Hot News

Kantara Chapter 1: राम गोपाल वर्मा की तारीफ पर ऋषभ शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं एक बच्चा हूं फिल्म इंडस्ट्री में

Kantara Chapter 1: फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये कमा लिए. जबकि दुनियाभर में फिल्म ने 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. फिल्म ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है और इसकी रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही. ऋषभ शेट्टी ने फिल्म ने अब तक शाहरुख खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, सलमान खान सहित कई स्टार्स के फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. हाल ही में राम गोपाल वर्मा ने ‘कांतारा चैप्टर 1’ का रिव्यू करते हुए इसे जबरदस्त बताया था. अब इसपर ऋषभ ने रिएक्ट किया है.

राम गोपाल वर्मा की तारीफ पर ऋषभ शेट्टी क्या बोले?

ऋषभ शेट्टी ने जूम संग एक इंटरव्यू में राम गोपाल वर्मा की तारीफ पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, मैं एक बच्चा हूं फिल्म इंडस्ट्री में, वह इतने बड़े लीजेंड है और इतने बड़े-बड़े फिल्में किए और हम बचपन से उनका काम देखते आए है. उनका तारीफ करना एक बहुत बड़ी बात है- तो मैं स्वीकार भी नहीं करता हूं. वह फिल्म देख के एक्साइटमेंट में उन्होंने मुझे कॉल किया था, लेकिन सारी इंडस्ट्री के लीजेंड्स, सीनियर्स को जो हम देखते हैं- उनसे प्रेरणा लेते है. इसलिए वहीं मैं फॉलो करता हूं. मुझे कुछ कंपीटिशन रिकॉर्ड ये सब कुछ नहीं है मेरे दिमाग में.

जानें कांतारा चैप्टर 1 ने डे वाइज कितना कलेक्शन किया

  • Kantara Chapter 1 Day 1 – 61.85 करोड़
  • Kantara Chapter 1 Day 2 – 45.40 करोड़
  • Kantara Chapter 1 Day 3 – 55 करोड़
  • Kantara Chapter 1 Day 4 – 61.50 करोड़
  • Kantara Chapter 1 Day 5 – 31.25 करोड़
  • Kantara Chapter 1 Day 6 – 16.67 करोड़
  • Kantara Chapter 1 Day 7 – 25.25 करोड़
  • Kantara Chapter 1 Day 8 – 20.50 करोड़

कुल कमाई- 334.94 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 Box Office Records: ‘कांतारा: चैप्टर 1’ बनी बॉक्स ऑफिस की नई बादशाह, झटके में तोड़े बाजीराव मस्तानी-कबीर सिंह के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड

The post Kantara Chapter 1: राम गोपाल वर्मा की तारीफ पर ऋषभ शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं एक बच्चा हूं फिल्म इंडस्ट्री में appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top