Hot News

बरसने से पहले गरजते क्यों हैं बादल? आसमान से भयानक आवाज का सच जो आप नहीं जानते!

GK Question 2025 in Hindi: मानसून (Monsoon 2025) में जब अचानक आसमान से तेज आवाज आती है और बिजली चमकती है तो हम डर जाते हैं या सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर बादल गरजते क्यों हैं? क्या ये सिर्फ बारिश से पहले की चेतावनी है या इसके पीछे कोई बड़ा वैज्ञानिक कारण है? आइए आसान भाषा में समझते हैं कि बारिश से पहले बादल कैसे और क्यों गरजते हैं.

Monsoon 2025: बादल की गरज का वैज्ञानिक कारण

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब दो बादलों या बादल और जमीन के बीच स्टैटिक बिजली (Static Electricity) पैदा होती है तो वह बिजली के रूप में बाहर आती है. यह बिजली हवा को बहुत तेजी से गर्म करती है और यह करीब 30,000°C तक होता है. इस तेज गर्मी के कारण हवा अचानक फैलती है और उसमें कंपन होता है. यही कंपन ध्वनि तरंगों (Sound Waves) में बदलता है और हमें गरज (Thunder) के रूप में सुनाई देता है.

यह भी पढ़ें- Sleep Champion of the Year: 9 घंटे की नींद से कमाए 9 लाख! पढ़ाई की नहीं, इस वजह से चर्चा में आई UPSC स्टूडेंट

बिजली पहले क्यों चमकती है? (GK Question 2025 in Hindi)

बिजली की चमक प्रकाश की गति से चलती है (करीब 3 लाख किमी/सेकंड) जबकि गरज की आवाज आवाज की गति से (करीब 343 मीटर/सेकंड) चलती है. इसलिए हमें बिजली पहले और आवाज कुछ सेकंड बाद सुनाई देती है.

क्या गरजना बारिश का संकेत होता है?

गरज सुनना इस बात का संकेत है कि वातावरण में नमी ज्यादा है और भारी बादल बन चुके हैं. ऐसे बादल, जैसे Cumulonimbus, अक्सर तेज बारिश, आंधी और तूफान लेकर आते हैं.

Monsoon 2025: क्या बादलों की गरज खतरनाक हो सकती है?

गरज खुद में खतरनाक नहीं है, लेकिन इसके साथ आने वाली बिजली (Lightning) जानलेवा हो सकती है. यह पेड़ों, मोबाइल टावरों, खुले मैदानों या पानी के पास गिर सकती है.

नोट- Monsoon 2025 में बादल गरजने और बिजली चमक की जानकारी रिपोर्ट्स और रिसर्च के आधार पर दी गई है. नया विचार की टीम ने इसमें खुद से कुछ नहीं जोड़ा है.

The post बरसने से पहले गरजते क्यों हैं बादल? आसमान से भयानक आवाज का सच जो आप नहीं जानते! appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top