Hot News

Samastipur: भीम अखाड़ा अंतरराष्ट्रीय दंगल में करन व जूही विजेता

विभूतिपुर . प्रखंड के कल्याणपुर उत्तर पंचायत स्थित दैता पोखर भीम अखाड़ा के प्रांगण में सर्व कल्याणी मां दुर्गा पूजा के अवसर पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दंगल कुश्ती प्रतियोगिता हुई. फाइनल मुकाबला में कटिहार के करन पहलवान ने गोरखपुर के गोलू पहलवान को चित कर शील्ड पर कब्जा जमाया. वहीं स्त्री पहलवान में बेगूसराय की जूही पहलवान ने पटना की धनवंतरी को पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमाया. विजेता एवं उप विजेता स्त्री एवं पुरुष पहलवान को कमेटी की ओर से भाजपा जिला महामंत्री अरविंद कुमार कुशवाहा, कमेटी के अध्यक्ष रामनाथ राय, सचिव रंजीत पोद्दार, संयोजक रणवीर कुमार विनोद, कोषाध्यक्ष रंजीत राय, अंजनी कुशवाहा, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश झा आदि ने संयुक्त रूप से कप एवं नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया. बता दें कि फाइनल मुकाबला से पूर्व 28 जोड़ी पुरुष एवं छ: जोड़ी स्त्री पहलवानों की कुश्ती हुई. इसमें नेपाल के सुल्तान पहलवान की कुश्ती आकर्षक रहा. इसके अलावा कानपुर के संतोष पागल, नेपाल के महावीर थापा, प्रयागराज के लक्की, गोपालगंज के नर्सिंग, नेपाल के अमर, गोरखपुर के राजहरण, लक्ष्मण, संतोष, रामप्रवेश, भूरा पहलवान, धीरेंद्र, विकास, शहाबुद्दीन, रितुराज, कुन्दन, दिनेश, सूरज, चन्द्रसेन, दिगंबर, मस्ताना, उत्तम, सोनू, शहाबुद्दीन, एहसान, प्रियंका, साध्वी, आरती आदि पहलवानों की भी कुश्ती हुई. निर्णायक मंडली की भूमिका कमल पहलवान और रामप्रीत पहलवान निभा रहे थे. दर्शकों काे आंखों देखा हाल अमर चौधरी एवं मनोरंजन प्रसाद मिश्र सुना रहे थे. मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष रामप्रवेश राय, मंटुन राय, संतोष कुमार, शीलवंत राय मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Samastipur: भीम अखाड़ा अंतरराष्ट्रीय दंगल में करन व जूही विजेता appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top