Hot News

पटना: सत्यदेव हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने दूरबीन से किडनी निकाल कर बचाई मरीज की जान, आयुष्मान योजना से हुआ मुफ्त इलाज

पटना: सत्यदेव हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बेगूसराय के एक 51 वर्षीय व्यक्ति की लेप्रोस्कोपिक विधि से किडनी निकालकर जान बचा ली. वह किडनी कैंसर से जूझ रहा था. पिछले कई महीनों से उसके पेशाब में खून आ रहा था, जिसके बाद वह हॉस्पिटल पहुंचा था. अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन कराने पर किडनी में ट्यूमर के साथ पेट में सूजन का भी पता चला. वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. राजेश रंजन ने दूरबीन से मरीज की पूरी किडनी निकाल कर उसे फौरी राहत दी. 

मुफ्त में हुई सर्जरी: डॉ. राजेश रंजन

हॉस्पिटल के डायरेक्टर और वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. राजेश रंजन ने बताया कि मो. परवेज की दाईं किडनी में लगभग 11 सेंटीमीटर का ट्यूमर था. आयुष्मान हिंदुस्तान योजना के तहत मरीज की मुफ्त में सफल सर्जरी की गई. अब वह स्वस्थ है. उन्होंने बताया कि पेट या पेशाब संबंधी समस्याओं को लोग नजरअंदाज कर देते हैं, जो सही नहीं है. पेशाब में खून आना, पेट में दर्द रहना, पेट में सूजन इत्यादि किडनी कैंसर के लक्षण हैं. लेकिन, कई बार इसके लक्षण पकड़ में नहीं आते. इसलिए समय-समय पर डॉक्टरी सलाह लेना जरूरी है.  

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

अस्पताल में मौजूद है कैशलेस इलाज की सुविधा

गौरतलब है कि यह अस्पताल मरीजों के लिए सुलभ और किफायती चिकित्सा सुविधा देने के अपने उद्देश्य के प्रति प्रतिबद्ध है. हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. अमृता ने बताया कि आयुष्मान हिंदुस्तान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई), ईसीएचएस, सीजीएचएस और ईएसआईसी जैसी योजनाओं में शामिल मरीजों को इस हॉस्पिटल में कैशलेस इलाज की सुविधा भी दी जाती है. इसके यहां अलावा, अस्पताल टीपीए (थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर) की सुविधा के तहत विभिन्न स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के तहत भी मरीजों का इलाज किया जाता है. मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध है. इसके साथ ही अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर और प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ मरीजों की पूरी देखभाल करते हैं.

इसे भी पढ़ें: Bihar: नौकरी मिलने के बाद भी ज्वाइनिंग का इंतजार कर रहे BPSC टीचर, आंदोलन करने के लिए हुए मजबूर

The post पटना: सत्यदेव हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने दूरबीन से किडनी निकाल कर बचाई मरीज की जान, आयुष्मान योजना से हुआ मुफ्त इलाज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top