Hot News

April 24, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

8वीं तक पढ़ाई और करोड़ों की कमाई, ऐसे खड़ी कर दी 19000 cr की ‘बीकाजी’

Bikaji Founder Death: हिंदुस्तान में जब भी भुजिया और नमकीन की बात होती है, ‘बीकाजी’ का नाम सबसे पहले जेहन में आता है. इस बड़े साम्राज्य को खड़ा करने वाले शिव रतन अग्रवाल अब हमारे बीच नहीं रहे. 23 अप्रैल 2026 को चेन्नई में उनका निधन हो गया. 75 वर्ष की आयु में उन्होंने आखिरी सांस ली. उनकी कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है, जहां सिर्फ 8वीं तक की पढ़ाई करने वाले एक व्यक्ति ने अपनी मेहनत और समझ से दुनिया भर में अपना लोहा मनवाया. विरासत से अलग अपनी पहचान कैसे बनाई? शिव रतन अग्रवाल जी का जन्म राजस्थान के बीकानेर में हुआ था. वह ‘हल्दीराम’ के संस्थापक गंगाबिशन अग्रवाल के पोते थे. उनके खून में ही जायका और व्यापार था, लेकिन उन्होंने विरासत के भरोसे बैठने के बजाय अपनी अलग राह चुनी. 1986 में उन्होंने ‘शिवदीप प्रोडक्ट्स’ की शुरुआत की, जिसे बाद में 1993 में बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल का नाम दिया गया. उन्होंने बीकानेर के पारंपरिक स्वाद को आधुनिक पैकेजिंग के साथ जोड़कर उसे घर-घर तक पहुंचाया.  कामयाबी का आंकड़ा कितना बड़ा है? आज बीकाजी केवल एक नाम नहीं, बल्कि शेयर बाजार का एक बड़ा खिलाड़ी है. उनकी कंपनी की मार्केट वैल्यू 19,621 करोड़ रुपये से भी अधिक हो गई है. शिव रतन अग्रवाल जी की खुद की संपत्ति (Net Worth) करीब 15,279 करोड़ रुपये थी. उन्होंने न केवल भुजिया, बल्कि पापड़, मिठाई और रेडी-टू-ईट स्नैक्स के बाजार में भी बड़ी विदेशी कंपनियों को कड़ी टक्कर दी. ब्रांड को और लोकप्रिय बनाने के लिए उन्होंने अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारों को अपना एंबेसडर बनाया.  अब कौन संभालेगा बीकाजी की कमान? शिव रतन अग्रवाल जी के निधन की जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी. उनके जाने के बाद अब व्यापार की जिम्मेदारी उनके बेटे दीपक अग्रवाल और पेशेवर मैनेजमेंट टीम पर होगी. ये भी पढ़ें: शादी के गहने या तिजोरी की शान, क्यों है सोना हिंदुस्तानीयों की जान? The post 8वीं तक पढ़ाई और करोड़ों की कमाई, ऐसे खड़ी कर दी 19000 cr की ‘बीकाजी’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

HBD Sachin Tendulkar: 53 साल के हुए ‘क्रिकेट के भगवान’, एक नजर रिकॉर्ड्स पर

HBD Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर महान सचिन तेंदुलकर आज 53 साल के हो गए हैं. बीसीसीआई ने सचिन को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उनका शानदार करियर रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धियों और कभी न भूलने वाले प्रदर्शनों से भरा रहा है, जिन्होंने क्रिकेट जगत पर अमिट छाप छोड़ी है. तेंदुलकर अपने समय के सबसे संपूर्ण बल्लेबाज, सर्वकालिक सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी और निस्संदेह क्रिकेट के सबसे बड़े आइकन हैं. तेंदुलकर के नाम टेस्ट और वनडे दोनों मिलाकर सबसे अधिक शतकों का रिकॉर्ड है, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है, खासकर यह देखते हुए कि उन्होंने अपना पहला वनडे शतक 79वें मैच में लगाया था. BCCI ने दी जन्मदिन की बधाई हिंदुस्तानीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तेंदुलकर के जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘664 अंतरराष्ट्रीय मैच. 34,357 अंतरराष्ट्रीय रन. 100 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले एकमात्र क्रिकेटर. आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2011 जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य. दिग्गज सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.’ BCCI के साथ-साथ क्रिकेट के कई दिग्गजों सिनेमा जगत के हस्तियों ने भी सचिन को जन्मदिन की बधाई दी है. 6⃣6⃣4⃣ international matches 🙌3⃣4⃣,3⃣5⃣7⃣ international runs 🫡Only cricketer to score 1⃣0⃣0⃣ international hundreds 💯 Member of #TeamIndia‘s ICC Men’s ODI World Cup 2011 winning campaign 🏆 Wishing the legendary Sachin Tendulkar @sachin_rt a very happy birthday 🎂🥳 pic.twitter.com/LAs8KbEUPd — BCCI (@BCCI) April 24, 2026 सचिन के नाम 34000 से अधिक इंटरनेशनल रन 34,357 अंतरराष्ट्रीय रनों के साथ सचिन तेंदुलकर क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज हैं. अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान, उन्होंने बार-बार रिकॉर्ड तोड़े और ऐसे मुकाम हासिल किए जो आज तक अछूते हैं. अटूट धैर्य और दृढ़ता के बल पर ‘मास्टर ब्लास्टर’ ने 200 टेस्ट मैच स्पोर्ट्से हैं, जो इस प्रारूप में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक हैं. तेंदुलकर ने 15,921 रन, 51 शतक और 2,058 चौके बनाए, जो लाल गेंद के क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सबसे अधिक चौके हैं. Wishing our sport’s icon @sachin_rt a very happy birthday. Your amazing contribution to cricket continues to inspire generations across the world to play and watch our great game while your empathy and humanity has an ongoing and significant impact on society. pic.twitter.com/MNZAOt2wPr — Jay Shah (@JayShah) April 24, 2026 सबसे लंबा वनडे करियर हिंदुस्तान में ‘क्रिकेट के भगवान’ के रूप में पूजनीय, सचिन ने 15,000 टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया, जो केवल 300 पारियों में हासिल किया, एक ऐसा रिकॉर्ड जो केवल उन्हीं के नाम है. 22 साल और 91 दिनों से अधिक के करियर के साथ, 53 वर्षीय तेंदुलकर का वनडे में सबसे लंबा करियर है. 1998 में 1,894 रन और नौ शतकों के साथ, तेंदुलकर ने एक कैलेंडर वर्ष में क्रिकेट में सबसे अधिक रन और शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया, जो आज भी बेजोड़ है. सबसे ज्यादा चौके जड़ने का रिकॉर्ड भी सचिन के नाम 50 ओवर के फॉर्मेट में अपने शानदार प्रदर्शन के दौरान, तेंदुलकर ने 145 अर्धशतक बनाए और 2,016 चौके जड़े, जो क्रिकेट जगत में किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सबसे अधिक चौके हैं. निर्विवाद दिग्गज तेंदुलकर ने वनडे में 18,000 रन बनाने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा, उन्होंने यह उपलब्धि केवल 440 पारियों में हासिल की. ​​टेस्ट में अपनी ऐतिहासिक उपलब्धि की तरह, वह इस विशिष्ट क्लब में अकेले खड़े हैं. तेंदुलकर के नाम सभी फॉर्मेट में प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार (76), करियर में सबसे अधिक रन (34,357), सबसे अधिक अर्धशतक (264), सबसे अधिक नब्बे (28) और सबसे अधिक चौके (4,076) बनाने का रिकॉर्ड है. सचिन के शतकों की समयरेखा शतकों की समयरेखा पर नजर डालें तो, तेंदुलकर ने 1990 से 1995 के बीच 12 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाए. फिर 1996 से 2000 के बीच 39 शतक, जो उनके सबसे तूफानी बल्लेबाजी का दौर था. इसके बाद 2001 से 2005 के बीच 22 शतक, फिर 2006 से 2010 के बीच 23 और शतक. इसके बाद 2011 से 2012 के बीच अपने अंतिम दौर में चार शतक. ये आंकड़े एक ऐसे खिलाड़ी के हैं जिसने लगातार अपने प्रदर्शन के लिए आवश्यक परिस्थितियों का पुनर्निर्माण किया. ये भी पढ़ें… MI vs CSK: काल बनें संजू सैमसन, CSK के हाथों MI को मिली अब तक की सबसे बड़ी हार MI vs CSK: एमआई के खिलाफ काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे CSK के प्लेयर्स, जानें वजह The post HBD Sachin Tendulkar: 53 साल के हुए ‘क्रिकेट के भगवान’, एक नजर रिकॉर्ड्स पर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विधानसभा पहुंचते ही सीएम सम्राट ने दिखाया विक्ट्री का साइन, पेश किया विश्वास मत

