Bihar Election 2025 Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है। चुनावी जंग शुरू होने में महज 27 दिनों का समय शेष है। तारीखें सामने आ चुकी हैं। इस बार दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। इलेक्शन कमीशन ने इसको लेकर 6 नवंबर और 11 नवंबर की तारीखें तय कर दी हैं। 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। इसी के साथ बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर हलचल तेज है। एनडीए में भी अभी तक सब कुछ साफ नहीं हो पाया है। चिराग पासवान और एनडीए के शीर्ष नेताओं के बीच बातचीत जारी है। दूसरी तरफ बिहार में बनी नयी पार्टी जनसुराज ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। एनडीए और महागठबंधन की ओर से कैंडिडेट्स के नाम घोषित किये जाने बाकी हैं।
AI कंटेंट को लेकर चुनाव आयोग सख्त
चुनाव आयोग ने 6 अक्टूबर 2025 को तारीखों की घोषणा की थी। इसी के साथ पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता भी लागू कर दिया गया। इलेक्शन कमीशन ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव और आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू हो गई है। आचार संहिता के नियम इंटरनेट और सोशल मीडिया पर डाले जाने वाले कंटेंट पर भी लागू होंगे। AI कंटेंट को लेकर चुनाव आयोग अब सख्त दिख रहा है।
बिहार चुनाव से संबंधित पल-पल के अपडेट्स नीचे दिये गये हैं...
Bihar Election 2025 Live Updates: आरजेडी संसदीय दल की बैठक…
Bihar Election 2025 Live Updates: आरजेडी संसदीय दल की बैठक आजबिहार विधानसभा चुनाव में कैंडिडेट्स के नाम और आगे की चुनावी रणनीति तय करने के लिए राजधानी पटना में आज आरजेडी संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है। बैठक दोपहर 12 बजे से होगी. इसमें आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की ओर से उम्मीदवारों के नाम पर सहमति प्रदान किए जाने की संभावना है।
Published on: 2025-10-10T08:24:31+05:30
Bihar Election 2025 Live Updates: 121 सीटों के लिए आज…
Bihar Election 2025 Live Updates: 121 सीटों के लिए आज से नामांकनबिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 121 सीटों के लिए आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जायेगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर तय की गयी है। 18 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 20 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। पहले चरण का मतदान छह नवम्बर को होगा।
Published on: 2025-10-10T08:18:52+05:30
The post Bihar Election 2025 Live Updates: 121 सीटों के लिए नामांकन आज से शुरू, NDA और महागठबंधन में खींचतान जारी appeared first on Naya Vichar.

