ED Action in Ranchi. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रांची में बांग्लादेशी युवतियों की तस्करी और देह व्यापार के अवैध सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले के मुख्य आरोपी माइकल जोसेफ तिर्की और उसकी पत्नी मोना तिर्की की 3.60 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को जब्त कर लिया है. जांच एजेंसी के मुताबिक, दंपति ने युवतियों से जबरन देह व्यापार करवाकर अपराध की कमाई से यह संपत्ति बनाई थी, जिसका वर्तमान बाजार मूल्य करीब 5 करोड़ रुपये आंका गया है.
जून 2024 के सेक्स रैकेट से जुड़ा है मामला
यह पूरा मामला जून 2024 में रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में उजागर हुए हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट से जुड़ा है. स्थानीय पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने ईसीआईआर दर्ज कर मनी लाउंड्रिंग के एंगल से जांच शुरू की थी. जांच के दौरान झारखंड और पश्चिम बंगाल से गिरोह के कई सदस्यों व एजेंटों की गिरफ्तारी हुई, जिससे इस मानव तस्करी के सीमा पार (क्रॉस-बॉर्डर) नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ.
पीड़िता के भागने से खुला था काला राज
इस सनसनीखेज मामले का खुलासा 3 जून 2024 को तब हुआ, जब रिसॉर्ट में बंधक बनाई गई बांग्लादेशी युवती निपाह अख्तर उर्फ खुशी किसी तरह वहां से भागकर पुलिस के पास पहुंच गई. उसने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई और आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई. जांच में यह बात सामने आई कि गिरोह के सदस्य गरीब बांग्लादेशी युवतियों को हिंदुस्तान में अच्छी नौकरी का लालच देकर अवैध रूप से सीमा पार कराते थे और फिर उनके फर्जी हिंदुस्तानीय पहचान पत्र (आधार, पैन आदि) बनवा दिए जाते थे.
ये भी पढ़ें: चारा घोटाले का आरोपी 25 साल बाद गिरफ्तार, लखनऊ स्टेशन पर CBI ने दबोचा
पश्चिम बंगाल से रांची तक फैला था नेटवर्क
जांच के अनुसार, पीड़िता निपाह अख्तर 31 मई 2024 की रात अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पश्चिम बंगाल पहुंची थी, जिसमें मनीषा और झूमा नाम की स्त्रीओं ने उसकी मदद की थी. इसके बाद उसे नौकरी का झांसा देकर रांची लाया गया और एक रिसॉर्ट तथा फ्लैट में छिपाकर रखा गया. वहां परवीन और झूमा नाम की दो अन्य बांग्लादेशी युवतियां भी पहले से मौजूद थीं.
माइकल और मोना तिर्की संभालते थे रैकेट की कमान
ईडी की जांच में यह पुख्ता आरोप लगाया गया है कि रांची में इन युवतियों को ठहराने और उनसे जबरन देह व्यापार कराने की मुख्य जिम्मेदारी माइकल जोसेफ तिर्की और उसकी पत्नी मोना तिर्की के पास थी. एजेंसी का दावा है कि इसी काले कारोबार और अवैध नेटवर्क से हुई अकूत कमाई के दम पर दंपती ने करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की थी, जिस पर अब केंद्रीय एजेंसी का हथौड़ा चल गया है.
ये भी पढ़ें: रांची में ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी खाली सामुदायिक भवन, जानें क्या है नया नियम
The post रांची मानव तस्करी का पर्दाफाश: ED ने देह व्यापार रैकेट में शामिल दंपति की 3.60 करोड़ की संपत्ति की जब्त appeared first on Naya Vichar.

