Hot News

March 28, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोलकर्मियों को 30 लाख तक मिल सकेगा होम लोन एडवांस, लेकिन सेवा शर्त के साथ

Coal India Home Loan: कोल इंडिया में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण समाचार है. वह यह कि कोल इंडिया लिमिटेड अपने कर्मचारियों को घर बनाने के लिए कम से कम 30 लाख रुपये तक का होम लोन देगी. लेकिन, कंपनी ने इसके लिए कुछ शर्त भी रखी है. शर्त यह है कि कोल इंडिया में कम से कम पांच साल तक सेवा देने के बाद ही कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सकेगा. कोल इंडिया ने नियमों में किया संशोधन कोल इंडिया लिमिटेड ने अपने कर्मियों के लिए हाउस बिल्डिंग एडवांस (एचबीए) के नियमों में अहम संशोधन किया है. नए नियमों के तहत कर्मियों को घर बनाने या खरीदने के लिए अब 30 लाख रुपये तक की अग्रिम राशि मिल सकेगी. कंपनी के उन नियमित कर्मचारियों को यह लाभ मिलेगा, जिन्होंने कम से कम पांच वर्ष की सेवा (प्रोबेशन अवधि को छोड़कर) पूरी कर ली है. यदि पति और पत्नी दोनों कंपनी में कार्यरत हैं, तो यह एडवांस केवल किसी एक को ही देय होगा. कर्मी को उसके 75 महीनों के वेतन (बेसिक डीए आदि) या 30 लाख रुपये, जो भी कम हो, उतनी राशि दी जाएगी. जिस घर का निर्माण या खरीद की जा रही है, उसका क्षेत्रफल कम से कम 22 वर्ग मीटर होना अनिवार्य है. 55 साल के बाद नहीं मिलेगा होम लोन कोल इंडिया ने तय किया है कि ऐसे कर्मचारी, जिनकी सेवानिवृत्ति में 60 महीने ( पांच वर्ष ) से कम का समय बचा है, वे इस योजना के पात्र नहीं होंगे. अर्थात उम्र सीमा 55 साल से अधिक नहीं होना चाहिए. दूसरे प्रशासनी या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) से कोल इंडिया में आनेवाले कर्मियों की पिछली लगातार सेवा को भी इस पांच साल की अवधि में गिना जाएगा. इसे भी पढ़ें: Stone Pelting: रामनवमी की रात खूंटी के मुरहू में पत्थरबाजी, इलाके में तनाव किन कामों के लिए मिलेगा पैसा यह एडवांस नए घर के निर्माण, प्लॉट खरीदने, तैयार घर खरीदने या मौजूदा घर के विस्तार के लिए लिया जा सकता है. घर के विस्तार के लिए अधिकतम छह लाख रुपये तक की सीमा तय की गई है. बशर्ते, कर्मी की कम से कम तीन वर्ष की सेवा शेष हो. नियमों के अनुसार, कोई भी कर्मी अपने पूरे सेवाकाल में केवल एक बार ही इस एडवांस का लाभ उठा सकता है. साथ ही, यह लोन अपने किसी ऐसे रिश्तेदार से जमीन या घर खरीदने के लिए नहीं दिया जायेगा, जो उन पर आश्रित हों. इसे भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रांची-लोहरदगा-टोरी लाइन पर आज से चलने लगी है ट्रेन The post कोलकर्मियों को 30 लाख तक मिल सकेगा होम लोन एडवांस, लेकिन सेवा शर्त के साथ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Apple का दावा: इस फीचर के ऑन होते ही iPhone को कोई हैक नहीं कर पाया, जानें इसके बारे में

टीम कुक की कंपनी Apple का सबसे मजबूत सिक्योरिटी फीचर लॉकडाउन मोड (Lockdown Mode) अब तक पूरी तरह सेफ बना हुआ है. यह हम नहीं बल्कि कंपनी खुद कह रही है. कंपनी का दावा है कि 2022 में लॉन्च होने के बाद से आज तक इस फीचर को कोई भी हैक नहीं कर पाया है. TechCrunch की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Apple ने बताया कि उन्हें अब तक ऐसा एक भी मामला नहीं मिला है, जहां Lockdown Mode ऑन होने के बावजूद किसी iPhone या दूसरे Apple डिवाइस को हैक किया गया हो. यहां तक कि हाई-टेक, गवर्नमेंट लेवल स्पाइवेयर भी इसमें सेंध नहीं लगा पाया है. Apple की स्पोक्सपर्सन सारा ओ’रूर्क (Sarah O’Rourke) ने भी साफ कहा है कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि Lockdown Mode वाले Apple डिवाइस पर mercenary spyware का कोई भी हमला सफल हुआ हो. Apple का Lockdown Mode आखिर काम कैसे करता है? 