Hot News

Chanakya Niti: पतन का कारण बनती हैं ये चीजें, समय रहते नहीं सुधरे तो होगा पछतावा 

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में ऐसी नीतियों का संग्रह है जो व्यक्ति को आगे बढ़ने में सहायक है. व्यक्तिगत और सामाजिक बातों की शिक्षा भी इन नीतियों से मिल जाती है. चाणक्य नीति आज भी प्रासंगिक है और जीवन में सफलता, नीति और व्यवहारिक बातों की सीख देता है. आचार्य चाणक्य एक बुद्धिमान और महान नेतृत्वज्ञ थे. अपने बुद्धि और विवेक की मदद से आचार्य चाणक्य ने मौर्य समराज्य की स्थापना में अहम भूमिका निभाया था. जीवन में कुछ आदतों से महत्वपूर्ण चीजें नष्ट हो जाती हैं. चाणक्य नीति के पांचवे अध्याय के सातवें श्लोक में कहा गया है,

आलस्योपहता विद्या परहस्त गतं धनम्।  

अल्पबीजहतं क्षेत्रं हतं सैन्यमनायकम्। । 

इस श्लोक के अनुसार, आलस से विद्या का नाश होता है और दूसरों के हाथ में धन जाने से धन भी नष्ट होता है. आगे इस श्लोक में कहा गया है कि कम बीज से खेत नष्ट होता है और बिना सेनापति के सेना नष्ट हो जाती है. 

विद्या के नाश का कारण 

आचार्य चाणक्य के अनुसार, विद्या के नष्ट होने का कारण आलस है. आज के समय में कई संसाधन होने पर भी लोग आलस के कारण पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाते हैं. आलस करने से जो विद्या आपके पास भी है वह भी धीरे धीरे खत्म होने लग जाती है इसलिए चीजों को जानने और सीखने की कोशिश करते रहना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: अगर हैं आपमें ये 4 खूबियां, तो आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता

यह भी पढ़ेंChanakya Niti: जीवन में बढ़ना है आगे तो थाम लें इन लोगों का साथ, पूरे परिवार का भी हो जाएगा भला

धन के बारे में

चाणक्य नीति में धन के बारे में कहा गया है कि अपने धन को लेकर सतर्क रहें. अगर धन किसी और के हाथ में जाता है तो खर्च हो जाता है. अपने धन सम्पत्ति का खास ध्यान रखें नहीं तो आपको भारी नुकसान हो सकता है.

सही मात्रा का चयन

बिना तैयारी के किया गया काम पूरा फल नहीं दे पाता है. चाणक्य नीति के अनुसार, अगर खेत में सही मात्रा में बीज नहीं डाला जाए तो खेती बर्बाद हो जाती है. इस बात को आप जीवन में भी लागू कर सकते हैं अगर आप पूरी मेहनत नहीं करते हैं तो आपको सफलता नहीं मिल पाती है.

नेतृत्व की कमी

अगर किसी संगठन में अच्छे लीडर की कमी है तो ऐसा संगठन ज्यादा दिन तक सफल नहीं हो पाता है. टीम की सफलता के लिए एक मजबूत लीडर की जरूरत पड़ती है.

यह भी पढ़ेंChanakya Niti: हर दिन खुद से पूछिए ये सवाल, जो हर बुद्धिमान पूछता है, बदल जाएगा आपका जीवन

The post Chanakya Niti: पतन का कारण बनती हैं ये चीजें, समय रहते नहीं सुधरे तो होगा पछतावा  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top