Bihar Politics: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल करेंगे. आज सुबह 11 बजे से विशेष सत्र की शुरुआत हो गई है. खास बात यह रही कि आज विधानसभा पहुंचते ही सीएम सम्राट चौधरी ने विक्ट्री का साइन दिखाया. जानकारी के मुताबिक, सदन में 90 मिनट तक चर्चा होगी. एनडीए के विधायकों ने क्या कहा? विशेष सत्र की शुरुआत से पहले कई विधायकों ने बयान दिए. जेडीयू के विधायक श्याम रजक ने कहा, विश्वास मत हासिल है. ये एक औपचारिकता है. औपचारिकता का निर्वहन हमलोग करेंगे. अपार बहुमत मिलेगी. पूर्व सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में सम्राट चौधरी बिहार के विजन को मंजिल तक पहुंचाएंगे. जेडीयू विधायक पंकज मिश्रा ने दावा करते हुए कहा, महागठबंधन के विधायक NDA के संपर्क में हैं. बहुमत पहले से हासिल है. महागठबंधन के पास कुछ नहीं है. जेडीयू विधायक अजीत कुमार ने कहा, विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है. राज्यसभा चुनाव के दौरान चारो खाने चित्त हो गए थे. सम्राट चौधरी जी को बहुमत देकर नया बिहार बनाना है. सबकुछ ठीक होगा. जबकि RLM विधायक माधव आनंद ने कहा, आज बहुत कुछ देखने को मिलेगा. हमलोगों ने राज्यसभा में भी दावा किया था. हमारी केमिस्ट्री अच्छी है. बहुत सारे लोग हैं जो सम्राट प्रशासन का समर्थन कर सकते हैं. बहुत सारी नई चीजें देखने को मिलेगी. सीएम सम्राट को 122 विधायकों की जरूरत सीएम सम्राट चौधरी को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के लिए 122 विधायकों के समर्थन की जरूरत है. सदन में एनडीए के 201 विधायक हैं. ऐसे में बेहद आसानी से विश्वास मत हासिल कर लेने की चर्चा तेज है. गुरुवार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा था कि प्रशासन को विश्वास मत हासिल करने में कहीं कोई दिक्कत नहीं है. विश्वास मत के दौरान एनडीए के सभी घटक दल भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), रालोमो और हम के सभी विधायक मौजूद रहेंगे. Also Read: बख्तियारपुर से मोकामा बाटा चौक तक बदलेगी सड़क की सूरत, 250 करोड़ रुपए होंगे खर्च The post विधानसभा पहुंचते ही सीएम सम्राट ने दिखाया विक्ट्री का साइन, पेश किया विश्वास मत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अब AI को समझाने की जरूरत नहीं, GPT-5.5 करेगा आपका काम आसान

काफी समय से चर्चा में रहने के बाद OpenAI ने अपना नया AI मॉडल GPT-5.5 लॉन्च कर दिया है. कंपनी का कहना है कि ये अब तक का सबसे स्मार्ट और आसानी से समझने वाला मॉडल है, जो कंप्यूटर पर काम करने का तरीका बदल सकता है. सबसे खास बात यह है कि अब यूजर्स को हर छोटी चीज अलग-अलग बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप बस अपना काम एक बार में बता सकते हैं, चाहे वह थोड़ा मुश्किल या अधूरा ही क्यों न हो. यह मॉडल खुद समझकर उसे पूरा करने की कोशिश करता है, जिससे काम पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाता है. GPT-5.5 में क्या है खास? GPT-5.5 में सबसे बड़ा सुधार इसकी यूजर इंटेंट समझने की कैपेबिलिटी में हुई है. यह जल्दी समझ लेता है कि यूजर क्या चाहता है और उसी के अनुसार काम शुरू कर देता है. GPT-5.5 में सबसे बड़ा सुधार इसकी समझने की क्षमता में हुआ है. यह जल्दी समझ लेता है कि यूजर क्या करना चाहता है और बिना ज्यादा निर्देश दिए खुद ही काम शुरू कर देता है. चाहे कोड लिखना हो या उसमें गलती ढूंढना, डेटा का विश्लेषण (Data Analysis) करना हो या कोई डॉक्यूमेंट और स्प्रेडशीट बनानी हो, यह हर काम को आसान बना देता है. यह मॉडल मुसशकिल और अधूरे टास्क को भी खुद समझकर पूरा कर सकता है, जिससे यूजर्स का काफी समय बचता है. कंपनी के मुताबिक, इसमें एजेंटिक कोडिंग, कंप्यूटर का बेहतर इस्तेमाल, नॉलेज से जुड़े काम और शुरुआती वैज्ञानिक