Hot News

28kmpl का माइलेज, कीमत 10.50 लाख रुपये से शुरू… Maruti Victoris की पहली सालगिरह पर आया Aurum Edition, जानें खासियत

Maruti Suzuki की लेटेस्ट कॉम्पैक्ट SUV Victoris को लॉन्च हुए एक साल पूरा हो गया है. इस खास मौके पर कंपनी ने इसका नया ऑरम एडिशन (Aurum Edition) पेश किया है. यह एडिशन SUV को पहले से ज्यादा स्टाइलिश लुक देने के लिए लाया गया है. सितंबर 2025 में लॉन्च हुई Victoris को कस्टमर्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. कंपनी के मुताबिक, इस SUV की एक साल में 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं. Maruti Suzuki का दावा है कि इतनी तेजी से यह आंकड़ा पार करने वाली Victoris देश की सबसे तेज बिकने वाली पैसेंजर गाड़ी है. आइए जानते हैं कि नए Aurum Edition में क्या कुछ खास मिलने वाला है.

Victoris Aurum Edition में क्या है खास?

Maruti Suzuki Victoris के स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट्स के लिए Aurum Edition पेश किया गया है. यह एक स्टाइलिंग पैक है, जो SUV के लुक को और स्टाइलिश बनाता है. इसमें ब्लैक और कॉपर कलर की थीम दी गई है. इस पैक में आगे और पीछे स्किड प्लेट्स, साइड स्कर्ट्स और एक्सटीरियर पर क्रोम एक्सेसरीज मिलती हैं. इसके अलावा, केबिन में ऑल-ब्लैक और कॉपर कलर की थीम के साथ 3D केबिन और बूट मैट्स भी दिए गए हैं. अगर आप अपनी नई Victoris हाइब्रिड को यह खास लुक देना चाहते हैं, तो इसके लिए ₹22,990 एक्स्ट्रा खर्च करने होंगे.

एक्सेसरी (Accessory) रंग (Colour)
फ्रंट स्किड प्लेट (Front Skid Plate) ग्रे और कॉपर
साइड स्किड प्लेट (Side Skid Plate) ग्रे और कॉपर
रियर स्किड प्लेट (Rear Skid Plate) ग्रे और कॉपर
फ्रंट ग्रिल गार्निश (Front Grille Garnish) क्रोम
फ्रंट बंपर अपर ग्रिल गार्निश (Front Bumper Upper Grille Garnish) क्रोम
बॉडी साइड मोल्डिंग (Body Side Moulding) क्रोम
रियर बंपर अपर गार्निश (Rear Bumper Upper Garnish) क्रोम
फेंडर गार्निश (Fender Garnish) क्रोम
व्हील आर्च गार्निश (Wheel Arch Garnish) ग्रे और कॉपर
डोर वाइजर (Door Visor) डार्क क्रोम
3D बूट मैट (3D Boot Mat) उपलब्ध नहीं
रियर ट्रंक सिल गार्ड (Rear Trunk Sill Guard) उपलब्ध नहीं
ऑल-वेदर 3D मैट (All-Weather 3D Mat) उपलब्ध नहीं

Maruti Suzuki SUV Victoris: पावरट्रेन

फीचर्स 1.5-लीटर पेट्रोल 1.5-लीटर पेट्रोल + CNG 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड
इंजन 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल + CNG 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड
पावर 103 PS 88 PS 92 PS
टॉर्क 139 Nm 121 Nm 122 Nm
ट्रांसमिशन 5-स्पीड MT / 6-स्पीड AT 5-स्पीड MT eCVT
ड्राइवट्रेन 2WD / AWD (केवल AT में) 2WD 2WD
दावा किया गया माइलेज 21.2 kmpl (MT) / 21 kmpl (AT) / 19 kmpl (AWD AT) 27 km/kg 28.6 kmpl

Maruti Suzuki SUV Victoris: कीमत और मुकाबला

Maruti Suzuki Victoris की एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 19.99 लाख रुपये तक जाती है. हिंदुस्तानीय बाजार में इसका मुकाबला Hyundai Creta, Renault Duster, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Nissan Tekton, Tata Sierra, Citroen Aircross X, MG Astor, Honda Elevate और Tata Curvv जैसी SUVs से होगा.

ये भी पढ़ें: 3 साल में करीब ₹2 लाख की बचत, ₹7.05 लाख शुरुआती कीमत और 27km तक माइलेज, इन 5 बजट कारों में मिलता है 360° कैमरा

The post 28kmpl का माइलेज, कीमत 10.50 लाख रुपये से शुरू… Maruti Victoris की पहली सालगिरह पर आया Aurum Edition, जानें खासियत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top