Hot News

April 24, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UP ATS: यूपी में ISI लिंक वाले दो आतंकी गिरफ्तार, VIP लोगों पर ग्रेनेड हमले की साजिश नाकाम

UP ATS: गिरफ्तार लोगों पर आरोप है कि वे पाकिस्तानी अपराधियों, कट्टरपंथियों और आईएसआई के इशारे पर हिंदुस्तानीय युवाओं को गुमराह कर रहे थे. उन्हें आतंकी गतिविधियों में शामिल करने की कोशिश कर रहे थे. एजेंसी अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है. एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के कहने पर हिंदुस्तान में इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से युवकों के ‘स्लीपर सेल’ बनाने और आतंकवादी गतिविधियों के लिये उकसाने की कोशिश सम्बन्धी खुफिया सूचना की जांच शुरू की थी. उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के इशारे पर गैंगस्टर शहजाद भट्टी, आबिद जट और कुछ कट्टरपंथी यूट्यूबर्स सोशल मीडिया के जरिए हिंदुस्तानीय युवाओं को भड़काने की कोशिश कर रहे थे. उन्हें कट्टरपंथ की ओर धकेलकर और पैसों का लालच देकर देश की शांति और सद्भाव बिगाड़ने की साजिश रची जा रही थी. बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे आतंकी यश ने बताया कि आरोपी हिंदुस्तानीय युवाओं को संवेदनशील जगहों की रेकी करने और उनके निर्देश पर आतंकी हमले करने के लिए उकसा रहे थे. साथ ही, मुस्लिम धर्म छोड़ चुके कुछ लोगों को आधुनिक हथियारों से निशाना बनाने की साजिश भी रची जा रही थी. जांच में सामने आया कि मेरठ के तुषार चौहान उर्फ हिज्बुल्ला अली खान और दिल्ली के समीर खान इस नेटवर्क के प्रभाव में आकर पाकिस्तानी अपराधियों शहजाद भट्टी और आबिद जट के सीधे संपर्क में थे. दोनों किसी बड़ी और खतरनाक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़ा तुषार एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ने कहा कि एटीएस की एक टीम ने गुरुवार (23 अप्रैल) को तुषार चौहान और समीर खान को नोएडा से गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल, पांच कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ है. यश के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में तुषार ने बताया है कि वह इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट से जुड़ा था. बाद में वॉइस वीडियो पीटीटी (पुश टू टॉक) कॉलिंग के जरिये उसकी उनसे बात भी होने लगी थी. Uttar Pradesh: Two terrorists working for Pakistani gangsters and ISI arrested by the UP Anti-Terror Squad (ATS). pic.twitter.com/WeymRyv1Ia — Press Trust of India (@PTI_News) April 24, 2026 यश के मुताबिक तुषार ने बताया कि गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने उसे कुछ लोगों (VIP) को निशाना बनाकर उनके घरों पर हथगोले फेंकने और हत्या करने को कहा था. इसके लिए उसे अत्याधुनिक हथियार भी देने की तैयारी की जा रही थी. तुषार ने बताया कि शहजाद भट्टी ने उसको अपने साथी आबिद जट से संपर्क कराने और निशाने पर लिये जाने वाले व्यक्ति के बारे में बताने की बात कही थी. इस काम को करने के लिये पहले 50 हजार रुपये और काम होने के बाद ढाई लाख रुपये देने का लालच दिया था और कहा था कि पासपोर्ट बनवाकर उसे दुबई के रास्ते पाकिस्तान बुलवा लिया जाएगा. अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— पाकिस्तानी गैंगस्टर्स एवं ISI के लिए कार्य करने वाले 02 आतंकियों को #UPATS द्वारा नोएडा से गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 01 पिस्टल एवं 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। अभियुक्त सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी गैंगस्टर्स से जुड़े हुए थे तथा… pic.twitter.com/KEVSjkw88X — UP POLICE (@Uppolice) April 23, 2026 आईएसआई एजेंट की ओर से भी टार्गेट दिए जाने की बात की गई थी यश के मुताबिक शहजाद भट्टी ने तुषार को बताया था कि उसे आईएसआई एजेंट मेजर हमीद, मेजर इकबाल और मेजर अनवर की ओर से भी टार्गेट दिए जाएंगे. जांच में यह भी सामने आया कि समीर खान सोशल मीडिया के जरिए भट्टी से जुड़ा था और उसे दीवारों पर ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ लिखने और नए लोगों को जोड़ने का काम सौंपा गया था. The post UP ATS: यूपी में ISI लिंक वाले दो आतंकी गिरफ्तार, VIP लोगों पर ग्रेनेड हमले की साजिश नाकाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

