Hot News

May 6, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज शाम पटना आयेंगे अमित शाह और नितिन नवीन, कल पहुंचेंगे पीएम मोदी, कैबिनेट विस्तार पर हलचल तेज

Bihar Cabinet Expansion: (मिथिलेश कुमार, पटना) 7 मई (गुरुवार) को सम्राट मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में 30 से अधिक मंत्रियों को जगह दी जायेगी. ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज देर शाम पटना पहुंच जायेंगे. मंत्रियों की लिस्ट को दिया जाएगा अंतिम रूप अमित शाह की ओर से पास होने के बाद भाजपा के संभावित मंत्रियों की लिस्ट को अंतिम रूप दिया जायेगा. जबकि जदयू के संभावित मंत्रियों की लिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की सहमति के बाद तय हो गई है. गांधी मैदान में आयोजित शपथ समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी नई दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और वहां से हेलिकॉप्टर से गांधी मैदान आयेंगे. पीएम मोदी के हेलीकाप्टर के लिए गांधी मैदान में तीन हेलीपैड बनाए गए हैं. शपथ समारोह में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार , केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, जेपी नड्डा, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे. भाजपा से 15 और जदयू से 14 मंत्री लेंगे शपथ कैबिनेट विस्तार में राज्यपाल सैयद अता हसनैन भाजपा के 15 और जदयू के 14 मंत्रियों को शपथ दिलायेंगे. प्रशासन में जदयू के दो उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव पहले से शामिल हैं. इस प्रकार प्रशासन में जदयू के मंत्रियों की संख्या 16 हो जायेगी. चिराग, मांझी और उपेंद्र की पार्टी से बनेंगे चार मंत्री कैबिनेट विस्तार में एनडीए के अन्य सहयोगी दलों को भी हिस्सेदारी दी जायेगी. इनमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास के दो, दूसरे केंद्रीय मंत्री जीतन राम माझी की पार्टी हम और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो के एक-एक मंत्री बनाए जायेंगे. जदयू से यह होंगे मंत्री आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, जदयू कोटे से डॉ. अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, लेशी सिंह, मदन सहनी,सुनील कुमार, मो. जमा खान, श्वेता गुप्ता, अतिरिक कुमार और रत्नेश सदा मंत्री बनाए जा सकते हैं. इनके अलावा कुछ नए नामों पर भी चर्चा की जा रही है, जिन्हें अंतिम समय में जोड़ा जा सकता है. भाजपा से 15 मंत्री बन सकेंगे भाजपा कोटे से मंत्री बनने वाले प्रमुख नामों में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप जायसवाल, नीतीश मिश्रा, रमा निषाद, संजीव चौरसिया, रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह, लखेंद्र पासवान, संजय सिंह टाइगर और अरुण शंकर प्रसाद के नाम लिए जा रहे हैं. अंतिम समय में चार सीटें रह सकती हैं खाली सूत्र की माने तो, अंतिम समय में मंत्री के चार पद खाली रखे जा सकते हैं. दूसरे कैबिनेट विस्तार में इसे भरा जा सकता है. मई के अंतिम सप्ताह में विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा होने वाली है. इसके बाद एक और विस्तार हो सकता है. पटना सजधज कर रहेगा तैयार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बुधवार को बताया कि सात मई को पटना एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक पूरे शहर को झंडे और बैनरों से सजाने का काम पटना महानगर इकाई और स्थानीय विधायकों को सौंपा गया है. प्रधानमंत्री के आगमन की संभावनाओं को देखते हुए राजधानी पटना में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. Also Read: अनंत सिंह के 9 समर्थकों पर FIR, डांसर के साथ ठुमका लगाते और हथियार लहराते वीडियो हुआ था वायरल The post आज शाम पटना आयेंगे अमित शाह और नितिन नवीन, कल पहुंचेंगे पीएम मोदी, कैबिनेट विस्तार पर हलचल तेज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कांग्रेस ने पीठ में छुरा घोंपा, टीवीके को समर्थन की खबर पर आया डीएमके का रिएक्शन

