Hot News

रियान पराग ने मान ली हार? RCB के खिलाफ मैच गंवाने के बाद इन कारणों को ठहराया जिम्मेदार

IPL 2025 RCB vs RR, Riyan Parag Statement: आईपीएल 2025 के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 11 रन की करीबी हार झेलनी पड़ी. मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्टैंड-इन कप्तान रियान पराग ने माना कि उनकी टीम को इस हार के लिए खुद को ही दोष देना चाहिए. मैच के बड़े हिस्से में नियंत्रण में रहने के बावजूद राजस्थान ने अहम मौकों पर चूक की, खासकर बल्लेबाजी में, जिससे मैच उनके हाथ से निकल गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में राजस्थान ने बेहतरीन संघर्ष करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 194 रन ही बना सका. 

मैच के बाद रियान पराग ने कहा, “मुझे लगता है कि हमने गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया. मुझे लगा कि यह विकेट 210-220 रन लायक था, लेकिन हमने उन्हें 205 पर रोक दिया, जो एक अच्छा प्रयास था.” हालांकि लक्ष्य आसान लग रहा था, लेकिन मध्य ओवरों में स्पिन के खिलाफ राजस्थान की धीमी बल्लेबाजी उन्हें भारी पड़ी. रियान ने कहा, “हम बैटिंग में आधे रास्ते तक अच्छी स्थिति में थे, लेकिन हमें खुद को ही दोष देना होगा. हमने स्पिनर्स के खिलाफ पर्याप्त इरादा नहीं दिखाया और योजनाओं को सही से अमल में नहीं ला पाए.”

अपनी रणनीतियों को लागू नहीं कर सके- रियान

उन्होंने आगे कहा, “खिलाड़ियों को खुद जिम्मेदारी लेनी होगी और निडर होकर स्पोर्ट्सना होगा. यह एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें एक गलती भारी पड़ जाती है और आज वही हुआ.” पराग ने बताया कि टीम के भीतर ऐसी स्थितियों को लेकर काफी चर्चाएं होती रही हैं, लेकिन जब जरूरत पड़ी तब टीम पीछे रह गई. उन्होंने कहा, “हम टीम के रूप में खुलकर बात करते हैं और ईमानदारी से चर्चा करते हैं. ऐसी स्थितियों पर पहले बात हुई है, लेकिन आज हम उसे लागू नहीं कर सके,”अब जब प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं, पराग ने अंत में कहा, “हम जीत की स्थिति में थे, लेकिन उसे गंवा दिया. अब हमें गर्व के लिए स्पोर्ट्सना होगा. बहुत सारे प्रशंसक हैं जो हमारा समर्थन करते हैं. बहुत सारे लोग हैं जो हमारे लिए कड़ी मेहनत करते हैं ताकि हम यहां आकर इस तरह के टूर्नामेंट में स्पोर्ट्स सकें. हमें उनके लिए यह करना होगा. इस स्पोर्ट्स को स्पोर्ट्सने और इस फ्रेंचाइजी के लिए स्पोर्ट्सने के लिए बहुत आभारी और सम्मानित महसूस कर रहा हूं और अगली बार जब हम स्पोर्ट्सेंगे तो हमें यह दिखाना होगा.”

RCB vs RR मैच का हाल

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. बंगलुरु की ओर से फिल सॉल्ट (26 रन) और विराट कोहली के बीच 61 रन की साझेदारी से हुई. इसके बाद विराट (70 रन) और देवदत्त पडिक्कल (50 रन) के बीच 95 रन की साझेदारी हुई. अंतिम ओवरों में टिम डेविड (नाबाद 23 रन) और जितेश शर्मा (नाबाद 20 रन) ने अहम योगदान दिया और स्कोर 205/5 तक पहुंचाया. राजस्थान के लिए संदीप शर्मा (2/45) सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 1/33 का किफायती स्पेल फेंका.

लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने इरादे दर्शा दिए. उन्होंने (19 गेंदों में 49 रन) और वैभव सूर्यवंशी (10 गेंदों में 16 रन) ने तेज़ शुरुआत की और पहले 6 ओवरों में 52 रन जोड़े. फिर नितीश राणा (28), कप्तान रियान पराग (22) और ध्रुव जुरेल (47) ने टीम को अच्छी स्थिति में ला दिया, जहां आखिरी दो ओवर में सिर्फ 18 रन चाहिए थे और 5 विकेट बचे थे. लेकिन क्रुणाल पंड्या (2/31) ने पराग और राणा को आउट कर पलड़ा RCB की ओर मोड़ा, और फिर जोश हेजलवुड (4/33) व यश दयाल (1/33) ने डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी कर RCB को 11 रन से जीत दिला दी.

राजस्थान के खिलाफ RCB की जीत की रणनीति क्या थी? विराट कोहली ने बताया, खिलाड़ियों के अलावा इनकी भी की तारीफ

पहलगाम आतंकी हमले का असर क्रिकेट पर, हिंदुस्तान में नहीं किया जाएगा PSL का प्रसारण

विराट कोहली ने तोड़ डाला बाबर आजम का बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

The post रियान पराग ने मान ली हार? RCB के खिलाफ मैच गंवाने के बाद इन कारणों को ठहराया जिम्मेदार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top