Iran Warns Trump: ईरान के मुख्य बातचीत करने वाले और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने इजरायल पर जंग भड़काने और सीजफायर के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. गालिबाफ के अनुसार, इन हालातों में होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलना मुमकिन नहीं है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जब तक ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसेना की पाबंदी जारी रहेगी, तब तक दोनों देशों के बीच पूरी तरह शांति संभव नहीं है. घेराबंदी के कारण बातचीत से इनकार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां एक तरफ अमेरिका-ईरान शांति समझौते को आगे बढ़ाने की बात कही है, वहीं गालिबाफ ने इसे मानने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि एक तरफ दुनिया की वित्तीय स्थिति को बंधक बनाया जा रहा है और दूसरी तरफ शांति की उम्मीद की जा रही है, जो कि नहीं हो सकता. उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका और इजरायल अपने मिलिट्री एक्शन या दबाव से अपना मकसद पूरा नहीं कर पाएंगे. ईरानी राष्ट्रपति ने दी कूटनीति की सलाह ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने भी गालिबाफ की बातों का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि शांति के लिए बातचीत जरूरी है, दबाव नहीं. पेजेश्कियान के मुताबिक, ईरान हमेशा से बातचीत के लिए तैयार रहा है, लेकिन वाशिंगटन के वादे तोड़ना और धमकियां देना बातचीत में सबसे बड़ी बाधा हैं. उन्होंने अमेरिका के दावों और उनकी असलियत के बीच के अंतर को लेकर भी सवाल उठाए. ट्रंप बोले- हमारी पाबंदियां पूरी तरह सफल दूसरी तरफ, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि ईरान पर लगाई गई समुद्री पाबंदियां (ब्लॉकेड) बहुत असरदार हैं. ट्रंप ने दावा किया कि उनकी टीम का इन पाबंदियों पर पूरा कंट्रोल है और कोई भी इसे पार नहीं कर पा रहा है. ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान का सऊदी अरब, यूएई, कतर और कुवैत जैसे देशों पर हमला करना एक बड़ी गलती थी. ये भी पढ़ें: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का चेहरा और होंठ बुरी तरह झुलसे, हाथ-पैर के हुए कई ऑपरेशन; प्लास्टिक सर्जरी की तैयारी ट्रुथ सोशल पर ट्रंप का कड़ा संदेश ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि उन पर जंग खत्म करने का कोई दबाव नहीं है. उन्होंने कहा कि ईरान आर्थिक और सैन्य रूप से बहुत कमजोर हो चुका है और समय उनके पास कम है. ट्रंप ने लिखा कि ईरान की नौसेना और वायु सेना पूरी तरह खत्म हो चुकी है. उन्होंने साफ किया कि वह कोई भी समझौता तभी करेंगे जब वह अमेरिका और उसके साथियों के हित में होगा. ये भी पढ़ें: ईरान से युद्ध चाहते थे नेतन्याहू: ट्रंप ने की ‘हां’, पर ओबामा, बुश और बाइडन ने क्यों कहा था ‘नो’? The post ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पहले ही दिन IIT BHU के 17 छात्रों की लगी लॉटरी, मिला 1 करोड़ का पैकेज