2022 में लॉन्च किया गया ये फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो टार्गेटेड साइबर अटैक्स के ज्यादा खतरे में रहते हैं. जैसे एक्टिविस्ट, पत्रकार, या प्रशासनी अधिकारी. यानी ये कोई आम सिक्योरिटी फीचर नहीं है, बल्कि एक तरह का एक्स्ट्रा स्ट्रांग शील्ड है. जब आप Lockdown Mode ऑन करते हैं, तो आपका iPhone खुद को थोड़ा लिमिट में कर लेता है. मतलब ये कि फोन के कई ऐसे फीचर्स सीमित हो जाते हैं, जिनका इस्तेमाल हैकर्स घुसने के लिए कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, कुछ तरह के मैसेज अटैचमेंट ब्लॉक हो जाते हैं और कोई भी अनजान व्यक्ति आपको इन्वाइट या कनेक्शन रिक्वेस्ट नहीं भेज सकता. इतना ही नहीं, Safari जैसे ब्राउजर में भी कुछ वेब टेक्नोलॉजीज को बंद कर दिया जाता है अगर किसी पर डाउट लगता है. iPhone में Lockdown Mode कैसे ऑन करें? खास बात ये है कि आप इसे अलग-अलग डिवाइस जैसे iPhone, iPad और Mac पर ऑन कर सकते हैं. जैसे ही आप अपने iPhone में इसे एक्टिव करते हैं, ये अपने आप आपके पेयर्ड Apple Watch पर भी चालू हो जाता है. सबसे पहले अपने iPhone में Settings ऐप खोलें फिर Privacy & Security ऑप्शन पर टैप करें नीचे स्क्रॉल करें और Lockdown Mode ढूंढें अब Turn On Lockdown Mode पर क्लिक करें आखिर में Turn On & Restart चुनें और अपना पासकोड डालकर इसे एक्टिव कर दें यह भी पढ़ें: क्या एंड्रॉयड केबल से iPhone चार्ज करने पर फोन खराब हो जाएगा? The post Apple का दावा: इस फीचर के ऑन होते ही iPhone को कोई हैक नहीं कर पाया, जानें इसके बारे में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: बाबर गद्दे पर भी नहीं पकड़ पाए कैच, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

Highlights बाबर आजम गद्दे पर भी नहीं पकड़ पाए कैच  सोशल मीडिया पर उड़ रहा बाबर का मजाक  बाबर की फिटनेस पर फिर से उठने लगे सवाल  स्टेडियम में बिना दर्शकों के स्पोर्ट्सा जा रहा PSL  Babar Azam Drops Catch: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 11वे सीजन की शुरुआत 26 मार्च से हो चुकी है. लेकिन इस बार क्रिकेट से ज्यादा पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम की चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर बाबर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमे वह एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान कैच टपकाते हुए नजर आ रहे है. इस फ्लॉप कैच के बाद इंटरनेट पर उनकी काफी फजीहत हो रही है. बाबर आजम गद्दे पर भी नहीं पकड़ पाए कैच  वायरल वीडियो में बाबर आजम एक विज्ञापन शूट कर रहे है. इस शूट की मांग थी कि उन्हें दाई तरफ डाइव लगाकर एक हाथ से कैच पकड़ना है. उन्हें चोट ना लगे इसके लिए नीचे फोम के गद्दे बिछाए गए थे. बाबर ने डाइव लगाई और गद्दे पर सुरक्षित गिरे, लेकिन इसी दौरान गेंद उनके हाथ से छिटक गई. गद्दे पर गिरने के बाद भी वह इस आसान से कैच को नहीं लपक पाए. सोशल मीडिया पर उड़ रहा बाबर का मजाक  यह वीडियो सामने आते ही फैंस ने बाबर को ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि गद्दे वाली कंपनी को पहले से ही पता था कि बाबर कैच छोड़ देंगे, इसलिए वहां बेड लगा दिया गया था. एक हिंदुस्तानीय यूजर ने तंज कसा कि जब गद्दे पर कैच नहीं पकड़ा जा रहा, तो सोचिए बिना गद्दे के क्या होता, शायद वह एक साल तक स्पोर्ट्स ही नहीं पाते. Babar Azam be like King Kohli banne chala tha, cartoon ban ke reh gaya.