Hot News

पीजी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा आज से

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने पीजी सेकंड सेमेस्टर सेशन 2024-26 की सैद्धांतिक परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली है. मंगलवार से सैद्धांतिक परीक्षा शुरू हो रही है. परीक्षा नियंत्रक डॉ शंकर कुमार मिश्रा ने बताया कि पीजी सेकंड सेमेस्टर सेशन 2024-26 की परीक्षा आठ जुलाई से शुरू होगी. 15 जुलाई 2025 को समाप्त होगी. कदाचार में संलिप्त स्टूडेंट्स होंगे निष्कासित परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा अवधि में स्टूडेंट्स कोई भी मोबाइल फोन,डिजिटल वॉच,इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अपने साथ लेकर अंदर नहीं जायेंगे. कदाचार में संलिप्त स्टूडेंट्स को परीक्षा से निष्कासित कर दिया जायेगा. बीएनएमयू में पीजी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा दो सिटिंग में आयोजित होगी. पहली सिटिंग सुबह 10 बजे से एक बजे तक और सेकंड सिटिंग दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी. विश्वविद्यालय स्तर पर बनाये गये चार परीक्षा केंद्र बीएनएमयू के परीक्षा विभाग ने पीजी सेकंड सेमेस्टर की सैद्धांतिक परीक्षा कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण तरीकों से सम्पन्न कराने के लिए सहरसा व मधेपुरा में दो- दो परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा, टीपी कॉलेज मधेपुरा, आरएम कॉलेज मधेपुरा, आर झा कॉलेज सहरसा को परीक्षा केंद्र बनाया है. पीजी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होने से तीन दिन पहले ही एडमिट कार्ड यूएमआईएस पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया. संबंधित स्टूडेंट्स यूजर आइडी और पासवर्ड से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post पीजी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा आज से appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top