Best College Admission Episode 21: IIT BHU देश के पुराने और पॉपुलर IITs में से एक है. यह बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी का हिस्सा है, जो अपने बेहतरीन पढ़ाई, प्लेसमेंट और कैंपस लाइफ के लिए जाना जाता है. यहां से पढ़ें वाले स्टूडेंट्स कोअच्छी कंपनियों में जॉब के मौके मिलते हैं. NIRF रैंकिंग 2025 में इंजीनियरिंग कैटेगरी में आईआईटी बीएचयू को 10वां रैंक मिला है. अगर आपका सपना भी देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने का है, तो IIT BHU एक अच्छा ऑप्शन है. आइए बेस्ट कॉलेज एडमिशन (Best College Admission) सीरिज के एपिसोड 21 में हम आईआईटी बीएचयू के एडमिशन प्रोसेस को जानेंगे.  कोर्स डिटेल्स  कोर्स समयावधि प्रवेश परीक्षा BTech 4 साल JEE Advanced BArch 5 साल JEE Advanced (AAT) MTech 2 साल GATE MSc 2 साल IIT JAM MBA 2 साल CAT PhD 3-5 साल GATE/ NET/JRF योग्यता (Eligibility) क्या होनी चाहिए?  12वीं पास होना (फिजिक्स, केमिस्ट्री मैथ्स के साथ) जरूरी है.  जनरल कैटेगरी के लिए कम से कम 75% नंबर होना चाहिए.  JEE Advanced के लिए उम्र और अटेम्प्ट की लिमिट भी होती है.   Best College Admission: IIT BHU प्लेसमेंट स्ट्रक्चर  आईआईटी बीएचयू वाराणसी में प्लेसमेंट का रिकॉर्ड हमेशा अच्छा देखा गया है. यहां के स्टूडेंट्स को नेशनल और इंटरनेशनल कंपनियों से नौकरियों के ऑफर मिलते हैं. इस इंस्टीट्यूट में Deloitte, Adobe, Amazon, Oracle, TCS, DRDO और Flipkart जैसे कई टॉप कंपनियां स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है. 2025-26 के सेशन में स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज 1.67 करोड़ रुपये का देखा गया है. प्लेसमेंट सेशन के पहले ही दिन IIT BHU के 17 स्टूडेंट्स को 1 करोड़ से ज्यादा का पैकेज मिला है. IIT BHU Placement 2025-26 Check Here IIT BHU BTech कटऑफ  ब्रांच का नाम जनरल (General) कंप्यूटर साइंस (CSE) 1350 इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग  2500 इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग  3493 मैकेनिकल इंजीनियरिंग  6525 केमिकल इंजीनियरिंग  7435 सिविल इंजीनियरिंग  9145 माइनिंग इंजीनियरिंग 12572 यह भी पढ़ें: CSE ब्रांच के लिए फेमस है NIT सुरथकल, जानें क्या है एडमिशन प्रोसेस The post पहले ही दिन IIT BHU के 17 छात्रों की लगी लॉटरी, मिला 1 करोड़ का पैकेज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रांची: जगन्नाथ मंदिर में गार्ड की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रांची से प्रणव/राज कौशिक की रिपोर्ट Ranchi News: झारखंड के रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में गुरुवार की देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. मंदिर में तैनात गार्ड की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी. मृतक की पहचान बिरसा मुंडा के रूप में हुई है, जो मंदिर में सुरक्षा गार्ड के रूप में लंबे समय से कार्यरत था.  श्रद्धालुओं ने दी पुलिस को सूचना जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह जब श्रद्धालु पूजा करने मंदिर पहुंचे, तब उन्होंने परिसर में गार्ड का शव पड़ा देखा. इसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.  पुलिस जांच में जुटी प्राथमिक जांच में हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. स्थानीय स्तर पर यह आशंका जताई जा रही है कि किसी पुराने आपसी विवाद के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास जारी है. मौके पर डॉग स्क्वॉड और FSL की टीम भी पहुंची है. मामले के जल्द खुलासे का दावा किया गया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं में भी भय व्याप्त है.  The post रांची: जगन्नाथ मंदिर में गार्ड की हत्या, जांच में जुटी पुलिस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

MI vs CSK : सीएसके से कैसे हार गई मुंबई इंडियंस की टीम? हार्दिक पांड्या ने बताया

