Hot News

Neem Karoli Baba: सुबह की ये 3 आदतें बनाएंगी आपको सफल

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा एक ऐसे संत थे जिनकी महिमा केवल उनकी उपस्थिति से नहीं, बल्कि उनके प्रेम और करुणा से महसूस की जाती थी. वे जीवनभर भक्ति, सेवा और सच्चे प्रेम के पथ पर चलते रहे। उनका हर कार्य ईश्वर की ओर ले जाने वाला था. हनुमान जी के प्रति उनका प्रेम इतना गहरा था कि उनके भक्त उन्हें हनुमान जी का ही सजीव रूप मानते थे. बाबा की उपस्थिति में जो दिव्यता और शांति महसूस होती थी, वह आज भी कैंची धाम में बनी हुई है. उन्होंने सभी को सिखाया कि सच्चा अध्यात्म प्रेम, श्रद्धा और सेवा में ही बसता है. उनकी सीख को अमल में लाने से जीवन खुशहाल हो जाता है. आपके सारे बिगड़े काम ठीक होने लगते हैं. नीम करोली बाबा जीवन में सफल होने के कुछ मूलमंत्र के बारे में बताते हैं. आइए सफलता के इस मूलमंत्र के बारे में जानते हैं.

आत्मिक और शारीरिक रूप से लाभ

नीम करोली बाबा मानते थे कि ब्रह्म मुहूर्त में जागना आत्मिक और शारीरिक रूप से अत्यंत लाभकारी होता है. यह समय ईश्वर से जुड़ने का श्रेष्ठ अवसर होता है, जब वातावरण शुद्ध और शांत होता है. बाबा के अनुसार, जो व्यक्ति इस समय जागता है, उस पर दैवीय कृपा बनी रहती है. यह मुहूर्त प्रार्थना, ध्यान और साधना के लिए आदर्श माना गया है. ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजे से 5:30 बजे तक होता है.

यह भी पढ़ें- नीम करोली बाबा ने बताया ऐसा महामंत्र, जो बदल सकता है आपकी किस्मत

यह भी पढ़ें- कंबल नहीं, नीम करोली बाबा का साक्षात आशीर्वाद, घर में ऐसे करें प्रयोग

सुख, समृद्धि और सफलता के लिए जरूरी

मान्यताओं के अनुसार, सुबह उठते ही व्यक्ति को अपनी हथेलियों के अग्रभाग का दर्शन करना चाहिए, क्योंकि उसमें देवी लक्ष्मी, सरस्वती और गोविंद का वास होता है. यह शुभ संस्कार दिन की सकारात्मक शुरुआत का प्रतीक है. इसके बाद स्नान करके इष्ट देव की पूजा और दीपक प्रज्वलित करना जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता को आकर्षित करता है.

मन को शांत रखने के लिए जरूरी

नीम करोली बाबा के अनुसार, व्यक्ति को मौन रहना सीखना चाहिए, क्योंकि मौन से मन शांत होता है और भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. जब हम व्यर्थ बोलने या नकारात्मक सोच में ऊर्जा नहीं गवांते, तो वही ऊर्जा हमारे कार्यों में लगती है, जिससे सफलता मिलती है. मौन आत्मसंयम और आंतरिक शक्ति का प्रतीक है.

यह भी पढ़ें- जीवन को बदलकर रख देंगे नीम करोली बाबा के ये 10 विचार

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है.

The post Neem Karoli Baba: सुबह की ये 3 आदतें बनाएंगी आपको सफल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top