसब्री से इंतजार है. मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है. अगर धोनी 2 हफ्तों के आराम के बाद पूरी तरह फिट हो जाते हैं, तो उनकी वापसी 11 अप्रैल को हो सकती है. यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ स्पोर्ट्सा जाना है. तब तक टीम के बाकी खिलाड़ियों को धोनी के मार्गदर्शन के बिना ही मैदान पर अपना अच्छा स्पोर्ट्स दिखाना होगा. IPL में पहले भी रही है घुटने की परेशानी एमएस धोनी के लिए अपनी फिटनेस को बनाए रखना एक बड़ी चुनौती रहा है. वह पिछले 2 सीजन से अपने घुटने की चोट का सामना करते आ रहे हैं. कई मैचों के दौरान उन्हें घुटने पर पट्टी या आइसपैक लगाए हुए देखा गया था. साल 2024 के आईपीएल सीजन के बाद उन्होंने अपने घुटने का ऑपरेशन भी करवाया था. एमएस धोनी ने खुद भी यह बात मानी है कि एक साल में लगातार 10 महीने तक खुद को पूरी तरह फिट रख पाना उनके लिए काफी मुश्किल काम साबित हुआ है. ये भी पढ़ें- IPL 2026: क्या ओपनिंग मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानेंं RCB vs SRH का रिकॉर्ड IPL 2026: LSG के किस मूव से इंप्रेस हुए इरफान पठान, जानें लखनऊ की गेंदबाजी पर क्या कहा? The post IPL 2026: CSK को लगा झटका, धोनी हुए चोटिल, इतने दिन नहीं दिखेंगे मैदान पर माही appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: तूफान के कारण आसमान में अटकी अमित शाह की फ्लाइट

Video : कोलकाता शहर और आसपास के इलाकों में शुक्रवार (27 मार्च) देर रात आए तेज आंधी-तूफान का असर उड़ानों पर भी पड़ा. इसी वजह से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फ्लाइट समय पर नहीं उतर सका. फ्लाइट करीब दो घंटे की देरी से एयरपोर्ट पर लैंड हुआ. फ्लाइट देर रात एक बजकर 46 मिनट पर उतरा न्यूज एजेंसी पीटीआई के सूत्रों के अनुसार, दिल्ली से गृह मंत्री को लेकर आ रहे स्पेशल फ्लाइट को रात 11 बजकर 46 मिनट पर उतरना था. हालांकि, ‘काल बैसाखी’ (एक खास तरह का तेज आंधी-तूफान) के प्रभाव से तेज बारिश और बिजली चमकने के कारण फ्लाइट को नदिया और उत्तर 24 परगना जिलों के हवाई क्षेत्र में कुछ समय तक चक्कर लगाना पड़ा. आखिरकार फ्लाइट देर रात एक बजकर 46 मिनट पर उतरा. यह भी पढ़ें : आसमान में अटकी सांसें! 1 घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा ममता बनर्जी का विमान, कोलकाता में कुदरत का कहर शाह रात करीब दो बजे काफिले के साथ हवाई अड्डे से शहर के एक होटल के लिए रवाना हुए. यहां उनका स्वागत बीजेपी की प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेताओं ने किया. एक वरिष्ठ पार्टी नेता ने बताया कि शाह रात 10 बजकर 46 मिनट पर दिल्ली से रवाना हुए थे. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विमान के साथ भी हुआ ऐसा इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अण्डाल से आने वाली उड़ान को भी इसी तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था. गुरुवार (26 मार्च) को आंधी-तूफान के कारण उनका विमान करीब एक घंटे तक कोलकाता हवाईअड्डे पर उतर नहीं सका था. बाद में मौसम में सुधार होने पर ही उतर पाया. अमित शाह जारी कर सकते हैं रिपोर्ट शनिवार (28 मार्च) दोपहर में अमित शाह न्यू टाउन के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं. इसमें वे बीजपी की तरफ से टीएमसी प्रशासन के खिलाफ आरोपों की एक रिपोर्ट जारी कर सकते हैं. The post Video: तूफान के कारण आसमान में अटकी अमित शाह की फ्लाइट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फाइनेंस बिल 2026 को मिली संसद की मंजूरी, विकास पर जोर और गरीबों को मिलेगी महंगाई से मुक्ति