🤡 Even he dropped a catch during an ad shoot — another humiliation for Babar Azam.😭 pic.twitter.com/PwmE39nVEn — Sonu (@Cricket_live247) March 28, 2026 बाबर की फिटनेस पर फिर से उठने लगे सवाल  इस कैच के छूटने के बाद बाबर आजम की फिटनेस को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे है. इससे पहले जब उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया था, तब पीसीबी ने बताया था कि वह पूरी तरह से फिट नहीं है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के समय भी उनकी फिटनेस में दिक्कत देखी गई थी. इसके अलावा टी20 क्रिकेट में उनके खराब स्ट्राइक रेट की भी काफी आलोचना होती रही है. स्टेडियम में बिना दर्शकों के स्पोर्ट्सा जा रहा PSL  बाबर की टीम पेशावर जाल्मी अपना पहला मैच 28 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में रावलपिंडी के खिलाफ स्पोर्ट्सेगी. इस बार पीएसएल के मैच बिना दर्शको के खाली स्टेडियम में स्पोर्ट्से जा रहे है. बाबर ने कहा कि दर्शको के बिना स्पोर्ट्सना मुश्किल होगा, लेकिन वह टीवी पर देख रहे फैंस के लिए अच्छा क्रिकेट स्पोर्ट्सने की कोशिश करेंगे. उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि पिछले सीजन के मुकाबले इस बार उनके पास एक मजबूत गेंदबाजी लाइनअप है. ये भी पढ़ें- IPL 2026: CSK को लगा झटका, धोनी हुए चोटिल, इतने दिन नहीं दिखेंगे मैदान पर IPL 2026: क्या ओपनिंग मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानेंं RCB vs SRH का रिकॉर्ड The post Video: बाबर गद्दे पर भी नहीं पकड़ पाए कैच, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बैंक ऑफ अमेरिका का फैसला: जेफरी एपस्टीन मामले में पीड़ितों को देगा ₹600 करोड़, जानें क्या था पूरा विवाद

Bank of America: अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े बैंक, ‘बैंक ऑफ अमेरिका’ ने उन स्त्रीओं के साथ समझौता किया है जिन्होंने बैंक पर गंभीर आरोप लगाए थे. स्त्रीओं का दावा था कि बैंक ने जेफरी एपस्टीन द्वारा किए गए यौन शोषण और मानव तस्करी (Sex Trafficking) के अपराधों को जानते हुए भी नजरअंदाज किया और उससे मुनाफा कमाया. 7.25 करोड़ डॉलर का समझौता शुक्रवार को आए अदालती दस्तावेजों के अनुसार, बैंक ऑफ अमेरिका इस दीवानी मुकदमे को खत्म करने के लिए 7.25 करोड़ डॉलर देने को तैयार हो गया है. बैंक के प्रवक्ता ने कहा कि हालांकि बैंक अब भी अपनी इस बात पर कायम है कि उसने किसी अपराध में मदद नहीं की, लेकिन पीड़ितों को न्याय दिलाने और इस मामले को पीछे छोड़ने के लिए यह समझौता किया गया है. क्या थे आरोप ? ‘जेन डो’ (Jane Doe) नाम की एक स्त्री द्वारा दायर इस क्लास-एक्शन मुकदमे में आरोप लगाया गया था कि बैंक ऑफ अमेरिका ने एपस्टीन से जुड़ी संदिग्ध वित्तीय लेनदेन (Transactions) को जानबूझकर नजरअंदाज किया. शिकायत के मुताबिक, बैंक के पास एपस्टीन के अपराधों के बारे में काफी जानकारी थी, लेकिन उसने पीड़ितों की सुरक्षा के बजाय अपने मुनाफे को ऊपर रखा. इन संदिग्ध लेनदेनों में अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट के अरबपति सह-संस्थापक लियोन ब्लैक द्वारा एपस्टीन को किए गए भुगतान भी शामिल थे. पीड़ितों के लिए जरूरी राहत पीड़ितों के वकीलों का कहना है कि यह समझौता उनके क्लाइंट के लिए सबसे अच्छा विकल्प है, क्योंकि कई स्त्रीएं सालों पहले हुए इस शोषण का दर्द झेल रही हैं और उन्हें अभी तुरंत वित्तीय मदद की जरूरत है. इस समझौते की राशि का लगभग 30% (करीब $2.18 करोड़) कानूनी फीस के रूप में जा सकता है. अब इस समझौते पर अंतिम मुहर लगाने के लिए गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई होगी. अन्य बैंक भी दे चुके हैं हर्जाना बैंक ऑफ अमेरिका इकलौता बैंक नहीं है जो इस मामले में फंसा है. 