Hot News

Param Sundari On OTT: सिद्धार्थ मल्होत्रा की परम सुंदरी इस ट्विस्ट के साथ ओटीटी पर रिलीज, जानें कहां देख सकेंगे आप

Param Sundari On OTT: तुषार जलोटा की रोमांटिक-कॉमेडी परम सुंदरी 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी. मूवी ने हिंदुस्तान में 51 करोड़ के लगभग की कमाई की थी. वहीं वर्ल्डवाइड इसने 84.29 करोड़ कमाए. अगर अभी तक आपने ये फिल्म नहीं देखी है, तो अब इसे वीकेंड में ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं.

किस ओटीटी पर देख सकते हैं परम सुंदरी

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और जान्हवी कपूर की परम सुंदरी को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है. हालांकि, फिल्म केवल किराए पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है.

रेंट पर कितने रुपये देकर देख सकते हैं परम सुंदरी

परम सुंदरी को प्राइम वीडियो पर 349 रुपये रेंट के तौर पर देकर स्ट्रीम किया जा सकता है. किराए पर लेने के बाद, इसे 30 दिनों से पहले कभी भी देखा जा सकता है, लेकिन इसे फिल्म शुरू होने के 48 घंटों के भीतर पूरा करना होगा.

परम सुंदरी को सेंसर बोर्ड से मिला था ये सर्टिफिकेट

इस रोमांटिक कॉमेडी को सिनेमाघरों में रिलीज के दौरान U/A सर्टिफिकेट मिला था और इसकी अवधि 2 घंटे 15 मिनट है.

परम सुंदरी का बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस

परम सुंदरी को रिलीज के समय मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी. हालांकि इसके गाने काफी पॉपुलर हुए थे. सैकनिल्क के अनुसार, मूवी ने हिंदुस्तान में 51.31 करोड़ और वर्ल्डवाइड 84.29 करोड़ की कमाई की थी.

परम सुंदरी की क्या है कहानी

परम सुंदरी, दिल्ली के एक अमीर और तेजतर्रार लड़के परम और एक खूबसूरत लड़की सुंदरी की कहानी है. वह एक एआई ऐप के माध्यम से अपने जीवनसाथी की तलाश करता है और केरल पहुंचता है. वहां उसकी मुलाकात सुंदरी से होती है, फिर दोनों की लवस्टोरी कैसे शुरू होती है, यह देखने वाली बात है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा-अरमान का कॉलेज रोमांस शुरू, दोनों ने किया फर्स्ट किस

The post Param Sundari On OTT: सिद्धार्थ मल्होत्रा की परम सुंदरी इस ट्विस्ट के साथ ओटीटी पर रिलीज, जानें कहां देख सकेंगे आप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top