Hot News

April 25, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मार्केट बड़ा हो या न हो, पर भरोसेमंद होना चाहिए: वित्त मंत्री

SEBI Foundation Day 2026: हिंदुस्तानीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने हाल ही में अपना 38वां स्थापना दिवस मनाया. इस खास मौके पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के पूंजी बाजार (Capital Markets) के भविष्य को लेकर एक नई दिशा दिखाई. उन्होंने साफ कहा कि हिंदुस्तान अब दुनिया के उन चुनिंदा देशों में है, जहां शेयर बाजार का इंफ्रास्ट्रक्चर सबसे आधुनिक है, लेकिन अब हमें केवल संख्या पर नहीं, बल्कि क्वालिटी और सुरक्षा पर ध्यान देना होगा.  क्या हिंदुस्तानीय बाजार अब दुनिया को रास्ता दिखा रहे हैं? ANI की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त मंत्री ने बताया कि हिंदुस्तान अब सिर्फ दुनिया के पीछे नहीं चलता, बल्कि कई मामलों में उनसे आगे है. उदाहरण के लिए, हिंदुस्तान ने T+1 सेटलमेंट (शेयर बेचने पर अगले दिन पैसा मिलना) जनवरी 2023 में ही लागू कर दिया था, जबकि अमेरिका जैसे विकसित देश ने इसे मई 2024 में अपनाया. इसके अलावा, IPO भरने के लिए ASBA और UPI जैसे सिस्टम ने शेयर बाजार को हर आम आदमी के स्मार्टफोन तक पहुंचा दिया है. आज NSDL और CDSL जैसी संस्थाओं में 5 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा की संपत्ति डिजिटल रूप में सुरक्षित है.  बाजार की इस चमक में जोखिम कहां छिपा है? निर्मला सीतारमण ने एक बड़ी चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा कि “बिना समझ के निवेश करना और बिना सुरक्षा के बाजार तक पहुंच जोखिम भरा हो सकता है.” वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 366 IPO आए, जिनसे करीब 1.9 लाख करोड़ रुपये जुटाए गए. लेकिन बढ़ते निवेश के साथ धोखाधड़ी और साइबर हमलों का खतरा भी बढ़ा है. मंत्री ने कहा कि साइबर हमला केवल एक तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि पूरे देश के भरोसे को तोड़ सकता है. इसके लिए उन्होंने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए बाजार में होने वाली हेराफेरी को रोकने पर जोर दिया.  KYC और बॉन्ड मार्केट में क्या बड़े बदलाव होंगे? आम आदमी की परेशानी समझते हुए वित्त मंत्री ने KYC प्रक्रिया को आसान और पोर्टेबल बनाने की वकालत की. उनका लक्ष्य है कि नागरिकों को अलग-अलग निवेश के लिए बार-बार वेरिफिकेशन न कराना पड़े. साथ ही, उन्होंने कॉरपोरेट बॉन्ड मार्केट को मजबूत करने को कहा ताकि केवल बड़ी कंपनियां ही नहीं, बल्कि छोटे और मध्यम दर्जे के संस्थान भी फंड जुटा सकें. उन्होंने नगर पालिकाओं के लिए ‘म्युनिसिपल बॉन्ड’ लाने पर भी जोर दिया, ताकि शहरों के विकास के लिए केवल प्रशासनी बजट पर निर्भर न रहना पड़े. सेबी के लिए आगे का ‘रोडमैप’ क्या है? वित्त मंत्री का संदेश सीधा था कि “साइज से बड़ी साख (Integrity) है.” उन्होंने सेबी को ‘एंटीसिपेटरी रेगुलेशन’ यानी समस्या आने से पहले ही उसे भांप लेने की सलाह दी. हिंदुस्तान का लक्ष्य ‘विकसित हिंदुस्तान’ बनना है, और इसके लिए हमें ऐसे बाजार चाहिए जो टिकाऊ हों. उन्होंने सेबी की कानूनी मजबूती की भी तारीफ की, जहां अदालतों में सेबी की सफलता की दर 90% से भी अधिक है. अंत में उन्होंने कहा कि हमें बाजार को केवल ‘बड़ा’ नहीं, बल्कि ‘बेहतर’ बनाना है, जहां हर निवेशक सुरक्षित महसूस करे.  ये भी पढ़ें: टैक्स का टेंशन छोड़िए, सैलरी हो या बिजनेस, जानिए कब तक भरना है ITR The post मार्केट बड़ा हो या न हो, पर भरोसेमंद होना चाहिए: वित्त मंत्री appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रिहाना की मुंबई पार्टी में छाया औरी का जादू, जान्हवी कपूर और मनीष मल्होत्रा के साथ मस्ती भरी रील वायरल

