Hot News

शक्ति दुबे की तरह बनना चाहते हैं UPSC Topper? तो ऐसे करें तैयारी की सही शुरुआत

UPSC Preparation Tips 2025 in Hindi: इस वर्ष जब यूपीएसी का रिजल्ट आया तो सभी की निगाहें टाॅपर्स पर थीं. UPSC टॉपर शक्ति दुबे आज हजारों युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन चुकी हैं. उन्होंने खुद पर भरोसा किया और IAS की परीक्षा में टाॅप किया. अगर आप भी शक्ति दुबे की तरह UPSC टॉपर बनने का सपना देख रहे हैं तो तैयारी की सही शुरुआत करना बहुत जरूरी है. यह आर्टिकल आपको बताएगा कि UPSC की तैयारी कैसे और कहां से शुरू करें ताकि आपकी मेहनत सही दिशा में लगे.

शुरुआत कहां से करें?

  • NCERT Books पढ़ें (Class 6–12): इतिहास, भूगोल, विज्ञान, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र की NCERT किताबें बेसिक समझने के लिए सबसे ज़रूरी हैं.
  • समाचार पत्र पढ़ना शुरू करें: The Hindu या फिर अन्य न्यूजपेपर और करंट अफेयर्स मैगजीन पढ़ें.
  • सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझें:UPSC का सिलेबस और पुराने सालों के प्रश्नपत्र (PYQs) देखें ताकि यह पता चले कि परीक्षा में कैसा कंटेंट पूछा जाता है.

UPSC Preparation Tips 2025 in Hindi: टाइम टेबल बनाएं

  • रोजाना 6 से 8 घंटे की पढ़ाई का प्लान बनाएं.
  • टॉपिक वाइज Micro-goals तय करें.
  • हफ्ते में एक दिन रिवीजन और मॉक टेस्ट के लिए रखें.

टेस्ट सीरीज और मॉक टेस्ट

  • जब बेसिक कवर हो जाए, तब टॉप इंस्टीट्यूट्स की Test Series जॉइन करें.
  • टाइम मैनेजमेंट और आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस टेस्ट से ही होती है.

मोटिवेशन और मेंटल स्ट्रेंथ बनाए रखें

  • UPSC एक लंबी रेस मानी जाती है. हालांकि सही दिशा में प्रयास किया जाए तो सफलता मिल जाती है.
  • शक्ति दुबे जैसे टॉपर्स ने इन चुनौतियों को संयम और आत्मविश्वास से पार किया.

यह भी पढ़ें- 100000 की सैलरी और हजारों में 1 का Selection, कौन होते हैं देश के सबसे खतरनाक योद्धा?

इसे भी पढ़ें- Most Popular BTech Branches 2025: बीटेक की ये ब्रांच हैं सबसे बेस्ट, किसी एक में मिला Admission तो बदल जाएगी दुनिया!

The post शक्ति दुबे की तरह बनना चाहते हैं UPSC Topper? तो ऐसे करें तैयारी की सही शुरुआत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top