2023 में इसी तरह के आरोपों के बाद जेपी मॉर्गन चेस (JPMorgan Chase) ने $290 मिलियन और ड्यूश बैंक (Deutsche Bank) ने $75 मिलियन का हर्जाना देने पर सहमति जताई थी. जेफरी एपस्टीन की 2019 में जेल में मौत हो गई थी, जब वह यौन तस्करी के आरोपों में मुकदमे का सामना कर रहा था. Also Read: इतिहास में पहली बार, अमेरिकी डॉलर पर होंगे राष्ट्रपति ट्रंप के साइन, जून से बदल जाएंगे नोट The post बैंक ऑफ अमेरिका का फैसला: जेफरी एपस्टीन मामले में पीड़ितों को देगा ₹600 करोड़, जानें क्या था पूरा विवाद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sony ने महंगा किया PS5, US-UK के बाद क्या भारत में भी दिखेगा असर?

Sony ने अपने फ्लैगशिप PlayStation 5 कंसोल्स की कीमतों में दूसरी बार एक साल से भी कम समय में बढ़ोतरी की है. कंपनी ने कहा कि मेमोरी चिप्स और अन्य कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत और वैश्विक आर्थिक दबावों के चलते यह कदम उठाना पड़ा है. नयी कीमतें 2 अप्रैल 2026 से लागू होंगी. अमेरिका और अन्य देशों में नयी कीमतें अमेरिका में PS5 Disc Edition की कीमत अब $649.99 (₹61,660) और Digital Edition की कीमत $599.99 (₹56,917) हो गई है. वहीं PS5 Pro की कीमत सबसे ज्यादा बढ़ी है- $150 की बढ़ोतरी के बाद यह अब $899.99 (₹85,376) में मिलेगा. PlayStation Portal Remote Player की कीमत भी $199.99 से बढ़कर $249.99 (₹23,715) हो गई है. UK: PS5 £569.99, Digital £519.99, Pro £789.99Europe: PS5 €649.99, Digital €599.99, Pro €899.99Japan: PS5 ¥97,980, Digital ¥89,980, Pro ¥137,980 हिंदुस्तान में क्या होगा असर? Sony ने हिंदुस्तान का नाम अपने ऑफिशियल अनाउंसमेंट में नहीं लिया है, लेकिन इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले महीनों में यहां भी कीमतें बढ़ सकती हैं. पिछले साल हिंदुस्तान में PS5 की कीमतों में ₹5,000 का इजाफा हुआ था. इस बार बढ़ोतरी और ज्यादा हो सकती है. फिलहाल हिंदुस्तान में PS5 Digital Edition की कीमत ₹49,990 और Disc Edition की कीमत ₹54,990 है. PS5 Pro अभी आधिकारिक रूप से लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन हाल ही में इसे BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है. माना जा रहा है कि GTA 6 की रिलीज से पहले Sony इसे हिंदुस्तान में उतार सकती है. गेमर्स के लिए मायने लगातार बढ़ती कीमतें हिंदुस्तानीय गेमर्स के लिए चिंता का विषय हैं. हालांकि, PS5 Pro का हिंदुस्तान में लॉन्च नये गेमिंग अनुभव लेकर आएगा, लेकिन इसकी कीमत प्रीमियम सेगमेंट को और महंगा बना सकती है. अगर Sony हिंदुस्तान में भी वैश्विक ट्रेंड को फॉलो करती है तो PS5 खरीदना अब पहले से ज्यादा महंगा साबित होगा. यह भी पढ़ें: Free Fire के 5 पावरफुल गन्स जो मिनटों में बदल देते हैं पूरा गेम, जानें कौन-सी है आपके स्टाइल के लिए परफेक्ट The post Sony ने महंगा किया PS5, US-UK के बाद क्या हिंदुस्तान में भी दिखेगा असर? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Virat Kohli Viral Look: असली है कोहली का ‘वायरल लुक’, खुद खोली AI वाली तस्वीर की पोल

