Hot News

May 6, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घूमने का है शौक पर बजट है कम? ये 4 क्रेडिट कार्ड्स आपकी ट्रिप बना देंगे सस्ती 

Best Travel Credit Cards in India: फैमिली के साथ घूमना किसे पसंद नहीं होता? लेकिन अक्सर बजट को देखकर हमें अपने हाथ खींचने पड़ते हैं.  क्या आप जानते हैं कि सही क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आपकी यात्रा का खर्च आधा कर सकता है? आज के दौर में क्रेडिट कार्ड सिर्फ शॉपिंग के काम नहीं आते, बल्कि ये आपको फ्री फ्लाइट टिकट, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस और प्रीमियम होटल्स में रुकने का मौका भी देते हैं. अगर आप भी अपनी अगली वेकेशन को सस्ता और लग्जरी बनाना चाहते हैं, तो इन 4 बेहतरीन ट्रैवल क्रेडिट कार्ड्स पर नजर डालें: बेहतरीन फ्लाइट बुकिंग के लिए कौन सा कार्ड चुनें? Axis Atlas Credit Card को फ्लाइट बुकिंग के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है. इसमें आप जो भी खर्च करते हैं, उसके बदले आपको पॉइंट्स मिलते हैं. इन पॉइंट्स को आप एयरलाइंस या होटल बुकिंग में बदल सकते हैं.  जैसे-जैसे आपका खर्च बढ़ता है, आपको एयरपोर्ट लाउंज जैसी सुविधाएं और बेहतर टियर बेनिफिट्स मिलने लगते हैं.  फीस: 5,000 रुपये + GST (सालाना) योग्यता: नौकरीपेशा लोगों की सालाना कमाई कम से कम 12 लाख और बिजनेसमैन की 15 लाख होनी चाहिए.  एयर माइल्स और फ्लेक्सिबिलिटी कहां मिलेगी? अगर आप रिवॉर्ड पॉइंट्स को एयर माइल्स में बदलना चाहते हैं, तो HSBC TravelOne Credit Card एक शानदार ऑप्शन है. इसमें 1:1 के रेशियो में पॉइंट्स कन्वर्ट होते हैं, यानी रिवॉर्ड पॉइंट्स का पूरा फायदा मिलता है. इसकी खासियत यह है कि पॉइंट्स रिडीम करते वक्त आपको काफी आजादी मिलती है.  फीस: 4,999 रुपये + GST. अगर साल भर में 8 लाख रुपये खर्च कर लेते हैं, तो यह फीस माफ हो जाएगी.  योग्यता: सैलरी वाले लोगों के लिए 6 लाख और सेल्फ-एम्प्लॉयड के लिए 12 लाख रुपये सालाना आय जरूरी है.  होटल में रुकने का शौक है तो क्या लें? होटल लवर्स के लिए HDFC Marriott Bonvoy Credit Card से बेहतर कुछ नहीं है. अगर आप मैरियट के होटल्स में रुकना पसंद करते हैं, तो यह कार्ड आपको ढेर सारे लॉयल्टी पॉइंट्स दिलाएगा.  फीस: 3,000 रुपये + GST (सालाना) योग्यता: नौकरीपेशा के लिए 12 लाख और स्वरोजगार वालों के लिए 15 लाख रुपये सालाना इनकम.  इंटरनेशनल ट्रिप और ऑनलाइन बुकिंग का बेस्ट कॉम्बो? विदेश यात्रा के लिए ICICI Bank MakeMyTrip Signature Credit Card एक टॉप चॉइस है. अगर आप अपनी ट्रिप MakeMyTrip से बुक करते हैं, तो आपको फ्लाइट और होटल पर एक्स्ट्रा पॉइंट्स मिलते हैं.  फीस: जॉइनिंग फीस 2,500 रुपये + GST है, लेकिन दूसरे साल से कोई सालाना फीस नहीं लगती.  योग्यता: चाहे आप नौकरी करते हों या बिजनेस, आपकी सालाना आय कम से कम 9 लाख रुपये होनी चाहिए.  ये कार्ड्स न केवल आपके पैसे बचाते हैं बल्कि एयरपोर्ट पर मिलने वाली वीआईपी सुविधाओं से आपकी यात्रा को आरामदायक भी बनाते हैं. अपनी जरूरत और इनकम के हिसाब से सही कार्ड चुनें और अगली ट्रिप की प्लानिंग शुरू करें.  ये भी पढ़ें: रिटायरमेंट के बाद खर्च की नो टेंशन, FD, Annuity या SWP कौन भरेगा आपकी जेब?  The post घूमने का है शौक पर बजट है कम? ये 4 क्रेडिट कार्ड्स आपकी ट्रिप बना देंगे सस्ती  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद बोले संजू सैमसन-मुझे चेट्टा से ज्यादा संजू कहलाना पसंद