तमिलनाडु में विजय की टीवीके को कांग्रेस के समर्थन की समाचारों पर डीएमके भड़क गई है. पार्टी के प्रवक्ता सर्वानन अन्नादुरई ने कहा कि कांग्रेस का यह कदम ‘पीठ में छुरा घोंपने’ जैसा है. उनके मुताबिक, यह सिर्फ डीएमके नहीं बल्कि तमिलनाडु की जनता और उनके जनादेश के साथ भी धोखा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने यह फैसला पहले ही तय कर लिया था, यानी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही गठबंधन की तैयारी हो चुकी थी. डीएमके के ऐसे रिएक्शन से साफ है कि राज्य की सियासत में अब टकराव और तेज होने वाला है. डीएमके ने हर मौके पर कांग्रेस का साथ दिया डीएमके नेता ने कहा कि जीत के सर्टिफिकेट की स्याही भी नहीं सूखी थी और कांग्रेस ने तुरंत गठबंधन का रास्ता पकड़ लिया. उन्होंने याद दिलाया कि डीएमके ने हर मौके पर कांग्रेस का साथ दिया है. अन्नादुरई ने कहा कि एमके स्टालिन ने ही राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार तक आगे बढ़ाया था. इसके बावजूद कांग्रेस का यह कदम हैरान करने वाला है. उन्होंने गठबंधन के गणित पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह फैसला समझ से परे है. यह भी पढ़ें : तमिलनाडु में सत्ता का रास्ता साफ? विजय की TVK को कांग्रेस का समर्थन टीवीके को कम से कम 11 से 12 विधायकों के समर्थन की जरूरत अन्नादुरई ने कहा कि प्रशासन बनाने के लिए टीवीके को कम से कम 11 से 12 विधायकों के समर्थन की जरूरत है. कांग्रेस के पास सिर्फ पांच विधायक हैं. इससे क्या फर्क पड़ेगा? अन्नादुरई ने कहा कि कांग्रेस टीवीके मंत्रिमंडल में महज दो सीट के लिए खुद को बर्बाद कर रही है. अन्नादुरई ने यह भी बताया कि अन्नाद्रमुक (AIADMK) ने भी टीवीके को समर्थन देने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि तो टीवीके किसका समर्थन लेगी-पांच विधायकों का या 47 विधायकों का? ऐसे फैसले कौन लेता है, समझ नहीं आता… और यह देश के हित में भी नहीं है. The post कांग्रेस ने पीठ में छुरा घोंपा, टीवीके को समर्थन की समाचार पर आया डीएमके का रिएक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राहुल गांधी का दावा- अभी लोकसभा चुनाव हो जाए, तो बीजेपी 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीत पाएगी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के आरोप को लेकर बीजेपी पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि अगर आज निष्पक्ष तरीके से लोकसभा चुनाव हो जाएं, तो बीजेपी 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीत पाएगी. राहुल ने दावा किया कि बीजेपी के हर छठे सांसद ने वोट चोरी के जरिए जीत हासिल की है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी के अपने हिसाब से उसके 240 सांसदों में हर छठा ‘घुसपैठिया’ है. साथ ही उन्होंने हरियाणा की पूरी बीजेपी प्रशासन को भी इसी तरह का बताया और चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए. राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर क्या लिखा? राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा कि वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी प्रशासन. लोकसभा के 240 बीजेपी सांसदों में से, मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता हुआ है. पहचानना मुश्किल नहीं है, क्या उन्हें बीजेपी की भाषा में “घुसपैठिए” कहें? और हरियाणा? वहां तो पूरी प्रशासन ही “घुसपैठिया” है.” वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी प्रशासन। लोकसभा के 240 BJP सांसदों में से, मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है। पहचानना मुश्किल नहीं – क्या उन्हें BJP की भाषा में “घुसपैठिए” कहें? और हरियाणा? वहाँ तो पूरी प्रशासन ही “घुसपैठिया” है। जो संस्थाएँ अपनी जेब में… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 6, 2026 आगे कांग्रेस नेता ने