Virat Kohli Viral Look: आज शाम एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच कांटे की टक्कर का मुकाबला देखने को मिल सकता है. लेकिन मैदान पर उतरने से पहले ही विराट कोहली के नए लुक ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. पिछले कुछ दिनों से विराट का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लोग ‘AI’ का कमाल मान रहे थे. अब खुद कोहली ने कैमरे के सामने आकर इस वायरल फोटो की असलियत बताई है. जानते हैं, क्या विराट का यह नया हेयरस्टाइल असली है या सिर्फ AI  का कमाल . फोटो की ‘AI थ्योरी’ पर विराट का खुलासा विराट कोहली अक्सर अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग था. प्यूमा (PUMA) ब्रांड के एक नए वीडियो में विराट ने बताया कि उनके इस हेयरकट को लेकर जो ‘AI’ वाली बातें चल रही थीं, वो असल में उनके बाल कटवाने के बाद शुरू हुईं. यानी विराट ने सच में यह नया और स्टाइलिश हेयरकट लिया है और यह कोई फेक फोटो नहीं है. विराट का यह नया अवतार आज रात मैच के दौरान मैदान पर देखने को मिलेगा. Virat Kohli on his new haircut 👀🔥 Fresh look, same killer mindset ⚡ Sharp fade, sharper focus — King’s ready to dominate 🖤👑 New season, new vibe… but the hunger stays the same.#ViratKohli #KingKohli #IPL2026 #RCB pic.twitter.com/q5veslMFuN — ND Sport (@SportsByND) March 27, 2026 साल्ट और रजत पाटीदार की मजेदार केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विराट कोहली के उस वीडियो में आरसीबी के नए खिलाड़ी फिल साल्ट (Phil Salt) ने भी सबका ध्यान खींचा. जब उनसे उनके नाम को लेकर एक मजेदार सवाल पूछा गया कि “अगर आप साल्ट (नमक) हैं, तो आपकी शुगर (चीनी) कौन है?”, तो उन्होंने बिना देर किए कप्तान रजत पाटीदार की तरफ इशारा कर दिया. खिलाड़ियों के बीच की यह हंसी-मजाक दिखाती है कि आरसीबी की टीम इस बार काफी कूल और रिलैक्स्ड मूड में है. फैंस के लिए खास तोहफा आमतौर पर फैंस को खिलाड़ियों का सीरियस साइड ही देखने को मिलता है, लेकिन प्यूमा के इस नए ब्रॉडकास्ट चैनल ने फैंस को ड्रेसिंग रूम के ‘बिहाइंड द सीन्स’ (BTS) पल दिखाकर खुश कर दिया है. विराट कोहली, फिल साल्ट और वेंकटेश अय्यर जैसे स्टार्स का यह अनफिल्टर्ड अंदाज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. ये भी पढ़ें: IPL 2026: आज से क्रिकेट का महाकुंभ शुरू, कोहली समेत इन खिलाड़ियों पर नजरें ये भी पढ़ें: IPL 2026: LSG के किस मूव से इंप्रेस हुए इरफान पठान, जानें लखनऊ की गेंदबाजी पर क्या कहा? ये भी पढ़ें: Pollard vs Bravo Viral Video: IPL से पहले ‘रिच अंकल’ और ‘चैंपियन’ आमने-सामने, वानखेड़े में मस्ती का वीडियो वायरल The post Virat Kohli Viral Look: असली है कोहली का ‘वायरल लुक’, खुद खोली AI वाली तस्वीर की पोल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

20 साल से कर रहे हैं MBBS की पढ़ाई, कोर्ट ने दिया फैसला, फिर भी हो गए दो विषय में फेल

MBBS Student: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित बीआरडी (BRD) मेडिकल कॉलेज से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां के तीन स्टूडेंट ऐसे हैं जो कई सालों से इसी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं. लेकिन बार-बार फेल हो जा रहे हैं. एक स्टूडेंट 1998 बैच का है, एक 2009 और एक 2010 बैच का. यूनिवर्सिटी ने अब इन स्टूडेंट्स का रिजल्ट ही जारी करना बंद कर दिया है. इनमें से एक स्टूडेंट ने अब कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. स्टूडेंट कोर्ट के पास पहुंचा BRD में MBBS की पढ़ाई कर रहे ये स्टूडेंट्स अब अपने फाइनल ईयर के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन कॉलेज ने इस स्टूडेंट्स का रिजल्ट ही जारी करना बंद कर दिया. कॉलेज का कहना था कि ये