Hot News

Viral Video : मां तो आखिर मां होती है, बरसात में 14 सेकंड का वीडियो देखकर आप भी कहेंगे ये बात

Viral Video : यह कहना बिलकुल सही होगा कि इस दुनिया में मां के प्यार से बढ़कर कुछ नहीं होता. दरअसल, बरसात के दिनों में एक मां और बेटी का वीडियो वायरल हो रहा है. इसको यूजर ढेर सारा प्यार दे रहे हैं. यूजर कहते नजर आ रहे हैं कि मां हमेशा अपने बच्चों के लिए सबसे अच्छा चाहती हैं और उन्हें हर मुश्किल से बचाना चाहती हैं. दिल छू लेने वाले इस वीडियो में एक स्त्री बारिश में अपनी बेटी को अपने कंधों पर उठाकर ले जा रही है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

यह दिल छू लेने वाला वीडियो एक्स पर एक यूजर ने शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए लिखा–महारानी बनाकर रखना उसे जिसने तुझे सारा उम्र राजा बनाकर पाला है. 14 सेकंड के इस क्लिप में एक स्त्री बारिश में अपनी बेटी को कंधों पर उठाकर चलते हुए दिखाई देती है. खास बात यह है कि वह एक हाथ में छाता भी पकड़े हुए है, ताकि उसकी बेटी बारिश में भीग न जाए. यह दृश्य मां के निस्वार्थ प्रेम को खूबसूरती से दिखाता है. वीडियो को देखकर लोग भावुक हो गए हैं.

यह भी पढ़ें : Viral Video : नौकरी से निकाल दूंगी, काम नहीं करते…सेल्स हेड का वीडियो देखकर आपको भी आ सकता है गुस्सा

The post Viral Video : मां तो आखिर मां होती है, बरसात में 14 सेकंड का वीडियो देखकर आप भी कहेंगे ये बात appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top