Sanju Samson : दिल्ली के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने के बाद संजू सैमसन की बैटिंग की खूब चर्चा हो रही है. दिल्ली को जब चेन्नई ने उनके होम ग्राउंड पर 8 विकेट से रौंदा, तो पूरे स्टेडियम में चेट्टा-चेट्टा का शोर मचा था. संजू सैमसन को प्यार से चेट्टा बुलाया जाता है, क्या आप जानते हैं कि संजू को यह नाम कितना पसंद है? मुझे संजू कहलाना ज्यादा अच्छा लगता है : सैमसन मैच के बाद जब प्लेयर ऑफ द मैच संजू सैमसन से यह पूछा गया कि भीड़ आपको चेट्टा कह रही है, क्या आपको यह पसंद है? इस सवाल के जवाब में संजू सैमसन ने कहा कि हां, दर्शक मुझे चेट्टा कहते हैं, लेकिन मुझे संजू कहलाना ज्यादा पसंद है. उन्होंने कहा कि वह अपनी बल्लेबाजी को सरल रखने की कोशिश करते हैं और वही स्पोर्ट्सते हैं जो उनके लिए काम करता है. पिछले कुछ महीनों से वह बेसिक्स पर ध्यान दे रहे हैं. संजू ने कहा कि उन्हें अपने हाथों पर भरोसा है. उन्होंने अपने शुरुआती मूवमेंट (ट्रिगर मूवमेंट) पर भी काम किया है, जिससे उन्हें क्रीज पर बेहतर संतुलन मिलता है. अपने लिए सेंचुरी बनाने से अच्छा है टीम के लिए स्पोर्ट्सना दिल्ली के खिलाफ स्पोर्ट्सते हुए संजू के पास 100 रन बनाने का अवसर था, लेकिन उन्होंने उससे ज्यादा टीम की जीत को प्रमुखता दी. इसपर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अपने लिए सेंचुरी बनाने से ज्यादा संतोषजनक है टीम की जीत के लिए स्पोर्ट्सना. संजू ने कहा कि 87 बनाकर नाबाद रहना उनके लिए अच्छा है. उन्होंने बताया कि शांत रहना उनके स्पोर्ट्स का हिस्सा है. वह पहले भी ऐसे ही थे, बस अब लोग उन्हें ज्यादा बैटिंग करते हुए देख रहे हैं, इसलिए यह ज्यादा दिख रहा है. अपनी पारी के बारे में उन्होंने कहा कि उनका प्लान था पावरप्ले में थोड़ा समय लेना और फिर मिडिल ओवर्स में अपने शॉट्स स्पोर्ट्सना. शतक बनाने का मौका था, लेकिन उन्होंने टीम की जीत को ज्यादा महत्व दिया. उनके लिए मैच खत्म करके नाबाद रहना ज्यादा संतोषजनक है. Milestones are special, but the team’s victory is priceless 💛 The Sanju Samson mindset 🥹🫡#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvCSK | @ChennaiIPL | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/PmaaRInAhA — IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2026 संजू ने स्पोर्ट्सी बेहतरीन पारी चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन को आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान राॅयल्स से ट्रेड किया है. यह फैसला चेन्नई के लिए अच्छा साबित हो रहा है. हालांकि शुरुआती मैचों में संजू का प्रदर्शन अच्छा नहीं था, लेकिन अब वे शानदार स्पोर्ट्स दिखा रहे हैं. दिल्ली के खिलाफ संजू सैमसन ने 52 गेंदों में 87 रन बनाए हैं, जिसमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल हैं. ये भी पढ़ें : 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जाएगा आईपीएल फाइनल, क्वालीफायर और एलिमिनेटर का शेड्‌यूल देखें अकील हुसैन ने कहा -पावरप्ले में सधी हुई गेंदबाजी करना भी टीम को जीत की ओर ले जाना है The post प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद बोले संजू सैमसन-मुझे चेट्टा से ज्यादा संजू कहलाना पसंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JAC 12th Result 2026 OUT: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, jacresults.com पर करें चेक

JAC 12th Result 2026 OUT: झारखंड बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी समाचार आ गई है. JAC 12th Result 2026 आखिरकार जारी कर दिया गया है. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. लंबे इंतजार के बाद आए इस रिजल्ट ने छात्रों की धड़कनें तेज कर दी थीं, लेकिन अब सब साफ हो गया है. JAC 12th Result 2026 ऐसे करें चेक सबसे पहले jacresults.com वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर JAC 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें. अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें. सबमिट बटन पर क्लिक करें. