Hot News

BSNL ने पेश किया खास Silver Jubilee प्लान, डेली 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें कीमत

BSNL 225 Plan Details: देश की प्रशासनी टेलीकॉम कंपनी BSNL (हिंदुस्तान संचार निगम लिमिटेड) ने हाल ही में अपने 25 साल पुरे किये हैं. इस इस खास मौके पर कंपनी अपने यूजर्स के लिए कई तोहफे लेकर आई है. हाल ही में BSNL ने अपनी 4G सर्विस शुरू की थी और अब इसके साथ ही नई VoWiFi सर्विस भी लॉन्च कर दी है. इतना ही नहीं अब कंपनी ने यूजर्स के लिए खास Silver Jubilee प्लान भी पेश कर दिया है.

कंपनी ने इस प्लान की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर शेयर की है. ये प्लान न केवल सस्ता है बल्कि इसमें डेटा और कॉलिंग जैसे सारे जरूरी बेनिफिट्स भी आपको मिलते हैं. आइये डिटेल में आपको इस प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं.

BSNL का खास Silver Jubilee प्लान

BSNL ने इस खास प्लान की कीमत सिर्फ 225 रुपये रखी गयी है. प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बात करें तो इसमें आपको पूरे देश में फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग और नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलेगी. साथ ही, इसमें आपको डेली 2.5GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS भी मिलते हैं. यह प्लान पुरे 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है.

BSNL VoWiFi सर्विस हुई शुरू

BSNL ने अपनी सिल्वर जुबली के मौके पर यूजर्स के लिए एक नई सुविधा शुरू की है, जिसका नाम है VoWiFi  (Voice over Wi-Fi) सर्विस. अब अगर आपके पास नेटवर्क नहीं भी है तो WiFi कनेक्शन की मदद से आप आसानी से कहीं भी कॉल कर पाएंगे. ये फीचर खासकर उन लोगों के काम आएगा जो लो-नेटवर्क वाले इलाकों में रहते हैं. लेकिन ध्यान रहे कि इस सर्विस का फायदा उठाने के लिए आपके पास VoWiFi सपोर्ट वाला फोन होना जरूरी है. फिलहाल ये सर्विस चुनिंदा सर्किल में शुरू की गयी है लेकिन इसे जल्द ही पुरे देशभर में रोल आउट कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Jio vs Airtel vs Vi: 200 रुपये से कम में कौन दे रहा ज्यादा फायदा? रिचार्ज करने से पहले देखें ऑप्शन

यह भी पढ़ें: Jio Recharge Plan: ₹350 से भी कम में जियो के ये 5 जबरदस्त प्लान्स, एक में तो कूट-कूट कर भरे हैं ऑफर्स

The post BSNL ने पेश किया खास Silver Jubilee प्लान, डेली 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें कीमत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top