कहा कि जो संस्थाएं अपनी जेब में रखते हैं, जो मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया को तोड़-मरोड़ देते हैं, वे ख़ुद “रिमोट कंट्रोल वाले” हैं. राहुल गांधी ने दावा किया कि उन्हें असली डर सच्चाई का है. क्योंकि निष्पक्ष चुनाव हो जाएं, तो आज ये 140 के पास भी नहीं जीत सकते. यह भी पढ़ें : तमिलनाडु में सत्ता का रास्ता साफ? विजय की TVK को कांग्रेस का समर्थन बीजेपी पर हमले तेज कर दिए राहुल गांधी ने राहुल गांधी ने असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद एक फिर कथित वोट चोरी को लेकर बीजेपी पर हमले तेज कर दिए हैं. उनका दावा है कि बीजेपी ने निर्वाचन आयोग की मदद से इन दोनों राज्यों में चुनाव की चोरी की है. असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत हासिल हुई है. The post राहुल गांधी का दावा- अभी लोकसभा चुनाव हो जाए, तो बीजेपी 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीत पाएगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

TMC का आरोप: BJP समर्थकों ने पार्टी दफ्तर पर चलाया बुलडोजर, देखें Video

Video : पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद भी तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी ने आरोप लगाया है कि हाल ही में बड़ी जीत हासिल करने वाली बीजेपी के समर्थक ‘बुलडोजर एक्शन’ कर रहे हैं. इसको लेकर सियासत और ज्यादा गरमा गई है. टीएमसी ने मंगलवार रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें दावा किया गया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में बुलडोजर से तोड़फोड़ की और टीएमसी के पार्टी दफ्तर को भी निशाना बनाया. 👉 Before elections: Bhoy out, Bharosa in👉 After elections: Bharosa out, Bulldozer in BJP’s ‘Poriborton’ has arrived, and it has arrived with a bulldozer. In an act of brazen hooliganism and gundagardi, mobs of BJP supporters went on a rampage near the New Market area,… pic.twitter.com/SmhgWjjp3w — All India Trinamool Congress (@AITCofficial) May 5, 2026 वीडियो में दिख रहा है कि एक बुलडोजर के आसपास भीड़ जमा है. बुलडोजर इलाके की एक दुकान को तोड़ता नजर आ रहा है. इस दौरान लोग जोर-जोर से नारे लगा रहे हैं, म्यूजिक बज रहा है और माहौल काफी शोर-शराबे वाला दिख रहा है. यह भी पढ़ें : बीरभूम में टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या, कई जिलों में पार्टी दफ्तरों में आगजनी, एक्शन में आयोग क्या कहा टीएमसी ने टीएमसी ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि चुनाव से पहले बीजेपी ‘भय खत्म, भरोसा शुरू’ की बात कर रही थी, लेकिन अब हालात उलट हो गए हैं- भरोसा खत्म और बुलडोजर शुरू. टीएमसी का आरोप है कि न्यू मार्केट इलाके में बीजेपी समर्थकों की भीड़ ने जमकर तोड़फोड़ की, दुकानों को नुकसान पहुंचाया और पार्टी दफ्तर पर भी हमला किया. पार्टी ने इसे खुली गुंडागर्दी बताया है और कहा कि यह वही “परिवर्तन” है जिसकी बात बीजेपी कर रही थी. यह भी पढ़ें : बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा: BJP और TMC के एक-एक कार्यकर्ता की मौत टीएमसी ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने अपने कार्यकर्ताओं को खुली छूट दे दी है, जिससे वे सड़कों पर मनमानी कर रहे हैं. साथ ही केंद्रीय बलों पर भी सवाल उठाए गए कि उन्हें सिर्फ मूकदर्शक बने रहने को कहा गया. The post TMC का आरोप: BJP समर्थकों ने पार्टी दफ्तर पर चलाया बुलडोजर, देखें Video appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन

खास बातें पार्टी को बिखरने से बचा पायेंगी ममता बनर्जी? अर्ध-शहरी इलाकों ने दीदी से मुंह फेरा वोटर लिस्ट का पेच सेंट्रलाइज्ड लीडरशिप और विस्तार की कमी बनी कमजोरी बंगाल तक सीमित आधार, भ्रष्टाचार और घोटाले क्या होगा अभिषेक बनर्जी का रोल? ममता बनर्जी की वापसी की राह एक नेतृत्वक चक्र का अंत? Mamata Banerjee Political Crisis: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने केवल सत्ता नहीं बदली है, बल्कि उस नेतृत्वक ढांचे को ही झकझोर दिया है, जिसे ममता बनर्जी ने पिछले 15 सालों में तैयार किया था. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए यह हार महज एक चुनावी शिकस्त नहीं, बल्कि एक सिस्टम का ढहना है. पार्टी को बिखरने से बचा पायेंगी ममता बनर्जी? भाजपा ने न केवल ममता के गढ़ में सेंध लगायी, बल्कि उस ‘कल्याणकारी नेतृत्व’ और ‘संगठनात्मक मॉडल’ को भी चुनौती दी है, जिसके दम पर टीएमसी अजेय मानी जाती थी. अब सवाल यह है कि बिना सत्ता के संरक्षण के, क्या ममता बनर्जी अपनी पार्टी को बिखरने से बचा पायेंगी? अर्ध-शहरी इलाकों ने दीदी से मुंह फेरा आंकड़े बताते हैं कि बंगाल की नेतृत्वक जमीन का पुनर्वितरण हो चुका है. भाजपा का वोट शेयर 2021 के 38 प्रतिशत से बढ़कर 44.8 प्रतिशत तक पहुंच गया है. तृणमूल का आधार 48 प्रतिशत से घटकर 41.7 प्रतिशत पर आ गया है. विशेषकर अर्ध-शहरी (Semi-urban) क्षेत्रों में पार्टी को भारी नुकसान हुआ है. इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी बोलीं- इस्तीफा नहीं दूंगी, दीदी के बयान पर बंगाल के अधिकारी ले रहे मजे- हमें 2-2 सीएम मिलेंगे वोटर लिस्ट का पेच एक चौंकाने वाला तथ्य यह है कि 177 सीटों पर मतदाता सूची से हटाये गये नामों की संख्या, पिछली बार की जीत के अंतर से भी अधिक थी. इन सीटों पर भाजपा ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया है. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें सेंट्रलाइज्ड लीडरशिप और विस्तार की कमी बनी कमजोरी नेतृत्वक विश्लेषकों का मानना है कि टीएमसी की जो सबसे बड़ी ताकत थी, वही अब उसकी कमजोरी बन गयी है. पार्टी पूरी तरह से ममता बनर्जी के चेहरे पर टिकी है. जब शीर्ष नेतृत्व कमजोर पड़ता है, तो संगठन के पास खुद को बचाने का कोई दूसरा तंत्र नहीं बचता. इसे भी पढ़ें : बंगाल में बीजेपी की जीत मैनेजमेंट नहीं जनादेश है, कोलकाता में ढहा दीदी का मुस्लिम किला, बोले अमित मालवीय बंगाल तक सीमित आधार, भ्रष्टाचार और घोटाले आम आदमी पार्टी (AAP) की तरह टीएमसी (AITC) दूसरे राज्यों में विस्तार नहीं कर पायी. ऐसे में बंगाल की हार का असर पार्टी के लिए अस्तित्व का संकट बन गया है. इसके अलावा, शिक्षक भर्ती घोटाला और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों ने सत्ता विरोधी लहर को चरम पर पहुंचा दिया, जिसका फायदा भाजपा ने उठाया. क्या होगा अभिषेक बनर्जी का रोल? ममता बनर्जी के लिए यह उनके नेतृत्वक जीवन की सबसे कठिन परीक्षा थी. सत्ता के बिना पार्टी के आंतरिक कलह और नेताओं के संभावित दल-बदल को रोकना अभिषेक बनर्जी के लिए बड़ी चुनौती होगी. बंगाल में हार से राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी गठबंधन (I.N.D.I.A) में ममता की ताकत और प्रासंगिकता पर भी असर पड़ना तय है. इसे भी पढ़ें : बंगाल में भाजपा की जीत से ढाका में हड़कंप, बांग्लादेशी मीडिया ने बताया ‘बड़ा संकट’, सांसद को डराने लगा शरणार्थी संकट ममता बनर्जी की वापसी की राह ममता बनर्जी को नंदीग्राम और सिंगूर जैसे आंदोलनों से वापसी के लिए जाना जाता है, लेकिन 71 वर्ष की उम्र में एक मजबूत भाजपा के सामने फिर से शून्य से शुरुआत करना आसान नहीं होगा. एक नेतृत्वक चक्र का अंत? यह परिणाम उस नेतृत्वक युग के अंत का संकेत दे रहा है, जिसकी शुरुआत 34 साल पुराने वामपंथ को उखाड़कर हुई थी. अब टीएमसी के लिए चुनौती सत्ता में वापसी की नहीं, बल्कि बिना सत्ता के खुद को फिर से परिभाषित करने की है. भाजपा के लिए भी यह बड़ी परीक्षा है कि वे इस संवेदनशील और नेतृत्वक रूप से ध्रुवीकृत राज्य में शासन कैसे चलाते हैं. इसे भी पढ़ें बंगाल में भगवा लहर, 15 साल बाद ममता युग का अंत, दो तिहाई बहुमत से बनेगी बीजेपी की प्रशासन बंगाल में खिला कमल, बीजेपी ने जनता को कहा- शुक्रिया, शुभेंदु अधिकारी बोले- विकास ने डर को हराया, सुशासन के नये युग की शुरुआत विदेश भागने की फिराक में डीसीपी शांतनु सिन्हा? ईडी ने जारी किया लुकआउट नोटिस, 5 समन के बाद भी हैं लापता ममता बनर्जी से अलग महुआ मोईत्रा के विचार, बोलीं- बंगाल ने भाजपा को चुना, फैसला हमें मंजूर The post सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कई जरूरी प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Bihar Cabinet: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी. 