Bihar Elections 2025: मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने के लिए निकले से पहले उन्होंने खुली जीप में एक रोड शो किया इस दौरान उनके साथ हजारों गाड़ियों का काफिला चलता रहा. नामांकन में शामिल होने के लिए जाने से पहले उनके रैली में आए हजारों लोगों के खाने पीने का व्यवस्था अनंत सिंह ने किया था.
मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह उर्फ छोटे प्रशासन ने मंगलवार को पटना के मोकामा सीट से जेडीयू के टिकट पर पर्चा भरा। बता दें कि इस सीट पर फिलहाल उनकी पत्नी नीलम सिंह विधायक हैं।@Jduonline #BiharPolitics #Bihar #AnantSingh pic.twitter.com/6hSALTP3j1
— Naya Vichar (@prabhatkhabar) October 14, 2025
बाढ़ में JDU के टिकट पर भरा पर्चा
अपने समर्थकों में छोटे प्रशासन के नाम से फेमस अनंत सिंह ने जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर अपना पर्चा भरा. इससे पहले 2020 में उन्होंने इस सीट से नीर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज किया था. हालांकि 2022 में एके 47 केस में सजा का एलान होने के बाद उनकी विधायकी चली गई थी. इसके बाद हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी ने राजद के टिकट पर जीत हासिल किया था. लेकिन 2024 में जब नीतीश कुमार NDA के साथ आए तो सिंह परिवार भी NDA में आ गया और अब अनंत सिंह एक बार फिर से JDU के टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें
मोकामा में पहले चरण में है मतदान
मोकामा में पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान होना है. चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया है कि पहले चरण की वोटिंग के लिए 10 अक्टूबर 2025 को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. वहीं, नामांकन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर 2025 है. जबकि नामांकन पत्रों जांच की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर 2025 हैं.
इसे भी पढ़ें: BJP Candidates First List: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 71 नेताओं को मिला टिकट
The post Bihar Elections 2025: खुली जीप में हजारों गाड़ियों के साथ नामांकन करने पहुंचे अंनत सिंह, JDU के टिकट पर भरा पर्चा appeared first on Naya Vichar.

