Hot News

राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश इन 5 राशि वालों के लिए शुभ, भाग्योदय के साथ होगी उन्नति

Surya Nakshatra Parivartan: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव 24 अक्टूबर 2026 को नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक, दोपहर 12 बजकर 56 मिनट पर सूर्य का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश होगा. इस नक्षत्र में सूर्य देव 6 नवंबर 2026 को रात 9 बजकर 07 मिनट तक रहेंगे. ज्योतिषाचार्य पंडित धनंजय पांडेय ने बताया कि सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन 5 राशि के जातकों के लिए अनुकूल और सकारात्मक रहेगा.

मेष राशि

स्वाति नक्षत्र में सूर्य के जाने से मेष राशि के जातकों के जीवन में बदलाव आएगा. नौकरी करने वाले लोगों को 6 नवंबर 2026 तक अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. समाज में सम्मान मिलेगा. जमीन से जुड़े अटके हुए काम पूरे होंगे. मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी. बड़े भाई की मदद से रोजगार में उन्नति होगी.

मिथुन राशि

चूंकि सूर्य का यह परिवर्तन राहु के नक्षत्र में हो रहा है, इसलिए इस दौरान धार्मिक कार्यों से लाभ हो सकता है. घर-परिवार में धार्मिक कार्य संपन्न होंगे. किसी दोस्त की मदद से नौकरी या व्यापार में तरक्की मिलेगी. व्यापार में मुनाफे की चिंता दूर होगी. सामाजिक कार्य करने वाले लोगों को नई पहचान मिलेगी. परिवार में पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा.

राशि का नाम मुख्य लाभ और प्रभाव
मेष अधिकारियों का सहयोग, व्यापार में आर्थिक प्रगति और अटके हुए काम पूरे होंगे.
मिथुन धार्मिक कार्यों से लाभ, परिवार में सुख-शांति और मित्रों का सहयोग मिलेगा.
सिंह मजबूत आत्मविश्वास, कार्यक्षेत्र में सफलता और रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी.
तुला समाज में मान-सम्मान, कारोबार में अचानक लाभ और निवेश से सफलता मिलेगी.
कुंभ व्यापार का विस्तार, कानूनी मामलों में सफलता और मानसिक उलझन दूर होगी.

सिंह राशि

नौकरीपेशा जातक अपनी बात रखने में कामयाब होंगे. भाई-बहन या साथ में काम करने वाले लोगों से मदद मिलेगी. आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. यात्रा के दौरान आर्थिक लाभ हो सकता है. हालांकि, लंबी दूरी की यात्रा करने से पहले पूरी जानकारी हासिल कर लें. रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी. करियर में तरक्की होगी.

तुला राशि

समाज में पहचान बनाने में कामयाब होंगे. भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखना अच्छा रहेगा. कारोबार में अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है. निवेश से जुड़े कार्यों में कामयाबी मिलेगी. प्राइवेट नौकरी करने वालों को अधिकारियों का साथ मिलेगा. धर्म-अध्यात्म से जुड़े काम करने से मन खुश रहेगा. आमदनी का नया रास्ता खोज सकते हैं.

कुंभ राशि

व्यापार में अचानक लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों का साथ मिलेगा. परिवार में बड़े भाई, पिता या बड़ी बहन से आर्थिक लाभ हो सकता है. जमीन से जुड़े कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी. धार्मिक कार्यों से मन की उलझन दूर होगी. बिजनेस का आर्थिक विस्तार कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: सूर्य-शुक्र मिलकर बरसाएंगे कृपा, शुक्रादित्य राजयोग से इन 5 राशि वालों की होगी तरक्की

The post राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश इन 5 राशि वालों के लिए शुभ, भाग्योदय के साथ होगी उन्नति appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top