7 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से ठीक एक दिन पहले यह बैठक बेहद खास मानी जा रही है. जानकारी के मुताबिक, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले प्रशासन अपनी प्राथमिकताओं को अंतिम रूप दे सकती है. इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम विजय चौधरी और विजेंद्र यादव के अलावा कई विभागों के अधिकारी भी शामिल होंगे. सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद आज तीसरी कैबिनेट की बैठक होगी. आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय में बैठक आयोजित की गई है. इसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है. नई नीतियों को मंजूरी मिल सकती है. 7 मई को होगा कैबिनेट विस्तार 7 मई को पटना के गांधी मैदान में सम्राट कैबिनेट के नए मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे. इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं. इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा कई बड़े नेता शामिल होंगे. गांधी मैदान में शपथ ग्रहण की भव्य तैयारी की जा रही है. साथ ही गांधी मैदान के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था भी टाइट की जा रही है. पहली कैबिनेट की बैठक के प्रमुख फैसले 22 अप्रैल को पहली कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें 22 एजेंडों पर मुहर लगी थी. इसमें नगर विकास विभाग ने 11 नए ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप बनाने, 1500 स्त्री पुलिसकर्मियों को स्कूटी और 3200 पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल देने की मंजूरी, सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर क्षेत्र को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित करने, मुंगेर जिले के तारापुर में धार्मिक और पर्यटन सुविधाओं के डेवलप करने समेत कई फैसले लिए गए. दूसरी कैबिनेट की बैठक के प्रमुख फैसले 29 अप्रैल को हुई दूसरी कैबिनेट की बैठक में 63 एजेंडों पर मुहर लगी थी. इनमें राज्य में बिजली आपूर्ति को मजबूत बनाने के लिए नई अंतरराज्यीय ट्रांसमिशन लाइन बनाने, पटना के मैंगल्स रोड पर साइबर अपराध इकाई और विशेष शाखा के लिए लगभग 51 करोड़ रुपये की लागत से नया भवन बनाने की मंजूरी, राज्य में कई बड़ी सड़क परियोजनाओं की मंजूरी समेत कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई थी. Also Read: पटना में गांधी मैदान की ओर 7 मई को नहीं जायेंगी गाड़ियां, घर से निकलने के पहले जानें ये जरूरी समाचार The post सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कई जरूरी प्रस्तावों पर लगेगी मुहर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मदर्स डे पर करना है कुछ खास,  इन 5 यूनिक केक डिजाइन से मां को दें प्यारा सरप्राइज

Mother’s Day Cake Ideas: मदर्स डे हर साल हमारी ज़िंदगी की सबसे खास इंसान मां को धन्यवाद कहने का एक खूबसूरत मौका देता है. इस दिन को और भी यादगार बनाने के लिए केक एक परफेक्ट सरप्राइज माना जाता है. आजकल सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि केक का डिजाइन भी उतना ही महत्वपूर्ण हो गया है. एक खूबसूरत और यूनिक केक मां के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है और आपके प्यार को खास अंदाज़ में जाहिर करता है. चाहे आप घर पर केक बनाएं या बाहर से मंगवाएं, सही डिजाइन चुनना बेहद जरूरी है. इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं मदर्स डे के लिए 5 शानदार और ट्रेंडिंग केक डिजाइन आइडियाज. 1. हार्ट शेप केक मां के लिए अपने प्यार को जाहिर करने का सबसे खूबसूरत और सिंपल तरीका है हार्ट शेप केक. इसका डिजाइन सीधे दिल से जुड़ा होता है, जो आपके इमोशन्स को बिना कहे भी व्यक्त कर देता है. इसमें आप “Love You Mom”, “Best Mom Ever” या कोई पर्सनल मैसेज लिखवाकर इसे और खास बना सकते हैं. रेड, पिंक या व्हाइट क्रीम के साथ यह केक बहुत आकर्षक लगता है. अगर आप चाहें तो इसमें छोटे-छोटे हार्ट, स्प्रिंकल्स या चॉकलेट डेकोरेशन जोड़कर इसे और भी यूनिक बना सकती हैं. हार्ट शेप केक (image: ai genrated) 2.  