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें. JAC 12th Result 2026 Check Jharkhand Board Inter Result SMS और DigiLocker से भी देखें रिजल्ट अगर वेबसाइट काम नहीं कर रही है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए मोबाइल में मैसेज टाइप करें: RESULT JAC12 Roll Code Roll Number और इसे 56263 पर भेज दें. इसके अलावा DigiLocker ऐप या वेबसाइट से भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है. इसके लिए पहले अकाउंट बनाएं, फिर रिजल्ट लिंक पर जाकर रोल डिटेल्स डालें और मार्कशीट डाउनलोड करें. यह भी पढ़ें: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट, यहां करें सबसे पहले चेक The post JAC 12th Result 2026 OUT: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, jacresults.com पर करें चेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा आईपीएल फाइनल, क्वालीफायर और एलिमिनेटर का शेड्‌यूल देखें

IPL 2026 Playoffs: हिंदुस्तानीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले का शेड्‌यूल जारी कर दिया है. नरेंद्रमोदी स्टेडियम,अहमदाबाद को यह मौका मिला है कि वह लगातार दूसरे सत्र में आईपीएल फाइनल की मेजबानी करे. 31 मई को स्पोर्ट्सा जाएगा आईपीएल का फाइनल मीडिया को दी गई जानकारी में बीसीसीआई ने यह बताया है कि 31 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में स्पोर्ट्सा जाएगा.अहमदाबाद ने इससे पहले 2022 और 2023 में आईपीएल फाइनल की मेजबानी की थी क्वालीफायर एक धर्मशाला जबकि दो अन्य प्लेऑफ मैच न्यू चंडीगढ़ में स्पोर्ट्से जाएंगे. बीसीसीआई ने बुधवार 6 मई को इसकी घोषणा की. 🚨 News 🚨 BCCI Announces #TATAIPL 2026 Playoffs Schedule Qualifier 1: Dharamshala Eliminator and Qualifier 2: New Chandigarh Narendra Modi Stadium, Ahmedabad to Host Grand Finale 🏟️ More Details ▶️ https://t.co/32HvsabiuF#KhelBindaas pic.twitter.com/ItrNUNoxHZ — IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2026 क्वालीफायर 1, 26 मई को धर्मशाला में स्पोर्ट्सा जाएगा बीसीसीआई ने बताया कि क्वालीफायर 1, 26 मई को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जाएगा. इस मैच में अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें भाग लेंगी. इस मैच के विजेता को फाइनल में सीधा प्रवेश मिलेगा.एलिमिनेटर मैच 27 मई को स्पोर्ट्सा जाएगा. यह मैच न्यू चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे. तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच 27 मई को एलिमिनेटर मैच स्पोर्ट्सा जाएगा. इसी स्टेडियम में 29 मई को क्वालीफायर 2 भी स्पोर्ट्सा जाएगा.एलिमिनेटर में जीत दर्ज करने वाली टीम क्वालीफायर 2 में क्वालीफायर एक में हारने वाली टीम का सामना करेगी. इस मैच की विजेता टीम फाइनल में पहुंचेगी. आईपीएल फाइनल का शेड्‌यूल मैच तारीख स्थान क्वालिफायर 1 26 मई एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला एलिमिनेटर 27 मई न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम,न्यू चंडीगढ़ क्वालिफायर 2 29 मई न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम,न्यू चंडीगढ़ फाइनल 31 मई नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद ये भी पढ़ें : संजू सैमसन ने चेन्नई के लिए 87 रन की शानदार पारी स्पोर्ट्सी, प्लेऑफ की दौड़ में टीम को बनाए रखा The post 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जाएगा आईपीएल फाइनल, क्वालीफायर और एलिमिनेटर का शेड्‌यूल देखें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज जारी होगा झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट? DigiLocker पर लिंक एक्टिव 

