Hot News

चुनाव का ट्रेनिंग लेकर घर लौट रहे परिचारी की हुई मौत

मृतक छातापुर प्रखंड के सोहटा पंचायत का था रहने वाला सुपौल से चुनाव का प्रशिक्षण लेकर अपना घर लौट रहा था परिचारी छातापुर ई किसान भवन में परिचारी के पद पर कार्यरत लालबहादुर शर्मा (51) की बुधवार की शाम हृदयगति रूकने से मौत हो गई. परिचारी निर्वाचन कार्य के लिए सुपौल से प्रशिक्षण लेकर लौटा था और घर जाने की तैयारी में था. छातापुर से भट्टाबाड़ी जाने वाली सड़क पर पैदल जा रहे परिचारी को अचानक दिल का दौरा पड़ा और जमीन पर गिर गया. घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना पर परिचारी की पत्नी रीता देवी परिजनों के साथ सीएचसी पहुंची. पति का शव देखते ही वह दहाड़ मारकर रोने लगी. उसके करुण क्रंदन से वहां का माहौल गमगीन हो गया. उधर, बीएओ सुधाकर पांडेय ने बताया कि मृतक परिचारी लालबहादुर शर्मा प्रखंड के सोहटा पंचायत का रहने वाला था. बताया कि मामले की सूचना तत्काल ही वरीय अधिकारियों को दी गई है. मृतक के एक आश्रित को अनुकंपा पर नौकरी और पत्नी को पेंशन के लिए उनके स्तर से विभाग से पत्राचार किया जाएगा. साथ ही निर्वाचन कार्य अवधि के दौरान उसकी मौत हुई है. लिहाजा निर्वाचन आयोग द्वारा तय प्रावधान के मुताबिक भी परिजनों को आर्थिक सहयोग मिलना तय है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post चुनाव का ट्रेनिंग लेकर घर लौट रहे परिचारी की हुई मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top