Hot News

Indian Railways News: हटिया-आसनसोल इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में खराबी, साढ़े तीन घंटे रुकी रही रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस

Indian Railways News: कोडरमा-हटिया-आसनसोल इंटरसिटी एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी के कारण कुरहागढ़ा स्टेशन पर वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस काफी देर तक खड़ी रही. घटना के कारण हजारीबाग टाउन और कोडरमा के बीच करीब साढ़े तीन घंटे तक परिचालन बाधित रहा. बताया जाता है कि हटिया से आसनसोल जा रही इंटर सिटी एक्सप्रेस का इंजन तथा उसके पीछे के कोच का बफर एक दूसरे पर चढ़ गया. घटना रविवार की शाम 6:20 बजे पदमा स्टेशन पर हुई. घटना के बाद रेलकर्मियों ने सुरक्षा कारणों से इंटरसिटी का परिचालन रोक दिया. इस वजह से रांची-पटना वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस को कुरहागढ़ा स्टेशन पर रोक दिया गया.

रात करीब 10 बजे सामान्य किया जा सका परिचालन

घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा से कैरेज विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पहुंचे. वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस के परिचालन प्रभावित होने से धनबाद कंट्रोल रूम तथा अधिकारियों के बीच खलबली मच गयी. विभागीय आदेश पर बरकाकाना से दुर्घटना राहत यान को घटनास्थल पर भेजा गया. यान के कर्मचारी इंटरसिटी में खराबी को दूर किया. रात करीब 10 बजे परिचालन सामान्य किया जा सका.

ये भी पढ़ें: Hazaribagh Crime: पत्नी की हत्या के आरोपी हजारीबाग के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार रांची से अरेस्ट, एक महीने से थे फरार

ये भी पढ़ें: डॉ कुमार विश्वास ने बाबा बैद्यनाथ के दरबार में लगायी हाजिरी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘आप’ की हार पर क्या बोले?

ये भी पढ़ें:  Ramgarh Crime: रामगढ़-हजारीबाग बॉर्डर पर अपराधियों का तांडव,  कई ट्रैक्टरों को किया आग के हवाले, गोलीबारी से दहशत

ये भी पढ़ें: जमशेदपुर के काशीडीह में फिर भिड़े दोनों पक्ष, मारपीट के बाद पथराव, कई घायल

The post Indian Railways News: हटिया-आसनसोल इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में खराबी, साढ़े तीन घंटे रुकी रही रांची-पटना वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top