JAC Board 12th Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची जल्द ही कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने वाला है. DigiLocker पर इसके संकेत मिले हैं. झारखंड बोर्ड एक ही साथ तीनों स्ट्रीम (कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स) के परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे jacresults.com और अन्य आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकेंगे. इसके अलावा, छात्र DigiLocker के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे. DigiLocker पर मिला अपडेट जैक बोर्ड 12वीं रिजल्ट के जारी होने का संकेत DigiLocker पर मिला. DigiLocker ने X पर ट्वीट किया है. रिजल्ट जल्द आने वाला है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची की कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 जल्द जारी किया जाएगा. छात्र तैयार रहें और अपना रिजल्ट DigiLocker पर कभी भी, कहीं से भी आसानी से चेक कर सकते हैं.  Results Coming Soon!The Jharkhand Academic Council (JAC), Ranchi – Class XII Results 2026 will be coming soon!Stay ready to check your results on DigiLocker and access, anytime, anywhere.Visit: https://t.co/izjH9VdY0R#JACResults2026 #Class12Results #JharkhandBoard #DigiLocker… pic.twitter.com/AkQ1tcnpeN — DigiLocker (@digilocker_ind) May 6, 2026 साथ ही DigiLocker ने रजिस्ट्रेशन का लिंक भी एक्टिव कर दिया है. सभी स्टूडेंट्स अभी से रजिस्ट्रेशन कर लें ताकि रिजल्ट आते ही इसे चेक कर सकें.  कैसे चेक करें JAC Board 12वीं रिजल्ट? सबसे पहले JAC बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाएं. JAC 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें. अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें. सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा. मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें. जरूरी डिटेल्स रखें तैयार रोल नंबर रोल कोड रजिस्ट्रेशन नंबर टॉपर्स और पास प्रतिशत पर नजर रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड टॉपर्स लिस्ट और पास प्रतिशत भी जारी करेगा. हर साल की तरह इस बार भी यह देखना दिलचस्प होगा कि किस स्ट्रीम में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहता है. यह भी पढ़ें- साइंस, मैथ्स छोड़िए, 12वीं के बाद करें ये क्रिएटिव कोर्स, चमक जाएगी किस्मत The post आज जारी होगा झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट? DigiLocker पर लिंक एक्टिव  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खतरों के खिलाड़ी 15 में खतरनाक स्टंट करते दिखेंगे अविनाश मिश्रा, शेयर किया एक्सपीरियंस

रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. नया सीजन एक बार फिर एक्शन, रोमांच और कठिन चुनौतियों से भरपूर होगा. यह शो लंबे समय से हिंदुस्तान के सबसे पसंदीदा रियलिटी शोज में गिना जाता है. इस बार शो में शामिल होने वाले प्रतियोगियों की लिस्ट काफी दिलचस्प है. इनमें अविनाश मिश्रा का नाम खास तौर पर ध्यान खींच रहा है. अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचाने जाने वाले अविनाश अब इस शो के जरिए खुद का एक नया रूप दिखाने के लिए तैयार हैं. खतरों के खिलाड़ी 15 में भाग लेने के लिए एक्साइटेड हैं अविनाश मिश्रा रोहित शेट्टी के शो में भाग लेने पर बात करने हुए अविनाश मिश्रा ने कहा कि खतरों के खिलाड़ी में कदम रखना एक अनजानी दुनिया में गोता लगाने जैसा लगता है. इंडिया फोरम संग बात करते हुए एक्टर ने कहा, खतरों के खिलाड़ी 15 में जाने के लिए सुपर एक्साइटेड हूं. यह शो सिर्फ स्टंट्स के बारे में नहीं है, बल्कि उन डरों का सामना करने के बारे में है जिनसे आप भागते आ रहे हैं. मैं अपनी सीमाओं को पार करने, अपनी बाधाओं को तोड़ने और अपने उस रूप को खोजने के लिए तैयार हूं, जिससे मैं अब तक नहीं मिला हूं. रोहित शेट्टी सर के मार्गदर्शन में, यह सफर पहले से ही बहुत बड़ा लग रहा है और मैं इसमें अपना सब कुछ झोंक देने के लिए तैयार हूं. खतरों के खिलाड़ी 15 के बारे में बॉलीवुड फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी की ओर से होस्ट किया जाने वाला स्टंट आधारित रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ एक नए सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है. ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ एक साल के अंतराल के बाद टेलीविजन पर लौटेगा और इसकी शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में होगी. इस बार दर्शकों को ‘डर का नया दौर’ देखने को मिलेगा. फरहाना भट्ट, रुबीना दिलैक, गौरव खन्ना, हर्ष गुजराल, ओरी, सगुन शर्मा, रुहानिका धवन, अविका गौर, अविनाश मिश्रा, जैस्मीन भसीन, करण वाही, ऋत्विक धनजानी और विशाल आदित्य सिंह जैसे स्टार्स डर का सामना करते दिखेंगे. यह भी पढ़ें- 17 साल बाद इस शख्स से मिले तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बाघा, फोटोज शेयर कर कही दिल की बात The post खतरों के खिलाड़ी 15 में खतरनाक स्टंट करते दिखेंगे अविनाश मिश्रा, शेयर किया एक्सपीरियंस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कल आपकी किस्मत देगी साथ या बढ़ेंगी चुनौतियां, पढ़ें 7 मई का राशिफल

Kal Ka Rashifal 07 May 2026: कल का दिन अत्यंत शक्तिशाली और सकारात्मक समन्वय का साक्षी बनने जा रहा है. क्योंकि चंद्रमा का धनु राशि में संचार हमारे भीतर उच्च आदर्शों और ज्ञान की पिपासा को जागृत करेगा, वहीं मेष राशि में सूर्य और बुध की ‘बुधादित्य युति’ प्रशासनिक और बौद्धिक क्षेत्रों में अभूतपूर्व सफलता का संकेत दे रही है. वृषभ राशि में शुक्र का स्वगृही होना भौतिक सुखों और प्रेम संबंधों को स्थायित्व प्रदान करेगा, जबकि मिथुन राशि में स्थित गुरु बृहस्पति मार्गदर्शन और प्रगति के नए आयाम खोलेंगे. मीन राशि में मंगल-शनि की युति अनुशासन और धैर्य के साथ लक्ष्यों की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करेगी. ग्रहों की यह विशिष्ट स्थिति करियर में नई ऊंचाइयों, व्यापारिक विस्तार और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन साधने के लिए एक सुनहरी पृष्ठभूमि तैयार कर रही है. पढ़ें कल का राशिफल मेष कल का राशिफल मेष राशि: कल का दिन आपके लिए किस्मत के द्वार खोलने वाला और सुखद रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के नवम भाव में चंद्रमा विराजमान रहेंगे. आपकी राशि में सूर्य-बुध की उपस्थिति करियर में आपकी बौद्धिक क्षमता को निखारेगी, जिससे सफलता और तरक्की सुनिश्चित होगी. बिजनेस में विदेशी संपर्कों से आर्थिक लाभ के योग हैं. लव लाइफ में पार्टनर के साथ रोमांस और आपसी समझ बढ़ेगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. नौकरी में नई शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं. आत्मविश्वास के साथ लिए गए निर्णय भविष्य को संवारेंगे. वृषभ कल का राशिफल वृषभ राशि: कल का दिन आपके लिए गहन मंथन और सतर्कता का रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के अष्टम भाव में चंद्रमा संचरण करेंगे. आपकी राशि में शुक्र की मौजूदगी आपको विलासिता देगी, लेकिन आठवें चंद्रमा के कारण आर्थिक जोखिम उठाने से बचें, अन्यथा हानि हो सकती है. जॉब में सहकर्मियों के साथ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, धैर्य बनाए रखें. प्रेम प्रसंग में किसी पुरानी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, खान-पान की लापरवाही बीमारी का कारण बन सकती है. निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है, स्थिरता बनाए रखें. मिथुन कल का राशिफल मिथुन राशि: कल का दिन आपके लिए साझेदारी में प्रगति और सुख-शांति का रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के सप्तम भाव में चंद्रमा स्थित हैं. आपकी राशि में देवगुरु बृहस्पति की उपस्थिति आपके ज्ञान और भाग्य में वृद्धि करेगी. बिजनेस में नए अनुबंध होने से आर्थिक लाभ बढ़ेगा. नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं. रिलेशनशिप में मधुरता आएगी और अविवाहितों के लिए विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और फिटनेस पर आपका ध्यान बढ़ेगा. सामाजिक जीवन में आपका आकर्षण बढ़ेगा और नए दोस्तों से मुलाकात होगी. कर्क कल का राशिफल कर्क राशि: कल का दिन आपके लिए विजय और अनुशासन का रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के छठे भाव में चंद्रमा विराजमान हैं. करियर में आ रही चुनौतियां आपकी मेहनत से दूर होंगी. नौकरी में शत्रुओं पर आपकी जीत होगी. आर्थिक तौर पर धन का प्रवाह बना रहेगा, परंतु अनचाहे खर्च भी सामने आ सकते हैं. लव लाइफ में पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे सुख मिलेगा. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें, मौसमी रोगों से बचें. बिजनेस में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद आप सफलता के झंडे गाड़ेंगे. मानसिक शांति के लिए योग करें. सिंह कल का राशिफल सिंह राशि: कल का दिन आपके लिए रचनात्मकता और खुशी का रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के पंचम भाव में चंद्रमा संचरण कर रहे हैं. आपकी राशि में केतु की उपस्थिति आपको आध्यात्मिक शांति देगी. शिक्षा और कला से जुड़े जातकों को नए अवसर और तरक्की मिलेगी. बिजनेस में किए गए निवेश से भविष्य में बड़ा आर्थिक लाभ होगा. लव लाइफ में प्यार और रोमांस की अधिकता रहेगी. जॉब में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव कम होगा. आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे. कन्या कल का राशिफल कन्या राशि: कल का दिन आपके लिए पारिवारिक सुख और नई शुरुआत का रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के चतुर्थ भाव में चंद्रमा विराजमान हैं. बिजनेस में कोई बड़ा निर्णय लेना लाभकारी रहेगा. नौकरी में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं. घर में सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर धन व्यय हो सकता है. लव लाइफ में शांति बनी रहेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सीने में दर्द या भारीपन महसूस हो सकता है. माता का सहयोग आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा. आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे. प्रगति के लिए बनाई गई योजना कल फलीभूत हो सकती है. तुला कल का राशिफल तुला राशि: कल का दिन आपके लिए साहस और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के तृतीय भाव में चंद्रमा गोचर कर रहे हैं. करियर में आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. बिजनेस संबंधी छोटी यात्रा सुखद और आर्थिक लाभ देने वाली होगी. लव लाइफ में पार्टनर के साथ आकर्षण बढ़ेगा. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा. संचार माध्यमों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. दोस्ती में मजबूती आएगी. आत्मविश्वास के साथ नई जिम्मेदारियां स्वीकार करें, सफलता अवश्य मिलेगी. वृश्चिक कल का राशिफल वृश्चिक राशि: कल का दिन आपके लिए धन वृद्धि और पारिवारिक प्रसन्नता का रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के द्वितीय भाव में चंद्रमा विराजमान हैं, जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी. आर्थिक लाभ की प्रबल संभावनाएं हैं. बिजनेस में नई डील होने से मन प्रसन्न रहेगा. नौकरी में आपकी वाणी का प्रभाव प्रमोशन दिला सकता है. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आंखों में समस्या हो सकती है. निवेश के लिए दिन उत्तम है. भाग्य का साथ मिलने से आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे. धनु कल का राशिफल धनु राशि: कल का दिन आपके लिए मानसिक स्पष्टता और आत्मविश्वास का रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के प्रथम भाव में चंद्रमा का गोचर है. आप नई ऊर्जा से ओत-प्रोत रहेंगे और कठिन निर्णय लेने में सक्षम होंगे. करियर में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी. बिजनेस में लाभ के नए मार्ग खुलेंगे. लव लाइफ में प्यार और रोमांस बढ़ेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप फिटनेस पर ध्यान देंगे. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. किस्मत आपके पक्ष में है, जिससे हर काम में सफलता मिलेगी. नई शुरुआत