रिसर्च (Scientific Research) में भी सुधार किया गया है. सबसे खास बात यह है कि अब यह मॉडल यूजर के साथ मिलकर कंप्यूटर चला सकता है, जैसे स्क्रीन पर चीजें देखना, क्लिक करना, टाइप करना और अलग-अलग ऐप्स या टूल्स के बीच आसानी से काम करना. इससे काम करने का तरीका पहले से कहीं ज्यादा आसान और फास्ट हो जाता है. ज्यादा स्मार्ट, कम लागत GPT-5.5 पहले के मुकाबले ज्यादा समझदार और तेजी से काम करने वाला मॉडल है, लेकिन इसकी खास बात यह है कि इसकी स्पीड लगभग वही रखी गई है, जिससे यूजर को काम करते समय देरी महसूस नहीं होगी. इसके अलावा, यह कम टोकन का इस्तेमाल करके ज्यादा काम पूरा कर सकता है. यानी कि यह कम रिसोर्सेज में ज्यादा आउटपुट देता है. यही वजह है कि इसकी कंप्यूटेशनल लागत भी कम होती है, जिससे कंपनियों और डेवलपर्स के लिए इसे इस्तेमाल करना ज्यादा किफायती होगा. उपलब्धता GPT-5.5 को धीरे-धीरे ChatGPT और Codex प्लेटफॉर्म पर रोलआउट किया जा रहा है, जिससे अलग-अलग तरह के यूजर्स इसे अपने काम के अनुसार इस्तेमाल कर सकें. यह मॉडल Plus, Pro, Business और Enterprise प्लान्स के यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है, यानी प्रीमियम यूजर्स को इसके एडवांस्ड फीचर्स का फायदा मिलेगा. GPT-5.5 का Pro वर्जन खास तौर पर Pro, Business और Enterprise यूजर्स के लिए रखा गया है, जो ज्यादा पावरफुल और प्रोफेशनल यूज के लिए बनाया गया है. ChatGPT में यूजर्स को GPT-5.5 Thinking जैसे फीचर्स भी मिलेंगे, जो मुश्किल टास्क को बेहतर तरीके से समझने और पूरा करने में मदद करते हैं. डेवलपर्स के लिए भी जल्द ही GPT-5.5 और उसका Pro वर्जन API के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे अपने ऐप्स और सर्विसेज में इस एडवांस AI मॉडल को आसानी से इंटीग्रेट कर सकें. यह भी पढ़ें: ChatGPT Images 2.0 लॉन्च, अब एक प्रॉम्प्ट में मिलेंगी रियल जैसी तस्वीरें The post अब AI को समझाने की जरूरत नहीं, GPT-5.5 करेगा आपका काम आसान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

Bihar Politics: सीएम सम्राट चौधरी को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के लिए 122 विधायकों के समर्थन की जरूरत है. सदन में एनडीए के 201 विधायक हैं. ऐसे में बेहद आसानी से विश्वास मत हासिल कर लेने की चर्चा तेज है. गुरुवार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा था कि प्रशासन को विश्वास मत हासिल करने में कहीं कोई दिक्कत नहीं है. विश्वास मत के दौरान एनडीए के सभी घटक दल भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), रालोमो और हम के सभी विधायक मौजूद रहेंगे. 6 महीने में दूसरी बार विश्वास मत पिछले 6 महीने में दूसरी बार राज्य की एनडीए प्रशासन विश्वास का मत हासिल करेगी. इसके पहले विधानसभा चुनाव होने और नीतीश कुमार की अगुवाई में बनी नई प्रशासन ने दिसंबर, 2025 में विश्वास का मत हासिल किया था. अब सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनी एनडीए की दूसरी प्रशासन आज विश्वास का मत हासिल करेगी. सचिवालय के निदेशक राजीव कुमार की ओर से जारी लेटर के अनुसार बैठक निर्धारित समय पर एक दिन के लिए होगी. 15 अप्रैल को ली थी CM पद की शपथ सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उनके साथ जेडीयू कोटे के दो उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी ने भी शपथ लिया था. इसके बाद से वह लगातार एक्शन मोड में हैं. वे जनता दरबार में आम लोगों की समस्याएं सुन रहे. इसके अलावा दिल्ली जाकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात भी की थी. गुरुवार को सीएम ने किया था समीक्षा बैठक गुरुवार को ही मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वित्त विभाग और आंतरिक संसाधन से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक हुई. समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को