Hot News

Suji Upma Recipe: नाश्ते में बनाएं हेल्दी और स्वादिष्ट मसाला उपमा, जानें बनाने का आसान तरीका 

Suji Upma Recipe: हर सुबह कुछ स्वादिष्ट और पौष्टिक खाने का मन करता है, लेकिन समय न मिलने के कारण हम अक्सर वही पुराना रोटी या पोहा का नाश्ता बना लेते हैं. ऐसे में अगर आप कोई नया और हेल्दी नाश्ता सुबह बनाने के लिए ढूंढ रहे हैं, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में मसाला उपमा बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, ये स्वाद में लाजवाब के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. इसे बनाने में जब रंग-बिरंगी सब्जियां और मसालों का तड़का लगाया जाता है, तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. ये डिश न केवल पेट भरती हैं, बल्कि इसमें भरपूर मात्रा में पोषण भी होता है. तो आइए जानते हैं मसाला उपमा बनाने की आसान और स्वादिष्ट रेसिपी के बारे में. 

मसाला उपमा बनाने की सामग्री 

  • सूजी (रवा) – 1 कप
  • उरद दाल और चना दाल – 2 चम्मच 
  • तेल या घी – 2 चम्मच 
  • राई (सरसों के दाने) – आधा छोटा चम्मच 
  • कड़ी पत्ता – 8–10 पत्ते
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी)
  • अदरक – 1 टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ) 
  • प्याज – 1 (बारीक कटा)
  • टमाटर – 1 छोटा(बारीक कटा)
  • मटर – आधा कप (उबले हुए)
  • गाजर – आधा कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर – आधा चम्मच 
  • नींबू का रस – आधा चम्मच 
  • हरा धनिया – सजावट के लिए
  • पानी – आवश्यकताअनुसार 

यह भी पढ़ें- Rumali Roti: मुगलई स्वाद अब घर पर, बनाएं होटल जैसी पतली और नरम रुमाली रोटी

मसाला उपमा बनाने की विधि 

  • सबसे पहले सूजी को मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक बिना तेल या घी में भूनकर अलग रख दें. 
  • अब कड़ाही में तेल गरम करें, उसमें राई डालें, फिर उरद दाल, चना दाल, कड़ी पत्ता, हरी मिर्च और अदरक डालकर सुनहरा होने तक पकाएं. 
  • इसके बाद अब इसमें प्याज डालकर लाल होने तक भूनें. 
  • अब इसमें टमाटर, मटर और गाजर डालें, फिर थोड़ा नमक और हल्दी डालकर 2–3 मिनट तक भूनें. 
  • इसके बाद इसमें 2 कप पानी डालें और उबाल आने दें, 
  • अब भुनी हुई सूजी धीरे-धीरे डालते हुए लगातार चलाएं. 
  • इसे ढककर लगातार 2–3 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. 
  • अंत में अच्छे से उपमा पक जाने के बाद गैस बंद करें और ऊपर से इसमें नींबू का रस, हरा धनिया डालकर गरमा-गरम परोसें. 

यह भी पढ़ें: Homemade Rusk Recipe: चाय की हर चुस्की को बनाएं खास, घर पर आज ही ट्राई करें होममेड रस्क

यह भी पढ़ें: Sabudana Dosa: क्रंची के साथ हेल्दी भी, घर पर बनाएं मिनटों में साबूदाना डोसा 

The post Suji Upma Recipe: नाश्ते में बनाएं हेल्दी और स्वादिष्ट मसाला उपमा, जानें बनाने का आसान तरीका  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top