Hot News

बाल्टी भर पानी में डूब कर हुई मौत! हैरान कर देगी इस हादसे की कहानी

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बाल्टी पानी में डूबकर मरने की घटना सामने आई है. जिले के मनियारी थाना क्षेत्र की हरपुर बलड़ा गांव में एक डेढ़ साल के मासूम की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गयी. परिजन शिशु को आनन-फानन में डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे. वहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. शिशु की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की पहचान हरपुर बलड़ा के रहने वाले डेढ़ साल का मासूम आदर्श कुमार के रूप में हुई है. मृतक के पिता का नाम पंकज महतो बताया जा रहा है.

मां सोई थी, बच्चा स्पोर्ट्सते-स्पोर्ट्सते बाल्टी में गिरा

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की दोपहर घर में मासूम की मां अपने शिशु के साथ सोई थी. इस दौरान अचानक बच्चा उठकर स्पोर्ट्सते हुए घर के आंगन में चला गया. वहां पर चापाकल के पास बाल्टी में पानी भरा हुआ था. बताया जा रहा है कि स्पोर्ट्सते हुए बच्चा बाल्टी के पास पहुंचा और अचानक वह बाल्टी में गिर गया. थोड़ी देर बाद परिजनों की नजर बाल्टी में गिरे शिशु पर पड़ी. परिजनों ने शिशु को बाल्टी से बाहर निकाला और आनन-फानन में उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे. वहां डॉक्टर ने शिशु को मृत घोषित कर दिया.

मुजफ्फरपुर की दूसरी समाचार भी पढ़ें

मुजफ्फरपुर जिले में 16 साल की किशोरी रीमा कुमारी की नृशंस हत्या कर दी गई. हत्यारों ने उसके दोनों पैरों में लोहे की कीलें ठोक दीं और शरीर पर नमक छिड़ककर सियारी नदी के किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया. शव गुरुवार को गायघाट थाना क्षेत्र के महुआरा गांव में बरामद किया गया. मृतका की पहचान बेनीबाद थाना अंतर्गत पिरौंछा गांव निवासी स्व. रामबाबू राम की बेटी रीमा के रूप में हुई, जो दसवीं की छात्रा थी और मंगलवार देर शाम से लापता थी. परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली. बुधवार को थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई. गुरुवार को सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और रीमा का शव बरामद किया. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए. प्रारंभिक जांच में किशोरी के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे उसकी हत्या की पुष्टि होती है.

ALSO READ: “गृहमंत्री अमित शाह कलयुग में शिव का रूप हैं, तांडव होगा…”, पहलगाम हमले के बाद बोले कथावाचक प्रदीप मिश्रा

The post बाल्टी भर पानी में डूब कर हुई मौत! हैरान कर देगी इस हादसे की कहानी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top