Orry: ग्लोबल स्टार रिहाना हाल ही में एक बड़े इवेंट के लिए मुंबई आई थीं. उनके आने से पूरे शहर में हलचल मच गई. इवेंट खत्म होने के बाद एक शानदार आफ्टरपार्टी रखी गई. इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार और बिजनेस जगत की हस्तियां शामिल हुईं. सोशल मीडिया पर मशहूर औरी ने इस पार्टी का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. सितारों के साथ मस्ती भरी रात औरी ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें वह काफी खुश नजर आ रहे हैं. वीडियो में औरी के साथ ईशा अंबानी, जान्हवी कपूर और मनीष मल्होत्रा भी दिखाई दे रहे हैं. ये सभी सितारे एक साथ मस्ती कर रहे हैं और पार्टी का आनंद ले रहे हैं. औरी को रिहाना के साथ एक ही फ्रेम में देखना फैंस के लिए बहुत बड़ी बात है. वीडियो में सभी का अंदाज बहुत ही कैजुअल और प्यारा लग रहा है. View this post on Instagram A post shared by Orhan Awatramani (@orry) औरी की बढ़ती पहुंच औरी अक्सर बॉलीवुड पार्टियों की जान होते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर अपना जलवा दिखाया है. रिहाना जैसी बड़ी स्टार के साथ उनका यह वीडियो साबित करता है कि उनकी दोस्ती अब दुनिया भर के सितारों से हो गई है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. फैंस कमेंट्स में कह रहे हैं कि औरी की पहुंच अब बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड तक भी हो गई है. फैंस के बीच चर्चा पार्टी की ये झलकियां इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं. लोग औरी का खूब तारीफ कर रहे हैं. यह रात मुंबई के लिए एक यादगार रात बन गई. इस ग्लोबल मोमेंट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मुंबई का ग्लैमर किसी भी इंटरनेशनल शहर से कम नहीं है. यह भी पढ़ें: ‘दूधिया बदन’ कमेंट पर अन्नू कपूर की सफाई, बोले-अंग्रेजी में ‘मिल्की बॉडी’ कहते तो सब ठीक होता The post रिहाना की मुंबई पार्टी में छाया औरी का जादू, जान्हवी कपूर और मनीष मल्होत्रा के साथ मस्ती भरी रील वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Funny Memes के जरिए NTA ने छात्रों को दी सलाह, कहा- परीक्षा में No कैलकुलेटर

NTA Notice: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा देने वाले छात्रों को जागरूक करने के लिए इस बार एक नया और मजेदार तरीका अपनाया है. NTA ने सोशल मीडिया पर फनी मीम्स (NTA Funny Memes) के जरिए छात्रों को एग्जाम से जुड़े जरूरी नियम बताए हैं. NTA ने कहा कि एग्जाम सेंटर पर कैलकुलेटर ले जाना पूरी तरह से मना है. NTA ने X पर शेयर किया नोटिस NTA ने X पर नोटिस शेयर किया. हालांकि, ये आम ऑफिशियल नोटिफिकेशन जैसा नहीं है. NTA ने मीम के जरिए स्टूडेंट्स को परीक्षा गाइडलाइंस से अवेयर किया. NTA ने कहा परीक्षा दिन के मिथ्य बस्टर. परीक्षा हॉल में कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति नहीं है. किसी भी जानकारी के लिए सिर्फ ऑफिशियल नोटिफिकेशन को फॉलो करें. Myth buster for exam day. Calculators are not allowed inside the examination centre.Always follow official guidelines to avoid any issues.