Hot News

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के लिए बैन, रामलीला मैदान में प्रदर्शन के लिए देने होंगे ₹1.21 लाख

Ram Leela Maidan : नई दिल्ली के रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन करना महंगा पड़ सकता है. जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन की जगह के तौर पर हटाए दिया गया है. वहीं इस साल रामलीला मैदान में प्रदर्शन के लिए सिर्फ तीन तारीखें (29, 30 और 31 दिसंबर) ही उपलब्ध हैं.

कितने होंगे खर्च?

12 एकड़ के इस मैदान में एक दिन की बुकिंग का खर्च 50,000 रुपये है, साथ ही 55,000 रुपये की रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट भी देनी होती है. इस तरह टैक्स मिलाकर शुरुआती खर्च 1.21 लाख रुपये हो जाता है. इसके अलावा 16 हजार प्रशासन को टैक्स भी देने होंगे. इस तरह प्रदर्शन का कुल खर्च 1.21 लाख हो जाता है.

क्या जंतर-मंतर पर भी देना पड़ता था खर्च?

जंतर-मंतर पर ऐसे किसी पेमेंट की जरूरत नहीं होती थी, लेकिन रामलीला मैदान में जगह इस्तेमाल करने के लिए पैसे देने पड़ते हैं. वहीं यहां बैठके की कैपेसिटी 50,000 लोगों की है.

छोटे सभाओं के लिए नहीं लगेंगे पैसे

रामलीला मैदान में 150 लोगों तक की सभाओं के लिए एक छोटा हिस्सा मुफ्त में उपलब्ध रहता है. दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली में बुराड़ी ग्राउंड और CBD ग्राउंड को भी विरोध प्रदर्शन और धरने के लिए वैकल्पिक जगहों के तौर पर तय किया है.

NOC की पड़ती है जरूरत

बुकिंग का काम दिल्ली नगर निगम का हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट देखता है और इसके लिए दिल्ली पुलिस से ‘नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (NOC) लेना जरूरी है.

जंतर-मंतर में नहीं होगा प्रदर्शन?

दिल्ली के फेमस जंतर-मंतर पर अब प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. नई दिल्ली में INDIA गठबंधन का सोमवार को सुप्रीम कोर्ट मार्च चर्चा में रहा. इसके पूर्व सीजेपी प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन करने को लेकर जंतर-मंतर की ओर बढ़ने का प्रयास किया था. जिसे रोकने के लिए प्रशासन ने पूरे दिल्ली पुलिस को लगा दिया था. इसके साथ ही तीन नए स्थानों को लिस्ट में जगह दी गई है, जहां लोग प्रदर्शन कर सकते हैं.

दिल्ली पुलिस ने किया डी-नोटिफाई

केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) की एक समिति की सिफारिशों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को आधिकारिक प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार द्वारा जारी आदेश के तहत इस ऐतिहासिक विरोध स्थल को डी-नोटिफाई (de-notified) किया गया है.

त्योहारी सीजन में रामलीला ग्राउंड की बुकिंग फुल

नागरिक निकायों ने ये भी बताया कि आने वाले हफ्तों में दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों के मद्देनजर ये मैदान अलग-अलग कार्यक्रमों और उत्सवों के लिए पहले से ही रिजर्व है. ये मैदान एक बिजी कमर्शियल एरिया में है, जिसके आसपास तीन बड़े अस्पताल और नगर निगम के मुख्यालय भी हैं. बड़े आयोजनों के दौरान यहां की सड़कों पर भारी दबाव बढ़ जाता है, जिसका असर ट्रैफिक पर पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Watch Video : प्रियंका-नेहा के करीब पहुंचा था युवक, राहुल गांधी ने पीछे धकेला; वीडियो वायरल

The post जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के लिए बैन, रामलीला मैदान में प्रदर्शन के लिए देने होंगे ₹1.21 लाख appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top