Hot News

Zubeen Garg Death: जुबीन गर्ग के निधन पर SIT की बड़ी कार्यवाही, 24 घंटे साथ रहने वाले दो सहयोगी गिरफ्तार

Zubeen Garg Death: असम के मशहूर और लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग की रहस्यमयी मौत ने न सिर्फ संगीत प्रेमियों को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि इस मामले ने अब एक गंभीर आपराधिक मोड़ ले लिया है. सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई उनकी अचानक मौत को लेकर लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं. जुबीन के चाहने वाले जहां अब तक इस घटना को एक दुखद हादसा मान रहे थे, वहीं असम पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) की लगातार हो रही गिरफ्तारियां इस ओर इशारा कर रही हैं कि जुबीन की मौत सामान्य नहीं थी. अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में SIT ने उन दो निजी सुरक्षा अधिकारियों को गिरफ्तार किया है जो हर समय जुबीन के साथ रहते थे. इससे पहले जुबीन के बैंडमेट, आयोजक, और रिश्तेदारों समेत कुल 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. ऐसे में अब पूरा मामला और अधिक पेचीदा और गंभीर हो गया है.

पत्नी गरिमा सैकिया ने दिखाया भरोसा

जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं अभी भी न्याय की उम्मीद बनाए हुए हूं. गिरफ्तार लोगों ने अब तक सच नहीं बताया है, लेकिन मैं धैर्य से इंतजार कर रही हूं. इस मामले का नेतृत्वकरण नहीं होना चाहिए.”

पहले भी हो चुकी हैं कई गिरफ्तारियां

इस मामले में SIT अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. इससे पहले जिन लोगों को हिरासत में लिया गया, उनमें शामिल हैं:

  • कार्यक्रम आयोजक श्यामकानु महंत
  • प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा
  • बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी
  • सह-गायक अमृतप्रभा महंत
  • निलंबित APS अधिकारी और जुबीन के चचेरे भाई संदीपन गर्ग

सिंगापुर में हुई थी जुबीन की संदिग्ध मौत

19 सितंबर को जुबीन गर्ग की सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई. वे 20 सितंबर को होने वाले नॉर्थ इंडिया फेस्टिवल में भाग लेने वहां पहुंचे थे.

जांच जारी, और गिरफ्तारियों की संभावना

SIT सूत्रों के मुताबिक, जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी संभव है. परिजनों और प्रशंसकों को उम्मीद है कि जल्द ही सच्चाई सामने आएगी.

The post Zubeen Garg Death: जुबीन गर्ग के निधन पर SIT की बड़ी कार्यवाही, 24 घंटे साथ रहने वाले दो सहयोगी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top