Hot News

Bihar Train News: दिवाली-छठ पर बिहार के लिए दिल्ली से चलेगी दो स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

Bihar Train News: त्योहारी सीजन में ट्रेन में रिजर्वेशन मिलना यात्रियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन जाती है. खासकर दिवाली और छठ पर्व के दौरान स्थिति बहुत दयनीय होती है. रेलवे की तरफ से हर साल दीपावली और छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों को संचालन किया जाता है.

12 अक्टूबर से शुरू होगी सेवा

हर बार की तरह इस साल भी दीपावली और छठ पूजा में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है. इस कड़ी में रेलवे ने गया-दिल्ली के बीच दो स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली स्पेशल ट्रेन का संचालन 12 अक्टूबर 2025 से शुरू होगा, जो 1 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगा. इस व्यवस्था से यात्रियों को दिल्ली, प्रयागराज, कानपुर और डीडीयू जैसे प्रमुख स्टेशनों तक पहुंचने में काफी आसानी होगी.

03639 गया-दिल्ली स्पेशल

मिली जानकारी के अनुसार, पहली स्पेशल ट्रेन 03639 गया-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस 12 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार और गुरुवार को गया से चलेगी. यह ट्रेन रात 10 बजे गया से खुलेगी और रात 11 बजकर 48 मिनट पर सासाराम पहुंच जाएगा. सासाराम में दो मिनट का ठहराव लेने के बाद ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग पर दिल्ली की ओर रवाना हो जाएगी.

03640 दिल्ली-गया स्पेशल

जबकि वापसी में 03640 दिल्ली-गया स्पेशल ट्रेन 13 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2025 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दिल्ली से संचालित होगी. यह ट्रेन शाम 7 बजे दिल्ली जंक्शन से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर सासाराम पहुंच जाएगी. सासाराम में दो मिनट रुकने के बाद यह फिर गया की ओर रवाना हो जाएगी.

स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए जाएंगे जिनमें स्लीपर, सेकेंड एसी, थर्ड एसी और जनरल क्लास के डिब्बे शामिल होंगे. इससे यात्रियों को अपनी आवश्यकता और बजट के अनुसार टिकट लेने में सहूलियत होगी. त्योहारों के दौरान दिल्ली और बिहार के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को इससे काफी राहत मिलेगी. बता दें कि नियमित ट्रेनों में सिर्फ इस बार ही नहीं बल्कि हर साल टिकट की भारी किल्लत रहती है.

स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती

रेल प्रशासन के अनुसार यह पहल यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ त्योहारी भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है. रेलवे ने यह भी सुनिश्चित किया है कि इस अवधि में यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए सभी प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात रहेंगे.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें  

यात्रियों को मिलेगी राहत

इस गया-दिल्ली स्पेशल ट्रेन के संचालन से न सिर्फ सासाराम, बक्सर, प्रयागराज, कानपुर और दिल्ली के यात्रियों को फायदा होगा बल्कि आसपास के जिलों के लोग भी इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे. त्योहारों के दौरान शुरू की गई यह व्यवस्था रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस स्टेशन से ऋषिकेश तक चलेगी यह स्पेशल ट्रेन, उत्तर बिहार के लोगों को होगा बड़ा फायदा

The post Bihar Train News: दिवाली-छठ पर बिहार के लिए दिल्ली से चलेगी दो स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top