Hot News

Waqf Law Protest : पुलिस पर फेंके गए बम, मस्जिद में घुसे पुलिसकर्मी, बंगाल में वक्फ कानून पर बवाल

Waqf law Protest : पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में वक्फ कानून के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन देखने को मिले. प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान गाड़ियो में आग लगा दी. प्रदर्शनकारियों ने सड़क और रेल यातायात को बाधित कर दिया. भीड़ को कंट्रोल करने की कोशिश में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले के सुती में प्रदर्शन हिंसक हो गया, जब निषेधाज्ञा के बावजूद प्रदर्शनकारी एकत्र हुए. उन्होंने सड़क जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया. जुलूस के दौरान पुलिस वैन और सार्वजनिक बसों को आग लगा दी.

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, समस्या तब शुरू हुई जब जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हुए. उन्होंने वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया. शमशेरगंज में डाकबंगला मोड़ से सुतिर सजुर मोड़ तक नेशनल हाईवे-12 के एक हिस्से को जाम कर दिया. उन्होंने कहा, ‘‘प्रदर्शन तब हिंसक हो गया, जब प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस वैन पर पथराव किया. इसके परिणामस्वरूप पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई. इसमें लगभग 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए.’’

पुलिस पर फेंके गए बम

अधिकारी ने बताया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर बम जैसा कुछ फेंका. इसके बाद पुलिस ने ‘‘अनियंत्रित भीड़’’ को नियंत्रण में लाने के लिए लाठीचार्ज किया. बाद में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हिंसा के बीच कुछ पुलिसकर्मियों को पास की एक मस्जिद में शरण लेनी पड़ी. वहीं, जिला प्रशासन ने सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है.

प्रदर्शन की वजह से ट्रेन सेवाएं प्रभावित

अधिकारियों के अनुसार मालदा में प्रदर्शनकारियों ने रेल पटरियों पर धरना दिया जिससे ट्रेन की आवाजाही प्रभावित हुई. उन्होंने बताया कि पूर्वी रेलवे के फरक्का-आज़िमगंज खंड पर भी ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं. इस बीच, राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने राज्य प्रशासन को संवेदनशील क्षेत्रों में गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल और प्रभावी कार्रवाई करने को कहा है.

The post Waqf Law Protest : पुलिस पर फेंके गए बम, मस्जिद में घुसे पुलिसकर्मी, बंगाल में वक्फ कानून पर बवाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top