Hot News

Stuffed Parwal Recipe: लंच-डिनर में फिट बैठती है भरवां परवल की सब्जी, गर्मियों में लें इसका स्वाद

Stuffed Parwal Recipe: गर्मी के मौसम में सब्जी खाने का कम मन करता है मगर कुछ सब्जी जैसे परवल से बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी बनाई जाती है. परवल की भरवां सब्जी ऐसी ही एक रेसिपी है जिसका टेस्ट अलग होता है और चावल और रोटी दोनों के साथ ही परफेक्ट मेल है. इस सब्जी को आप लंच या फिर डिनर में बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं भरवां परवल बनाने की रेसिपी के बारे में. 

भरवां परवल बनाने के लिए सामग्री ( Stuffed Parwal Ingredients)

  • परवल- 4-5 
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच 
  • सौंफ- आधा चम्मच 
  • सरसों के बीज- 1 छोटा चम्मच 
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • लाल मिर्च का पाउडर- 1 छोटा चम्मच 
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ 
  • लहसुन-अदरक पेस्ट- 1 चम्मच 
  • जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • आमचूर पाउडर- 1 छोटा चम्मच 
  • हल्दी- आधा चम्मच 
  • तेल 
  • धनिया पत्ता- बारीक कटा हुआ 
  • तेज पत्ता- 1 
  • गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच 

रेसिपी से जुड़ी समाचारें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Dahi Sandwich: अगर टाइम हो कम तो जल्दी से बनाएं दही सैंडविच, नोट करें बनाने की विधि 

यह भी पढ़ें: Sooji Laddu Recipe: कुछ मीठा और यूनिक खाने का है मन, तो शौक से बनाएं सूजी के लड्डू

भरवां परवल बनाने की विधि ( Stuffed Parwal Recipe)

  • भरवां परवल बानने के लिए आप परवल को धो लें और चाकू की मदद से ऊपर वाले हिस्से को हल्का सा हटा दें. पूरे छिलके को नहीं हटाएं. इस रेसिपी को बनाने के लिए थोड़े बड़े परवल का यूज करें.
  • अब परवल को लंबाई में कट लगाएं. अब अंदर से बीज और बीच का हिस्सा को चम्मच से निकाल दें.
  • अब एक कढ़ाई में तेल को गर्म करें और इसमें जीरा, हींग और तेजपत्ता को भी डाल दें. 
  • अब प्याज को फ्राई करें और अदरक लहसुन के पेस्ट को भी डाल दें. अब इसमें धनिया पाउडर, सौंफ और सरसों पाउडर को भी डाल दें. अगर आपके पास सौंफ और सरसों का पाउडर नहीं है तो आप सौंफ और सरसों के बीज से पाउडर तैयार कर लें. 
  • अब इसमें परवल के बीज को भी मिक्स कर दें और अच्छे से भुने. अब इसमें आप हल्दी पाउडर और नमक को भी डाल दें. इसमें आमचूर और गरम मसाले को भी मिला दें और कुछ देर तक पकाएं. अंत में धनिया के पत्ते को भी डाल दें.
  • अब इस मिश्रण को अलग रख दें और बारी से एक-एक परवल में फिल करें. अब एक पैन में तेल को डालें और परवल को फ्राई करें दोनों साइड से. परवल को पलटने में ध्यान दें. एक साइड फ्राई हो जाने के बाद आप दूसरे साइड से भी पका लें. आपका भरवां परवल तैयार है. इसे आप चावल या रोटी के साथ एंजॉय करें.

यह भी पढ़ें: Dahi Puri Recipe: दही पूरी के चटपटे स्वाद का मजा लें घर पर, इस रेसिपी को करें फॉलो

The post Stuffed Parwal Recipe: लंच-डिनर में फिट बैठती है भरवां परवल की सब्जी, गर्मियों में लें इसका स्वाद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top