Hot News

‘मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ के बाद राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के 11 नेता पहुंचे SC, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के खिलाफ दाखिल की याचिका

INDIA Bloc Protest : यह याचिका INDIA ब्लॉक के नेताओं और समर्थकों के सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च निकालने के बाद दायर की गई. विपक्षी दलों ने इस मार्च को ‘मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ नाम दिया था. नेताओं का कहना है कि मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों की जांच होनी चाहिए.

खरगे ने याचिका दायर करने की दी जानकारी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने याचिका दायर करने की जानकारी मीडिया को दी. उन्होंने कहा, हमने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. अपनी याचिका में, विपक्षी गठबंधन ने ECI के साथ-साथ मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और दो चुनाव आयुक्तों – सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी – को भी पक्षकार बनाया है.

याचिका दायर करने वालों में कौन-कौन शामिल

सुप्रीम कोर्ट में दायर जनहित याचिका में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत 11 विपक्षी नेताओं के नाम हैं. इनमें तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव शामिल हैं.

इसके अलावा शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत, माकपा के एमए बेबी, भाकपा के डी राजा, झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ माजी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सुप्रिया सुले और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के ईटी मोहम्मद बशीर भी याचिकाकर्ताओं में शामिल हैं.

याचिका में हिंदुस्तानीय निर्वाचन आयोग को प्रतिवादी बनाया गया है. याचिका में किन-किन निर्देशों की मांग की गई है, इसका पूरा विवरण अभी सार्वजनिक नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च के बाद दायर हुई याचिका

याचिका दायर करने से पहले राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य विपक्षी नेता सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च के लिए निकले थे. नेता और समर्थक पहले संविधान क्लब में जुटे. इसके बाद वे बसों से बाराखंभा रोड चौराहे तक पहुंचे और वहां से पैदल आगे बढ़े.

हालांकि, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को भगवान दास रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया. इसके बाद कुछ नेता, जिनमें राहुल गांधी और अखिलेश यादव भी शामिल थे, एक वाहन पर चढ़ गए.

विपक्षी दलों ने SIR प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मुद्दे पर कार्रवाई की मांग की है.

The post ‘मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ के बाद राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के 11 नेता पहुंचे SC, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के खिलाफ दाखिल की याचिका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top