फ्लोरल थीम केक  फूलों से सजा केक हमेशा से ही एलिगेंट और क्लासी लुक देता है. फ्लोरल थीम केक मदर्स डे के लिए परफेक्ट माना जाता है क्योंकि यह मां की सॉफ्टनेस, प्यार और खूबसूरती को दर्शाता है. इसमें बटरक्रीम या फोंडेंट से बने गुलाब, लिली, डेज़ी जैसे खूबसूरत फूलों का इस्तेमाल किया जाता है.  पेस्टल कलर जैसे पिंक, पीच, लैवेंडर या बेबी ब्लू इस डिजाइन को और भी ग्रेसफुल बनाते हैं. आप इसमें गोल्डन टच या पर्ल डेकोरेशन भी जोड़ सकती हैं. फ्लोरल केक (image: ai genrated) 3.  फोटो केक अगर आप मदर्स डे को और ज्यादा इमोशनल और यादगार बनाना चाहती हैं, तो फोटो केक एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसमें आप मां के साथ अपनी प्यारी यादों की तस्वीर को केक पर प्रिंट करवा सकती हैं, जो देखने में बेहद खास लगता है. यह केक सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि यादों का एक खूबसूरत हिस्सा बन जाता है. आप चाहें तो फोटो के साथ एक छोटा सा मैसेज भी जोड़ सकती हैं, जो इसे और ज्यादा पर्सनल बना देता है. फोटो केक (image: ai generated) 4.  मिनिमलिस्ट केक आजकल मिनिमलिस्ट डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं, और ये सादगी में ही खूबसूरती दिखाते हैं. व्हाइट या पेस्टल कलर बेस के साथ सिंपल टेक्स्ट, छोटे हार्ट या लाइन आर्ट इस केक को मॉडर्न और स्टाइलिश बनाते हैं. यह केक उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो ज्यादा भड़कीले डिजाइन पसंद नहीं करते.  कम डेकोरेशन के बावजूद यह केक बेहद एलिगेंट और क्लासी लगता है, और सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रेंड करता है. मिनिमलिस्ट केक (image: ai generated) 5.  चॉकलेट ड्रिप केक  अगर आपकी मां को चॉकलेट बहुत पसंद है, तो चॉकलेट ड्रिप केक से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. इस केक की खासियत होती है ऊपर से बहती हुई चॉकलेट गनाश (ड्रिप), जो इसे बेहद आकर्षक बनाती है. इसके ऊपर चॉकलेट पीस, कुकीज, मैकरॉन या ताजे फल सजाकर इसे और भी रिच लुक दिया जाता है. यह केक स्वाद में जितना लाजवाब होता है, देखने में भी उतना ही शानदार लगता है, एकदम परफेक्ट मदर्स डे ट्रीट. चॉकलेट ड्रिप केक (image: ai generated) The post मदर्स डे पर करना है कुछ खास,  इन 5 यूनिक केक डिजाइन से मां को दें प्यारा सरप्राइज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तमिलनाडु में सत्ता का रास्ता साफ? विजय की TVK को कांग्रेस का समर्थन

तमिलनाडु की नेतृत्व में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है. कांग्रेस की राज्य इकाई ने फैसला किया है कि वह कुछ शर्तों के साथ अभिनेता से नेता बने विजय की TVK को समर्थन देगी. TVK 234 सीटों वाली विधानसभा में 108 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. इससे प्रशासन बनाने की राह आसान हो सकती है. बड़े उलटफेर में सोमवार (4 मई) को TVK ने DMK को हरा दिया और AIADMK को तीसरे नंबर पर धकेल दिया. करीब 60 साल में पहली बार तमिलनाडु की पारंपरिक द्रविड़ नेतृत्व का दबदबा इस तरह टूटता नजर आया, जिससे राज्य की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. TVK और कांग्रेस के साथ क्या हुई डील सूत्रों के हवाले से इंडिया टुडे ने यह समाचार  दी है. समाचार के मुताबिक, दो साल पुरानी TVK के साथ गठबंधन पर चर्चा के लिए वर्चुअल बैठक हुई, जिसमें यह प्रस्ताव पास किया गया. 