Assembly By Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के साथ जम्मू कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना और राजस्थान में 11 नवंबर को उपचुनाव होंगे. इसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी.
बिहार के साथ उपचुनाव का आयेगा रिजल्ट
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ-साथ उपचुनाव के परिणाम भी आएंगे. यानी नतीजे 14 नवंबर को आएंगे.
By-election in eight assembly constituencies of Jammu &Kashmir, Rajasthan, Jharkhand, Telangana, Punjab, Mizoram and Odisha to be held on 11th November; counting of votes on 14th November pic.twitter.com/SJvErJnmpA
— ANI (@ANI) October 6, 2025
किन-किन सीटों पर होंगे उपचुनाव
जम्मू-कश्मीर की बडगाम सीट- उमर अक्दुल्ला के इस्तीफा देने से सीट खाली हुई थी.
जम्मू-कश्मीर की नगरोटा सीट- देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद खाली हुई थी सीट.
राजस्थान की अंता सीट- कंवरलाल को अयोग्य घोषित किये जाने के बाद सीट खाली हुई थी.
झारखंड की घाटशिला सीट – रामदास सोरेन के निधन के कारण सीट खाली हुई.
पंजाब की तरनतारन सीट – यह सीट कश्मीर सिंह सोहल के निधन के कारण खाली हुई.
तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट – मगंती गोपीनाथ के निधन से सीट खाली हुई.
मिजोरम की डंपा सीट- लालरिन्तुआंगा सैला के निधन से सीट खाली हुई.
ओडिशा की नुआपाड़ा सीट- ओडिशा की नुआपाड़ा सीट राजेंद्र ढोलकिया के निधन के कारण खाली हुई थी.
ये भी पढ़ें: Bihar Assembly Election 2025 Updates: बिहार में 2 चरणों में होंगे चुनाव, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 को मतगणना
बिहार में पहले चरण में 121 और दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग, देखें बिहार चुनाव का पूरा कार्यक्रम
The post Assembly By Election 2025 Dates: 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को उपचुनाव, बिहार के साथ आएंगे नतीजे appeared first on Naya Vichar.