#NTA #NTAUpdate #NTAExams #ExamGuidelines #StayAlert pic.twitter.com/DFvl7LFn7b — National Testing Agency (@NTA_Exams) April 25, 2026 मीम्स में क्या था खास? NTA द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में कैलकुलेटर को लेकर मजेदार स्टाइल में अलर्ट किया गया. इस तरह के क्रिएटिव कंटेंट से छात्रों को नियम आसानी से समझ में आ रहे हैं और वे उन्हें याद भी रख पा रहे हैं. NTA के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. सोशल मीडिया यूजर्स ने NTA के इस नोटिस पर तरह-तरह के रिएक्शन दिए. कुछ यूजर्स ने कहा कि NTA ने कौन सा Gen Z इंटर्न हायर कर लिया है जो ऐसे-ऐसे मीम्स लग रहा है. NTA पहले भी शेयर कर चुकी है मीम्स यह पहली बार नहीं है जब NTA ने मीम्स या मजेदार स्टाइल में कोई नोटिस जारी की हो. इससे पहले NTA ने धुरंधर फिल्म के अंदाज में CUET PG Answer Key 2026 को लेकर अपडेट जारी किया था. स्टूडेंट्स CUET PG आंसर की जारी किए जाने का वेट कर रहे थे. ऐसे में NTA ने धुरंधर फिल्म के फेमस डायलॉग में स्टूडेंट्स से कहा बच्चा है तू मेरा CUET PG की आंसर की जल्द जारी होगी. यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एग्जाम सीजन चल रहा है. आने वाले समय में एनटीए की कई सारी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. यह भी पढ़ें- CUET PG 2026 का रिजल्ट जारी, exams.nta.nic.in पर करें चेक The post Funny Memes के जरिए NTA ने छात्रों को दी सलाह, कहा- परीक्षा में No कैलकुलेटर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या फ्लॉप होने वाली है Michael Jackson की बायोपिक? पहले दिन ‘भूत बंगला’ ने किया पीछे

Michael Box Office Collection Day 1: ‘किंग ऑफ पॉप’ Michael Jackson की जिंदगी पर बनी बायोपिक ‘माइकल’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह बड़ी समाचार है, लेकिन ओपनिंग डे पर फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद से थोड़ा धीमा नजर आया. पहले दिन का कलेक्शन रिलीज के साथ ही फिल्म की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. Sacnilk के शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘माइकल’ ने पहले दिन हिंदुस्तान में करीब 3.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, रिलीज से पहले हुए पेड प्रिव्यू शोज से फिल्म ने लगभग 1.70 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है. हालांकि, माइकल जैक्सन की लोकप्रियता को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स को इससे ज्यादा ओपनिंग की उम्मीद थी. अब नजरें वीकेंड पर टिकी हैं, जहां फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है. हिंदी फिल्मों से कड़ी टक्कर ‘माइकल’ के सामने बॉक्स ऑफिस पर कड़ी मुकाबला है. हिंदी फिल्मों की मौजूदगी ने इसके कलेक्शन पर असर डाला है. ‘भूत बंगला’ पहले से ही सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बनाए हुए है, जबकि ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ भी इसी दिन रिलीज हुई है. इसके अलावा ‘धुरंधर 2’ भी कई हफ्तों बाद भी दर्शकों को खींचने में सफल रही है. ऐसे में ‘माइकल’ के लिए स्क्रीन और दर्शकों का बंटवारा एक बड़ी चुनौती बन गया है. कैसी है फिल्म की कहानी यह फिल्म एक म्यूजिकल बायोपिक है, जिसमें माइकल जैक्सन के बचपन से लेकर ‘किंग ऑफ पॉप’ बनने तक का सफर दिखाया गया है. कहानी उनके शुरुआती दिनों से शुरू होती है, जब वह ‘जैक्सन 5’ के साथ मंच पर कदम रखते हैं. फिल्म में उनके पिता के सख्त अनुशासन, संघर्ष भरे बचपन और फिर दुनिया भर में मिली शोहरत को भावनात्मक अंदाज में पेश किया गया है. साथ ही, उनके करियर के उतार-चढ़ाव और निजी जिंदगी के पहलुओं को भी दर्शाया गया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में ‘माइकल’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर पाती है या नहीं. यह भी पढ़ें: ‘भाबीजी घर पर हैं’ की एक्ट्रेस के साथ बीच सड़क पर हुई डरावनी घटना, एक सेकंड ने बचाई जान The post क्या फ्लॉप होने वाली है Michael Jackson की बायोपिक? पहले दिन ‘भूत बंगला’ ने किया पीछे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कार का AC नहीं दे रहा ठंडी हवा? बिना मेकैनिक के ऐसे करें फिक्स