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पंजाब में धमाकों पर सियासत तेज: सीएम मान ने कहा- ब्लास्ट के पीछे BJP का हाथ

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार (6 मई) को बीएसएफ ठिकानों के पास हुए दो धमाके जैसी घटनाओं के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने आरोप लगाया कि ये सब चुनाव से पहले की बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है. मान ने सवाल उठाया कि क्या बीजेपी ऐसे घटनाओं के जरिए वोट लेना चाहती है. उनका यह बयान तब आया जब जालंधर और अमृतसर में बीएसएफ ठिकानों के पास लगातार दो धमाके जैसी घटनाएं सामने आईं. #WATCH | Anandpur Sahib | On incidents of explosion in Amritsar & Jalandhar, Punjab CM Bhagwant Mann says, “Investigation is underway into these minor blasts. This is the BJP’s preparation for the Punjab elections. BJP gets votes by spreading violence and fear among people. I… pic.twitter.com/e23EVt0knq — ANI (@ANI) May 6, 2026 मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इन मामूली धमाकों की जांच चल रही है. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि यह पंजाब चुनाव की तैयारी का हिस्सा है और पार्टी डर व हिंसा फैलाकर वोट लेना चाहती है. मान ने बीजेपी से ऐसे काम बंद करने को कहा. साथ ही कहा कि पंजाब के लोग हमेशा शांति चाहते हैं. उनका कहना था कि जहां-जहां बीजेपी चुनाव लड़ती है, वहां माहौल बिगाड़ने की कोशिश करती है. The post पंजाब में धमाकों पर सियासत तेज: सीएम मान ने कहा- ब्लास्ट के पीछे BJP का हाथ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

करोड़ों किसानों का इंतजार जल्द होगा खत्म, सरकार ने पेश किया सफलता का रिपोर्ट कार्ड

PM Kisan 23rd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी खुशसमाचारी सामने आ रही है. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने आधिकारिक आंकड़ों के माध्यम से बताया है कि प्रशासन अब तक 22 किस्तों के जरिए पात्र किसानों के खातों में ₹4.28 लाख करोड़ से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर (DBT) कर चुकी है. विशेष रूप से, इस योजना ने ग्रामीण स्त्रीओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई है. आंकड़ों के अनुसार, लगभग 2.17 करोड़ स्त्री किसानों को अब तक ₹1.10 लाख करोड़ की राशि प्रदान की गई है, जो स्त्री सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है. अगली किस्त की संभावित तारीख और विशेषज्ञों का अनुमान किसान वर्तमान में अपनी 23वीं किस्त की राह देख रहे हैं. हालांकि केंद्र प्रशासन ने अभी तक किस्त जारी करने की किसी निश्चित तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई 2026 तक किसानों के खातों में ₹2,000 की राशि भेजी जा सकती है. सामान्यतः वित्तीय वर्ष की पहली किस्त जून से अगस्त के बीच ही आती है, जैसा कि 2024 में 17वीं किस्त 18 जून को जारी की गई थी. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यभार संभालने के बाद से विभाग इन प्रक्रियाओं को पूरा करने में काफी तेजी दिखा रहा है. नए पंजीकरण के लिए ‘फॉर्मर आईडी’ हुई अनिवार्य योजना में पारदर्शिता बढ़ाने और केवल वास्तविक लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रशासन ने नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब नए किसानों को पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए एक विशिष्ट ‘फॉर्मर आईडी’ (Farmer ID) बनवाना अनिवार्य होगा. बिना इस आईडी के कोई भी नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. यह कदम भूमि सत्यापन को पुख्ता करने और फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है. इससे यह सुनिश्चित होगा कि प्रशासनी सहायता सीधे उन्हीं हाथों में पहुंचे जो वास्तव में इसके हकदार हैं. रुकावट से बचने के लिए