कहा कि राजस्व संग्रहण की नई संभावनाओं को तलाशें. उन्होंने कहा था कि सभी विभागों में वित्तीय अनुशासन जरूरी है, इसे लेकर अपेक्षित कार्रवाई भी सुनिश्चित करें. संसाधनों का सदुपयोग जरूरी है. साथ ही यह भी कहा था कि प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों के लिए जो भी लक्ष्य निर्धारित किया जाता है, उसे ससमय पूर्ण करना जरूरी है. राज्य का बजट आकार काफी बढ़ा है. राज्य में विकास के काफी काम किए जा रहे है. लोगों के हित में प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रही है. Also Read: गयाजी में 1629 एकड़ में डेवलप होगी ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक The post सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शादी की शॉपिंग है बाकी? चेक करें 24 अप्रैल के सोने-चांदी के ताजा रेट

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 24 April 2026: आज 24 अप्रैल को हिंदुस्तानीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की चमक थोड़ी फीकी नजर आ रही है. अगर आप गहने खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी समाचार है. मिडिल ईस्ट में मचे घमासान और ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच हिंदुस्तानीय बाजारों में भी कीमतों में गिरावट देखी गई है. हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए रेट्स पिछले क्लोजिंग सेशन और आज के शुरुआती रुझानों के आधार पर हैं. सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन सुधार देखने को मिला है.  क्या सोने के दाम में आई है भारी गिरावट? सोने के बाजार में आज नरमी का माहौल है. 24 कैरेट सोने में करीब 120 रुपये प्रति ग्राम की कमी आई है. कल के मुकाबले आज 10 ग्राम सोने की कीमत में 1,200 रुपये तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. सिर्फ 24 कैरेट ही नहीं, बल्कि 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड के दाम भी नीचे गिरे हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड के दाम गिरने की वजह से घरेलू बाजार में भी इसका असर दिख रहा है.  आज का सोने का रेट टेबल (प्रति 10 ग्राम): शुद्धता  आज का भाव (24 अप्रैल) कल का भाव (23 अप्रैल) बदलाव 24 कैरेट  ₹1,53,540 ₹1,53,550 -₹10 22 कैरेट  ₹1,40,740 ₹1,40,750 -₹10 18 कैरेट  ₹1,15,150 ₹1,15,160 -₹10 प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव: यह टेबल प्रति 1 ग्राम सोने के रेट को दर्शाती है: शहर 24 कैरेट  22 कैरेट  18 कैरेट  मुंबई ₹15,354 ₹14,074 ₹11,515 दिल्ली ₹15,369 ₹14,089 ₹11,530 चेन्नई ₹15,447 ₹14,159 ₹11,809 कोलकाता ₹15,354 ₹14,074 ₹11,515 बेंगलुरु ₹15,354 ₹14,074 ₹11,515 पटना ₹15,518 ₹14,225 ₹11,638 रांची ₹15,518 ₹14,225 ₹11,638 चांदी की कीमतों का क्या है हाल? चांदी की बात करें तो यहां भी मामूली सुस्ती छाई हुई है. आज चांदी के दाम 259.90 रुपये प्रति ग्राम के आसपास ट्रेंड कर रहे हैं. किलो के हिसाब से देखें तो कल के मुकाबले आज 100 रुपये की मामूली गिरावट है.  हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि चांदी में लॉन्ग टर्म निवेश अभी भी फायदे का सौदा हो सकता है क्योंकि इंडस्ट्री में इसकी डिमांड काफी ज्यादा है.  आज का चांदी का रेट टेबल: मात्रा   आज का भाव (24 अप्रैल) कल का भाव (23 अप्रैल) 1 ग्राम ₹259.90 ₹260 100 ग्राम ₹25,990 ₹26,000 1 किलोग्राम ₹2,59,900 ₹2,60,000 प्रमुख शहरों में आज चांदी का भाव: चांदी की कीमतों में शहर के अनुसार काफी अंतर देखा जा रहा है: शहर 10 ग्राम चांदी 100 ग्राम चांदी 1 किलोग्राम चांदी मुंबई ₹2,599 ₹25,990 ₹2,59,900 दिल्ली ₹2,599 ₹25,990 ₹2,59,900 कोलकाता ₹2,599 ₹25,990 ₹2,59,900 बेंगलुरु ₹2,599 ₹25,990 ₹2,59,900 चेन्नई ₹2,699 ₹26,990 ₹2,69,900 पटना ₹2,700 ₹27,000 ₹2,70,000 रांची ₹2,700 ₹27,000 ₹2,70,000 ये भी पढ़ें: कीमतों में फिर आई नरमी, चेक करें 23 अप्रैल के सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट्स The post शादी की शॉपिंग है बाकी? चेक करें 24 अप्रैल के सोने-चांदी के ताजा रेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UP ATS: यूपी में ISI लिंक वाले दो आतंकी गिरफ्तार, VIP लोगों पर ग्रेनेड हमले की साजिश नाकाम

