Hot News

Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 12.3 इंच की डुअल स्क्रीन और AI असिस्टेंट समेत मिलेंगे एडवांस्ड फीचर्स, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च

Hyundai ने आज हिंदुस्तान में अपनी नई Bayon से पर्दा उठा दिया है. कंपनी ने इसके फीचर्स, इंजन और इंटीरियर से जुड़ी कुछ डिटेल्स भी शेयर की हैं. इस नई क्रॉसओवर SUV को 26 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा. हिंदुस्तानीय बाजार में इसकी जगह Venue और Creta के बीच होगी. हालांकि, Creta को भी अगले साल की शुरुआत में नया जनरेशन अपडेट मिलने वाला है. अपडेट के बाद यह SUV पहले से ज्यादा बड़ी हो सकती है. आइए जानते हैं कि इस नई SUV में क्या कुछ खास मिलने वाला है और कंपनी ने अब तक कौन-कौन सी डिटेल्स सामने रखी हैं.

Hyundai Bayon: एक्सटीरियर

डिजाइन की बात करें, तो Hyundai Bayon अपने सेगमेंट की दूसरी कारों के मुकाबले काफी मॉडर्न और हटकर लुक के साथ आती है. इसके फ्रंट में सिल्वर स्किड प्लेट और बंपर पर मोटी क्लैडिंग दी गई है. वहीं, इसके रेक्टेंगुलर LED हेडलैंप और ऊपर की तरफ मिलने वाली पतली LED DRLs फ्रंट लुक को और स्टाइलिश बनाती हैं. इन DRLs को ग्लॉस ब्लैक स्ट्रिप के जरिए आपस में जोड़ा गया है.

साइड प्रोफाइल पर नजर डालें, तो यहां मोटी क्लैडिंग इसकी रोड प्रेजेंस को बेहतर बनाती है. इसके अलावा, अलग डिजाइन वाले 17-इंच के अलॉय व्हील्स कार के लुक में एक नया अंदाज जोड़ते हैं. बॉडी पैनल पर कई कट्स और क्रीज भी देखने को मिलते हैं. पीछे की तरफ उभरा हुआ मस्कुलर फेंडर, C-पिलर पर खास अंदाज में मुड़ती विंडो लाइन और लंबे रूफ रेल्स इसके डिजाइन को और दमदार बनाते हैं.

कार के पिछले हिस्से में कंपनी ने ट्रेंड से थोड़ा हटकर डिजाइन अपनाया है. यहां आजकल की कई कारों की तरह कनेक्टेड टेललैंप्स नहीं मिलते, बल्कि पतली LED टेललाइट्स दी गई हैं, जिनके बीच ग्लॉस ब्लैक स्ट्रिप मिलती है. इसके अलावा, रियर स्पॉयलर और शार्क फिन एंटीना इसे प्रीमियम लुक देते हैं. वहीं, पीछे के बंपर पर भी मोटी क्लैडिंग दी गई है.

Hyundai Bayon: इंटीरियर

कार के डैशबोर्ड पर कर्व्ड डुअल-स्क्रीन सेटअप दिया गया है. वहीं, नीचे की तरफ पतले और वर्टिकल AC वेंट्स लगाए गए हैं, जिनके बीच में क्लाइमेट कंट्रोल के बटन मिलते हैं. इसके अलावा, कार में चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिस पर Hyundai का Morse Code वाला लोगो मिलता है.

केबिन को स्टाइलिश बनाने के लिए इसमें ब्लैक और व्हाइट कलर का डुअल-टोन थीम दिया गया है. इसके अलावा, दरवाजों पर मिलने वाले गोल आकार के डोर हैंडल और स्पीकर्स भी केबिन को बाकी कारों से थोड़ा अलग बनाते हैं.

Hyundai Bayon: फीचर्स

  • टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए 12.3 इंच की दो स्क्रीन
  • वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले
  • Perplexity AI पर आधारित जेनरेटिव AI असिस्टेंट
  • ऑटो-डिमिंग IRVM (इंटीरियर रियर-व्यू मिरर)
  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल
  • आगे की सीटों पर वेंटिलेशन की सुविधा
  • OTA (ओवर-द-एयर) अपडेट के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
  • अपनी पसंद के मुताबिक ड्राइव मोड चुनने की सुविधा
  • बोस का प्रीमियम साउंड सिस्टम
  • वायरलेस फोन चार्जर
  • आगे की तरफ 2 USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट
  • रियर एसी वेंट्स
  • ऑटो हेडलैम्प्स
  • रेन-सेंसिंग वाइपर्स
  • रियर सनशेड्स

Hyundai Bayon: सेफ्टी

सेफ्टी के मामले में भी Hyundai Bayon काफी दमदार साबित हो सकती है. सामने आई तस्वीरों में इस कार के साथ फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स देखने को मिले हैं. इसके अलावा, इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (EPB) के साथ ऑटो-होल्ड फीचर भी मिलेगा.

इन फीचर्स के अलावा, Hyundai Bayon में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल होल्ड असिस्ट (HHA) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है. हालांकि, इन सभी फीचर्स की ऑफिशियल कन्फर्मेशन होना अभी बाकी है.

Hyundai Bayon: पावरट्रेन

फीचर्स डिटेल्स
इंजन 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल
पावर 115 PS
टॉर्क 144 Nm
ट्रांसमिशन 6-स्पीड मैनुअल (MT) / CVT ऑटोमैटिक
ड्राइवट्रेन फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD)

ये भी पढ़ें: 625 km की रेंज, मसाज वाली सीटें और 9 एयरबैग… हिंदुस्तान में लॉन्च हुई Volvo की यह लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV, जानें कीमत?

The post Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 12.3 इंच की डुअल स्क्रीन और AI असिस्टेंट समेत मिलेंगे एडवांस्ड फीचर्स, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top