Financial Bill 2026: संसद में शुक्रवार को ‘फाइनेंस बिल 2026’ पास होने के साथ ही इस साल की बजट प्रक्रिया पूरी हो गई है.  लोकसभा के बाद राज्यसभा ने भी इसे अपनी मंजूरी दे दी है. इस बिल के पास होने का सीधा मतलब यह है कि प्रशासन ने अब आने वाले साल के लिए टैक्स और खर्चों की रूपरेखा तय कर ली है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में भरोसा दिलाया कि प्रशासन का मुख्य लक्ष्य देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखना और आम आदमी को राहत देना है.  क्या पेट्रोल-डीजल के दाम कम होंगे? ANI की रिपोर्ट के अनुसार, मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को देखते हुए आम जनता को महंगाई से बचाने के लिए प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है. वित्त मंत्री ने एलान किया कि प्रशासन पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty) घटाने जा रही है. इससे इंटरनेशनल मार्केट में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव होने के बावजूद घरेलू बाजार में कीमतें स्थिर रहेंगी और आम नागरिक की जेब पर बोझ कम होगा.  GST से गरीबों को क्या फायदा है? अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या GST सबके लिए एक जैसा है? वित्त मंत्री ने साफ किया कि GST इंसान को देखकर नहीं बल्कि खपत (Consumption) के आधार पर लगता है. गरीबों के हित का ध्यान रखते हुए चावल, गेहूं, दालें, आटा, फल, सब्जियां, दूध और अंडे जैसे जरूरी सामानों को GST से पूरी तरह बाहर रखा गया है. वहीं, चाय, चीनी और खाने के तेल जैसी चीजों पर सिर्फ 5% टैक्स लगता है, ताकि आम आदमी का बजट न बिगड़े.  प्रशासन का अगला प्लान क्या है? वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रशासन केवल टैक्स ही नहीं, बल्कि अन्य माध्यमों (Non-tax revenues) से भी संसाधन जुटाने पर जोर दे रही है. प्रशासन का फोकस अब विकास से जुड़े कामों पर खर्च बढ़ाने और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचाने पर है. उन्होंने यह भी कहा कि खरीदारी के वक्त किसी की इनकम के हिसाब से अलग-अलग टैक्स लगाना मुमकिन नहीं है, इसलिए जरूरी चीजों पर टैक्स कम रखना ही सबसे बेहतर रास्ता है.  ये भी पढ़ें: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले, देख लें 28 मार्च की रेट लिस्ट The post फाइनेंस बिल 2026 को मिली संसद की मंजूरी, विकास पर जोर और गरीबों को मिलेगी महंगाई से मुक्ति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

Iran: इजरायल और ईरान के बीच तनाव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने शुक्रवार को इजरायल द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों और स्टील प्लांट्स पर किए गए हमलों की कड़ी निंदा की है. अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए साफ कहा कि तेल अवीव को इन ‘अपराधों’ के लिए बहुत भारी कीमत चुकानी होगी. न्यूक्लियर और स्टील ठिकानों को बनाया निशाना ईरानी विदेश मंत्री के अनुसार, इजरायल ने ईरान के दो सबसे बड़े स्टील कारखानों, एक पावर प्लांट और नागरिक न्यूक्लियर साइटों पर हमला किया है. अराघची ने इस हमले पर नाराजगी जताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि यह हमला ट्रंप द्वारा कूटनीति के लिए दी गई डेडलाइन का उल्लंघन है. ईरान का दावा है कि इजरायल ने यह कदम अमेरिका के साथ तालमेल बिठाकर उठाया है. ईरान के अराक और यज्द में एयरस्ट्राइक की इधर, इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने आधिकारिक तौर पर इन हमलों की पुष्टि कर दी है. IDF ने बताया कि ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ के तहत ईरान के अराक (Arak) हैवी वाटर प्लांट और यज्द (Yazd) में यूरेनियम निकालने वाली फैसिलिटी पर एयरस्ट्राइक की गई है. इजरायल का कहना है कि ये साइट्स परमाणु हथियार बनाने के लिए जरूरी कच्चा माल और प्लूटोनियम तैयार करने के काम आ रही थीं. स्टील प्लांट पर हमले में मौत और नुकसान ईरानी प्रशासनी मीडिया ‘प्रेस टीवी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में इस्फहान और खुजेस्तान की बड़ी स्टील कंपनियों को निशाना बनाया गया है. इस्फ़हान के डिप्टी