Hot News

भारत से दोस्ती निभाएगा अमेरिका, तुलसी गबार्ड का बड़ा ऐलान- पहलगाम हमले के आतंकियों को पकड़ने में US करेगा मदद

Pakistan Behind Pahalgam: अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने शुक्रवार को कहा कि हिंदुस्तान पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार लोगों की तलाश कर रहा है और अमेरिका इसमें उसके साथ है. उन्होंने साफ कर दिया कि अमेरिकी आतंकियों को दबोचने में हिंदुस्तान की मदद करेगा. तुलसी गबार्ड ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने एक पोस्ट में कहा “हम पहलगाम में 26 हिंदुओं को निशाना बनाकर किए गए भीषण इस्लामी आतंकवादी हमले के खिलाफ हिंदुस्तान के साथ एकजुटता से खड़े हैं.”

आतंकियों को दबोचने में हिंदुस्तान की मदद करेगा अमेरिकी- तुलसी गबार्ड

अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गब्बार्ड ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा “हम पहलगाम में 26 हिंदुओं को निशाना बनाकर किए गए भीषण इस्लामी आतंकवादी हमले के मद्देनजर हिंदुस्तान के साथ एकजुटता से खड़े हैं. मेरी प्रार्थनाएं और गहरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हिंदुस्तान के सभी लोगों के साथ हैं. हम आपके साथ हैं और इस जघन्य हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ने में आपका समर्थन करते हैं.”

हिंदुस्तान के साथ खड़ा है अमेरिका- तुलसी गबार्ड

तुलसी गबार्ड ने कहा कि उनकी मेरी प्रार्थनाएं और गहरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजन खो दिए हैं. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हिंदुस्तान के सभी लोगों के साथ हम हैं. हम आपके साथ हैं और इस जघन्य हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ने में आपका समर्थन करते हैं. इससे पहले बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात कर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की थी और इस जघन्य हमले के दोषियों को न्याय के दायरे में लाने में हिंदुस्तान के प्रति पूर्ण समर्थन व्यक्त किया था.

आतंकियों ने 26 लोगों की कर दी थी हत्या

मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने गोलीबारी की थी जिसमें 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे. पहलगाम में हुए हमले को 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला माना जा रहा है. इस हमले के बाद हिंदुस्तान ने आतंकियों की मदद के लिए पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं. 48 घंटों के अंदर पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने को कहा गया है. इसके अलावा हिंदुस्तान ने अटारी-वाघा बॉर्डर बंद कर दिया है. सिंधु जल समझौते को भी हिंदुस्तान ने निलंबित कर दिया है.

Also Read: सिंधु जल संधि निलंबित करने के फैसले के बीच सीएम उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, कहा- ‘हम कभी भी सिंधु जल समझौता…’

The post हिंदुस्तान से दोस्ती निभाएगा अमेरिका, तुलसी गबार्ड का बड़ा ऐलान- पहलगाम हमले के आतंकियों को पकड़ने में US करेगा मदद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top