Hot News

पहलाम के साथ शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ मुहर्रम

कदवाप्रखंड क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोगों का पर्व मुहर्रम कल देर रात को पहलाम के साथ शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ. बताते चलें कि इसे त्याग और बलिदान के पर्व के रूप में मनाया जाता है.पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी एवं व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच मातम का ये पर्व सम्पन्न हुआ.रविवार के दोपहर से ही खलीफा की अगुवाई में कुम्हड़ी, भर्री, परभेली, कुर्सेला, सिकोड़ना, कुजिबना, महम्मदपुर आदि जगहों में जुलूस निकाला गया.जुलूस गांव के खाश खाश लोगों के घर होते हुए चौक चौराहों पर ताजिया के साथ करतब करते हुए रात को करबला के मैदान पहुचा जहाँ विधिवत समापन हुआ.मुस्लिम समुदाय के युवकों एवं बच्चों द्वारा किए गए करतबों ने दर्शकों का दिल जीत लिया.करतब को देखने के लिए स्त्रीओं एवं पुरुषों की काफी भीड़ देखी गई. मौके पर थाना अध्यक्ष विजय प्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी मुर्शीद अंसारी,अंचल पदाधिकारी मयंक आशुतोष आनंद एवं पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मुस्तैदी के साथ क्षेत्र में डटे रहे.संवेदनशील जगहों पर विशेष सतर्कता बरती गई थी.इस मौके पर पुलिस की भूमिका सराहनीय रही तथा मुहर्रम शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post पहलाम के साथ शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ मुहर्रम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top