गर्मी शुरू होते ही कार का एसी सबसे जरूरी फीचर बन जाता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि एसी चलाने के बावजूद ठंडी हवा नहीं मिलती और ड्राइविंग मुश्किल हो जाती है. ऐसे में ज्यादातर लोग सीधे सर्विस सेंटर भागते हैं, जबकि कुछ आसान उपाय ऐसे भी हैं जिन्हें अपनाकर आप घर पर ही एसी की कूलिंग बेहतर कर सकते हैं. सही जानकारी और थोड़ी समझदारी से आप बिना खर्च किए अपनी कार का एसी काफी हद तक ठीक कर सकते हैं. केबिन फिल्टर साफ करना है सबसे पहला काम कार के एसी की कूलिंग कम होने की सबसे बड़ी वजह गंदा केबिन फिल्टर होता है. यह फिल्टर डैशबोर्ड या ग्लव बॉक्स के पीछे लगा होता है और बाहर की धूल को अंदर आने से रोकता है. समय के साथ इसमें गंदगी जमा हो जाती है, जिससे एयर फ्लो कम हो जाता है. अगर फिल्टर बहुत ज्यादा गंदा हो, तो उसे बदलना ही बेहतर रहता है. साफ फिल्टर एसी की परफॉर्मेंस तुरंत सुधार देता है. वेंट्स और कंडेंसर की सफाई से बढ़ेगी कूलिंग कई बार एसी के वेंट्स में धूल जम जाती है, जिससे हवा सही तरीके से नहीं निकलती. ऐसे में ब्रश या एयर ब्लोअर से वेंट्स की सफाई करना जरूरी है. इसके अलावा कंडेंसर, जो कार के फ्रंट में होता है, उसमें भी मिट्टी और कीचड़ जमा हो जाती है. इसे हल्के पानी के प्रेशर से साफ करने पर एसी की कूलिंग बेहतर हो जाती है. एसी चलाने का सही तरीका भी है जरूरी अक्सर लोग कार स्टार्ट करते ही एसी को फुल स्पीड पर चला देते हैं, जो सही तरीका नहीं है. पहले कुछ मिनट के लिए कार की खिड़कियां खोल दें और सिर्फ फैन चलाएं, ताकि अंदर की गर्म हवा बाहर निकल जाए. इसके बाद एसी ऑन करें. इससे कूलिंग जल्दी और बेहतर मिलती है, और एसी सिस्टम पर भी कम दबाव पड़ता है. कब जरूरी है मेकैनिक की मदद? अगर ऊपर बताए गए तरीकों के बाद भी एसी ठंडा नहीं कर रहा है, तो समस्या गंभीर हो सकती है. कई बार रेफ्रिजरेंट गैस कम हो जाती है या कंप्रेसर में खराबी आ जाती है. ऐसे मामलों में खुद से ठीक करने की कोशिश न करें और सीधे सर्विस सेंटर पर दिखाएं, ताकि बड़े नुकसान से बचा जा सके. छोटी-छोटी चीजें, बड़ा फायदा कार का एसी खराब होने का मतलब हमेशा बड़ी समस्या नहीं होता. कई बार छोटी-छोटी सफाई और सही इस्तेमाल से ही कूलिंग बेहतर हो जाती है. अगर आप इन आसान टिप्स को अपनाते हैं, तो गर्मियों में भी आपकी ड्राइव ठंडी और आरामदायक बनी रह सकती है. यह भी पढ़ें: कार में एसी से ज्यादा तेल जलाती है खुली खिड़की, यहां समझें इसकी पूरी साइंस यह भी पढ़ें: मॉनसून से पहले अपनी कार को कैसे रखें फिट? जरूर जान लें ये बातें The post कार का AC नहीं दे रहा ठंडी हवा? बिना मेकैनिक के ऐसे करें फिक्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मरीन ड्राइव पर इस महीने तक लगेंगी प्री-फैब्रिकेटेड दुकानें, होंगी ये सभी आधुनिक सुविधाएं