मामला 2020 के पहले का और नए नियम कहते हैं कि कोर्स को अधिकतम 10 साल में पूरा करना जरूरी है. इस पर इनमें से एक स्टूडेंट ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. कोर्ट ने रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया स्टूडेंट की अपील पर कोर्ट ने पूरे मामले में दखल दिया. इसके बाद कॉलेज की ओर से उस स्टूडेंट का रिजल्ट जारी किया गया, लेकिन इस रिजल्ट में वो स्टूडेंट दो सब्जेक्ट में फिर फेल हो गए. अब उसे सप्लीमेंट्री देने का मौका दिया जाएगा. कॉलेज बाकी दो स्टूडेंट्स का भी रिजल्ट जारी करेगा.  कब तक पूरा कर सकते हैं MBBS का कोर्स? राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के अनुसार, 2020 या उसके बाद अगर कोई स्टूडेंट MBBS कोर्स में एडमिशन लेता है तो उसे एडमिशन डेट से 9 साल के अंदर कोर्स को पूरा करना होगा. इस दौरान 4.5 साल की पढ़ाई और 1 साल की इंटर्नशिप अनिवार्य है. क्या कहते हैं 2020 के पहले के नियम? NMC (पूर्व में MCI) का कहना था कि 2020 से पहले MBBS कोर्स में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को इसे 5.5 वर्ष (यानी कि 4.5 साल की पढ़ाई और 1 साल का इंटर्नशिप) में पूरा करना जरूरी था. हालांकि, नियम ये भी कहते थे कि फेल या गैप होने की स्थिति में कोर्स को 8-10 साल में पूरा किया जा सकता था. जानिए BRD कॉलेज के बारे में बाबा राघव दास (BRD) गोरखपुर के प्रमुख मेडिकल इंस्टीट्यूट में से एक है. यहां MBBS, MD, MS और पैरामेडिकल जैसे कोर्स ऑफर किए जाते हैं. इस कॉलेज की स्थापना 1969 में हुई थी और यह कॉलेज अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय (ABVMU) लखनऊ से एफिलिएटेड है. इससे पहले ये कॉलेज दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड था. यह भी पढ़ें- फर्जी है राजस्थान का ये कॉलेज, बिना UGC मान्यता के दी जा रही डिग्रियां The post 20 साल से कर रहे हैं MBBS की पढ़ाई, कोर्ट ने दिया फैसला, फिर भी हो गए दो विषय में फेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Stone Pelting: रामनवमी की रात खूंटी के मुरहू में पत्थरबाजी, इलाके में तनाव

खूंटी से चंदन कुमार की रिपोर्ट Stone Pelting: झारखंड के खूंटी जिले के मुरहू में रामनवमी की रात अचानक पत्थरबाजी की घटना सामने आई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया. अज्ञात लोगों द्वारा की गई इस घटना में मुरहू थाना प्रभारी नॉवेल गॉडविन केरकेट्टा सहित 2-3 लोग घायल हो गए. हालांकि रात में किसी तरह स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया. पुलिस और स्थानीय लोगों को आई चोट घटना के दौरान थाना प्रभारी समेत कुछ स्थानीय लोगों को चोटें आईं. पत्थरबाजी अचानक शुरू होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को संभालने की कोशिश की और रात में हालात को काबू में कर लिया गया. सुबह से बाजार बंद, लोगों में आक्रोश घटना के अगले दिन सुबह मुरहू के लोगों में काफी आक्रोश देखा गया. गुस्साए स्थानीय निवासियों ने अपने-अपने दुकानों को बंद कर दिया और मुरहू महादेव मंडा के पास एकत्र हो गए. लोगों ने पत्थरबाजी में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. इस दौरान इलाके में तनाव और बढ़ गया. दोनों पक्ष आमने-सामने, स्थिति हुई तनावपूर्ण सूत्रों के अनुसार, दूसरे पक्ष के लोग भी एकजुट हो गए, जिससे माहौल और अधिक संवेदनशील हो गया. बताया जा रहा है कि दिन में भी दोनों पक्षों के बीच फिर से पत्थरबाजी की घटना हुई, जिससे हालात बिगड़ने लगे. इससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई और तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया. भारी पुलिस बल तैनात, स्थिति पर नजर घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और मुरहू में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार है. इसे भी पढ़ें: रामनवमी पर राममय हुआ कराईकेला, अखाड़ों में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन शांति बनाए रखने की अपील फिलहाल मुरहू में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, लेकिन प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है. अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है, ताकि इलाके में सामान्य स्थिति जल्द बहाल हो सके. इसे भी पढ़ें: रामनवमी की खुशियां मातम में बदलीं, जुलूस से लौट रहे युवक को बाइक ने रौंदा, हालत गंभीर The post Stone Pelting: रामनवमी की रात खूंटी के मुरहू में पत्थरबाजी, इलाके में तनाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाल झड़ने से हैं परेशान, तो अपनाएं डॉ हंसाजी के बताए हेयर पैक

Hair Care Tips: हर दिन बालों में कंघी करते टाइम थोड़े बालों का झड़ना आम है. लेकिन जब बाल ज्यादा झड़ने लगे तो ये चिंता का कारण बन जाता है. गलत खान-पान, स्ट्रेस या प्रदूषण बाल झड़ने के मुख्य कारण हो सकते हैं. बालों को झड़ने से रोकने के लिए लोग कई तरह के उपाय ढूंढते हैं. अगर आप भी ऐसे ही उपाय के तलाश में हैं तो योग गुरु डॉक्टर हंसाजी के बताए होममेड हेयर पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं.  एवोकाडो-बनाना हेयर पैक  हंसाजी बताती हैं कि एवोकाडो में विटामिन E होता है और केले में पोटैशियम, नैचुरल ऑयल विटामिन और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जो बालों का टूटना को कम करता है.  बनाने का तरीका  एवोकाडो-बनाना हेयर मास्क बनाने के लिए आप 1 पका हुआ एवोकाडो, 1 पका हुआ केला और 1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल को अच्छे से मैश कर लें. तैयार पेस्ट को स्कैल्प और बालों पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें. इसका हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 1 बार कर सकते हैं.  आंवला-शिकाकाई हेयर पैक  हंसाजी के मुताबिक आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो बालों को बढ़ाने में मदद करते हैं. शिकाकाई बालों की जड़ों को मजबूत करता है और नारियल तेल बालों को पोषण देता है जिससे बाल कम टूटते हैं.  बनाने का तरीका आंवला-शिकाकाई हेयर मास्क बनाने के लिए आप एक पैन में एक चम्मच आंवला पाउडर, 1 चम्मच शिकाकाई पाउडर और 2 चम्मच नारियल तेल डालकर गर्म करें. फिर इसे छान लें. इस गुनगुने तेल को स्कैल्प में लगाएं. 1 घंटे या रातभर छोड़ दें, फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें. हफ्ते में 1–2 बार इस्तेमाल करें.  ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: महंगे तेल और शैंपू फेल! बस 1 हफ्ते तक बालों में लगाएं ये चीज, नए बाल उगने लगेंगे ये भी पढ़ें: Hair Care: सफेद बालों से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये एक चीज, बाल होंगे जड़ से काले और घने The post बाल झड़ने से हैं परेशान, तो अपनाएं डॉ हंसाजी के बताए हेयर पैक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नोएडा एयरपोर्ट की हुई शुरुआत, 30 हजार करोड़ की लागत से है बना और 7 करोड़ यात्रियों की होगी क्षमता