MI vs CSK : मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने गुरुवार को (23 अप्रैल) मैच के बाद कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स से मिली हार की बड़ी वजह पावरप्ले में जल्दी विकेट गिरना रहा. शुरुआत खराब होने से टीम दबाव में आ गई और मैच में वापसी करना मुश्किल हो गया. उन्होंने कहा कि पावरप्ले में जल्दी विकेट गिरने के कारण टारगेट का पीछा करना मुश्किल हो गया, जिससे मैच हाथ से निकल गया. संजू सैमसन ने किया कमाल चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार स्पोर्ट्स दिखाते हुए मुंबई इंडियंस को 103 रन से हरा दिया. संजू सैमसन ने नाबाद 101 रन की जबरदस्त पारी स्पोर्ट्सी, वहीं अकील हुसैन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 17 रन देकर चार विकेट झटके और मैच पूरी तरह सीएसके के पक्ष में कर दिया. सैमसन ने आईपीएल में अपने पांचवें शतक के लिए 54 गेंद स्पोर्ट्सीं जिसमें 10 चौके और छह छक्के जडे़. उनके शतक से सीएसके ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद छह विकेट पर 207 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. 19 ओवर में सिर्फ 104 रन पर ऑलआउट हो गई मुंबई टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस शुरुआत में ही झटकों से उबर नहीं पाई और 19 ओवर में सिर्फ 104 रन पर ऑलआउट हो गई. हार्दिक पांड्या ने माना कि टीम को बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके. पिच के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि इसी पिच पर उन्होंने भी बल्लेबाजी की थी. संजू सैमसन ने जबरदस्त पारी स्पोर्ट्सी. उनके साथ और बल्लेबाज आते रहे और अच्छा स्पोर्ट्स दिखाया. यह भी पढ़ें : MI vs CSK: काल बनें संजू सैमसन, CSK के हाथों MI को मिली अब तक की सबसे बड़ी हार टारगेट का पीछा करने के लिए सही लय होना जरूरी : हार्दिक पांड्या हार्दिक पांड्या ने कहा कि टारगेट का पीछा करने के लिए टीम में सही लय होना जरूरी था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. उन्होंने बताया कि अब टीम बदलावों पर ध्यान देगी, क्योंकि उनके पास कुछ दिन का समय है. वे देखेंगे कि आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए क्या सबसे अच्छा किया जा सकता है. The post MI vs CSK : सीएसके से कैसे हार गई मुंबई इंडियंस की टीम? हार्दिक पांड्या ने बताया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से ‘सुई धागा’ तक, वरुण धवन के जन्मदिन पर देखें उनकी ये बेस्ट फिल्में

Varun Dhawan Birthday Special: बॉलीवुड के चार्मिंग स्टार वरुण धवन आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपने करियर में उन्होंने रोमांस, कॉमेडी से लेकर इंटेंस रोल्स तक हर जॉनर में खुद को साबित किया है. ऐसे में उनके बर्थडे वीकेंड पर उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों को देखना एक परफेक्ट प्लान हो सकता है. अगर आप भी वीकेंड पर कुछ खास देखना चाहते हैं, तो ये 5 फिल्में आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए. स्टूडेंट ऑफ द ईयर Student of the Year से वरुण धवन ने बॉलीवुड में कदम रखा. करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कॉलेज लाइफ, दोस्ती और प्यार की कहानी को शानदार तरीके से दिखाया गया है. यह फिल्म आज भी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है. बदलापुर Badlapur में वरुण धवन ने बेहद इंटेंस और डार्क किरदार निभाया. इस फिल्म में बदले की भावना और इमोशंस को गहराई से दिखाया गया है, जो दर्शकों को काफी प्रभावित करता है. अक्टूबर October एक इमोशनल और सेंसिटिव कहानी है, जिसमें वरुण का शांत और गंभीर किरदार दर्शकों के दिल को छू जाता है. यह फिल्म रिश्तों की गहराई को दिखाती है. हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया Humpty Sharma Ki Dulhania एक रोमांटिक और फन से भरी फिल्म है. इसमें वरुण धवन और आलिया भट्ट की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. सुई धागा Sui Dhaaga एक प्रेरणादायक कहानी है, जिसमें वरुण और अनुष्का शर्मा ने छोटे शहर के सपनों और संघर्ष को बेहद खूबसूरती से पेश किया है. यह भी पढ़ें: कभी 10 लोगों संग शेयर किया कमरा, आज लग्जरी लाइफ जीते हैं मनोज बाजपेयी The post ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से ‘सुई धागा’ तक, वरुण धवन के जन्मदिन पर देखें उनकी ये बेस्ट फिल्में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सुबह के नाश्ते के लिए बनाए मूंग दाल उपमा, सभी को आएगा पसंद 

