Hot News

नर्सिंग होम में इलाज के बाद प्रसूता की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

प्रतिनिधि, पाकुड़. शहर के दिलावर कॉलोनी स्थित राहत नर्सिंग होम में इलाज के बाद एक स्त्री की अन्य अस्पताल में मौत के बाद मंगलवार को परिजनों ने डॉ सोहेल अनवर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजन का कहना था कि ऑपरेशन के दौरान चिकित्सक ने उचित सावधानी नहीं बरती, जिससे स्त्री की स्थिति गंभीर हुई. इसके बाद उसे बाहर ले जाना पड़ा, जहां उसकी मौत हो गयी. इस मामले में डॉ सोहेल अनवर ने बताया कि उदयनारायणपुर से शाहिना बीबी इलाज के लिए आई थी. स्त्री को अचानक पीपीएच की शिकायत हुई, जिसका उपचार नर्सिंग होम में किया गया और 24 घंटे तक निगरानी में रखा गया. सब कुछ सामान्य था, लेकिन बाद में मरीज को यूरीन आउटपुट की समस्या हुई, जिसे देखकर बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर किया गया. स्त्री की मौत रेफर किए गए अस्पताल में हुई. नर्सिंग होम में परिजनों द्वारा हंगामा किया जा रहा था, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. मामले की सूचना पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद परिजन शांत हुए.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post नर्सिंग होम में इलाज के बाद प्रसूता की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top