2026 विधानसभा चुनाव में 5 सीटें जीतने वाली कांग्रेस अब समर्थन के बदले दो कैबिनेट पद और कुछ प्रशासनी बोर्डों के चेयरमैन पद मांग सकती है. कांग्रेस समर्थन की औपचारिक चिट्ठी कर सकती है जारी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस बुधवार (6 मई) को समर्थन की औपचारिक चिट्ठी जारी कर सकती है. इसके बाद पार्टी के विधायक पनैयूर में विजय से मिलने जा सकते हैं. इससे प्रशासन बनाने की प्रक्रिया तेज होने के संकेत मिल रहे हैं. यह बैठक गठबंधन की पूरी रूपरेखा तय करने और प्रशासन बनाने के अगले कदम साफ करने के लिए अहम मानी जा रही है. विजय 7 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं सूत्रों के मुताबिक, विजय 7 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. उनके साथ करीब नौ कैबिनेट मंत्री भी शपथ ले सकते हैं. बैठक में गठबंधन की संभावनाओं पर खास चर्चा हुई, क्योंकि TVK साधारण बहुमत से 10 सीट पीछे रह गई है. सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन बनाने के लिए सहयोगी दलों के साथ गठबंधन पर बातचीत हुई. यह भी पढ़ें : प्रशासन कैसे बनेगी? तमिलनाडु में विजय की TVK के पास हैं ये ऑप्शन कांग्रेस के अलावा TVK अब वाम दलों और छोटे क्षेत्रीय दलों से भी बात कर रही है, ताकि गठबंधन के लिए जरूरी संख्या जुटाई जा सके. सूत्रों के मुताबिक, VCK, CPI(M), CPI और IUML जैसे दलों से बातचीत की तैयारी है और जल्द ही उन्हें औपचारिक तौर पर न्योता भेजा जा सकता है.  The post तमिलनाडु में सत्ता का रास्ता साफ? विजय की TVK को कांग्रेस का समर्थन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Tata Harrier-Safari के डीजल वेरिएंट में आया नया Red Dark Edition, जानें खासियत

Tata Motors ने हिंदुस्तानीय बाजार में अपनी पॉपुलर SUV Tata Harrier और Tata Safari के डीजल वेरिएंट्स में नया Ultra ट्रिम और स्टाइलिश Red Dark Edition लॉन्च कर दिया है. पहले ये दोनों ऑप्शन सिर्फ पेट्रोल मॉडल्स में मिलते थे, लेकिन अब डीजल खरीदने वाले ग्राहक भी इनका फायदा उठा सकेंगे. कंपनी ने Harrier Ultra Diesel Manual की शुरुआती कीमत 23.84 लाख रुपये और Safari Ultra Diesel Manual (7-सीटर) की कीमत 24.49 लाख रुपये रखी है. नयी SUVs की बुकिंग डीलरशिप और ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो गई है. Red Dark Edition बना खास आकर्षण नयी लॉन्च में सबसे ज्यादा ध्यान Red Dark Edition ने खींचा है. डीजल Harrier में एक्सक्लूसिव Nitro Crimson कलर दिया गया है, जिसे ब्लैक-आउट 19-इंच अलॉय व्हील्स और रेड ब्रेक कैलिपर्स के साथ जोड़ा गया है. Dark Edition ट्रीटमेंट इन दोनों एसयूवी को ज्यादा स्पोर्टी और अग्रेसिव लुक देता है, जबकि इसकी प्रीमियम फील भी बरकरार रहती है. कंपनी ने इसे Harrier और Safari की टॉप लाइनअप में रखा है. यह Harrier के Fearless X+ और Safari के Accomplished X+ ट्रिम से ऊपर पोजिशन किया गया है. Harrier and Safari – Ultra | Red #DARK now in Diesel. Unmatched Prestige meets Unmissable Presence & Uncompromised Performance. – 36.9 cm Cinematic Infotainment by Harman™️, powered by Samsung Neo QLED– Dolby Atmos-powered cinematic audio– VisioneX E-IRVM with built-in… pic.twitter.com/785f3JG8Mn — Tata Motors Cars (@TataMotors_Cars) May 5, 2026 इंटीरियर में मिलेगा प्रीमियम एक्सपीरियंस Harrier और Safari Red Dark Edition के इंटीरियर में Carnelian Red थीम दी गई है. इसमें रेड लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है, जो केबिन को प्रीमियम और स्पोर्टी फील देती है. फीचर्स की बात करें, तो इसमें 36.9 सेमी (14.5-इंच) का Harman इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो Samsung Neo QLED डिस्प्ले के साथ आता है. इसके अलावा Dolby Atmos सपोर्टेड ऑडियो सिस्टम और Mappls Auto बेस्ड इनबिल्ट नेविगेशन भी दिया गया है. SUV में VisioneX E-IRVM