गवर्नर जनरल अकबर सालेही ने बताया कि मोबारके स्टील कंपनी पर हुए हमले में एक कर्मचारी की मौत हो गई और दो घायल हो गए. वहीं, खुजेस्तान स्टील कंपनी पर हुए हवाई हमले में 16 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं. ये भी पढ़ें: होर्मुज बनेगा ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’? ईरान को 6 अप्रैल का अल्टीमेटम, नाम बदलने की तैयारी! डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी है 10 दिन की मोहलत फ्लोरिडा में एक समिट (फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव प्रायोरिटी समिट) को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनका ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ (Operation Epic Fury) ईरान की ताकत को खत्म कर रहा है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान अब पीछे हट रहा है. हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि गुरुवार को ही ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा था कि ईरानी प्रशासन के अनुरोध पर वह ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों को 10 दिनों के लिए टाल रहे हैं. ट्रंप ने यह मोहलत 6 अप्रैल 2026, रात 8 बजे (ET) तक के लिए दी थी, ताकि बातचीत जारी रह सके. ये भी पढ़ें: ट्रंप की चेतावनी: 3,554 ईरानी टारगेट रडार पर, USS अब्राहम लिंकन पर दागी गई थीं 101 मिसाइलें The post न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तेजस्वी के बेटे इराज के साथ खेलते दिखे तेज प्रताप यादव, एक्स पर लिखा- बेटा पापा का गर्व होता है

Tej Pratap Yadav: लालू प्रसाद के बड़े बेटे और जेजेडी के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने एक्स और फेसबुक पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में वह अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के बेटे इराज के साथ स्पोर्ट्सते हुए नजर आए. इस वीडियो पर यूजर्स की ओर से जमकर लाइक और कमेंट्स भी किए गए हैं. वीडियो में क्या-क्या देखा गया? तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव में नाराजगी की समाचारों के बीच शेयर किए गए इस वीडियो के कई मायने लगाए जा रहे हैं. इस वीडियो के बैकग्राउंड में बॉलीवुड फिल्म एनीमल का गाना ‘पापा मेरी जान’ और सूर्यवंशम मूवी का गाना ‘कोरे-कोरे सपने मेरे’ भी बज रहा है. इसके साथ ही वीडियो को शेयर करते हुए तेज प्रताप यादव ने लिखा, ‘बेटा पापा का गर्व होता है, और पापा बेटे की सबसे बड़ी ताकत’. तेज प्रताप और इराज जमीन पर बैठे हुए हैं और खिलौने के साथ स्पोर्ट्सते हुए नजर आए. इस वीडियो को 27 मार्च को तेज प्रताप ने शेयर किया और इसी दिन तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी का जन्मदिन भी था. राबड़ी आवास के बाहर बड़ा सा पोस्टर लगाकर बधाई भी दी गई थी. तेजस्वी के बेटा-बेटी से तेज प्रताप का लगाव तेज प्रताप यादव का अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के बेटे इराज और कात्यायनी के साथ बेहद खास लगाव रहा है. कई बार सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव कात्यायनी के साथ फोटो और वीडियो शेयर कर चुके हैं. कभी हरी टोपी के साथ तस्वीरों को शेयर किया तो कभी कात्यायनी के साथ स्पोर्ट्सते हुए वीडियो शेयर कर चुके हैं. ऐसे में अब इराज के साथ उन्होंने वीडियो शेयर किया और साथ में भावुक कैप्शन भी डाला. JJD सुप्रीमो तेज प्रताप यादव अपने बेटे के साथ स्पोर्ट्सते हुए नजर आएं. उनहोंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा ”बेटा पापा का गर्व होता है और पापा बेटे की सबसे बड़ी ताकत.”