UP ATS: गिरफ्तार लोगों पर आरोप है कि वे पाकिस्तानी अपराधियों, कट्टरपंथियों और आईएसआई के इशारे पर हिंदुस्तानीय युवाओं को गुमराह कर रहे थे. उन्हें आतंकी गतिविधियों में शामिल करने की कोशिश कर रहे थे. एजेंसी अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है. एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के कहने पर हिंदुस्तान में इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से युवकों के ‘स्लीपर सेल’ बनाने और आतंकवादी गतिविधियों के लिये उकसाने की कोशिश सम्बन्धी खुफिया सूचना की जांच शुरू की थी. उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के इशारे पर गैंगस्टर शहजाद भट्टी, आबिद जट और कुछ कट्टरपंथी यूट्यूबर्स सोशल मीडिया के जरिए हिंदुस्तानीय युवाओं को भड़काने की कोशिश कर रहे थे. उन्हें कट्टरपंथ की ओर धकेलकर और पैसों का लालच देकर देश की शांति और सद्भाव बिगाड़ने की साजिश रची जा रही थी. बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे आतंकी यश ने बताया कि आरोपी हिंदुस्तानीय युवाओं को संवेदनशील जगहों की रेकी करने और उनके निर्देश पर आतंकी हमले करने के लिए उकसा रहे थे. साथ ही, मुस्लिम धर्म छोड़ चुके कुछ लोगों को आधुनिक हथियारों से निशाना बनाने की साजिश भी रची जा रही थी. जांच में सामने आया कि मेरठ के तुषार चौहान उर्फ हिज्बुल्ला अली खान और दिल्ली के समीर खान इस नेटवर्क के प्रभाव में आकर पाकिस्तानी अपराधियों शहजाद भट्टी और आबिद जट के सीधे संपर्क में थे. दोनों किसी बड़ी और खतरनाक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़ा तुषार एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ने कहा कि एटीएस की एक टीम ने गुरुवार (23 अप्रैल) को तुषार चौहान और समीर खान को नोएडा से गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल, पांच कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ है. यश के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में तुषार ने बताया है कि वह इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट से जुड़ा था. बाद में वॉइस वीडियो पीटीटी (पुश टू टॉक) कॉलिंग के जरिये उसकी उनसे बात भी होने लगी थी. Uttar Pradesh: Two terrorists working for Pakistani gangsters and ISI arrested by the UP Anti-Terror Squad (ATS). pic.twitter.com/WeymRyv1Ia — Press Trust of India (@PTI_News) April 24, 2026 यश के मुताबिक तुषार ने बताया कि गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने उसे कुछ लोगों (VIP) को निशाना बनाकर उनके घरों पर हथगोले फेंकने और हत्या करने को कहा था. इसके लिए उसे अत्याधुनिक हथियार भी देने की तैयारी की जा रही थी. तुषार ने बताया कि शहजाद भट्टी ने उसको अपने साथी आबिद जट से संपर्क कराने और निशाने पर लिये जाने वाले व्यक्ति के बारे में बताने की बात कही थी. इस काम को करने के लिये पहले 50 हजार रुपये और काम होने के बाद ढाई लाख रुपये देने का लालच दिया था और कहा था कि पासपोर्ट बनवाकर उसे दुबई के रास्ते पाकिस्तान बुलवा लिया जाएगा. अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— पाकिस्तानी गैंगस्टर्स एवं ISI के लिए कार्य करने वाले 02 आतंकियों को #UPATS द्वारा नोएडा से गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 01 पिस्टल एवं 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। अभियुक्त सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी गैंगस्टर्स से जुड़े हुए थे तथा… pic.twitter.com/KEVSjkw88X — UP POLICE (@Uppolice) April 23, 2026 आईएसआई एजेंट की ओर से भी टार्गेट दिए जाने की बात की गई थी यश के मुताबिक शहजाद भट्टी ने तुषार को बताया था कि उसे आईएसआई एजेंट मेजर हमीद, मेजर इकबाल और मेजर अनवर की ओर से भी टार्गेट दिए जाएंगे. जांच में यह भी सामने आया कि समीर खान सोशल मीडिया के जरिए भट्टी से जुड़ा था और उसे दीवारों पर ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ लिखने और नए लोगों को जोड़ने का काम सौंपा गया था. The post UP ATS: यूपी में ISI लिंक वाले दो आतंकी गिरफ्तार, VIP लोगों पर ग्रेनेड हमले की साजिश नाकाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

Iran Warns Trump: ईरान के मुख्य बातचीत करने वाले और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने इजरायल पर जंग भड़काने और सीजफायर के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. गालिबाफ के अनुसार, इन हालातों में होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलना मुमकिन नहीं है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जब तक ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसेना की पाबंदी जारी रहेगी, तब तक दोनों देशों के बीच पूरी तरह शांति संभव नहीं है. घेराबंदी के कारण बातचीत से इनकार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां एक तरफ अमेरिका-ईरान शांति समझौते को आगे बढ़ाने की बात कही है, वहीं गालिबाफ ने इसे मानने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि एक तरफ दुनिया की वित्तीय स्थिति को बंधक बनाया जा रहा है और दूसरी तरफ शांति की उम्मीद की जा रही है, जो कि नहीं हो सकता. उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका और इजरायल अपने मिलिट्री एक्शन या दबाव से अपना मकसद पूरा नहीं कर पाएंगे. ईरानी राष्ट्रपति ने दी कूटनीति की सलाह ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने भी गालिबाफ की बातों का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि शांति के लिए बातचीत जरूरी है, दबाव नहीं. पेजेश्कियान के मुताबिक, ईरान हमेशा से बातचीत के लिए तैयार रहा है, लेकिन वाशिंगटन के वादे तोड़ना और धमकियां देना बातचीत में सबसे बड़ी बाधा हैं. उन्होंने अमेरिका के दावों और उनकी असलियत के बीच के अंतर को लेकर भी सवाल उठाए. ट्रंप बोले- हमारी पाबंदियां पूरी तरह सफल दूसरी तरफ, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि ईरान पर लगाई गई समुद्री पाबंदियां (ब्लॉकेड) बहुत असरदार हैं. ट्रंप ने दावा किया कि उनकी टीम का इन पाबंदियों पर पूरा कंट्रोल है और कोई भी इसे पार नहीं कर पा रहा है. ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान का सऊदी अरब, यूएई, कतर और कुवैत जैसे देशों पर हमला करना एक बड़ी गलती थी. ये भी पढ़ें: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का चेहरा और होंठ बुरी तरह झुलसे, हाथ-पैर के हुए कई ऑपरेशन; प्लास्टिक सर्जरी की तैयारी ट्रुथ सोशल पर ट्रंप का कड़ा संदेश ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि उन पर जंग खत्म करने का कोई दबाव नहीं है. उन्होंने कहा कि ईरान आर्थिक और सैन्य रूप से बहुत कमजोर हो चुका है और समय उनके पास कम है. ट्रंप ने लिखा कि ईरान की नौसेना और वायु सेना पूरी तरह खत्म हो चुकी है. उन्होंने साफ किया कि वह कोई भी समझौता तभी करेंगे जब वह अमेरिका और उसके साथियों के हित में होगा. ये भी पढ़ें: ईरान से युद्ध चाहते थे नेतन्याहू: ट्रंप ने की ‘हां’, पर ओबामा, बुश और बाइडन ने क्यों कहा था ‘नो’? The post ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पहले ही दिन IIT BHU के 17 छात्रों की लगी लॉटरी, मिला 1 करोड़ का पैकेज

