Hot News

Navodaya Vidyalaya Admission 2026: नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए तुरंत करें अप्लाई, जानें कब होगी परीक्षा

Navodaya Vidyalaya Admission 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya Samiti- NVS) ने JNVST 2026 के लिए 9वीं और 11वीं कक्षा के लैटरल एंट्री एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो छात्र अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं तो उनके लिए यह आखिरी मौका है. आवेदन की अंतिम तिथि कल यानि 7 अक्टूबर है, इसलिए अगर अभी तक आपने अप्लाई नहीं किया है तो Navodaya Vidyalaya Admission 2026 के लिए फटाफट आवेदन कर दें.

Navodaya Vidyalaya Admission 2026: आवेदन कैसे करें?

छात्र आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseitms.nic.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया सरल है और इसमें उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे. आवेदन के बाद रसीद या कॉन्फर्मेशन का प्रिंटआउट रखना जरूरी है.

Navodaya Vidyalaya Admission 2026: परीक्षा पैटर्न क्या है?

लैटरल एंट्री परीक्षा में मुख्य रूप से निम्नलिखित विषय शामिल होंगे:

  • भाषा एवं अभिव्यक्ति: भाषा कौशल और समझ
  • गणितीय ज्ञान: कक्षा अनुसार अंकगणित, एल्जेब्रा और ज्यामिति
  • तर्कशक्ति और विश्लेषणात्मक कौशल: लॉजिकल रीजनिंग और समस्या समाधान
  • 9वीं और 11वीं के लिए अलग-अलग परीक्षा पैटर्न हो सकते हैं. छात्र परीक्षा से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन और निर्देश जरूर पढ़ें.
Navodaya Vidyalaya Admission 2026 1
Navodaya vidyalaya admission 2026: नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए तुरंत करें अप्लाई, जानें कब होगी परीक्षा 2

Navodaya Vidyalaya Admission 2026: महत्वपूर्ण डेट्स

  • आवेदन अंतिम तिथि: कल यानि 7 अक्टूबर 2025
  • परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड रिलीज की जानकारी NVS की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
  • छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ पहुंचे.

इसे भी पढ़ें- NEET UG Counseling 2025: नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग शुरू, इस दिन से पहले अपनी सीट करें लॉक

नवोदय विद्यालय की परीक्षा 2026 कब होगी?

नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) आयोजित की जाती है. यह परीक्षा दो चरणों में होगी. पहला चरण 13 दिसंबर 2025 को सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा, जबकि दूसरा चरण 11 अप्रैल 2026 को सुबह 11:30 बजे आयोजित किया जाएगा. हालांकि कैंडिडेट्स परीक्षा के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट जरूर चेक करें.

नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

JNVST फॉर्म भरने के लिए छात्र का पासपोर्ट साइज फोटो (JPG/JPEG, 10-100 KB), छात्र का सिग्नेचर (JPG/JPEG, 10-100 KB), और अभिभावक का सिग्नेचर (JPG/JPEG, 10-100 KB) जरूरी होता है. इसके अलावा, यदि छात्र SC/ST/OBC कैटेगरी से है, तो संबंधित सर्टिफिकेट भी जमा करना अनिवार्य है. ये सभी दस्तावेज फॉर्म भरने के समय अपलोड या प्रस्तुत किए जाते हैं.

एक जिले में कितने नवोदय विद्यालय होते हैं?

प्रशासन की नीति के अनुसार हर जिले में कम से कम एक Jawahar Navodaya Vidyalaya (JNV) होना चाहिए. 2016-17 में देश के अलग-अलग जिलों में 62 नए JNVs को मंजूरी दी गई थी. इसके अलावा, जिन जिलों में SC और ST आबादी अधिक है, वहां अतिरिक्त 10 JNVs की भी मंजूरी दी गई है. इसका उद्देश्य हर जिले के योग्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराना है.

The post Navodaya Vidyalaya Admission 2026: नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए तुरंत करें अप्लाई, जानें कब होगी परीक्षा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top