Marine Drive: (हिमांशु देव, पटना) जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) के किनारे बेतरतीब तरीके से लगने वाले ठेला-खोमचा दुकानदारों को व्यवस्थित करने के लिए नगर निगम ने तैयारी तेज कर दी है. दीघा गोलंबर के नीचे वेंडिंग जोन बनाने के लिए दानापुर अंचलाधिकारी से एनओसी मिलने के बाद काम में तेजी आई है. वर्तमान में गंगा घाट के किनारे लग रही दुकानों के कारण वेंडरों को धूल और कम मुनाफे की समस्या झेलनी पड़ रही है. इन सभी को अटल पथ से रेलवे क्रॉसिंग के बीच करीब 55 हजार वर्गफुट खाली जगह में शिफ्ट किया जाएगा. नगर निगम ने तय किया लक्ष्य वेंडिंग जोन को विकसित करने के लिए पेवर ब्लॉक बिछाने और हाई मास्ट लाइट लगाने जैसे कार्यों पर 2.96 करोड़ रुपये खर्च होंगे. निगम ने 15 मई तक करीब 250 दुकानदारों को यहां अस्थायी रूप से बसाने का लक्ष्य रखा है, जिसकी तैयारी के लिए 59 लाख रुपये अलग से आवंटित किए गए हैं. दूसरे फेज में यहां फुट ओवरब्रिज, पार्किंग, शौचालय और पेयजल जैसी सुविधाएं दी जाएंगी. भविष्य में यहां पार्क और एंटरटेनमेंट जोन बनाने की भी योजना है. अगस्त तक लगेंगी 50 आधुनिक प्री-फैब दुकानें स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जेपी गंगा पथ पर अगस्त तक 50 अत्याधुनिक प्री-फैब्रिकेटेड दुकानें लगाई जाएंगी. करीब 7.18 करोड़ रुपये की इस परियोजना में 45 छोटी और 5 बड़ी दुकानें शामिल होंगी. इन्हें 10-10 के पांच समूहों (क्लस्टर) में बांटा गया है. इन दुकानों में बिजली, ड्रेनेज, प्लंबिंग और एलईडी लाइटिंग की आधुनिक सुविधाएं होंगी. इनके रखरखाव की जिम्मेदारी तीन साल तक संबंधित एजेंसी की होगी. नियमों के फेर में फंसा 500 दुकानों का प्रोजेक्ट इससे पहले स्मार्ट सिटी मिशन के तहत गंगा पथ पर 15.45 करोड़ रुपये की लागत से 500 प्री-फैब दुकानें लगाने की योजना थी. इनमें से 200 से अधिक दुकानें इंस्टॉल भी हो गई थीं, लेकिन डिजाइन और गाइडलाइन की अनदेखी के कारण जनवरी 2026 में इन्हें हटाना पड़ा. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की ओर से गंगा पथ पर स्थायी निर्माण पर रोक लगाने के बाद अब नई डिजाइन के साथ परियोजना पर काम शुरू किया गया है, ताकि गंगा तट की सुंदरता और वहां का दृश्य प्रभावित न हो. Also Read: बेगूसराय में डूबने से किशोर की मौत, जानिए कैसे हुआ पूरा हादसा The post मरीन ड्राइव पर इस महीने तक लगेंगी प्री-फैब्रिकेटेड दुकानें, होंगी ये सभी आधुनिक सुविधाएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दिल्ली जाने की जरूरत नहीं, घर पर पढ़ाई करके UPSC में AIR 66, 22 की उम्र में बनेंगी IAS

Minal Negi Success Story: उत्तराखंड की बेटी मीनल नेगी ने साबित किया है कि बिना महंगी कोचिंग और दिल्ली गए भी यूपीएससी एग्जाम को क्रैक कर सकते हैं. सिर्फ घर पर ऑनलाइन क्लास लेकर उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में AIR 66 हासिल कर ली. अब महज 22 साल की उम्र में वह IAS बनने जा रही हैं. आइए उनकी जर्नी (Minal Negi Success Story) को करीब से देखते हैं. Minal Negi Success Story: कौन हैं मीनल नेगी? मीनल नेगी टिहरी गढ़वाल जिले के चंबा क्षेत्र के दिवाड़ा गांव की रहने वाली हैं. उनका बचपन पहाड़ों की शांत वादियों और सादगी भरे माहौल में बीता. बचपन से ही पढ़ाई में उनका काफी मन लगता था. उनके पिता प्रीतम सिंह नेगी उत्तराखंड शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं और वर्तमान में जूनियर हाईस्कूल डोबरा कोटेश्वर, टिहरी में कार्यरत हैं. 