Healthy Moong Dal Upma: मूंग दाल उपमा एक पौष्टिक और हल्का नाश्ता है जो खासतौर पर सुबह के समय या शाम के स्नैक के रूप में बहुत पसंद किया जाता है. यह व्यंजन मूंग दाल से बनाया जाता है, जो प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है. इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह आसानी से पच भी जाता है, इसलिए यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए उपयुक्त है. मूंग दाल उपमा शरीर को ऊर्जा देता है और वजन नियंत्रित रखने में भी मदद करता है. इसका स्वाद हल्का और स्वादिष्ट होता है. उपमा बनाने के लिए सामान  मूंग दाल – 1 कप (2–3 घंटे भीगी हुई) सूजी (रवा) – 1/2 कप (वैकल्पिक, अगर आप मिक्स उपमा बनाना चाहें) प्याज – 1 बारीक कटा हुआ हरी मिर्च – 1–2 बारीक कटी हुई अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ) करी पत्ता – 8–10 पत्ते सरसों के दाने – 1/2 छोटा चम्मच तेल – 2 बड़े चम्मच नमक – स्वाद अनुसार हल्दी – 1/4 छोटा चम्मच पानी – 2 से 2.5 कप नींबू रस – 1 छोटा चम्मच धनिया पत्ती – सजावट के लिए कैसे बनाते हैं मूंग का उपमा  1. मूंग दाल तैयार करें सबसे पहले मूंग दाल को 2–3 घंटे के लिए साफ पानी में भिगो दें. जब दाल अच्छे से फूल जाए, तो उसे छानकर मिक्सी में हल्का दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि पेस्ट बहुत महीन न हो. 2. तड़का लगाएं एक कढ़ाई में तेल गरम करें. इसमें सरसों के दाने डालें और उन्हें चटकने दें. फिर करी पत्ता, बारीक कटी हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर हल्का भून लें ताकि खुशबू आने लगे. 3. सब्जियां डालें अब इसमें बारीक कटा प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें. चाहें तो इसमें मटर या गाजर जैसी सब्जियां भी डाल सकते हैं जिससे स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं. 4. मूंग दाल डालें अब पिसी हुई मूंग दाल डालें और मध्यम आंच पर 2–3 मिनट तक अच्छे से चलाते हुए भूनें ताकि कच्चापन खत्म हो जाए. 5. पानी और मसाले डालें अब हल्दी, नमक और आवश्यक मात्रा में पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें ताकि कोई गुठली न रहे. 6. पकाएं मिश्रण को धीमी आंच पर 8–10 मिनट तक पकने दें. बीच-बीच में चलाते रहें जब तक उपमा गाढ़ा, नरम और अच्छी तरह पक न जाए. 7. फिनिशिंग टच अंत में ऊपर से नींबू का रस और ताज़ा धनिया पत्ती डालकर अच्छे से मिला लें. यह भी पढ़ें: खाली परफ्यूम बोतलों का कमाल, घर सजाने के लिए अपनाएं  5 क्रिएटिव तरीके यह भी पढ़ें: बेली फैट को करना है आसानी से कम, तो इन इन्फ्यूज्ड वॉटर को करें डाइट में शामिल The post सुबह के नाश्ते के लिए बनाए मूंग दाल उपमा, सभी को आएगा पसंद  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या ईरान पर होगा न्यूक्लियर अटैक? डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान समय गंवा रहा है

Nuclear Strike : व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ चल रहे तनाव में न्यूक्लियर वेपन का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. उनका कहना है कि अमेरिकी सेना के हमलों से ईरान को बहुत नुकसान पहुंच चुका है. ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि मैं न्यूक्लियर वेपन क्यों इस्तेमाल करूंगा? हमने बिना इसके ही उन्हें पूरी तरह कमजोर कर दिया है. उन्होंने आगे कहा कि परमाणु हथियार ऐसा है जिसे किसी को भी इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होनी चाहिए. कूटनीतिक मोर्चे पर डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया कि वो तेहरान के साथ जल्दबाजी में कोई समझौता नहीं करना चाहते. उनका कहना है कि उनका फोकस जल्दी डील करने पर नहीं, बल्कि एक मजबूत और लंबे समय तक टिकने वाले समझौते पर है. ऐसा इसलिए ताकि आगे बार-बार