Noida International Airport : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च, शनिवार को उद्‌घाटन कर दिया. यह एयरपोर्ट के पहले चरण की शुरुआत है. इसके साथ ही एयरपोर्ट काम करने लगेगा. यह हिंदुस्तान के अत्याधुनिक एयरपोर्ट में से एक है और इसे कई चरणों में बनाया जाएगा. आइए जानते हैं कि इस एयरपोर्ट की इतनी चर्चा क्यों है और इसकी खासियत क्या है? हिंदुस्तान का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ जेवर एयरपोर्ट हिंदुस्तान के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में से एक है. ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का अर्थ होता है कि इसका निर्माण एक ऐसी जमीन पर किया गया है, जहां पहले कोई निर्माण नहीं था. इसकी डिजाइन पूरी तरह से नई है और इसे विस्तार देना भी बहुत आसान होगा. जेवर एयरपोर्ट का निर्माण उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में लगभग 1300 हेक्टेयर से अधिक के क्षेत्र में किया गया है. 1.2 करोड़ यात्रियों की है क्षमता नोएडा एयरपोर्ट की क्षमता पहले चरण में 1.2 करोड़ वार्षिक की है, जिसे भविष्य में 7 करोड़ तक करने का लक्ष्य है. इस एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खासियत इसकी विशाल क्षमता ही है. यह एयरपोर्ट चरणबद्ध तरीके से विकसित होगा और आने वाले वर्षों में हिंदुस्तान का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्‌स में से एक हो सकता है. मल्टी रनवे बनाने की है योजना नोएडा एयरपोर्ट में मल्टी रनवे बनेंगे. शुरुआत में एक रनवे बनाया गया है जो लगभग 3900 मीटर का है. बड़े विमानों के हिसाब से रनवे को इतना बड़ा बनाया गया है. आने वाले वर्षों में यहां 5 रनवे बनाए जाएंगे, जो अमूमन बड़े अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में ही होते हैं. आधुनिक और डिजिटल स्मार्ट एयरपोर्ट बनाने पर फोकस नोएडा एयरपोर्ट को पूरी तरह से आधुनिक और डिजिटल स्मार्ट एयरपोर्ट बनाने पर फोकस किया गया है. DigiYatra आधारित बायोमेट्रिक चेक-इन. RFID आधारित बैगेज सिस्टम, ताकि यात्रियों को अपना सामान जल्दी मिल सके. साथ ही एआई आधारित सुरक्षा और ई–गेट्‌स की सुविधा भी दी जाएगी. इन आधुनिक सुविधाओं से यात्रियों को काफी आसानी होगी. नोएडा एयरपोर्ट के पहले चरण की कुल लागत लगभग 10,000 करोड़ नोएडा एयरपोर्ट कई चरणों में बनेगा और इसकी कुल लागत 30 हजार करोड़ के करीब होगी. पहले चरण के निर्माण में करीब 10 हजार करोड़ से अधिक का खर्च आया है.इसमें एक रनवे, टर्मिनल और शुरुआती इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है. एयरपोर्ट के निर्माण की कुल अनुमानित लागत 29,000–30,000 करोड़ रुपए हैं. इतने खर्चे में 5 रनवे, बड़े टर्मिनल, कार्गो हब और अन्य सुविधाएं शामिल होंगी. विभिन्न विषयों पर एक्सप्लेनर और विशेष आलेख पढ़ने के लिए क्लिक करें एयरपोर्ट का डिजाइन इको फ्रेंडली नोएडा एयरपोर्ट को पूरी तरह इको फ्रेंडली बनाया गया है, यानी यह पर्यावरण के अनुकूल है. यह पूरी तरह पर्यावरण का संरक्षण करेगा और नेट जीरो एमिशन होगा, यानी यह प्रदूषण से मुक्त होगा. यहां सौर ऊर्जा का उपयोग किया गया है और वाटर रिसाइकिल भी किया जाएगा. ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र स्त्री आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर कैसे एक दुष्कर्मी तांत्रिक अशोक खरात के संपर्क में आईं? मिनाब स्कूल पर हमला मिसकैलकुलेशन नहीं वार क्राइम, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ऐसा क्यों कहा  खाड़ी युद्ध के बीच पेट्रोल-डीजल पर प्रशासन ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, क्या है फैसले की वजह? The post नोएडा एयरपोर्ट की हुई शुरुआत, 30 हजार करोड़ की लागत से है बना और 7 करोड़ यात्रियों की होगी क्षमता appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top