10वीं तक की पढ़ाई मीनल ने टिहरी से पूरी की. UPSC करने का सपना कई छात्र ग्रेजुएशन के बाद करियर को लेकर सोचते हैं, लेकिन मीनल ने 12वीं के बाद ही तय कर लिया था कि उन्हें UPSC सिविल सर्विस में जाना है. स्कूलिंग के बाद उन्होंने देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया. यहां से साल 2023 में उन्होंने बीएससी फिजिक्स से ग्रेजुएशन पूरा किया. View this post on Instagram A post shared by Minal Negi (@minal_negi_) शुरू की ऑनलाइन पढ़ाई शुरुआत में मीनल ने भी सोचा था कि दिल्ली जाकर कोचिंग की जाए, लेकिन बाद में उन्होंने फैसला बदला. उन्होंने घर पर रहकर ऑनलाइन लेक्चर देखे, स्टडी मटेरियल तैयार किया. मीनल कहती हैं कि अब एडवांस्ड टेक्नोलॉजी में ऑफलाइन और ऑनलाइन में कोई अंतर रहा नहीं है. दूसरे प्रयास में रैंक 66 मीनल नेगी को अपने पहले प्रयास में असफलता हासिल हुई. दूसरे प्रयास में उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 66वीं रैंक हासिल किया. उन्हें कुल 1007 मार्क्स मिले. इसमें लिखत परीक्षा में 822 और इंटरव्यू राउंड में 185 मार्क्स प्राप्त हुए हैं. रैंक के अनुसार मीनल को IAS सर्विस मिल सकता है. यह भी पढ़ें: भाई DSP, भाभी जज, कीर्ति ने जॉब के साथ क्रैक की UPSC The post दिल्ली जाने की जरूरत नहीं, घर पर पढ़ाई करके UPSC में AIR 66, 22 की उम्र में बनेंगी IAS appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

देवघर: बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी पहुंचे बाबा धाम, लिया महादेव का आशीर्वाद 

Deogarh News: बिहार के डिप्टी मुख्यमंत्री विजय चौधरी आज बाबा नगरी पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. मंदिर पहुंचने पर पंडा समाज द्वारा उनका स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्होंने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की.  सीएम सम्राट चौधरी भी कर चुके हैं बाबा धाम में पूजा  इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी बाबा धाम पहुंच चुके हैं और उन्होंने भी बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद लिया था. लगातार बिहार के शीर्ष नेताओं का बाबा धाम पहुंचना, आने वाले समय में धार्मिक और नेतृत्वक दोनों ही दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है। श्रावण मास से पहले ही नेताओं की यह आवाजाही चर्चा का विषय बनती जा रही है. The post देवघर: बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी पहुंचे बाबा धाम, लिया महादेव का आशीर्वाद  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मिचेल स्टार्क चोट से उबर कर आईपीएल में अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स को जल्दी ही करेंगे ज्वाइन

Mitchell Starc : आईपीएल 2026 में संघर्ष कर रही दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क की वापसी से राहत महसूस करेगी. उनकी वापसी की समाचार से दिल्ली कैंप में खुशी है. स्टार्क की टीम में वापसी से दिल्ली कैपिटल्स को गेंदबाजी में बड़ा बूस्ट मिलेगा. ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से दिल्ली ने दी जानकारी Worth the wait 💙❤️ Welcome back home, Tiger! 🐅 pic.twitter.com/cbd5Adjzxo — Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 25, 2026 दिल्ली कैपिटल्स के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से यह जानकारी दी गई कि मिचेल स्टार्क फिट हो चुके हैं और वे जल्दी ही टीम के साथ जुड़ेंगे. शनिवार दोपहर को दिल्ली का मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) से होना है, लेकिन इस मैच में मिचेल स्टार्क शामिल नहीं होंगे. उम्मीद है कि वे 1 मई को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ दिल्ली के मैच में वापसी करें. 