Best College Admission Episode 21: IIT BHU देश के पुराने और पॉपुलर IITs में से एक है. यह बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी का हिस्सा है, जो अपने बेहतरीन पढ़ाई, प्लेसमेंट और कैंपस लाइफ के लिए जाना जाता है. यहां से पढ़ें वाले स्टूडेंट्स कोअच्छी कंपनियों में जॉब के मौके मिलते हैं. NIRF रैंकिंग 2025 में इंजीनियरिंग कैटेगरी में आईआईटी बीएचयू को 10वां रैंक मिला है. अगर आपका सपना भी देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने का है, तो IIT BHU एक अच्छा ऑप्शन है. आइए बेस्ट कॉलेज एडमिशन (Best College Admission) सीरिज के एपिसोड 21 में हम आईआईटी बीएचयू के एडमिशन प्रोसेस को जानेंगे.  कोर्स डिटेल्स  कोर्स समयावधि प्रवेश परीक्षा BTech 4 साल JEE Advanced BArch 5 साल JEE Advanced (AAT) MTech 2 साल GATE MSc 2 साल IIT JAM MBA 2 साल CAT PhD 3-5 साल GATE/ NET/JRF योग्यता (Eligibility) क्या होनी चाहिए?  12वीं पास होना (फिजिक्स, केमिस्ट्री मैथ्स के साथ) जरूरी है.  जनरल कैटेगरी के लिए कम से कम 75% नंबर होना चाहिए.  JEE Advanced के लिए उम्र और अटेम्प्ट की लिमिट भी होती है.   Best College Admission: IIT BHU प्लेसमेंट स्ट्रक्चर  आईआईटी बीएचयू वाराणसी में प्लेसमेंट का रिकॉर्ड हमेशा अच्छा देखा गया है. यहां के स्टूडेंट्स को नेशनल और इंटरनेशनल कंपनियों से नौकरियों के ऑफर मिलते हैं. इस इंस्टीट्यूट में Deloitte, Adobe, Amazon, Oracle, TCS, DRDO और Flipkart जैसे कई टॉप कंपनियां स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है. 2025-26 के सेशन में स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज 1.67 करोड़ रुपये का देखा गया है. प्लेसमेंट सेशन के पहले ही दिन IIT BHU के 17 स्टूडेंट्स को 1 करोड़ से ज्यादा का पैकेज मिला है. IIT BHU Placement 2025-26 Check Here IIT BHU BTech कटऑफ  ब्रांच का नाम जनरल (General) कंप्यूटर साइंस (CSE) 1350 इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग  2500 इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग  3493 मैकेनिकल इंजीनियरिंग  6525 केमिकल इंजीनियरिंग  7435 सिविल इंजीनियरिंग  9145 माइनिंग इंजीनियरिंग 12572 यह भी पढ़ें: CSE ब्रांच के लिए फेमस है NIT सुरथकल, जानें क्या है एडमिशन प्रोसेस The post पहले ही दिन IIT BHU के 17 छात्रों की लगी लॉटरी, मिला 1 करोड़ का पैकेज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रांची: जगन्नाथ मंदिर में गार्ड की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रांची से प्रणव/राज कौशिक की रिपोर्ट Ranchi News: झारखंड के रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में गुरुवार की देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. मंदिर में तैनात गार्ड की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी. मृतक की पहचान बिरसा मुंडा के रूप में हुई है, जो मंदिर में सुरक्षा गार्ड के रूप में लंबे समय से कार्यरत था.  श्रद्धालुओं ने दी पुलिस को सूचना जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह जब श्रद्धालु पूजा करने मंदिर पहुंचे, तब उन्होंने परिसर में गार्ड का शव पड़ा देखा. इसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.  पुलिस जांच में जुटी प्राथमिक जांच में हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. स्थानीय स्तर पर यह आशंका जताई जा रही है कि किसी पुराने आपसी विवाद के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास जारी है. मौके पर डॉग स्क्वॉड और FSL की टीम भी पहुंची है. मामले के जल्द खुलासे का दावा किया गया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं में भी भय व्याप्त है.  The post रांची: जगन्नाथ मंदिर में गार्ड की हत्या, जांच में जुटी पुलिस appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top