जरूरी सावधानियां 23वीं किस्त का लाभ बिना किसी बाधा के पाने के लिए प्रशासन ने किसानों को कुछ तकनीकी औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा करने की सलाह दी है. लाभार्थियों के लिए अपना e-KYC अपडेट रखना, बैंक खाते को आधार से लिंक करना और भूमि सत्यापन (Land Seeding) की प्रक्रिया को पूर्ण करना अनिवार्य है. प्रशासन द्वारा सक्रिय रूप से संचालित ‘PM-Kisan पोर्टल’ अब पंजीकरण से लेकर रीयल-टाइम सहायता प्राप्त करने का एक विश्वसनीय माध्यम बन चुका है, जिससे किसानों को अपनी किस्तों की स्थिति जानने में आसानी हो रही है. Also Read : Aaj Ka Sona Chandi Bhav: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, जानें चांदी का हाल  The post करोड़ों किसानों का इंतजार जल्द होगा खत्म, प्रशासन ने पेश किया सफलता का रिपोर्ट कार्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संजू सैमसन ने चेन्नई के लिए 87 रन की शानदार पारी खेली, प्लेऑफ की दौड़ में टीम को बनाए रखा

Sanju Samson : चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार को स्पोर्ट्से गए मैच के हीरो रहे संजू सैमसम. संजू ने टीम की पारी की शुरुआत की और मैच के अंत तक नॉट आउट रहे. संजू ने 52 गेंदों में शानदार 87 रन बनाए. उनकी बैटिंग की खूब तारीफ हो रही है. संजू सैमसन की बैटिंग की तारीफ करते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि उनका प्रदर्शन ही सबकुछ कहता है. संजू ने 52 गेंदों में 87 रन बनाए संजू सैमसन ने मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में सीएसके के लिए मैच विनिंग ईनिंग स्पोर्ट्सते हुए संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी की. मॉर्गन ने 52 गेंदों पर 87 रनों की नाबाद पारी के लिए सैमसन की तारीफ की, जिसमें सात चौके और छह गगनचुंबी छक्के शामिल थे. संजू की बैटिंग की वजह से सीएसके ने 156 रनों का लक्ष्य 15 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया था. मॉर्गन ने कहा, मुझे नहीं लगा था कि उनका स्टॉक(प्रदर्शन) और ऊपर जा सकता है, लेकिन इस पारी से उन्होंने और भी वैल्यू जोड़ी है्. ड्रेसिंग रूम में वह जिस लेवल का कंट्रोल लाते हैं, वह अनुभव और लीडरशिप को दिखाता है. वह अपने प्रदर्शन से ही सब कुछ कह देता है. मॉर्गन ने सैमसन की लीडरशिप क्वालिटी की भी प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि चेज के दौरान वे अपनी टीम को गाइड करने की काबिलियत रखते हैं. मॉर्गन ने कहा -उन्हें एक अनुभवी खिलाड़ी की तरह रन चेज को मैनेज करते हुए देखना और दूसरे छोर पर कार्तिक शर्मा जैसे युवा खिलाड़ी को गाइड करते हुए देखना खुशी की बात थी. एरॉन फिंच ने भी संजू सैमसन की तारीफ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने आईपीएल में मंगलवार रात दिल्ली कैपिटल्स पर सीएसके की आठ विकेट से शानदार जीत के बाद संजू सैमसन की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए प्लेऑफ का कैंपेन अभी जारी है. क्रिकइंफो के टाइमआउट शो में फिंच ने कहा कि सैमसन जैसे बड़े नामों काफी प्रेशर होता है. शुरुआत के कुछ मैच में वे अच्छा गेम नहीं स्पोर्ट्स पाए थे. उन्हें शुरुआत के मैचों में काफी संघर्ष करना पड़ा. पूरे सीजन में लगातार अच्छा स्पोर्ट्सना बहुत मुश्किल है. फिंच ने शुरुआती मुश्किलों से उबरने और उम्मीदों पर खरा उतरने वाले परफॉर्मेंस के लिए सैमसन की तारीफ करते हुए कहा कि आपको इसी के लिए ट्रेड किया गया है और आप इसी सुपरस्टार के लिए तरस रहे थे. फिंच ने कहा कि यह देखना बहुत अच्छा है कि संजू सैमसन एक अलग लेवल पर बैटिंग कर रहे हैं. ये भी पढ़ें : DC vs CSK: संजू सैमसन की आंधी में उड़ी दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 विकेट से जीता मुकाबला The post संजू सैमसन ने चेन्नई के लिए 87 रन की शानदार पारी स्पोर्ट्सी, प्लेऑफ की दौड़ में टीम को बनाए रखा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top