टकराव की नौबत न आए. ईरान को  कर दिया गया है तबाह : ट्रंप ट्रंप ने कहा कि हालिया दो हफ्ते के सीजफायर के दौरान ईरान ने शायद अपनी सेना को दोबारा मजबूत करने की कोशिश की हो, लेकिन अमेरिका इसे जल्दी ही फिर से कमजोर कर सकता है. ट्रंप के मुताबिक, ईरान की नौसेना, वायुसेना और एयर डिफेंस सिस्टम को काफी हद तक तबाह कर दिया गया है. Bush US सेंट्रल कमांड के ऑपरेशन एरिया में पहुंचा इसी बीच, USS George H.W. Bush अब US सेंट्रल कमांड के ऑपरेशन एरिया में पहुंच गया है. इससे इलाके में तैनात अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर की संख्या तीन हो गई है. फिलहाल यह हिंद महासागर में मौजूद है. वहीं USS Abraham Lincoln अरब सागर में तैनात है और USS Gerald R. Ford लाल सागर में मौजूद है. यह तैनाती ऐसे वक्त हुई है जब इलाके में तनाव के बीच हालात थोड़े शांत जरूर हैं, लेकिन स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है. यह भी पढ़ें : India-China ‘नरक’ जैसी जगह… विवादित रीपोस्ट पर ट्रंप का यू-टर्न, कहा- हिंदुस्तान महान देश Bush विमानवाहक पोत (Aircraft Carrier) मार्च के आखिर में नॉरफोक, वर्जीनिया से रवाना हुआ था. पहले उसने अटलांटिक पार किया और फिर आम रास्ते की बजाय अफ्रीका के हॉर्न के दक्षिणी रास्ते से होते हुए मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ा. यह थोड़ा अलग और असामान्य रूट माना जाता है. The post क्या ईरान पर होगा न्यूक्लियर अटैक? डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान समय गंवा रहा है appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शादी के गहने या तिजोरी की शान, क्यों है सोना भारतीयों की जान?

Importance of Gold in Indian Economy: हिंदुस्तान में सोने का रखना सिर्फ चमक-धमक या शादी-ब्याह में पहनने के लिए नहीं है, बल्कि यह हर हिंदुस्तानीय परिवार का वह साइलेंट पार्टनर है जो बुरे वक्त में सबसे पहले ढाल बनकर खड़ा होता है. छोटे शहरों से लेकर बड़े शहरों तक, तिजोरियों में रखा यह सोना असल में पीढ़ियों का संचित विश्वास है. यही वजह है कि आज दुनिया के कुल गोल्ड मार्केट का एक बड़ा हिस्सा अकेले हिंदुस्तानीय घरों में मौजूद है. हालिया आंकड़ों के मुताबिक, हिंदुस्तानीय परिवारों के पास करीब 34,600 टन सोना है, जिसकी कुल वैल्यू लगभग 3.7 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई है. यह आंकड़ा कितना बड़ा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह हिंदुस्तान की पूरी जीडीपी का करीब 88% हिस्सा है.  क्या सोना वाकई एक स्मार्ट इन्वेस्टमेंट है? NDTV Profit की रिपोर्ट के अनुसार, अक्सर लोग इसे पुरानी परंपरा मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर मुनाफे की बात करें तो सोना बड़े-बड़े एसेट्स को पीछे छोड़ देता है. साल 2005 से 2025 के बीच सोने ने सालाना 10-15% का रिटर्न दिया है. अगर किसी ने दो दशक पहले इसमें 1 लाख रुपये लगाए थे, तो आज उसकी कीमत 18 लाख रुपये के करीब पहुंच चुकी है. महंगाई को मात देकर संपत्ति बढ़ाने का इससे सुरक्षित रास्ता शायद ही कोई दूसरा हो.  मुश्किल समय का सबसे भरोसेमंद साथी क्यों? हिंदुस्तान में बैंक और क्रेडिट की पहुंच आज भले ही बढ़ गई हो, लेकिन सालों तक सोना ही एकमात्र ऐसा साधन था जिसे मिनटों में कैश कराया जा सकता था. आज भी हिंदुस्तानीय अपनी नॉन-प्रॉपर्टी वेल्थ का 65% हिस्सा सोने में ही रखते हैं. यह व्यवहार दिखाता है कि जब शेयर बाजार या वित्तीय स्थिति दबाव में होती है, तब सोना सबसे स्थिर प्रदर्शन करता है. यह एक ऐसा एसेट है जिसकी वैल्यू कभी शून्य नहीं होती.  ये भी पढ़ें: कीमतों में फिर आई नरमी, चेक करें 23 अप्रैल के सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट्स डिजिटल गोल्ड और ETF की तरफ क्यों बढ़ रहा रुझान? अब लोग सिर्फ गहने पहनने के लिए सोना नहीं खरीदते. कुल डिमांड का 40% हिस्सा अब सीधे निवेश के तौर पर खरीदा जा रहा है. 