#janshaktijantadal #tejpratapyadav #viralvideo #prabhatkhabar @TejYadav14 pic.twitter.com/1sJYT08O7Z — Naya Vichar (@prabhatkhabar) March 28, 2026 पार्टी-परिवार से निकाले जाने के बावजूद रहे नजदीक अनुष्का यादव मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकाल दिया था. इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाई, जिसका नाम जनशक्ति जनता दल रखा. इसके बाद उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव भी लड़ा लेकिन जीत नहीं पाए. पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद भी कई बार तेज प्रताप परिवार से जुड़े हुए नजर आए. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के जन्मदिन पर तेज प्रताप यादव राबड़ी आवास पहुंचे थे. उस दौरान दोनों ने साथ में केक भी काटा था और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इसके अलावा दही चूड़ा भोज वाले दिन पिता लालू प्रसाद और मां राबड़ी देवी समेत पूरे परिवार को निमंत्रण दिया था. लेकिन इस भोज में सिर्फ लालू प्रसाद पहुंचे थे. तेजस्वी यादव के नहीं पहुंचने की वजह से दोनों भाई के बीच खटास की समाचारों ने तूल पकड़ लिया था. ऐसे में अब तेजस्वी के बेटे इराज के साथ वीडियो शेयर करने पर कयास लगाए जा रहे हैं कि लालू फैमिली में सब कुछ नॉर्मल हो गया है. Also Read: बिहार से चलने वाली समर स्पेशल ट्रेनों की बढ़ी अवधि, अब जून तक होगा परिचालन The post तेजस्वी के बेटे इराज के साथ स्पोर्ट्सते दिखे तेज प्रताप यादव, एक्स पर लिखा- बेटा पापा का गर्व होता है appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Google Doodle: स्पेशल डूडल के साथ गूगल सेलिब्रेट कर रहा IPL 2026 की शुरुआत का जश्न, देखें और जानें

क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म हो गया है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो गया है और इस मौके को खास बनाने के लिए गूगल ने एक स्पेशल डूडल जारी किया है. “Men’s Indian Premier League 2026 Season Begins” शीर्षक वाले इस डूडल में पर्पल नीयॉन थीम के साथ क्रिकेट के एलिमेंट्स को खूबसूरती से दिखाया गया है. गूगल डूडल में IPL का जोश डूडल में Zing Bails और क्रिकेट से जुड़े अन्य विज़ुअल्स को शामिल किया गया है. इस पर क्लिक करने पर यूज़र्स सीधे IPL 2026 से जुड़ी ताजा समाचारें, मैच शेड्यूल और पॉइंट्स टेबल देख सकते हैं. यह गूगल का तरीका है दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के उत्साह को सेलिब्रेट करने का. ओपनिंग मैच: RCB बनाम SRH इस सीजन का पहला मुकाबला M चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में स्पोर्ट्सा जाएगा. डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा. RCB ने पिछले साल पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार IPL ट्रॉफी जीती थी और अब टीम अपने खिताब की रक्षा करने उतरेगी. टूर्नामेंट का फॉर्मैट IPL 2026 में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. लीग स्टेज में हर टीम होम-एंड-अवे फॉर्मैट में स्पोर्ट्सेगी. इसके बाद नॉकआउट मुकाबले होंगे. टूर्नामेंट अगले दो महीनों तक चलेगा और देशभर के स्टेडियमों में हजारों दर्शक लाइव मैच देखेंगे, जबकि करोड़ों लोग टीवी और डिजिटल प्लैटफॉर्म्स पर जुड़ेंगे. नये सीजन से उम्मीदें इस बार मिनी ऑक्शन में टीमों ने अपने स्क्वाॅड को और मजबूत किया है. IPL हमेशा से उभरते खिलाड़ियों को मंच देने के लिए जाना जाता है और अनुभवी सितारों के साथ यह सीजन भी रोमांचक साबित होने वाला है. यह भी पढ़ें: IPL 2026 में AI और टेक्नोलॉजी से बदलेगा क्रिकेट का रोमांच, कमाल की तैयारी यह भी पढ़ें: IPL का एक भी मैच नहीं होगा मिस, Airtel इस प्लान में दे रहा JioHotstar फ्री यह भी पढ़ें: IPL फैंस के लिए खास Jio प्लान, 90 दिन तक मिलेगा फ्री JioHotstar और डेली 3GB डेटा यह भी पढ़ें: IPL 2026: क्या ओपनिंग मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानेंं RCB vs SRH का रिकॉर्ड The post Google Doodle: स्पेशल डूडल के साथ गूगल सेलिब्रेट कर रहा IPL 2026 की शुरुआत का जश्न, देखें और जानें appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top