Hot News

Skin Care Tips: चेहरा होगा साफ और चमकदार, बस एक बार लगा लें इस खास चीज से बना टोनर

Skin Care Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारी त्वचा हर दिन धूल, प्रदूषण और तनाव का सामना करती है. ऐसे में टोनर का इस्तेमाल आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है. आज हम आपको इस आर्टिकल में गुड़हल के फूल से टोनर बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं. गुड़हल का फूल त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है. इसमें नैचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-C और एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को नमी देने, झुर्रियों को कम करने और ग्लोइंग बनाने में मदद करते है. तो चलिए जानते हैं गुड़हल के टोनर कैसे बनाएं और कैसे करें इस्तेमाल के बारे में विस्तार से.  

गुड़हल के फूल से टोनर कैसे बनाएं? (How to make toner from hibiscus flower)

अगर आपके घर के गार्डन में गुड़हल के फूल है, तो आप घर में रखें कुछ चीजों से आसानी से टोनर बना सकते हैं. 

  • गुड़हल के फूल का टोनर बनाने की सामग्री 
  • गुड़हल के ताजे फूल – 4-5 
  • पानी – 1 कप 
  • गुलाबजल – 1-2 चम्मच

यह भी पढ़ें- Skincare Tips: सोने सा चमकेगा आपका चेहरा, बस हल्दी और बेसन का करें इस तरह इस्तेमाल

ये भी पढ़ें- Beauty Tips: चेहरे अब नहीं बचेंगे एक भी दाग-धब्बे और मुंहासे, जानें छुटकारा पाने के आसान घरेलु नुस्खे

गुड़हल के फूल का टोनर बनाने की विधि 

  • सबसे पहले गुड़हल के फूलों को साफ पानी से धो लें. अब इसे एक बर्तन में पानी डालकर उबालें. 
  • जब पानी उबलने लगे, उसमें गुड़हल के फूलों को डाल दें और धीमी आंच पर 5–7 मिनट तक पकाएं.
  • पानी का रंग हल्का गुलाबी या गहरा लाल होने लगेगा, तब  गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें.
  • अब इसे छानकर एक साफ स्प्रे बोतल या कंटेनर में गुलाब जल मिलाकर भर लें. 

गुड़हल का टोनर कैसे करें इस्तेमाल? (How to use hibiscus toner)

अपने चेहरे को पानी से धोकर अच्छे से साफ करें. फिर टोनर को अपने चेहरे में लगाएं, इसे आप सुबह या शाम दोनों समय लगा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Beauty Tips: चेहरे को ग्लोइंग बनाना नहीं पड़ेगा जेब पर भारी, घर पर आसानी से पाएं पार्लर जैसा फेशियल निखार

Disclaimer: हमारी समाचारें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

The post Skin Care Tips: चेहरा होगा साफ और चमकदार, बस एक बार लगा लें इस खास चीज से बना टोनर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top