2025 में गोल्ड ETF में निवेश करने वालों की संख्या 1 करोड़ के पार पहुंच गई है. शहरी निवेशक अब फिजिकल गोल्ड के बजाय डिजिटल गोल्ड को तवज्जो दे रहे हैं क्योंकि इसमें मेकिंग चार्ज और सुरक्षा की चिंता नहीं होती. माध्यम भले ही बदल गया हो, पर सोने पर भरोसा वही पुराना है.  रिजर्व बैंक क्यों जमा कर रहा है सोना? भरोसे की यह कहानी सिर्फ आम आदमी तक सीमित नहीं है. हिंदुस्तान का केंद्रीय बैंक (RBI) भी तेजी से अपना गोल्ड रिजर्व बढ़ा रहा है, जो अब 880 टन से ज्यादा हो चुका है. हमारे विदेशी मुद्रा भंडार का करीब 16% हिस्सा अब सोने में है. जब आम जनता और देश का सबसे बड़ा बैंक, दोनों एक ही संपत्ति पर दांव लगाएं, तो समझ लीजिए कि वह सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी है.  ये भी पढ़ें: दुकान के चक्कर छोड़िए, घर बैठे ऐसे इन ऐप्स से खरीदें डिजिटल गोल्ड ये भी पढ़ें: मात्र ₹1 में घर लाएं डिजिटल गोल्ड की चमक, ऐसे शुरू करें सोने का इनवेस्टमेंट The post शादी के गहने या तिजोरी की शान, क्यों है सोना हिंदुस्तानीयों की जान? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मौसम : राजस्थान-दिल्ली में लू का अलर्ट, छत्तीसगढ़ और एमपी के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश

Weather Forecast :  मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 24 से 25 अप्रैल को तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 24, 25, 28 और 29 अप्रैल को जबकि उत्तराखंड में 25, 26, 28 और 29 अप्रैल को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का मौसम छत्तीसगढ़ में 26 और 27 अप्रैल को जबकि मध्य प्रदेश में 27 अप्रैल को तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. बंगाल और बिहार में बारिश के आसार उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और आसपास के इलाके ), सिक्किम और ओडिशा में 24 से 29 अप्रैल के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हुगली, नदिया वाला इलाका) और बिहार में 24 से 29 अप्रैल के दौरान तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटे) के साथ बारिश होने की संभावना है. पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली में 24 से 29 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान लगभग 40 से 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री के आसपास रह सकता है. इस दौरान हीट वेव जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है. खासकर 24 और 25 अप्रैल को गर्मी ज्यादा तेज महसूस होगी. झारखंड का मौसम कैसा रहेगा झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला-बदला रहने वाला है. आसमान आमतौर पर साफ रहेगा, लेकिन कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं. 24 से 28 अप्रैल के बीच कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाएं भी चल सकती हैं. कहीं-कहीं हल्की ओलावृष्टि भी हो सकती है. कुल मिलाकर, मौसम मिलाजुला रहेगा और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. https://t.co/sgMLnybCt5@moesgoi @RWFC_ND @DDNewsHindi @IMDWeather — मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) April 23, 2026 राजस्थान में भीषण गर्मी की चेतावनी राजस्थान में तेज गर्मी का दौर जारी है. मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में कई दिन से अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच बना हुआ है जो कि सामान्य से दो-तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर है. राज्य में आगामी तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी के आसार हैं. इस दौरान अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का पूर्वानुमान है. उत्तरी राजस्थान में 24-25 अप्रैल को कहीं-कहीं लू चल सकती है. The post मौसम : राजस्थान-दिल्ली में लू का अलर्ट, छत्तीसगढ़ और एमपी के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top