36 साल के बाएं हाथ के गेंदबाज एशेज के दौरान चोटिल होने के बाद से जनवरी के आखिर से मैदान से बाहर हैं, जहां उन्हें 19.93 की औसत से 31 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था. कैच लेने के दौरान बाएं कंधे और कोहनी में लगी थी चोट मिचेल स्टार्क को एक मैच के दौरान कैच लेने की कोशिश में उनके बाएं कंधे और कोहनी में चोट लग गई थी. हालांकि उन्होंने फरवरी में ब्रेक लिया था, लेकिन बॉलिंग में वापसी करने पर उन्हें लंबे समय तक दर्द रहने के कारण आईपीएल में शामिल में होने में देरी हुई. ये भी पढ़ें : आईपीएल के इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने विराट कोहली RCB vs GT: कोहली और पडिक्कल का धमाल, RCB ने GT को 5 विकेट से हराया The post मिचेल स्टार्क चोट से उबर कर आईपीएल में अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स को जल्दी ही करेंगे ज्वाइन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मध्य प्रदेश का बेस्ट इंजीनियिरंग कॉलेज, टॉप 20 की लिस्ट में है शामिल, ऐसे मिलेगा एडमिशन

IIT Indore Admission: जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद से सभी स्टूडेंट्स की नजर बेस्ट बीटेक कॉलेज और कोर्स पर है. अगर आपको इंजीनियरिंग करना है तो आप IIT Indore से कर सकते हैं. यह मध्य प्रदेश और देश के फेमस इंजीनियरिंग कॉलेज में से एक है. एडमिशन लेने से पहले Best College Admission Series में आज जानेंगे IIT Indore के बारे में. NIRF Ranking में टॉप 20 में शामिल NIRF Ranking 2025 के अनुसार, इस इंस्टीट्यूट को देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेज की रैंकिंग में 12वीं रैंक मिली है. यह मध्य प्रदेश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में से एक है. यहां की पढ़ाई और प्लेसमेंट, शानदार हैं. IIT Indore Admission: कैसे मिलता है एडमिशन? IIT इंदौर में BTech, MTech, MSc और PhD जैसे कई कोर्स ऑफर किए जाते हैं. हर कोर्स के लिए एडमिशन प्रक्रिया अलग होती है. IIT इंदौर द्वारा ऑफर किए जाने वाले BTech कोर्स BTech: बीटेक में दाखिले के लिए छात्रों को JEE Advanced क्वालिफाई करना होता है. JEE Main के बाद चुने गए उम्मीदवार JEE Advanced देते हैं और फिर काउंसलिंग के जरिए एडमिशन मिलता है. Iit इंदौर में ऑफर किए जाने वाले mtech कोर्स MTech: एमटेक में प्रवेश के लिए Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE) पास करना जरूरी है. MSc/PhD और अन्य कोर्स: MSc, Joint MSc-PhD, MSc-MTech और PhD में एडमिशन के लिए Joint Admission Test for Masters (JAM) के स्कोर का उपयोग होता है. ये तीनों परीक्षाएं नेशनल लेवल की होती हैं और इनमें कंपटीशन काफी ज्यादा होता है IIT Indore Placement: शानदार प्लेसमेंट मिलता है आईआईटी इंदौर के प्लसेमेंट सेल में बड़ी-बड़ी कंपनियां शामिल होती हैं. इनमें Google, Oracle, D. E. Shaw & Co., Flipkart, Zomato, HCL Technologies, ICICI Bank, Paytm, Walmart, Meesho और Qualcomm जैसी कंपनियां शामिल हैं. प्लेसमेंट के मामले में भी IIT इंदौर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. 2024 प्लेसमेंट सीजन में संस्थान ने 88% प्लेसमेंट रेट हासिल किया, जो इसे देश के अच्छे प्रदर्शन करने वाले IITs में शामिल करता है. यहां का हाईएस्ट पैकेज 68 लाख प्रति वर्ष रहा था. वहीं औसत पैकेज 25. 45 लाख रुपये प्रति वर्ष बताया गया. यह भी पढ़ें- IT vs BTech CSE: कौन सा कोर्स बेहतर? एडमिशन से पहले समझ लें बड़ा फर्क The post मध्य प्रदेश का बेस्ट इंजीनियिरंग कॉलेज, टॉप 20 की लिस्ट में है शामिल, ऐसे मिलेगा एडमिशन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top