Hot News

Jaat Worldwide Collection: सनी देओल की ‘जाट’ दुनियाभर में फ्लॉप हुई या हिट? जानें अबतक के आंकड़े

Jaat Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ आने के बावजूद 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई जाट डटकर खड़ी है. साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं. तो वहीं, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह खतरनाक विलेन का किरदार निभा रहे हैं. इनके अलावा रेजिना कैसांद्रा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी शामिल हैं. फिल्म ने अबतक वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और इसी के साथ दुनियाभर में सबसे कमाई करने वाली यह सनी देओल की तीसरी फिल्म बन गई है. ऐसे में अब 14 दिन के टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन सामने आ गए हैं, जिसके बारे में आपको डिटेल में बताते हैं.

जाट का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, जाट ने हिंदुस्तान में 14वें दिन 79.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. वहीं, ग्रॉस कलेक्शन 93.80 करोड़ का हुआ था. जबकि, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 107.00 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. फिल्म ने साल 2025 की अबतक 11 मूवीज के रिकार्ड्स को तोड़ दिया है, जिनमें देवा, इमरजेंसी, फतेह जैसी कई फिल्में शामिल हैं. इन आंकड़ों को देख लग रहा है जाट जल्द ही हार मान लेगी.

अबतक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Jaat Box Office Collection Day 1- 9.5 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 2- 7 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 3- 9.75 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 4- 14 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 5- 7.50 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 6- 6 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 7- 4 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 8- 4 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 9- 4.25 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 10- 3.75 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 11- 5.65 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 12- 2 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 13- 1.88 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 14- 1.3 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 15- 1.25 करोड़ रुपये

जाट की टोटल कमाई- 80.75 करोड़ रुपये

यह भी पढ़े: Box Office Report: जाट या केसरी चैप्टर 2? गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी फ्लॉप की छलांग?

The post Jaat Worldwide Collection: सनी देओल की ‘जाट’ दुनियाभर में फ्लॉप हुई या हिट? जानें अबतक के आंकड़े appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top