इंटीग्रेटेड डैशकैम और DVR, VisionSync मेमोरी ORVMs, ऑटो रिवर्स डिप फीचर, ClearView डुअल कैमरा वॉशर सिस्टम, स्लाइडिंग फ्रंट आर्मरेस्ट और 65W Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट जैसे प्रीमियम फीचर्स भी शामिल किए गए हैं. दमदार डीजल इंजन और सेफ्टी फीचर्स दोनों SUV में 2.0-लीटर Kryojet टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है, जो 170PS की पावर और 350Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आता है. सेफ्टी के मामले में भी Harrier और Safari मजबूत साबित हुई हैं. दोनों एसयूवी को Bharat NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इनमें एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 30.08 अंक और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 44.54 अंक मिले हैं. यह भी पढ़ें: Tata Curvv EV SeriesX vs Hyundai Creta EV: कौन है बेहतर मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV? The post Tata Harrier-Safari के डीजल वेरिएंट में आया नया Red Dark Edition, जानें खासियत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

6 मई का तेल अपडेट, कहीं गिरे दाम तो कहीं बढ़ गए भाव, देखें लिस्ट 

Petrol Diesel Price Today 6 May 2026: आज 6 मई को देश के प्रमुख शहरों में फ्यूल की कीमतों में मिला-जुला असर देखने को मिला है. जहां मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, वहीं बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में मामूली बदलाव दर्ज किया गया है. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति का असर स्थानीय स्तर पर साफ देखा जा सकता है.  क्या आज महंगा हुआ पेट्रोल? आज मुंबई में पेट्रोल 103.54 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. दिल्ली में भी इसकी कीमत 94.77 रुपये बनी हुई है. बिहार के गया में पेट्रोल 50 पैसे महंगा होकर 106.44 रुपये पर पहुंच गया है, जबकि नोएडा में इसमें 13 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है. झारखंड के धनबाद में पेट्रोल 30 पैसे सस्ता हुआ है.  आज का पेट्रोल रेट टेबल: शहर आज का रेट (₹) कल का रेट (₹) बदलाव लखनऊ   94.69 94.69 0.00 नोएडा  94.77 94.90 -0.13 गया  106.44 105.94 +0.50 पटना  105.42 105.34 +0.08 भागलपुर   106.27 106.27 0.00 मुजफ्फरपुर   105.98 106.07 -0.09 धनबाद  97.87 98.17 -0.30 रांची  97.86 97.86 0.00 देवघर   97.68 97.60 +0.08 जमशेदपुर  98.03 97.80 +0.23 मुंबई 103.54 103.54 0.00 नई दिल्ली 94.77 94.77 0.00 कोलकाता 105.45 105.41 +0.04 चेन्नई 100.84 100.84 0.00 भोपाल 106.52 106.41 +0.11 गुरुग्राम 95.51 95.31 +0.20 बेंगलुरु 102.92 102.96 -0.04 डीजल की कीमतों में कितना बदलाव? डीजल की बात करें तो मुंबई में आज भाव 90.03 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. बिहार के पटना में डीजल में 7 पैसे की बढ़त हुई है, जबकि मुजफ्फरपुर में 8 पैसे की कटौती हुई है. झारखंड के जमशेदपुर में डीजल 23 पैसे महंगा हुआ है, वहीं धनबाद में 31 पैसे की बड़ी राहत मिली है.  आज का डीजल रेट टेबल: शहर आज का रेट (₹) कल का रेट (₹) बदलाव लखनऊ   87.81 87.81 0.00 नोएडा  87.89 88.01 -0.12 गया   92.63 92.15 +0.48 पटना 91.67 91.60 +0.07 भागलपुर  92.44 92.44 0.00 मुजफ्फरपुर   92.17 92.25 -0.08 धनबाद   92.62 92.93 -0.31 रांची  92.62 92.62 0.00 देवघर   92.39 92.29 +0.10 जमशेदपुर  92.78 92.55 +0.23 मुंबई 90.03 90.03 0.00 नई दिल्ली 87.67 87.67 0.00 कोलकाता 92.02 92.02 0.00 चेन्नई 92.39 92.39 0.00 भोपाल 91.89 91.80 +0.09 गुरुग्राम 87.98 87.78 +0.20 बेंगलुरु 90.99 90.99 0.00 ये भी पढ़ें: कहीं राहत तो कहीं आफत! जानिए 4 मई को आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का क्या है भाव? The post 6 मई का तेल अपडेट, कहीं गिरे दाम तो कहीं बढ़ गए भाव, देखें लिस्ट  appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top